Google Analytics —— Meta Pixel
March 07, 2026
Hindi Hindi

दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय में पदस्थ लैब टेक्नीशियन जयश्री नागदेवे को नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया। संस्था के कुलवंत भाटियाएराज आढ़तिया, हरमन दुलाई व् जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डॉ पुनीत बालकिशोर ने जयश्री नागदेवे को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया्र। डॉ पी बालकिशोर ने जयश्री की तारीफ करते हुए कहा जयश्री बहुत ही निष्ठावान कर्मचारी है व् मरीजों की सेवा पुरे मन से करती है। कुलवंत भाटिया ने कहा जयश्री जैसे कर्मचारी सरकारी हॉस्पिटल की शोभा हैं। राज आढतिया ने हम लगातार प्रयास करते हैं की बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान दे सकेंएहरमन दुलाई ने सिविल सर्जन डॉ पुनीत बालकिशोर का आभार वयक्त किया।
जयश्री नागदेवे ने सम्मानित होने के पश्चात कहा आज सिविल सर्जन डॉ पुनीत बालकिशोर के हथों सम्मानित होने से गर्व का अनुभव हो रहा है। जयश्री ने नवदृष्टि फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा अब मेरा मनोबल और बढा है अब मै अपनी दुगुनी क्षमता से कार्य करुँगी और आने वाले मरीजों जल्द स्वस्थ हों ऐसा कार्य करने का प्रयास करुँगी।
नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश अढतिया, हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठीए, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावडा, दीपक बंसल ने जयश्री नागदेवे को शुभकामनाएं दी।

दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र. न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग केे मार्गदर्शान में एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में निवास करने वाले वृद्धजनों के सम्मान में "करूणा" के नाम से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु वृद्धजनों के विभिन्न अधिकारों के सम्मान में संक्षिप्त वीडियो बनाया जाएगा एवं वृद्धजनों को चिन्हित किया जाएगा। जिन्हें भरण-पोषण की आवश्यकता है किंतु उन की संताने भरण-पोषण प्रदान नहीं कर रहे हैं। चिन्हांकित मामलों में वृद्धजनों की संतान/परिवार जन जो भरण-पोषण देने के लिए उत्तरदाई है। उनको समझाइश दी जाएगी एवं बुजुर्ग माता-पिता रिश्तेदारों को नियमानुसार भरण-पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
काउंसलिंग के पश्चात भी संतान/परिवार जन बुजुर्ग माता-पिता को भरण-पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सहमत ना हो तब पैनल अधिवक्ता के माध्यम से भरण-पोषण संबंधित मामले विधि अनुसार जिला न्यायालय में संचित किए जाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राहुल शर्मा द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम सेक्टर-6 भिलाई में स्थित आस्था संस्था में वृद्धजनों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी देकर बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों भरण-पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के तहत अपने संतान/परिवारजनों से भरण पोषण एवं रहन-सहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए विधि अनुसार परिवार न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किये जा सकते हैं । प्राय: यह देखने में आता है कि संतान अपने माता-पिता के संम्पत्ति का उपभोग करते हैं किन्तु उनके भरण-पोषण के दायित्व से अपने का अलग कर देते हैं । माता-पिता भी अपनी संतानों के इस कृत्य को आमजनों के सामने लाये जाने में संकोच करते हैं तथा अपने इज्जत एवं सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए संतानों के द्वारा दी जा रही पीड़ा को सहन करते हैं तथा मानसिक रूप से कमजोर होते जाते हैं। वृद्धजनों को अपने संतानों से भरण-पोषण पाने का अधिकार है जिसके लिए उन्हें सामने आना चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे वृद्धजनों के लिए भरण-पोषण की राशि संतानों से दिलाये जाने के लिए प्रबल रूप से खड़ा होकर उन्हें पूरी तरह से विधिक सहायता हेतु मदद करेगा तथा उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हुए शासकीय व्यय पर पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध करायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वृद्धजनों के पारिवारिक मामलों को काउंसिलिंग अथवा मध्यस्थता अथवा लोक अदालत के माध्यम से निपटाये जाने का प्रयास करेगा। जागरूकता शिविर में सचिव के समक्ष आस्था संस्था में निवासरत् दो महिला वृद्धजनों द्वारा अपने पारिवारिक समस्याओं के संबंध में विधिक सलाह चाही गई तथा संतानों से अपने रहन-सहन हेतु भरण पोषण की राशि दिलाये जाने का निवेदन किया गया। जिस पर उक्त दोनों वृद्धजन महिलाओं के पारिवारिक समस्या के संबंध में चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही की गई। जागरूकता शिविर में 40 वृद्धजन उपस्थित रहें ।

रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र के मुख्य सड़कों से लेकर चैक चैराहों में अंधेरा तो नहीं? इसकी जानकारी लेने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे देर रात तक भ्रमण करते रहे। इस दौरान उन्हे कई स्थानों पर अंधेरा तो कही टिमटिमाते लाइट मिले। जिसे शीघ्रता से दुरूस्त करने निर्देश दिए।
अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मॉर्निंग विजिट कर निगम क्षेत्र की व्यवस्था दुरूस्त करने वाले आयुक्त अब नाइट विजिट कर रहे है। मंगलवार देर रात ऑफिस में फाइल निपटाने के बाद आयुक्त अचानक अधिकारियों को प्वाइंट देकर एकत्र किया और क्षेत्र की सड़कों पर घुमने लगे। शुरूआत में निगम के अधिकारियों को समझ नही आ रहा था कि वे किस उद्देश्य से भ्रमण कर रहे है। बाद में लाइट व्यवस्था पर सवाल जवाब हुआ तब उन्हें समझ आया कि साहब लाइट व्यवस्था देख रहे है। नाइट विजिट में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, गोपाल सिन्हा उपस्थित थे।
रिसाली से बीआरपी रोड मिला अंधेरा
नाइट विजिट की शुरूआत निगम के नए ऑफिस से शुरू हुई। अधिकारी रात 8 बजे बीआरपी रोड रिसाली पहुंचे। जहां अंधेरा था आयुक्त इस मार्ग को रोशन करने निर्देश दिए। साथ ही मरोदा ओवर ब्रिज के दस खंबो की लाइट बंद होने पर संबंधित को पत्र लिखने कहा। आयुक्त नेवई भाठा व बस्ती का भी निरीक्षण किया। हालांकि यहां पर रोशनी व्यवस्था ठीक मिली।
एलईडी की ओल्ट बढ़ाने दिए निर्देश
रूआबांधा क्षेत्र का निरीक्षण रात 8:30 बजे किया गया। इस दौरान यहां 10 विद्युत पोल की लाइट बंद मिली। जिसे ठीक करने उपअभियंता को तत्काल निर्देश दिए। वही मैत्रीकुंज मार्ग में रोशनी कम होने पर 18 ओल्ट की जगह 35 ओल्ट एलईडी लगाने निर्देश दिए।
मुर्गी दुकान देख रूके आयुक्त
रिसाली से बीआरपी मार्ग पर अवैध दुकान लगाकर मुर्गी बेचते देख आयुक्त रूक गए। दुकान संचालक थानेश्वर साहू को तत्काल दुकान बंद कर अधिक्रमण हटाने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर मुर्गी सफाई कर पंख व अन्य अवशिष्ट को दुकान संचालक द्वारा फेक कर गंदगी फैलाने की शिकायत लगातार मिल रही है।

दुर्ग / शौर्यपथ /जिले के भिलाई नगर के सबसे नई मस्जिदों में शामिल आलिशान मक्का मस्जिद फरीद नगर की युवाकर समिति द्वारा दुर्ग-भिलाई के शिवाजी नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जमील अहमद  को कानूनी सलाहकार नियुक्तकिया गया है। अहमद द्वारा पूर्व में भिलाई नागरिक सहकारी बैक, इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी दुर्ग एवं राजनांदगांव, टेक्सी यूनियन, छत्रपति शिवाजी होलसेल सब्जी मंडी आकाशगंगा, जवाहर मार्केट व्यापारी संघ केम्प 2 एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में कानूनी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। जिनके अनुभव का लाभ मक्का मस्जिद कमेटी को आवश्यक रूप से मिलेगा। मक्का मस्जिद नगर में जमील अहमद की नियुक्ति का एलान जुमा की नमाज में 16 फरवरी को किया गया। नमाज के बाद कार्यकारिणी के सदस्येां मुख्य रूप से पेशईमाम मो. अज्जन एवं नमाजियों और फरीदनगरवासियों द्वारा जमील अहमद का फूलमालाओं से इस्तकबाल किया गया। श्री अहमद द्वारा मक्का मस्जिद के कार्यकारिणी के सफल संचालन करने में कानूनी सहायता देने का भरोसा दिलाया। फरीद नगर मक्का मजिस्द के कार्यकारिणी के अलावा आला हजरत मदरसा के संस्थापक हाजी जनाब मौलाना निसार अहमद, मक्का मस्जिद कार्यकारिणी के संरक्षक सैय्यद सिराज अली, अध्यक्ष अंसारी, कोषाध्यक्ष लतीफ अहमद सहित कबीर अहमद, नौशाद खान द्वारा नमाजियों का स्वागत किया गया, जिनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई। समिति के सचिव नौशाद अंसारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। 

हिन्दी में अनुवादित प्रति देने से बीएसपी लोगों को कर रही है इनकार , परिवादी को हाईकोर्ट से मिला न्याय

भिलाई / शौर्यपथ / राजभाषा हिंदी के इस्तेमाल का प्रचार करने वाला सार्वजनिक उपक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र व्यवहारिक रूप से हिंदी के पालन से हमेशा बबचने का कार्य करता है, ऐसा लगता है कि हिन्दी में काम करने व हिन्दी को बढ़ावा देने का कार्य केवल समाचार पत्रों में विज्ञप्ति भेज प्रकाशित करने तक ही सीमित है, इसका जीता जागता उदाहरण अभी सामने आया है। इसी प्रकार के एक मामले में बीएसपी ने एक व्यक्ति द्वारा हिन्दी में अनुवादित प्रति की मांग की थी जिसको बीएसपी ने देने से इंकार कर दिया था, उसके बाद परिवादी हाईकोर्ट में परिवाद दायर किया तो वहां से उसको न्याय मिला। एक नही कई इस प्रकार के मामले आते हैं और लोगों को हिंदी की प्रति के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे ही मामले में एक फरियादी ने राजभाषा हिंदी के सम्मान के लिए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय तक गुहार लगाई और अंततरू न्याय मिला।
उच्च न्यायालय बिलासपुर ने इस मामले में भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट को निर्देश दिया है कि वह चाही गई प्रति का हिंदी अनुवाद उपलब्ध कराए। याचिकाकर्ता आरपी शर्मा ने इसे राजभाषा हिंदी के अनुपालन में एक बड़ी पहल बताते हुए कहा है कि इस फैसले से भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट की कथनी और करनी का फर्क साफ हो गया है। उन्होंने कहा है कि आए दिन राजभाषा हिंदी के नाम पर आयोजनों में लाखों रूपए फूंक देने वाला भिलाई स्टील प्लांट व्यवहारिक रूप से हिंदी का कितना इस्तेमाल कर रहा हैए इसे माननीय उच्च न्यायालय के फैसले ने प्रमाणित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान एचएससीएल कालोनी रूआबांधा निवासी आरपी शर्मा के विरुद्ध भिलाई स्टील प्लांट संपदा न्यायालय में बेदखली का मामला लंबित है। जिसमें आर पी शर्मा ने माननीय संपदा अधिकारी बीएसपी द्वारा अंग्रेजी में प्रस्तुत बेदखली प्रकरण की हिंदी अनुदित प्रति चाही थी। जिसके लिए आर पी शर्मा ने 24 दिसंबर 2020 को बाकायदा मैनेजमेंट को लिखित में अनुरोध किया था। लेकिन माननीय संपदा न्यायालय ने आर पी शर्मा के इस आवेदन को 14 जनवरी 2021 को खारिज कर अनर्गल टिप्पणी करते हुए हिंदी अनुवाद देने से इनकार कर दिया था।
इस पर शर्मा ने पूरे मामले की शिकायत भारतीय इस्पात प्राधिकरण ;सेलद्ध की चेयरमैनए निदेशकए राजभाषा केंद्रीय गृह मंत्रालयए राजभाषा प्रमुख व निदेशक प्रभारी भिलाई स्टील प्लांट और संपदा अधिकारी भिलाई स्टील प्लांट से 18 जनवरी 2021 को की थी। इसके बावजूद कोई पहल नहीं होने पर आर पी शर्मा ने अपने हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉण् शैलेष आहूजा और संपदा न्यायालय का मामला देख रहे अधिवक्ता जमील अहमद के माध्यम से छत्तीसग? उच्च न्यायालय बिलासपुर में 25 जनवरी 2021 को सेल.बीएसपी के विरुद्ध वाद दाखिल किया था।
इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने 12 फरवरी 2021 को अपना फैसला सुनाया। जिसमें माननीय न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि.ह्यह्यउत्तरवादी को यह निर्देशित किया जाता है कि संपदा अधिकारी के समक्ष मूल वाद की हिंदी में अनुवादित प्रति और अनुलग्नकों ;एनेक्सर्सद्ध सहित आगामी पेशी तिथि पर या कोई बढाई गई पेशी तिथि पर प्रस्तुत करें। आगे यह भी बताया जाता है कि याचिकाकर्ता संपदा अधिकारी के समक्ष लंबित कार्यवाही में अनावश्यक स्थगनध्विलम्ब नहीं करेगाए यथासंभव शीघ्र निष्कर्ष निकाला जाए। इस फैसले पर संतोष जताते हुए फरियादी आर पी शर्मा ने कहा है कि उन्हें उच्च न्यायालय से न्याय मिला। अब बीएसपी मैनेजमेंट को हिंदी अनुवाद की प्रति देनी होगी। उन्होंने कहा कि यह राजभाषा हिंदी का सम्मान बनाए रखने के प्रति उनका एक छोटा सा प्रयास था।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यन्गता सशक्तीकरण संस्थान के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रिय केन्द्र राजनंदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा 3 मार्च 2021 को बीआरसीसी कार्यालय भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में  सीआरसी राजनंदगांव के द्वारा एडीआईपी स्कीम के तहत विकासखंड में अध्ययनरत समग्र शिक्षा दिव्याँग बच्चों को सहायक उपकरण जैसे - टीएलएम किट, व्हीलचेयर का वितरण एवं सहायक सामग्रियों का वितरण किया गया एवं इनके पालकों को इसका उपयोग एवं रखरखाव के बारे में बताया गया। जिसमें 8 विशेष बच्चों को इसका लाभ दिया गया। इसके बाद श्री गजेन्द्र कुमार साहू (स्पीच थेरपिस्ट) ने किरण एमएचआरएच टोल फ्री नम्बर 18005990019 के बारे  शिविर में आए सभी दिव्यांगजन, पालकगण एवं सभी विशेष शिक्षकों को मानसिक रोगों से ग्रस्त लोगों को किरण हेल्प लाईन नंबर का उद्देश्य और इसका ऑनलाईन पुनर्वास कैसे किया जाता है इसकी जानकारी दी गई। इस सहायक उपकरण वितरण शिविर में सीआरसी राजनांदगाँव से पुनर्वास अधिकारी गौतम चौरे, स्पीच थेरपिस्ट गजेन्द्र कुमार साहू एवं बीईओ भानुप्रतापपुर संजय ठाकुर के हाथों से वितरण किया गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / पर्यवेक्षक एवं अपर कलेक्टर जिला बालोद डॉ. अनिल बाजपेयी ने नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत चल रहे निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  उप जिला निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी उपस्थित थी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2, 7, 13, 18 एवं 20 के मतदान केन्द्रों में उपस्थित प्राधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारियों से फार्म क, ख, ग के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश के पालन करने एवं प्राप्त होने वाले आवेदन एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक, त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। निर्वाचक नामावली के संबंध में शिकायत होने पर पर्यवेक्षक के मोबाईल नंबर 9407780300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

- जोन आयुक्त स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अन्य को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे हैं प्रेरित
- अब दवाइयां मिलेगी पर्ची में, दवाइयों को रखने में होगी सुविधा

भिलाई नगर/ शौर्यपथ / मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं! इस दौरान वे अपने क्षेत्रों में लगने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर पहुंच रहे हैं! स्वास्थ्य शिविर में स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर तथा बीपी चेक कराकर अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं! ताकि अधिक से अधिक लोग आकर स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज एवं दवाई का लाभ ले सके! आज मॉर्निंग विजिट में जोन आयुक्त प्रीति सिंह वार्ड 21 सुंदर नगर गुरुद्वारा के पास लगे हुए स्वास्थ्य शिविर में पहुंची! वहां उन्होंने आने वाले मरीजों की संख्या, वार्ड क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा दवाइयों का स्टाक की जानकारी ली! मजदूर पंजीयन कार्ड बनाने आए हुए आवेदन की स्थिति का जायजा लिया! उल्लेखनीय है कि मॉर्निंग विजिट में प्रतिदिन निगम के अधिकारी, कलेक्टर एवं प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं! इस दौरान नियमित रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं!
21450 लोग अब तक करा चुके हैं इलाज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निगम क्षेत्र में किया जा रहा है! इस शिविर में अब तक 21450 लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज करा चुके हैं! जिसमें से 19927 मरीजों को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया है तथा 5372 मरीजों ने शिविर में लैब टेस्ट करवाया है!
अब दवाइयां मिलेगी पर्ची में, दवाइयों को रखने में होगी सुविधा नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी, निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नित्य नए प्रयास कर रहे है! किसी विशेष दिवस पर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है! अब भिलाई निगम क्षेत्र में लगने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में दवाइयों को पर्ची में दी जाएगी! जिसकी शुरुआत हो चुकी है! पर्ची के एक कॉलम में दवाइयों का नाम तथा दूसरे कॉलम में दवाइयां लेने का समय चिकित्सकों द्वारा लिखा जा रहा है! उल्लेखनीय है कि मरीजों को दवाइयों को ले जाने में भी परेशानियां होती थी तथा दवाइयों के सेवन के लिए पृथक से दिए गए पर्ची में इसके सेवन का उल्लेख किया जाता था! अब ऐसी पर्ची तैयार की गई है, जिसमें दवाइयों को आसानी से रखा जा सकता है और इसी पर्ची में दवाइयों के नाम और सेवन का भी उल्लेख रहेगा! इससे मरीजों को दवाई का सेवन करने एवं दवाइयों को ले जाने में आसानी होगी!

नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में बीते 3 दिनों से यात्री बसें बस स्टैंड के न आकर राजीव गांधी चौक से ही रवाना हो रही, जिसके चलते यात्रियों में बस स्टैंड से चौक तक जाना पड़ रहा है, वही कई यात्री अज्ञानतावश बस की तलाश में भटकते नज़र आ रहे है। बसों के चौक तक रुकने की मुख्य वजह बस स्टैंड में स्थित अस्थाई ठेले एवं दुकान एवं बस चालको के मध्य विवाद है। बस संचालको का कहना है कि नवागढ़ बस स्टैंड में दिन प्रतिदिन स्थाई ठेलों एवं दुकानों के चलते अतिक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, जिससे बसों के आवागमन तथा मोड़ने में दिक्कतें आती है, वही दुर्घटनाओं का भी अंदेशा रहता है। वहीं ठेला व अस्थाई दुकानदारो की प्रमुख जीविका बस यात्रियों पर ही निर्भर है इसलिए एकाएक हटना भी सम्भव नही है।
बस सुपरवाइजर अब्दुल रहमान खान, राजा खान, सुभाष साहू, लतीफ खान आदि ने बताया कि बस चालकों ने फरवरी माह में तीन बार नगर पंचायत में बस स्टैंड में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत किया था, जिसपर सीएमओ नवागढ़ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठेलों को निर्देशित कर हटाया था, लेकिन कुछ ही देर पश्चात पुनः दुकाने आकर वही लग गईं। बस चालकों द्वारा हटाने को कहा गया तो विवाद की स्थिति बन रही थी, इसलिए बस चालकों ने फैसला किया कि जब तक बस स्टैंड में बसों के आवागमन एवं मोड़ने के लिए पर्याप्त स्थान का व्यवस्था नही किया जाता तब तक बसे चौक तक ही रहेंगी।
चौक में भी लग रहा जाम
चूंकि नवागढ़ से गुजरने वाली सभी यात्री बसे बस स्टैंड की जगह राजीव गांधी चौक में रुक रही है। बसों के खड़े होने से रास्ते पर जाम लग रहा है। अन्य वाहनों को भी आने जाने में दिक्कते हो रही है, बसों के खड़े होने से चौक में भीड़ की स्थिति बनती जा रही है, यदि जल्द ही व्यवस्था नही बनाई गई तो दिक्कतें बड़ती जाएंगी।
बस स्टैंड पर निर्भर है अस्थाई ठेले
बस स्टैंड के ठेला व्यवसायियों की एकमात्र आय का साधन बस यात्री है। ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लोग बस स्टैंड में ठेले पर दुकान लगाकर जीविका चलाते है। लॉकडाउन के चलते बसों के बंद होने से उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ा था, इसलिए यात्री बसों पर इनकी निर्भरता को नकारा नही जा सकता।

" बस चालकों की शिकायत पर बस आवागन में बाधा पहुँचा रहे अस्थाई ठेले एवं दुकानों को हटा कर बसों के आवागन हेतु पर्याप्त स्थान बनाया गया था, फिर भी बस चालक चौक पर बस रोकने के लिए अड़े है। बस स्टैंड में उनके आवागन के लिए काफी स्थान है।"
डीएल बर्मन
सीएमओ नवागढ़।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)