
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात 31 मार्च तक करो का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाता है। चुकि कोरोना वायरस संक्रमण पुनः बढ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 6 अपै्रल 2021 को आदेश जारी कर इस माह की विशेष छुट के तहत 30 अपै्रल 2021 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर अधिभार नहीं लगने छुट प्रदान की गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि पुनः कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे ध्यान में रखते हुये इस विषम परिस्थति में नागरिकों को रियायत देने नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 30 अपै्रल 2021 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लेने के निर्देश प्राप्त हुये है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजस्व कार्यालय में फिजीकल डिस्टेçंसंग का पालन करते हुये करों का भुगतान कराया जा रहा है। इसके अलावा राजस्व अमला द्वारा घर घर जाकर भी सम्पत्तिकर की वसूली की जावेंगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सभी करदाताओं से अपने संपत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेते हुये नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है।
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।इसके लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेटेड किए गए मरीजों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए काउंसलिंग प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किये गए हैं।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी निर्देश में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षकों को कहा गया है: “कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए उसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सकारात्मक व ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेशन में भर्ती कोरोना पीड़ितों की मनोदशा को भी देखा जा रहा है। कोरोना से पीड़ित मरीज कई बार मानसिक तनाव में आजाता है। इस मानसिक तनाव को दूर करने के लिए उन्हें रोजाना काउंसलिंग प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना ग्रसित मरीज मानसिक तनाव से गुजर रहा है या नहीं इसे देखने के लिए एक फार्मेट भी तैयार किया गया है। इस फार्मेट में दिए सवालों के आधार पर यह देखा जाएगा कि कोरोना पीड़ित मानसिक तनाव से गुजर रहा है या नहीं। यदि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उसे काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।”
पत्र में यह बताया गया है, “काउंसलिंग का कार्य विशेषज्ञों के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बेंगलुरू-स्थित निमहांस से प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्साधिकारी, क्लीनिकल साईकोलॉजिस्ट, साईकेट्रिक सोशल वर्कर व काउंसलरों की ड्यूटी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व होम साइसोलेटेड किए गए मरीजों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए लगाई जाएगी। सभी विशेषज्ञ आवश्यकता अनुसार टेलीफोनिक, ऑनलाइन या आवश्यकता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर कोरोना पीड़ित की काउंसलिंग कर उसके मानसिक तनाव को दूर करने का कार्य करेंगे। इसके लिए ड्यूटी अनुसार सभी विशेषज्ञों को पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक चीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।”
यह बनाई गई है रणनीति
काउंसिलंग का कार्य पूरी तरह से सफल हो इसके लिए सभी जिलों में विशेष रूप से कोविड-19 मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग हेतु पूर्व में उपयोग किए जा रहे मोबाइल व टेलीफोन नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जाएगा।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ब्लॉक में फिर से कोरोना विस्फोटक रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है। रोजाना नवागढ़ ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, तो दूसरी और कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवागढ़ ब्लाक में कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इसी प्रकार से आकडे सामने आ रहे है । ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अधिक डराने वाली है। गुरूवार की रिपोर्ट में नवागढ़ शहर की तुलना में गाँव के क्षेत्र में कोरोना के मामले अधिक हैं, जोकि नवागढ़ के लिए कुछ राहत देने वाली खबर है। नवागढ़ मे मिला एकमात्र मरीज सुकुल पारा से है. हालाकि क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग व प्रशासन टीकाकरण को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कोरोना को लेकर ढिलाई भारी पड़ रही है। इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क का इस्तेमाल सदैव करें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बेमेतरा जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 10 अप्रैल शाम 06 बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 06 बजे तक नवागढ़ ब्लाक में भी लागू रहेगा। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वही केवल अत्यावश्यक जैसे अस्पताल, मेडिकल चालू रहेंगे. गुरूवार को नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन के नेतृत्व में नगर में कोविड नियम न पालन करने वाले 08 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 800 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ में नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे.
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग लॉक डाउन का तीसरा दिन किन्तु दुर्ग में ना तो कोरोना मरीज की संख्या कम हो रही और ना ही मौत के आंकड़े कम हो रही है . सरकारी आंकड़ो और मुक्तिधाम की स्थिति देखने के बाद तरह तरह के प्रश्न भी आम जनता के मन में लगातार उठ रहे है शासन अपने स्तर पर कोशिश कर रही है ई कि स्थिति सामान्य रहे जनभावना के मन में डर ना रहे किन्तु सारी कोशिशो के बाद भी रोज मौत की खबर अपनों के बिचादने का दुखद समाचार , मुक्तिधाम की स्थिति , मरचुरी के हालत , कोविड अस्पतालों की व्यवस्था , बिस्तरों की कमी , रसूखदारो की सुनवाई और आम जनता की उपेक्षा के समाचार लगातार मिलने से आम जनता का विश्वास प्रशासन के साथ साथ झूठे और बड़े बड़े वादे करने वाले नेताओ से भी उठता जा रहा है .
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 4 लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश के सबसे हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र दुर्ग में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दुर्ग में आज कोरोना के 2132 नए कैसे मिले हैं, वहीं आज दुर्ग में 12 लोगों की मौत भी हो गई है।
सभी चेकपोस्ट पर और अधिक सघनता से होगी चेकिंग, पात्रता में आने वाले लोगों को 4 दिन के अंदर किया जाएगा कोरोना टीकाकरण
जिले में बढ़ रहे कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। इससे निपटने के लिए अब तक किये जा रहे प्रभावी प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने यह बात कोरोना नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकाय और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों सहित जनपद पंचायत के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । अभी वर्तमान में 14 अप्रैल तक के लिए जिले में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जिसमें जिले की सीमा से अन्य जिलों या बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगाया गया है। जरूरी कार्य के आधार पर ई- पास जारी किए जा रहे हैं। सीमा के चेकपोस्ट लगातार सघन चेकिंग करें।
निकाय क्षेत्र के साथ ही ऐसे ग्राम जहाँ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उन जगहों पर सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 5 से अधिक मरीज मिलने पर सर्विलेंस करें।
बैठक में निकाय के अधिकारियों से मरीजों की संख्या, प्रतिदिन की टेस्टिंग संख्या और किये जा रहे वैक्सिनेशन की जानकारी भी ली। अधिकारियों से कहा कि टारगेट में रखे गए लोगों के वैक्सीनेशन का कार्य अगले 4 दिन में पूर्ण करें। जहाँ जितनी वैक्सीन की जरूरत होगी मांग के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन वैक्सीनेशन की जानकारी लेकर मांग अनुसार उपलब्ध कराने कहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी सभी कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने कहा है। जिले में कोरोना के रोकथाम के प्रयासों को तेज करने और प्रभावी बनाने के लिए जिले में कम्युनिटी सर्विलांस का दायरा बढाया जाएगा।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / भिलाई शहर में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है और यह सन्नाटा इस वक्त के हालात को देखते हुए अच्छा भी है! लोग अपने घरों में सुरक्षित है! इधर बाहर निकलने वाले लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, अनावश्यक निकले लोगों को तुरंत वापस घर भेजा जा रहा है! निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए भिलाई निगम की मोबाइल टीम ने प्रातः से निरीक्षण कर रही है! आज मोबाइल टीम ने सभी मार्केट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र, दुकानों का निरीक्षण किया! लॉकडाउन से छूट प्राप्त दुकानों एवं संस्थाओं को छोड़कर शेष दुकाने बंद पाई गई! वहीं कुछ लोग निकल कर आवागमन कर रहे थे जिनसे पूछताछ की गई , इनके पहचान पत्र का निरीक्षण किया गया! अनावश्यक निकले हुए लोगों को वापस घर लौटाया गया! इस दौरान टीम ने मास्क की भी जांच की! टीम ने नेहरू नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, सेक्टर क्षेत्र एवं मदर टैरेसा नगर के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया! दुकानें बंद पाई गई!
निगम आयुक्त के निर्देश पर भिलाई निगम की मोबाइल टीम पूरे शहर का दौरा कर रही है! अनावश्यक निकलने वालों से सघन पूछताछ की जा रही है! सभी से लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने की अपील की जा रही है! आज लॉकडाउन के तीसरे दिन भी पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा! रहवासी लॉकडाउन में अपने घर पर सुरक्षित रह कर शासन-प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं! कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि घर पर रहें,
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा कोवडि-19 के बचाव एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की दिशा में तीन स्थानों पर नया कोरोना टीकाकरण केन्द्र खोलने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। इसके अंतर्गत अब कंडरापारा सामुदायिक भवन, रायपुरनाका प्रायमरी स्कूल और तितुरडीह स्कूल में हितग्राही कोरोना का टीका लगवा सकेगें । पूर्व के 23 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी जहाॅ टीकाकरण केन्द्र में लोग टीका लगाने नहीं पहुॅच रहे हैं वहाॅ के टीकाकरण केन्द्र को बंद कर दूसरे नये स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र खोला जा रहा है।
कंडरापारा, रायपुरनाका, और तितुुरडीह स्कूल में लगेगा कोरोना टीका-
आयुक्त मंडावी ने बताया शहर के 23 स्थानों पर कोरोना टीका लगाने टीकाकरण केन्द्र की स्थापना की गई है । उन्होनें बताया कुछ जगहों पर टीका लगाने अब लोग नहीं आ रहे है। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कोरोना टीका लगाना आवश्यक है । इसे देखते हुये जिन क्षेत्रों से लोग टीकाकरण केन्द्र तक नहीं आ पा रहे हैं अथवा उन्हें आने-जाने में असुविधा हो रही है। इसे देखते हुये शिवपारा वार्ड कंडरापारा सामुदायिक भवन में, रायपुरनाका वार्ड 47 प्रायमरी स्कूल में और पटरीपार के तितुरडीह स्कूल में कोरोना टीकाकरण केन्द्र स्थापित किया गया है। क्षेत्र के निवासियों से अपील है कि जिनकी भी उम्र 45 या उससे ऊपर है वे टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोरोना का टीका अवश्य लगवायें । टीका लगाने से ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है । उन्होनें कहा टीकाकरण के लिए हितग्राही अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आये ।
वेक्सीनेशन, कोविड-19, भोजन वितरण की जीमेदारी अन्य अधिकारियों को
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा कोवडि-19 के बचाव एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये निगम अधिकारियों को विशेष नोडल अधिकारियों नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी अलग-अलग टीम का नेतृत्व करेगें ।
अधिकारियों को दिये गये दायित्व-
आयुक्त श्री मंडावी ने नगर निगम दुर्ग के सुशील कुमार बाबर कार्यपालन अभियंता मोबाईल नंबर 9630699556 को शहर में स्थापित सभी टीकाकरण केन्द्रों की माॅनिटरिंग तथा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा श्री मोहनपुरी गोस्वामी कार्यपालन अभियंता 9165353005 को शिवनाथ कोविड मुक्तिधाम का नोडल एवं शासकीय/प्राइवेट हाॅस्पीटल तथा होम आईसोलेशन के मृत शरीर का परिवहन और निपटान का कार्य करेगें । नगर निगम दुर्ग के राजेश पाण्डेय प्र0 कार्यपालन अभियंता मो0- 9644303682 को जिला अस्पताल के कोविड सेंटर दुर्ग को संपूर्ण कार्य करेगें । सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया मो0- 9644082508 को लाॅकडाउन के दौरान सभी जरुरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण हेतु जिम्मेदारी दी गई है । इसी प्रकार श्री प्रकाशचंद थवानी प्र0 सहा0 अभियंता को0- 9425513574 को शंकराचार्य कोविड केयर हास्पीटल जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग की व्यवस्था तथा दुर्गेश गुप्ता स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त सभी कार्य हेतुु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त सभी कार्यो में नोडल अधिकारी को सहयोग करेगें।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम के अंतिम छोर के वार्ड पुरैना के रहवासियों को अब भरपूर पानी मिलने लगा है। वार्डवासियों की मांग पर स्थानीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल पर निगम द्वारा संधारण के तहत पाइप लाइन के लिकेज बंद कर दिए जाने के बाद यहां के तीनों वार्ड में लंबे समय से बनी पानी की दिक्कत दूर हो गई है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।
अमृत मिशन योजना के तहत रिसाली निगम के वार्ड क्रमशः 39, 39 एवं 40 पुरैना में जलापूर्ति हेतु 12 सौ किलो लीटर क्षमता वाले उच्चस्तरीय टंकी का निर्माण कराया गया है। मोरिद जलाशय से इस टंकी को भरने के बाद पुरैना के तीनों वार्ड में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति होने लगी है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर रिसाली निगम द्वारा पाइप लाइन के लिकेज और अन्य खामियों को दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही तीनों वार्ड की जनता को भरपूर पानी मिलने लगा है। गर्मी के मौसम में जरूरत के अनुरूप पानी मिलने पर पुरैना वासियों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।
मुक्तिधाम का हुआ जीर्णोद्धार
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर निगम द्वारा पुरैना के मुक्तिधाम का जीर्णाद्धार कराया गया है। यहां पर शवदाह के लिए पर्याप्त शेड का निर्माण किया गया है। अंतिम संस्कार में आगन्तुकों के बैठने के लिए छायादार शेड निर्माण व पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है।
निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी पहुंचे पुरैना
बुधवार को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने पुरैना विजिट कर पुरैना मुक्तिधाम, पाइप संधारण कार्य व अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र के उपअभियंता अखिलेश गुप्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त व नोडल अधिकारी ने पुरैना के वैक्सीनेशन संेटर का भी औचक निरीक्षण कर सेंटरों में की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।
लाॅकडाउन के उल्लंघन पर दुग्ध केन्द्र 15 दिनों के लिए सील
दुर्ग कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश के तहत कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण एवं नियंत्रण हेतु जिले में लागु लाॅकडाउन का रिसाली निगम प्रशासन द्वारा सख्त पालन कराया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम की उड़नदस्ता टीम द्वारा नेवई वार्ड के दुग्ध व्यवसायी आकाश वर्मा को पूर्व में भी समझाईश दिए जाने के बावजूद लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए दुग्ध केन्द्र खोलकर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा किये जाने पर निगम की टीम द्वारा दुग्ध केन्द्र को 15 दिनों के लिए सील किया गया। वहीं तालपुरी में अहिल्या जनरल स्टोर्स के संचालक द्वारा गाइड लाइन के विरूद्ध दुकान खोलकर समान बेचे जाने पर 3000 रूपए का जुर्माना सहित 15 दिनों के लिए दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए गए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान 10 अप्रैल 2021 दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। जिले में मृत्यु दर बढ़ी है। 15 दिन में कम आयु के लोग तथा अन्य बीमारी से भी लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩा जरूरी है। अभी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 के केस बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति का सामना करने के लिए लॉकडाउन करने की आवश्यकता है, तभी स्थिति सुधरेगी। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि जिले में कोविड-19 की महामारी के कारण जो स्थिति है उस पर नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण बढ़ा है। विशेषकर रायपुर और दुर्ग में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जिले में भी इस समय कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए 10 दिनों का लॉकडाउन आवश्यक है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को दिक्कत न हो इसलिए शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रखा गया था। चेम्बर ऑफ कामर्स एवं अन्य सभी से चर्चा करने के बाद जिले में लॉकडाउन लगाने का निर्णय उचित है। ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कहा कि लॉकडाउन का निर्णय लेने के बाद इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सभी के लिए संयम रखना भी महत्वपूर्ण है। डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टॉफ राहत कार्य में संलग्र है, हमें इनके साथ मिलकर चलना है। संकट की इस परिस्थिति से निकलना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते केस की वजह से जिले में स्थिति काफी गंभीर है। मृत्यु दर भी बढ़ी है। बहुत जगह कोविड केयर सेंटर आरंभ किए गए हैं। कोविड के मरीजों में ऑक्सीजन स्तर की स्थिति भी ठीक नहीं है। होम आईसोलेशन के मरीज कई बार सांस लेने की तकलीफ होने पर हॉस्पिटल पहुंचते हैं। लोग समय पर जांच नहीं करा रहे हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं उन घरों के दूसरे सदस्य बाहर घुम रहे हैं। गंभीरता के साथ नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। जब लॉकडाउन होगा तभी संक्रमण रूकेगा। इस दौरान सैम्पल लेकर कोरोना संक्रमित मरीज को आईसोलेट कर सकेंगे और लोगों को संक्रमण से बचा सकेंगे।
पार्षद कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि कोविड-19 के संकट का सामना करने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। जिले में अचानक महामारी फैली है। इसे कैसे लडऩा है यह देखना है और सबको सहयोग करना है।
श्री पदम कोठारी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करने के लिए एकजुट होकर मुकाबला करना होगा तभी इससे निपटने में सक्षम बनेंगे। कोविड केयर आरंभ करने के साथ नर्सिंग स्टॉफ से मदद मिलेगी। मधुसूदन यादव ने कहा कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए और लोगों को दिनचर्या का सामान खरीदने का अवसर मिलना चाहिए तथा इसका कठोरता से पालन करना चाहिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, मधुसूदन यादव, एबीस गु्रप के अंजुम अल्वी, चेम्बर ऑफ कामर्स के राजा माखीजा सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
