
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / आज शाम 06 से संपूर्ण जिले में सात दिन के लिए पूर्णतः लॉकडाउन के पहले नवागढ़ में शुक्रवार को दिनभर बाजार और सड़कों पर जबर्दस्त भीड़ रही। किराना सब्जी सहित जरूरत की चीजों की खरीदारी के लिए दिनभर दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। दूसरी ओर शराब दुकान और पेट्रोल पंप में भी लंबी कतार देखने को मिली।
ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 से 19 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस लॉकडाउन के आदेश के बाद शुक्रवार को मार्केट में लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। यहां पर लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के बाकी नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। जिस बात के लिए यह लॉकडाउन लगाया जा रहा है। उसी के नियमों का पालन जनता ने नहीं किया। नवागढ़ के सब्जी बाजार, बस स्टैंड, किराना दुकानों सहित कई जगहों पर सैकड़ो की भीड़ नजर आए, लोग लॉकडाउन के पहले जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर टूट पड़े. इनमें से ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था। शराब की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई।
आंशिक लॉकडाउन के बाद भी बढ़ते गये केस, इसलिए सख्ती
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेमेतरा कलेक्टर ने सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 10 अप्रैल के शाम 06 बजे से 19 अप्रैल के सुबह 06 बजे तक लागू रहेगा। नवागढ़ ब्लाक में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिनों पूर्व जिले के नगरी निकायों में लगाए गए मिनी लॉकडाउन का अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते चले गये, वही लोग नियमों को ताक पर रखकर घर से बाहर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से प्रशासन को सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ा। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि कोरोना वैक्सीनेशन शुरू रहेगा एवं अत्यावश्यक सेवा में छुट रहेंगी.
आज शाम 06 बजे तक खुली रहेंगी दुकाने
लॉकडाउन के पहले जरूरी समानो की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ती भीड़ के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने नगरी निकायों में शनिवार को दुकानों का बंद होने का समय दोपहर 02 बजे से परिवर्तित कर दिया, आज सभी दुकान सुबह 06 बजे से शाम 06 तक खुली रहेंगी, ताकि लोगो को सप्ताह भर के लिए आवश्यक वस्तुए खरीदने का पर्याप्त समय मिल सके. वही आज शाम 06 बजे के बाद 19 अप्रैल की सुबह 06 बजे तक के लिए सख्त लॉकडाउन लग जायेगा.
नवागढ़ में कोरोना संक्रमितो की संख्या बड़ी
नवागढ़ में फिर से कोरोना के मामले बड़े है। शुक्रवार को एक ही दिन में नवागढ़ ब्लाक में 55 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमे से 13 संक्रमित तो केवल नवागढ़ शहर से है. स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम सीके देवांगन ने बताया कि ब्लाक में मिले 55 मामलो में 13 नवागढ़ शहरी क्षेत्र से है, मंगलवार को नगर में शंकर नगर से 05, वार्ड 04 से 06, तिलका पारा से 01 एवं वार्ड 06 से 01 है. मिले आकडे चिंताजनक है.
‘’नगर पंचायत नवागढ़ में शुक्रवार को 4 दूकानदारो पर लॉकडाउन के तय समय के बाद भी दुकान खुली रखने पर 500 – 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया वही, वही बिना मास्क घूम रहे 4 लोगो का भी चालान काटा गया, इस प्रकार से कुल 2400 रूपये जुर्माना वसूली की गई. शनिवार को बाजार शाम 06 बजे तक खुली रहेंगी, लोगो से निवेदन है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए लॉकडाउन की अवधि तक के लिए जरूरी खरीदारी कर सकते है.”
डीएल बर्मन (सीएमओ नवागढ़ )
राजनांदगांव / शौर्यपथ /कोविड-19 की विपदा में मानव सेवा से बढ़कर कोई सत्कार्य नहीं होता इसे चरितार्थ करते हुए श्री लोहाणा समाज राजनांदगांव द्वारा शहरी क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क दोपहर व रात्रि का शुद्ध सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा कल 8 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। श्री लोहाणा सेवा मंडल के इस पुनीत कार्य में श्री लोहाणा महाजनवाड़ी के स्वयंसेवक पूरे शासकीय नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को संभाल रहे हैं। कल पहले दिन लगभग 111 लोगों को भोजन भेजा गया जबकि आज 216 से ज्यादा लोगों को भोजन भेजा जा चुका है। भोजन बनाते, पैक करते और इसे वितरण करते समय कोरोना से बचाव का सख्ती से पालन किया जा रहा है। कई लोगों ने लोहाणा समाज के पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की बेहद प्रशंसा की है।
नगरी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे के आसपास नगरी, धमतरी मार्ग में दलदली मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
सर्वधर्म सेवा समिति नगरी के एंबुलेंस में शवों को नगरी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
रायपुर। shouryapath । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है. संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं. मरीजों की मौत हो रही है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आने बढ़ाने का ऐलान किया है. अभी स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं की परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है. हालांकि मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि बढ़ाने की बात कही है. आदेश में स्कूल शिक्षा सचिव वीके गोयल ने कहा कि राज्य में वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना के अत्यधिक मामले सामने आ रहे हैं. जिसके कारण कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है. इसे ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षा स्थगित की जाती है. आगामी निर्णय समयानुसार लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने जताई चिंता मुख्यमंत्री ने आज संपादकों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते आंकड़े चिंता जनक है. इससे छात्र संक्रमित ना हो इसके बारे में विचार किया जा रहा है. मैंने इस विषय में स्कूल शिक्षा मंत्री से बात की है. इस दौरान परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाए जाने की बात कही है. बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 3 मई से होने वाली थी. इसकी तैयारी कर ली गई थी. लेकिन कोरोना के आंकड़े ने चिंता बढ़ा दी है. जिसे लेकर पालकों ने भी चिंता जताई थी. जिसे देखते हुए बोर्ज परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.
रायपुर / शौर्यपथ / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के कुशल मार्ग दर्शन में टीम द्वारा लगभग 3 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठा सहित एक महिन्द्रा पिकअप वाहन की जप्ती की गई है। यह कार्रवाई बेलगहना परिक्षेत्र में गत दिवस रात्रि लगभग 3.30 बजे टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान की गई। इस कार्रवाई में वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 10-सी-1453 के साथ 17 नग सागौन लट्ठा को जप्त की गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन की चाबी के साथ फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना श्री विजय साहू, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम तथा श्री पंकज साहू, श्री मूलेश जोशी आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के मद्देनजर इस बार 10 अप्रैल को अपने जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में कोई भी आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। राज्यपाल को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदान कर सकते हैं।
राज्यपाल ने आमजनों से अपील की है कि वर्तमान समय में कोरोना से जंग जारी है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की दर बढ़ी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें। साथ ही प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का अवश्य पालन करें।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम पंचायत मुरता में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथावाचक आचार्य पंडित प्रतीक चौबे ने भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला का वर्णन किया. इस दौरान कथा श्रवण करने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे मुरता पहुचे. बांधे ने कहा कि हरि अनंत हरि कथा अनंत श्रीमद् भागवत कथा हमारे पूर्वजों को तार करने वाली है। इससे हमें जीवन के कई रहस्यों का ज्ञान होता है.
उन्होंने कहा कि कथा का आयोजन जहां होता है वह स्थान तीर्थ बन जाता है। वहां सभी देवी देवता आते हैं। भक्तों में भक्ति का संचार हो जाता है। भक्त सत्य को प्रतिष्ठित करने में सहयोगी बनते हैं। कथा के श्रवण करने मात्र से ही कई पापों का नाश हो जाता है। इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में खुशहाली व समृद्धि आती है और बच्चों व बुजुर्गों में धार्मिक जुड़ाव आता है। वहीं भागवत कथा सुनने से मन को तृप्ति मिलती है।
कथा पंडाल में यजमान खोरबाहरा साहू, फगनी साहू, रविशंकर साहू, चांदनी साहू, अश्वनी साहू, लव साहू , डुपेश्वर साहू सहित भक्तजन उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात 31 मार्च तक करो का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाता है। चुकि कोरोना वायरस संक्रमण पुनः बढ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 6 अपै्रल 2021 को आदेश जारी कर इस माह की विशेष छुट के तहत 30 अपै्रल 2021 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर अधिभार नहीं लगने छुट प्रदान की गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि पुनः कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे ध्यान में रखते हुये इस विषम परिस्थति में नागरिकों को रियायत देने नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 30 अपै्रल 2021 तक संपत्तिकर का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लेने के निर्देश प्राप्त हुये है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजस्व कार्यालय में फिजीकल डिस्टेçंसंग का पालन करते हुये करों का भुगतान कराया जा रहा है। इसके अलावा राजस्व अमला द्वारा घर घर जाकर भी सम्पत्तिकर की वसूली की जावेंगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सभी करदाताओं से अपने संपत्तिकर का भुगतान कर छुट का लाभ लेते हुये नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है।
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।इसके लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेटेड किए गए मरीजों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए काउंसलिंग प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किये गए हैं।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी निर्देश में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षकों को कहा गया है: “कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए उसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सकारात्मक व ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेशन में भर्ती कोरोना पीड़ितों की मनोदशा को भी देखा जा रहा है। कोरोना से पीड़ित मरीज कई बार मानसिक तनाव में आजाता है। इस मानसिक तनाव को दूर करने के लिए उन्हें रोजाना काउंसलिंग प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना ग्रसित मरीज मानसिक तनाव से गुजर रहा है या नहीं इसे देखने के लिए एक फार्मेट भी तैयार किया गया है। इस फार्मेट में दिए सवालों के आधार पर यह देखा जाएगा कि कोरोना पीड़ित मानसिक तनाव से गुजर रहा है या नहीं। यदि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उसे काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।”
पत्र में यह बताया गया है, “काउंसलिंग का कार्य विशेषज्ञों के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बेंगलुरू-स्थित निमहांस से प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्साधिकारी, क्लीनिकल साईकोलॉजिस्ट, साईकेट्रिक सोशल वर्कर व काउंसलरों की ड्यूटी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व होम साइसोलेटेड किए गए मरीजों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए लगाई जाएगी। सभी विशेषज्ञ आवश्यकता अनुसार टेलीफोनिक, ऑनलाइन या आवश्यकता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर कोरोना पीड़ित की काउंसलिंग कर उसके मानसिक तनाव को दूर करने का कार्य करेंगे। इसके लिए ड्यूटी अनुसार सभी विशेषज्ञों को पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक चीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।”
यह बनाई गई है रणनीति
काउंसिलंग का कार्य पूरी तरह से सफल हो इसके लिए सभी जिलों में विशेष रूप से कोविड-19 मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग हेतु पूर्व में उपयोग किए जा रहे मोबाइल व टेलीफोन नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
