
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा जनपद के बड़े सीपत निवासी तृतीय लिंग समुदाय के नेहा उर्फ अशोक बंजारे का चयन छत्तीसगढ़ जिला पुलिस की आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुआ है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने तृतीय लिंग समुदाय से जिले के पहले आरक्षक बनने पर साल श्रीफल से उन्हें सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने नेहा से कहा कि तृतीय लिंग वर्ग के अन्य सदस्यों को भी रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने तथा शासन की योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। तृतीय लिंग वर्ग के सदस्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वरोजगार व कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक सदस्य इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
उप संचालक समाज कल्याण टी.पी. भावे ने बताया कि नेहा उर्फ अशोक बंजारे हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर है। तृतीय लिंग सशक्तिकरण योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षा के लिए नेहा को रायपुर में निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई गई। जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती में नेहा को सफलता मिली। भर्ती परीक्षा का आयोजन राजनांदगांव जिले में हुआ। परीक्षा में शामिल होने के लिए नेहा के आने जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई थी ।
नेहा ने कहा कि तृतीय लिंग वर्ग से जिले के पहले आरक्षक बनने पर उसे गर्व है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के अन्य सदस्यों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि समाज कल्याण विभाग ने तृतीय लिंग समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए निःशुल्क कोंचिंग की व्यवस्था की थी। तृतीय लिंग समुदाय के परीक्षार्थियों को प्रशासन एकेडमी में 30 दिन तक लिखित परीक्षा की तैयारी कराई गई थी। इसके पश्चात् राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र में 120 दिनों तक लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से कराई गई। यहां उनके निःशुल्क भोजन और ट्रैक सूट की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की गई थी। तृतीय लिंग समुदाय ने सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की देखरेख के लिए जिले के सभी विकासखंडों में हेल्पर, आया और अटेंडेंट के एक-एक अस्थाई पद पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है।
जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय जांजगीर से प्राप्त पंजीकृत योग्यताधारी उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का परीक्षण उपरांत चयन सूची जारी की गई है। निश्चित मानदेय 6000 रूपए मासिक के लिए अभ्यर्थियो का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 10 मार्च तक जांजगीर के जिला समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित तिथि तक कार्यभार ग्रहण नही करने पर उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सूची जिले की वेबसाईट पर अपलोड की गई है।
जांजगीर- चांपा / शौर्यपथ / जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर के हाई स्कूल क्रमांक-1 के मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन स्वास्थ विभाग व बैंक तथा विद्युत विभाग व आदिवासी विभाग के मध्य मैच खेले गए।
पहले मैच में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 रनों से बैंक की टीम को पराजित किया। इस मैच में स्वास्थ विभाग की टीम के खिलाड़ी सत्यम सिंह को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इसी प्रकार दूसरे मैच में आदिवासी विभाग की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इस प्रतियोगिता का सबसे कम मात्र 48 रन बनाए। जीत के लिए सीएसपीडीसीएल की टीम को 49 रनों का लक्ष्य मिला। सीएसपीडीसीएल की टीम ने दो विकेट खोकर तीन ओव्हर और चार गेंद खेलकर लक्ष्य पूरा कर लिया। इस एकतरफा मैच में उसने 08 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में सीएसपीडीसीएल के खिलाड़ी श्री समारू को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन 3 मार्च को उच्च शिक्षा विभाग-लोक निर्माण विभाग के मध्य मैच खेला जाएगा। इसी प्रकार 4 मार्च को कृषि-खाद्य विभाग के मध्य मैच होगा।
सेकंड राऊंड के मैच 3 मार्च से-
विजेता टीमों के बीच सेकंड राउंड के मैच 3, 4 व 5 मार्च को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच 6 व 7 मार्च को तथा फाइनल मैच 7 मार्च, रविवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
नवागढ़ / शौर्यपथ / सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के तीसरा बजट पेश किया। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर नवागढ़ क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीदें थी। बजट में नवागढ़ विधानसभा के नाँदघाट उप तहसील को पूर्ण तहसील के दर्जा एवं गिधवा पक्षी विहार को इको पर्यटन स्थल के रूप वैश्विक स्तर पर विकसित करने की सौगात दी गई है। हालांकि राज्य के बजट में नवागढ़ को कितना लाभ मिला,उन दो सौगातों के अलावा कुछ भी सामने नहीं आया, लोग चुप्पी साधे हुए हैं। बजट पर क्षेत्र के सत्तादल एवं विपक्ष के नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं मिल रही है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय बघेल ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने वाला है। पिछले साल भारी चुनौती भरा रहा। शासन प्रशासन के सक्रियता की वजह से छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव उतना ज्यादा नहीं था। छत्तीसगढ़ सरकार का यह आम बजट समाज के सभी वर्गों को समृद्ध व सशक्त करने वाला है।
जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा कि बजट शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य ,गाँव व शहर, नदी के संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्र में पार्क, बस्तर बटालियन, किसानों के लिए घर से खेत तक सुगम मार्ग, स्वच्छता बहनों के वेतन में वृद्धि , बालक बालिकाओ के लिए छात्रावास सहित, सी मार्ट के और नवीन परिकरल्पना, पत्रकारों को भी ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
नगर पंचायत नवागढ़ एल्डरमैन अमित जैन ने कहा की बजट प्रदेश को चौमुखी विकास पर ले जाने वाला और गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के स्लोगन को पुरी तरह से सार्थक करने वाला है। इस बजट में नवागढ़ विधानसभा के गिधवा-परसदा को ईको पर्यटन स्थल के साथ ही नांदघाट को तहसील के रूप में राजपत्र में प्रकाशित करना हमारे क्षेत्र के बहुत ख़ुशी और उपलब्धि रही।
जिला कांग्रेस सचिव व एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जूट के बैग में बजट 2021- 22 लेकर पहुंचना उनके खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के इरादे को दर्शाता है । पारंपरिक छत्तीसगढ़िया त्योहारों पर छुट्टियां घोषित कर वह पहले ही छत्तीसगढ़ की परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शा चुके हैं।
भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट बहुत ही निराशाजनक रहा। राज्य के किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए नाकाफी साबित हुआ है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को लेकर बजट पेश किया गया था लेकिन उस पर आज तक अमल में नहीं लाया जा सका। अनुसूचित जाति कल्याण की योजना सिर्फ बजट सत्र में घोषणा बन कर रह जाती है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत ने कहा कि किसानों के लिए बड़े बड़े वादे करने वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों को फिर छला है। बजट में न तो किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफी का जिक्र है, न ही बकाया धान बोनस देने का। प्रदेश का हर वर्ग इस बजट से नाउम्मीद हुआ है।
भाजपा नेता डॉ जगजीवन राम खरे ने कहा कि इस बजट में न तो चिंतन है न ही मंथन है। उन्होंने कहा कि बजट के पर हर वर्ग की समग्र चिंता होनी थी लेकिन आमजनों की हित की चर्चा पूरे बजट में नही है। राज्य सरकार ने बजट में कही भी विकास को प्राथमिकता नही दिया है। इससे स्पष्ट है कि राज्य के विकास की गति थम जायेगी।
भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय ने कहा कि भूपेश सरकार अपने जन घोषणापत्र में जनता से किए वादे को भूल गई है। उन्होंने शहर की जनता से संपत्ति कर आधा करने की घोषणा की थी, परंतु अपने तीसरे बजट में भी उन्होंने इस विषय पर कोई प्रावधान नही किया है।
*सेवानिवृत्त होते हुए भावुक होकर किया अपने अनुभव को साझा*
धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने परंपरा अनुसार आज विदाई कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे को स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़े तो सीधे मेरे पास चले आना, मैं आपका सहयोग जरूर करुंगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री प्रभूदास बांधे भावुक होते हुए अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया गया।
सेवानिवृत्त श्री प्रभु दास बाँधे वर्ष 1986 पी.टी.एस. राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत रहे। वर्ष 1999 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पद्दोन्नत होकर जिला कबीरधाम में अपनी सेवाएं दी।वर्ष 2010 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर जिला धमतरी में पदस्थ रहकर विभिन्न थानों में कार्यरत रहे और लगभग 35 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दी।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, मुख्य लिपिक श्री मानसिंह साहू, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभुदास बाँधे को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।
*सेवानिवृत्त होते हुए भावुक होकर किया अपने अनुभव को साझा*
धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने परंपरा अनुसार आज विदाई कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रभूदास बांधे को स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़े तो सीधे मेरे पास चले आना, मैं आपका सहयोग जरूर करुंगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री प्रभूदास बांधे भावुक होते हुए अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया गया।
सेवानिवृत्त श्री प्रभु दास बाँधे वर्ष 1986 पी.टी.एस. राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत रहे। वर्ष 1999 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पद्दोन्नत होकर जिला कबीरधाम में अपनी सेवाएं दी।वर्ष 2010 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर जिला धमतरी में पदस्थ रहकर विभिन्न थानों में कार्यरत रहे और लगभग 35 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दी।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, मुख्य लिपिक श्री मानसिंह साहू, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभुदास बाँधे को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।
क्षेत्र का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मेला के दर्शन व आनंद उठाने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।
ऐसे में नगरी बस स्टैंड में काफी अधिक सख्या में बाहर से आने वाले यात्रीयों की भीड़ देखी देखी जा रही है।
नगर प्रशासन को मेले को ध्यान में रखते हुए, समय पर तैयारियां करनी चाहिये थी।
यात्रियों को धूप से बचाने के लिए न-तो छत की व्यवस्था की गई । न-ही पेयजल जैसे आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया।
बस स्टैंड में पेयजल सुविधा के लिए एक हैंडपंप ,एक बोरवेल की व्यवस्था है पर वर्तमान में दोनों ही सुविधाएं ठप्प पड़ी है।
यात्री पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
नगरी नगर पंचायत बने प्रथम कार्यकाल में बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय हुआ करता था।
जिसे आधुनिक और बड़ा यात्री प्रतिक्षालय बनाने के नाम से तोड़ा गया।
पुराना यात्री प्रतीक्षालय ध्वस्त किए लगभग 4 से 5 साल होने को है पर नया निर्माण प्ररांभ नही हो पाया है।
इस संबंध में नगरवासी आरोप लगाते हैं,कि कुछ लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, निर्माण कार्य को टाला जा रहा है।
बस स्टैंड में चारों तरफ अव्यवस्था का वातावरण है।
अव्यवस्थित ठेले व्यापारी, दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर जिन पर लगाम कसने में नगर पंचायत प्रशासन नाकाम रही है।
सुलभ व्यवस्था होने के बावजूद भी बाहर से आए यात्रियों को सुलभ का पता पूछना पड़ता है क्योंकि चारों तरफ ठेलों और वाहनो से घिरा होने की वजह से सुलभ सुविधा का बोर्ड यात्रियों को नजर नहीं आता।
शिकायतों के बाद भी आश्वासन के अलावा व्यवस्था सुधारने कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
27 फरवरी से पेयजल के लिए यात्रियों को भटकते देख इस बात की जानकारी नगर प्रशासन को दी गई पर अब तक किसी तरह की व्यवस्था सुधार के लिए कार्रवाई नहीं की गई।
पूछे जाने पर नगर पंचायत के पेयजल विभाग के एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि हैंडपंप में और पाइप डालने की आवश्यकता है ,क्योंकि जलस्तर नीचे चला गया है।
बोरवेल का ठुल्लू पंप्प खराब हो चुका है ,उसे बनाने दिया गया है ।दो-तीन दिन में व्यवस्था सुधर जाएगी।
मेला उत्सव के समय बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, समय पर व्यवस्था सुधारने की जिम्मेवरी नगर प्रशासन की थी।
समुचित यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी.राजभानु ने यातायात प्रभारी गगन बाजपेई को आम जनों के सुगम आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था बनाए रखने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के तारतम्य में यातायात प्रभारी अपने स्टाफ के साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाते हुए अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान विभिन्न तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान राजेश सोनवानी पिता शंकरलाल सोनवानी उम्र 42 वर्ष निवासी चंदनडीह रायपुर का मौके पर ही एल्कोमीटर से चेक करने पर शराब सेवन कर वाहन चलाते पुष्टि हुई। जिस पर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धमतरी के न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा राजेश सोनवानी को शराब सेवन कर वाहन चलाने पर ₹10,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान स्पीड राडार के माध्यम से ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, प्रेशर हार्न का उपयोग, नो पार्किंग आदि में भी कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।
रायपुर / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ को एक बार फिर समावेशी बजट दिया है, जिसमे सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ के वार्षिक बजट 2021-22 में बच्चों, महिलाओं, तृतीय लिंग समुदायों, दिव्यांगों, बुजुर्गों से लेकर सभी वर्गो के विकास पर आधारित है। श्रीमती भेंड़िया ने महिला सुरक्षा की दृष्टि से कन्या छात्रावासों और आश्रमों के लिए 22 सौ महिला होमगार्ड के नवीन पदों का सृजन, तृतीय लिंग समुदाय के लिए आश्रम सह पुनर्वास केन्द्र, रोगियों के लिए पुनर्वास केन्द्र,बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील प्रावधानों को बजट में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए 3 कन्या महाविद्यालयों और 9 नवीन कन्या छात्रावास की स्थापना से महिलाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
श्रीमती भेंड़िया ने बताया कि तृतीय लिंग के व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए आश्रम सह पुनर्वास केन्द्र के लिए बजट में 76 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। यह देश में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा। इसके साथ ही मानसिक रोग से उपचारित व्यक्तियों के पुनर्वास और प्रशिक्षण के लिए रायपुर और दुर्ग में हाफ वे होम की स्थापना के लिए 3 करोड़ 13 लाख रूपये सहित बुजुर्गों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्प लाइन और उनके भरण पोषण के लिए 75 लाख रूपये का प्रावधान बजट में किया गया है। सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में आदर्श पुनर्वास केन्द्र स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।
श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि बजट में महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रावधान किया गया है। द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर राज्य सरकार 5 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता राशि का प्रावधान किया है, इसके लिए कौशल्या मातृत्व योजना शुरू की जाएगी। इससे कन्या भू्रण हत्या में कमी आएगी और महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता होगी। बच्चों की देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण संबंधी कार्यों के लिए एकीकृत बाल संरक्षण योजना हेतु बजट में 47 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। विशेष पोषण आहार में 732 करोड़ रूपये का प्रावधान इस वर्ष बजट में किया गया है। निराश्रितों और बुजुर्गों को मासिक पेंशन हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 343 करोड़, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 190 करोड़ और मुख्यमंत्री पेंशन योजना में 170 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
श्रीमती भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय को 5 हजार रूपये से बढ़ाकर 6 हजार रूपये करने का निर्णय श्रम के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है। ग्रामीण श्रेत्रों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना, राज्य एवं राज्य के बाहर सी-मार्ट स्टोर की स्थापना से छत्तीसगढ़ के उत्पादों को नया बाजार देने और ब्रांड की रूप में नयी पहचान स्थापित होने का फायदा हर वर्ग को मिलेगा। इसके माध्यम से वनांचलों में निवासरत आदिवासियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, लघु-उद्योगों सहित व्यापारी वर्गों को भी लाभ मिलेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
