
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / ब्लॉक में फिर से कोरोना विस्फोटक रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है। रोजाना नवागढ़ ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, तो दूसरी और कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नवागढ़ ब्लाक में कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इसी प्रकार से आकडे सामने आ रहे है । ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अधिक डराने वाली है। गुरूवार की रिपोर्ट में नवागढ़ शहर की तुलना में गाँव के क्षेत्र में कोरोना के मामले अधिक हैं, जोकि नवागढ़ के लिए कुछ राहत देने वाली खबर है। नवागढ़ मे मिला एकमात्र मरीज सुकुल पारा से है. हालाकि क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग व प्रशासन टीकाकरण को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कोरोना को लेकर ढिलाई भारी पड़ रही है। इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क का इस्तेमाल सदैव करें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बेमेतरा जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 10 अप्रैल शाम 06 बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 06 बजे तक नवागढ़ ब्लाक में भी लागू रहेगा। इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वही केवल अत्यावश्यक जैसे अस्पताल, मेडिकल चालू रहेंगे. गुरूवार को नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन के नेतृत्व में नगर में कोविड नियम न पालन करने वाले 08 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 800 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ में नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे.
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग लॉक डाउन का तीसरा दिन किन्तु दुर्ग में ना तो कोरोना मरीज की संख्या कम हो रही और ना ही मौत के आंकड़े कम हो रही है . सरकारी आंकड़ो और मुक्तिधाम की स्थिति देखने के बाद तरह तरह के प्रश्न भी आम जनता के मन में लगातार उठ रहे है शासन अपने स्तर पर कोशिश कर रही है ई कि स्थिति सामान्य रहे जनभावना के मन में डर ना रहे किन्तु सारी कोशिशो के बाद भी रोज मौत की खबर अपनों के बिचादने का दुखद समाचार , मुक्तिधाम की स्थिति , मरचुरी के हालत , कोविड अस्पतालों की व्यवस्था , बिस्तरों की कमी , रसूखदारो की सुनवाई और आम जनता की उपेक्षा के समाचार लगातार मिलने से आम जनता का विश्वास प्रशासन के साथ साथ झूठे और बड़े बड़े वादे करने वाले नेताओ से भी उठता जा रहा है .
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 4 लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश के सबसे हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र दुर्ग में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दुर्ग में आज कोरोना के 2132 नए कैसे मिले हैं, वहीं आज दुर्ग में 12 लोगों की मौत भी हो गई है।
सभी चेकपोस्ट पर और अधिक सघनता से होगी चेकिंग, पात्रता में आने वाले लोगों को 4 दिन के अंदर किया जाएगा कोरोना टीकाकरण
जिले में बढ़ रहे कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। इससे निपटने के लिए अब तक किये जा रहे प्रभावी प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने यह बात कोरोना नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकाय और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों सहित जनपद पंचायत के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । अभी वर्तमान में 14 अप्रैल तक के लिए जिले में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जिसमें जिले की सीमा से अन्य जिलों या बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगाया गया है। जरूरी कार्य के आधार पर ई- पास जारी किए जा रहे हैं। सीमा के चेकपोस्ट लगातार सघन चेकिंग करें।
निकाय क्षेत्र के साथ ही ऐसे ग्राम जहाँ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उन जगहों पर सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 5 से अधिक मरीज मिलने पर सर्विलेंस करें।
बैठक में निकाय के अधिकारियों से मरीजों की संख्या, प्रतिदिन की टेस्टिंग संख्या और किये जा रहे वैक्सिनेशन की जानकारी भी ली। अधिकारियों से कहा कि टारगेट में रखे गए लोगों के वैक्सीनेशन का कार्य अगले 4 दिन में पूर्ण करें। जहाँ जितनी वैक्सीन की जरूरत होगी मांग के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन वैक्सीनेशन की जानकारी लेकर मांग अनुसार उपलब्ध कराने कहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी सभी कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने कहा है। जिले में कोरोना के रोकथाम के प्रयासों को तेज करने और प्रभावी बनाने के लिए जिले में कम्युनिटी सर्विलांस का दायरा बढाया जाएगा।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / भिलाई शहर में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है और यह सन्नाटा इस वक्त के हालात को देखते हुए अच्छा भी है! लोग अपने घरों में सुरक्षित है! इधर बाहर निकलने वाले लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, अनावश्यक निकले लोगों को तुरंत वापस घर भेजा जा रहा है! निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए भिलाई निगम की मोबाइल टीम ने प्रातः से निरीक्षण कर रही है! आज मोबाइल टीम ने सभी मार्केट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र, दुकानों का निरीक्षण किया! लॉकडाउन से छूट प्राप्त दुकानों एवं संस्थाओं को छोड़कर शेष दुकाने बंद पाई गई! वहीं कुछ लोग निकल कर आवागमन कर रहे थे जिनसे पूछताछ की गई , इनके पहचान पत्र का निरीक्षण किया गया! अनावश्यक निकले हुए लोगों को वापस घर लौटाया गया! इस दौरान टीम ने मास्क की भी जांच की! टीम ने नेहरू नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, सेक्टर क्षेत्र एवं मदर टैरेसा नगर के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया! दुकानें बंद पाई गई!
निगम आयुक्त के निर्देश पर भिलाई निगम की मोबाइल टीम पूरे शहर का दौरा कर रही है! अनावश्यक निकलने वालों से सघन पूछताछ की जा रही है! सभी से लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने की अपील की जा रही है! आज लॉकडाउन के तीसरे दिन भी पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा! रहवासी लॉकडाउन में अपने घर पर सुरक्षित रह कर शासन-प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं! कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि घर पर रहें,
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा कोवडि-19 के बचाव एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की दिशा में तीन स्थानों पर नया कोरोना टीकाकरण केन्द्र खोलने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। इसके अंतर्गत अब कंडरापारा सामुदायिक भवन, रायपुरनाका प्रायमरी स्कूल और तितुरडीह स्कूल में हितग्राही कोरोना का टीका लगवा सकेगें । पूर्व के 23 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी जहाॅ टीकाकरण केन्द्र में लोग टीका लगाने नहीं पहुॅच रहे हैं वहाॅ के टीकाकरण केन्द्र को बंद कर दूसरे नये स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र खोला जा रहा है।
कंडरापारा, रायपुरनाका, और तितुुरडीह स्कूल में लगेगा कोरोना टीका-
आयुक्त मंडावी ने बताया शहर के 23 स्थानों पर कोरोना टीका लगाने टीकाकरण केन्द्र की स्थापना की गई है । उन्होनें बताया कुछ जगहों पर टीका लगाने अब लोग नहीं आ रहे है। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कोरोना टीका लगाना आवश्यक है । इसे देखते हुये जिन क्षेत्रों से लोग टीकाकरण केन्द्र तक नहीं आ पा रहे हैं अथवा उन्हें आने-जाने में असुविधा हो रही है। इसे देखते हुये शिवपारा वार्ड कंडरापारा सामुदायिक भवन में, रायपुरनाका वार्ड 47 प्रायमरी स्कूल में और पटरीपार के तितुरडीह स्कूल में कोरोना टीकाकरण केन्द्र स्थापित किया गया है। क्षेत्र के निवासियों से अपील है कि जिनकी भी उम्र 45 या उससे ऊपर है वे टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोरोना का टीका अवश्य लगवायें । टीका लगाने से ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है । उन्होनें कहा टीकाकरण के लिए हितग्राही अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आये ।
वेक्सीनेशन, कोविड-19, भोजन वितरण की जीमेदारी अन्य अधिकारियों को
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा कोवडि-19 के बचाव एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये निगम अधिकारियों को विशेष नोडल अधिकारियों नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी अलग-अलग टीम का नेतृत्व करेगें ।
अधिकारियों को दिये गये दायित्व-
आयुक्त श्री मंडावी ने नगर निगम दुर्ग के सुशील कुमार बाबर कार्यपालन अभियंता मोबाईल नंबर 9630699556 को शहर में स्थापित सभी टीकाकरण केन्द्रों की माॅनिटरिंग तथा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा श्री मोहनपुरी गोस्वामी कार्यपालन अभियंता 9165353005 को शिवनाथ कोविड मुक्तिधाम का नोडल एवं शासकीय/प्राइवेट हाॅस्पीटल तथा होम आईसोलेशन के मृत शरीर का परिवहन और निपटान का कार्य करेगें । नगर निगम दुर्ग के राजेश पाण्डेय प्र0 कार्यपालन अभियंता मो0- 9644303682 को जिला अस्पताल के कोविड सेंटर दुर्ग को संपूर्ण कार्य करेगें । सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया मो0- 9644082508 को लाॅकडाउन के दौरान सभी जरुरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण हेतु जिम्मेदारी दी गई है । इसी प्रकार श्री प्रकाशचंद थवानी प्र0 सहा0 अभियंता को0- 9425513574 को शंकराचार्य कोविड केयर हास्पीटल जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग की व्यवस्था तथा दुर्गेश गुप्ता स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त सभी कार्य हेतुु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त सभी कार्यो में नोडल अधिकारी को सहयोग करेगें।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम के अंतिम छोर के वार्ड पुरैना के रहवासियों को अब भरपूर पानी मिलने लगा है। वार्डवासियों की मांग पर स्थानीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल पर निगम द्वारा संधारण के तहत पाइप लाइन के लिकेज बंद कर दिए जाने के बाद यहां के तीनों वार्ड में लंबे समय से बनी पानी की दिक्कत दूर हो गई है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।
अमृत मिशन योजना के तहत रिसाली निगम के वार्ड क्रमशः 39, 39 एवं 40 पुरैना में जलापूर्ति हेतु 12 सौ किलो लीटर क्षमता वाले उच्चस्तरीय टंकी का निर्माण कराया गया है। मोरिद जलाशय से इस टंकी को भरने के बाद पुरैना के तीनों वार्ड में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति होने लगी है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर रिसाली निगम द्वारा पाइप लाइन के लिकेज और अन्य खामियों को दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही तीनों वार्ड की जनता को भरपूर पानी मिलने लगा है। गर्मी के मौसम में जरूरत के अनुरूप पानी मिलने पर पुरैना वासियों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।
मुक्तिधाम का हुआ जीर्णोद्धार
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर निगम द्वारा पुरैना के मुक्तिधाम का जीर्णाद्धार कराया गया है। यहां पर शवदाह के लिए पर्याप्त शेड का निर्माण किया गया है। अंतिम संस्कार में आगन्तुकों के बैठने के लिए छायादार शेड निर्माण व पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है।
निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी पहुंचे पुरैना
बुधवार को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने पुरैना विजिट कर पुरैना मुक्तिधाम, पाइप संधारण कार्य व अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र के उपअभियंता अखिलेश गुप्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त व नोडल अधिकारी ने पुरैना के वैक्सीनेशन संेटर का भी औचक निरीक्षण कर सेंटरों में की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।
लाॅकडाउन के उल्लंघन पर दुग्ध केन्द्र 15 दिनों के लिए सील
दुर्ग कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश के तहत कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण एवं नियंत्रण हेतु जिले में लागु लाॅकडाउन का रिसाली निगम प्रशासन द्वारा सख्त पालन कराया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम की उड़नदस्ता टीम द्वारा नेवई वार्ड के दुग्ध व्यवसायी आकाश वर्मा को पूर्व में भी समझाईश दिए जाने के बावजूद लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए दुग्ध केन्द्र खोलकर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा किये जाने पर निगम की टीम द्वारा दुग्ध केन्द्र को 15 दिनों के लिए सील किया गया। वहीं तालपुरी में अहिल्या जनरल स्टोर्स के संचालक द्वारा गाइड लाइन के विरूद्ध दुकान खोलकर समान बेचे जाने पर 3000 रूपए का जुर्माना सहित 15 दिनों के लिए दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए गए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान 10 अप्रैल 2021 दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। जिले में मृत्यु दर बढ़ी है। 15 दिन में कम आयु के लोग तथा अन्य बीमारी से भी लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩा जरूरी है। अभी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 के केस बढ़े हैं। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति का सामना करने के लिए लॉकडाउन करने की आवश्यकता है, तभी स्थिति सुधरेगी। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि जिले में कोविड-19 की महामारी के कारण जो स्थिति है उस पर नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण बढ़ा है। विशेषकर रायपुर और दुर्ग में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जिले में भी इस समय कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए 10 दिनों का लॉकडाउन आवश्यक है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को दिक्कत न हो इसलिए शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रखा गया था। चेम्बर ऑफ कामर्स एवं अन्य सभी से चर्चा करने के बाद जिले में लॉकडाउन लगाने का निर्णय उचित है। ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कहा कि लॉकडाउन का निर्णय लेने के बाद इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सभी के लिए संयम रखना भी महत्वपूर्ण है। डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टॉफ राहत कार्य में संलग्र है, हमें इनके साथ मिलकर चलना है। संकट की इस परिस्थिति से निकलना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते केस की वजह से जिले में स्थिति काफी गंभीर है। मृत्यु दर भी बढ़ी है। बहुत जगह कोविड केयर सेंटर आरंभ किए गए हैं। कोविड के मरीजों में ऑक्सीजन स्तर की स्थिति भी ठीक नहीं है। होम आईसोलेशन के मरीज कई बार सांस लेने की तकलीफ होने पर हॉस्पिटल पहुंचते हैं। लोग समय पर जांच नहीं करा रहे हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं उन घरों के दूसरे सदस्य बाहर घुम रहे हैं। गंभीरता के साथ नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। जब लॉकडाउन होगा तभी संक्रमण रूकेगा। इस दौरान सैम्पल लेकर कोरोना संक्रमित मरीज को आईसोलेट कर सकेंगे और लोगों को संक्रमण से बचा सकेंगे।
पार्षद कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि कोविड-19 के संकट का सामना करने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। जिले में अचानक महामारी फैली है। इसे कैसे लडऩा है यह देखना है और सबको सहयोग करना है।
श्री पदम कोठारी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करने के लिए एकजुट होकर मुकाबला करना होगा तभी इससे निपटने में सक्षम बनेंगे। कोविड केयर आरंभ करने के साथ नर्सिंग स्टॉफ से मदद मिलेगी। मधुसूदन यादव ने कहा कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए और लोगों को दिनचर्या का सामान खरीदने का अवसर मिलना चाहिए तथा इसका कठोरता से पालन करना चाहिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, मधुसूदन यादव, एबीस गु्रप के अंजुम अल्वी, चेम्बर ऑफ कामर्स के राजा माखीजा सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर जिले में कोविड-19 के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम-नियंत्रण एवं निपटान हेतु विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में संपादन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को दायित्व सौंपा है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार साप्ताहिक स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वे अभियान हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला मितानिन समन्वयक को नोडल अधिकारी और सर्व परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा विकासखण्ड मितानिन समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। लक्षित जाॅच हेतु जिला सर्वेलेंस अधिकारी को नोडल अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मृत्यु प्रकरणों की रिपोर्टिंग तथा सामुदाय स्तर पर उनका अंकेक्षण तथा शवों का प्रोटोकाल अनुसार अंतिम संस्कार हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी और तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। मृत्यु प्रकरणों का साप्ताहिक समुदाय अंकेक्षण उपरांत जिला स्तर पर आॅडिट एवं राज्य को रिपोर्टिंग हेतु जिला सर्वेलेंस अधिकारी को नोडल अधिकारी और जिला एपिडेमियोलाॅजिस्ट को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
पाॅजीटिव प्रकरणों की सूची प्रदाय करने जिला सर्विलेंस अधिकारी को नोडल अधिकारी और जिला एपिडेमियोलाॅजिस्ट को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। पाॅजीटिव प्रकरण की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग का माॅनिटरिंग, रिपोर्टिंग एवं आॅनलाईन एण्ट्री हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को नोडल अधिकारी और सर्व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। ट्रेसिंग उपरांत प्रायमरी काॅन्टेक्ट की सूची खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रदाय करने तथा काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग उपरांत प्राप्त सूची को आॅनलाईन पोर्टल पर अपडेट करने हेतु सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग को नोडल अधिकारी और सर्व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रायमरी काॅन्टेक्ट की टेस्टिंग हेतु संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी और विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जाॅच हेतु टेस्टिंग टीम/मोबाइल टीम का निर्धारण हेतु जिला सर्वेलेंस अधिकारी को नोडल अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
एम्बुलेंस व्यवस्था हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक को नोडल अधिकारी और विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। लाॅजिस्टिक उपलब्धता हेतु जिला नोडल अधिकारी स्टोर डाॅ. एस.के.सोनी को नोडल अधिकारी और विकासखण्ड स्टोर प्रभारी (फार्मासिस्ट) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। रेपिड रिसपोन्स टीम हेतु सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी और सर्व तहसीलदार एवं सर्व खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के प्रस्ताव हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी और विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के स्थल चिन्हांकन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी और सर्व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन का मेपिंग हेतु संबंधित एस.डी.ओ.पी. को नोडल अधिकारी और संबंधित तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन की बैरिकेटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन रिपोर्ट हेतु संबंधित एस.डी.एम. को नोडल अधिकारी और सर्व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन एक्टिव कम्युनिटी सर्वेलेंस हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल अधिकारी और जिला श्रम अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
होम आईसोलेशन अंतर्गत समस्त गतिविधियों की माॅनीटरिंग व होम आईसोलेशन हेतु संचालित कंट्रोल रूम माॅनीटरिंग की समीक्षा हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल तथा श्री विकास देशमुख सहायक संचालक कौशल विकास विभाग को नोडल अधिकारी और जिला सर्वेलेंस अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। होम आईसोलेशन रिक्वर्ड रिफर्ड की इन्द्राज हेतु डाॅ. हेमेश्वर जोशी (जिला आरएमएनसीएच सलाहकार) को नोडल अधिकारी और विकासखण्ड डाटा प्रबंधक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। होम आईसोलेशन में रह रहे समस्त व्यक्तियों को दवा वितरण की इन्द्राज हेतु जिला सर्वेलेंस अधिकारी को नोडल अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखण्ड सतरीय मोबाइल दल की स्थिति तथा विकासखण्ड कंट्रोल रूम का नम्बर का प्रचार-प्रसार हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल तथा विकास देशमुख सहायक संचालक कौशल विकास विभाग को नोडल अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कोविड केयर सेंटर की माॅनीटरिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थाॅमस तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ओमप्रकाश देखमुख को नोडल अधिकारी और संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोविड हाॅस्पिटल की समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु एस.डी.एम. बालोद श्री रामसिंह ठाकुर तथा उप संचालक समाज कल्याण नदीम काजी को नोडल अधिकारी और सिविल सर्जन बालोद को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। समस्त भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य जाॅच हेतु सिविल सर्जन बालोद को नोडल अधिकारी और डाॅ. देवेन्द्र साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। समस्त एंट्री एवं रिर्पोटिंग हेतु डाॅ. ओमप्रकाश वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि उपरोक्तानुसार कोविड-19 नियंत्रण हेतु अधिकारी, कर्मचारी अपने दायित्वों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने संशोधित-आदेश जारी कर कहा है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस कोविड-19 नियंत्रण के संबंध मेें पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधो में समय-समय पर स्वतः छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों संबंधी आदेशों की समीक्षा की गई, जिसमें वर्तमान में कोरोना पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों/शर्ताें का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण बालोद जिला अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील की गई है। कार्यालय के आदेश दिनांक 05 अप्रैल 2021 में आंशिक संशोधन करते हुए सम्पूर्ण बालोद जिला (शहरी एवं ग्रामीण) के लिए आदेश जारी किया गया है। जिले में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष्य में संपूर्ण बालोद जिला (शहरी एवं ग्रामीण) क्षेत्र भीतर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निम्नानुसार निर्धारित किया गया है -
सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, शाॅपिंग माॅल, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी प्रातः 06 बजे से शाम 06 बजे तक खुलेंगे। रेस्टारेंट, होटल, ढाबा में डायनिंग, टेक अवे एवं होम डिलीवरी प्रातः 06 बजे से रात्रि 08 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण बालोद जिले में साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियंत्रण से मुक्त रहेंगे। समस्त स्थलों, उद्यानों, मार्गों के आसपास की चैपाटी, खाद्य पेय सामग्री की ठेला गुमटी भी शाम 06 बजे बंद होंगे। जिले के समस्त प्रकार के देशी, विदेशी मदिरा दुकान शाम 06 बजे बंद होंगे। जिले के सभी सिनेमा, मल्टीप्लेक्स सिनेमा-हाॅल, छबिगृह, जिम/स्वीमिंग पूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फ्लैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने एवं बंद करने के समयसीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी व्यापारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी व्यवसायियों को अपने दुकान/ संस्थान में विक्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आए ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का विक्रय/वितरण किया जाए एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं/सेवाओं का विक्रय किया जाए। प्रत्येक दुकान/संस्थान में स्वयं तथा आंगतुकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कन्टेंनमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जाएंगें एवं उस क्षेत्र में कन्टेंनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।
यदि किसी व्यवसायी के द्वारा उपरोक्त शर्तों में किसी एक या एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसकी दुकान/संस्थान को तत्काल प्रभाव से पन्द्रह दिवस के लिए सील कर दिया जाएगा। सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थानेदार उपरोक्त आदेश के क्रियान्वयन हेतु अपने प्रभार क्षेत्र में सतत् भ्रमण करेंगें। सभी इंसीडेंट कमांडर एवं थानेदार अपने प्रभार क्षेत्र के सभी कंटेनमेंट जोन में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे। उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं महामारी निंयत्रण अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत् दण्डनीय होंगे। इस आदेश के साथ-साथ कार्यालयीन आदेश दिनांक 24 मार्च 2021 द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया प्रतिबंधात्मक आदेश भी यथावत् संपूर्ण जिले में प्रभावशील रहेगा। यह आदेश 08 अप्रैल 2021 से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
