
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वित्त मंत्री की हैसियत से आज विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुख्य बजट को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समावेशी विकास पर आधारित एक आदर्श बजट बताया है। उन्होंने कहा है बजट में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। यह बजट मुख्य रूप से स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, पोषण, अधोसंरचना और सामाजिक विकास पर आधारित है।
समाज कल्याण विभाग कर रहा तृतीय लिंग समुदाय को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास - परीक्षार्थियों के निःशुल्क कोंचिग की व्यवस्था की
रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर चयन हुआ है और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 8, धमतरी से एक, राजनांदगांव से 2, बिलासपुर से एक, कोरबा से एक, अंबिकापुर से एक तृतीय लिंग के परीक्षार्थी का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है। इनमें
इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने तृतीय लिंग समुदाय को बधाई देते हुए कहा है कि तृतीय लिंग समुदाय के शासकीय नौकरी में आने से छत्तीसगढ़ में नई शुरूआत हुई है। यह बदलते छत्तीसगढ़ की पहचान है, जिसमें सभी वर्गों की उन्नति के लिए समान अवसर मौजूद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि चयनित उम्मीदवारों से प्रेरित होकर तृतीय लिंग समुदाय के और भी व्यक्ति पढेंगे और आगे बढ़ेंगे। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि तृतीय लिंग के व्यक्तियों के शासकीय नौकरी में आने से उनके प्रति समाज के नजरिए में एक बड़ा परिवर्तन आएगा।
उल्लेखनीय है कि आरक्षक भर्ती में तृतीय लिंग समुदाय के 97 लोगों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिनमें से 23 परीक्षार्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया गया था। समाज कल्याण विभाग ने तृतीय लिंग समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए निःशुल्क कोंचिंग की व्यवस्था की थी। तृतीय लिंग समुदाय के परीक्षार्थियों को प्रशासन एकेडमी में 30 दिन तक लिखित परीक्षा की तैयारी कराई गई थी। इसके पश्चात् राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र में 120 दिनों तक लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से कराई गई। यहां उनके निःशुल्क भोजन और ट्रैक सूट की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की गई थी। तृतीय लिंग समुदाय ने सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त संचालक एयर कमोडोर ए.एन.कुलकर्णी एवं नव मनोनित संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने सेवानिवृत्त कुलकर्णी को सेवानिवृत्ती के पश्चात् उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की तथा नव मनोनित संचालक विवेक शर्मा को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
परम्परागत ग्रामीण कौशल को पुनर्जीवित करने 4 नए विकास बोर्ड का होगा गठन
पत्रकारों की दुर्घटना में मृत्यु पर परिवार को 5 लाख की सहायता
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक परिक्षेत्र की होगी स्थापना
कौशल्या मातृत्व योजना शुरू होगी
कांकेर, कोरबा और महासमुंद में मेडिकल कॉलेज भवन के लिए 300 करोड़ का प्रावधान
119 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल और खुलेंगे
7 नवीन महाविद्यालय एवं 3 कन्या महाविद्यालय की होगी स्थापना
11 नई तहसीलें और 5 नए अनुविभाग की होगी स्थापना
सी-मार्ट स्टोर की होगी स्थापना
स्वच्छता दीदियों का मानदेय अब 6000 रूपए
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार के तीसरे बजट को प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बजट में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ के मूलमंत्र की भावनाओं को समाहित किया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने बजट पेश करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय देश-दुनिया समेत छत्तीसगढ़ की सरकार के लिये भी पिछला वर्ष बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं, जिसके कारण राजस्व प्राप्तियों में कमी आयी। महामारी काल में आजीविका के साधनों की कमी के कारण आम जनता को राहत पहुंचाने हेतु कल्याणकारी योजनाओं में अधिक संसाधनों की आवश्यकता पड़ी। हमारी सरकार ने इस दो-तरफा दबाव का दृढ़ता से सामना करते हुए जनता के हित में लगातार कार्य किया और मुझे यह कहते हुये संतोष है कि शासन-प्रशासन की सजगता एवं जनता के प्रयासों से राज्य पर इस आपदा का दुष्प्रभाव कम हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए गर्व है कि संकट के दौर में भी हमारी सरकार के संवेदनशील और सुसंगत प्रयासों के कारण महात्मा गांधी नरेगा योजना में रोजगार देने तथा मजदूरी भुगतान करने का कीर्तिमान बना। वनोपज खरीदी का राष्ट्रीय कीर्तिमान बना। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए किए गए नवाचारों तथा प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी एवं पुनर्वास के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।
हमने संक्रमण की रोकथाम तथा उपचार के लिये त्वरित निर्णय लिये। स्वास्थ्य विभाग के लिये 670 करोड़ के अतिरिक्त बजट की तत्काल व्यवस्था की गई। कोरोना संक्रमण की जांच हेतु 6 आरटी-पीसीआर लैब और 18 ट्रूनॉट लैब की तत्काल स्थापना की गई। मार्च 2020 में शासकीय अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर क्षमता केवल 53 थी, जिसकी संख्या बढ़कर 406 बिस्तर हो चुकी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु 30 कोविड समर्पित अस्पताल तथा 178 कोविड केयर सेन्टर स्थापित किये जाने से मरीजों के उपचार में तेजी आयी व प्रदेश की जनता का मनोबल बढ़ा।
सुराजी ग्राम योजना के तहत स्थानीय संसाधनांे के संरक्षण व पुनर्जीवन का हमारा अभियान कोरोना संकटकाल के दौरान बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रारंभ की गई इस योजना के तहत कृषि, पंचायत एवं वन विभाग में उपलब्ध राशि के अभिसरण से स्वीकृत लाखों विकास कार्याें के कारण संकट के दौर में भी छत्तीसगढ़ में ग्रामीण रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई। हमने गोबर को गोधन बनाने की दिशा में सुविचारित कदम उठाते हुये गोधन न्याय योजना लागू की, जिसमें पशु पालकों से गोबर क्रय करके गोठानों में वर्मी कंपोस्ट एवं अन्य उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन से जैविक खेती एवं गौ-पालन को बढ़ावा, पशु पालकों को आर्थिक लाभ तथा रोजगार के नये अवसरों का सृजन हो रहा है। हमारी इस पहल को भारत सरकार एवं अन्य राज्यों द्वारा भी सराहा गया है।
===================
बजट के मुख्य प्रावधान
1. बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर टाइगर्स नाम से विशेष पुलिस बल का गठन
2. छत्तीसगढ़ी कला, शिल्प, वनोपज, कृषि एवं अन्य सभी प्रकार के उत्पादों तथा व्यंजनों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए ’’सी-मार्ट’’ स्टोर की स्थापना
3. शहरों में पौनी पसारी योजना के समान ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना
4. मत्स्य पालन को कृषि के समान दर्जा दिया जायेगा
5. परंपरागत ग्रामीण व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने 4 नये विकास बोर्डो का गठन - तेलघानी, चर्म शिल्पकार, लौह शिल्पकार एवं रजककार विकास बोर्ड
6. ग्रामीण कृषि भूमिहीन श्रमिकों के लिए नवीन न्याय योजना प्रारंभ की जायेगी।
7. तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए ’’शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना’’
8. पत्रकारों को दुर्घटना जन्य आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को 5 लाख की सहायता
9. द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत महिलाओं को 5,000 की एकमुश्त सहायता
10. किसानों को खेतो तक आवागमन सुविधा हेतु मुख्यमंत्री धरसा विकास योजना
11. नवा रायपुर में भारत भवन, भोपाल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक परिक्षेत्र की स्थापना
12. श्री राम वनगमन पर्यटन परिसर के लिए 30 करोड़ का प्रावधान
13. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत 119 नये अंग्रेजी स्कूल
14. नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के बोर्डिंग स्कूल की स्थापना
15. पढ़ना लिखना अभियान योजना के लिए 5 करोड. 85 लाख का प्रावधान
16. 7 नवीन महाविद्यालय तथा 3 कन्या महाविद्यालय की स्थापना
17. 14 महाविद्यालयों में स्नातक तथा 15 महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ
18. 9 बालक एवं 9 नवीन कन्या छात्रावास की स्थापना
19. 6 नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण
20. 2 नवीन आईटीआई की स्थापना
21. 12 नये रेल्वे ओवर ब्रीज, 151 नवीन पुल, 585 सड़कों के निर्माण के लिए कुल 504 करोड़ का नवीन मद प्रावधान
22. नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में 104 सड़क एवं 116 पुल निर्माण के लिए 12 करोड़ का प्रावधान
23. नवीन सिंचाई योजनाओं हेतु नवीन मद में 300 करोड़ का प्रावधान
24. नगरीय क्षेत्रों में नई जल प्रदाय योजनाओं के लिए 45 करोड़ का प्रावधान
25. पंडरी रायपुर में 350 करोड़ की लागत से जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क की स्थापना
26. नदियों के किनारे खेतों को सिंचाई की सुविधा के लिए विद्युत लाईन के विस्तार के लिए प्रावधान
27. ग्राम गोढ़ी, जिला बेमेतरा में बायो इथेनाल प्रदर्शनी स्थल संयंत्र की स्थापना
28. 11 नई तहसीले एवं 5 नये अनुविभागों की स्थापना
29. कन्या छात्रावास एवं आश्रमों में महिला होमगार्ड के 2200 नवीन पदों का सृजन
30. चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज दुर्ग का शासकीयकरण
31. राजीव गांधी किसान न्याय योजना हेतु 5,703 करोड़ का प्रावधान
32. कृषक जीवन ज्योति योजना अंतर्गत 2,500 करोड़ का प्रावधान
33. कृषि पंपों के ऊर्जीकरण हेतु 150 करोड़, सौर सुजला अंतर्गत 530 करोड़ का प्रावधान
34. किसानों को बिना ब्याज का 5,900 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य
35. गोधन न्याय योजना हेतु 175 करोड़ का प्रावधान
36. असंगठित श्रमिकों के लिए राज्य स्तरीय हेल्पडेस्क सेंटर की स्थापना
37. छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम को 5,225 करोड़ लागत की 3,900 कि.मी. लंबी सड़कों एवं पुलों के निर्माण हेतु 150 करोड़ का प्रावधान
38. मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
39. एडीबी फेस-3 परियोजना में 825 कि.मी. लंबाई की 24 सड़कों के लिए 940 करोड़ का प्रावधान
40. सिंचाई की 4 वृहद परियोजनाओं अरपा भैसाझार, केलो, राजीव समोदा व्यपवर्तन एवं सोंढूर हेतु 152 करोड़ का प्रावधान
41. पटवारियों के मासिक स्टेशनरी भत्ता में 250 रूपये की वृद्धि
42. स्वच्छता दीदियों के मानदेय को 5,000 से बढ़ाकर 6,000 किया जायेगा
43. नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर, कोरबा एवं महासमुंद के भवन निर्माण हेतु 300 करोड़ का प्रावधान
44. सन्ना, जशपुर, शिवरीनारायण-जांजगीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं रिसाली-भिलाई में 30 बिस्तर अस्पताल की स्थापना
45. मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनीक योजना हेतु 13 करोड़ का प्रावधान
दुर्ग / शौर्यपथ / नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में गुरु घासीदास कला एवं साहित्य विकास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय लोककला महोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोककला महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित करने और सहेजने का काम हो रहा है। राज्य की सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में आपसी-भाईचारें के बीच इस महोत्सव को आयोजित कर सबकी सहभागिता से मनाया जाता है। इस तरह का आयोजन आगे भी गांव में होता रहे और आप सभी इसका आनंद उठाते रहे। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि हमारे किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और अर्थव्यवस्था है। किसान मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश मजबूत होगा, देश मजबूत होगा। किसान हमारे लिए भगवान की तरह है। किसानों को लाभान्वित करने सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। इससे किसानों में आर्थिक समृद्धि आएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छताए ओडीएफ प्रधानमंत्री आवास शहरी सहित अन्य कई कार्यों के लिए राज्य को पुरस्कार भी मिला है। मोर जमीन-मोर चिन्हारी, मोर जमीन-मोर मकान सहित अन्य योजनाओं से गरीबों को लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री डॉ डहरिया ने क्षेत्र में बांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में पद्मश्री आरएस बारले और अनूप रंजन पांडे सहित अन्य कलाकारों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निर्मल कोशले, श्रीमती ललिता वर्मा, संतोष तिवारी, दिनेश जांगड़े, हेमदास कुर्रे, एस आर बांधे, डॉ सी बी एस बंजारे, रामधनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली क्षेत्र में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है! रिसाली एरिया में पांच नई टंकियां बनाई गई है! एक टंकी पूर्व से बनी हुई है इस प्रकार से अब कुल 6 पानी टंकी रिसाली क्षेत्र में जल की समस्या से निजात दिलाएगी! वर्तमान में रिसाली निगम के पुराने कार्यालय में स्थित टंकी, डूडेरा, टंकी मरोदा एवं पूरैना की टंकियों से जल प्रदाय किया जा रहा है! रूआबांधा एवं नेवई की पानी टंकी बनकर तैयार है, अब जल्द ही इन दोनों टंकियों से भी लोगों के घरों में पानी मिलने लगेगा! इसके लिए रिसाली निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं भिलाई निगम के मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह एवं एजेंसी इंडियन ह्यूम पाइप के साथ संयुक्त रुप से बैठक हुई! बैठक में रूआबांधा एवं नेवई की टंकियों से शीघ्र पानी देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई! अधिकारियों ने एजेंसी से कार्य की टाइम डेडलाइन तय कर कार्य पूर्ण करने कहा! एजेंसी ने 20 मार्च तक दोनों टंकियों से जल प्रदाय प्रारंभ करने के लिए समय मांगा!
रूआबांधा टंकी से 6 मार्च तक जल प्रदाय शुरू करने एवं नेवई टंकी से 20 मार्च तक जल प्रदाय करने का समय एजेंसी को दिया गया है! वही जल प्रदाय के लिए एजेंसी इंडियन ह्यूम पाइप को टीम बढ़ाकर टाइम डेडलाइन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं! बैठक के बाद संयुक्त निरीक्षण करने अधिकारी रूआबांधा एवं नेवई की टंकियों को देखने पहुंचे! एजेंसी को टंकी निर्माण हुए परिसर से मलबा को हटाने के निर्देश दिए गए हैं! उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, कुछ शेष क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है!
नेवई में 32 किलोमीटर और रूआबांधा में 20 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है! निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर संयुक्त रुप से बैठक आयोजित हुई! संयुक्त बैठक में प्रत्येक बुधवार को समय 12:00 इस विषय पर चर्चा करने बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया! निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता बीके सिंह, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं डीगेश्वरी चंद्राकर, एजेंसी के जे गणेशन एवं डेनियल मौजूद रहे!
पाइपलाइन लीकेज सुधार का कार्य युद्ध स्तर पर टंकी मरोदा एवं पुरैना में नई पाइपलाइन बिछाई गई है! पाइप लाइन बिछाने के बाद घरों में पानी आना शुरू हो गया है! निगम के अधिकारियों के निर्देश पर एजेंसी घर घर जाकर पानी का प्रेशर चेक करते हुए लीकेज का संधारण कर रही है! 4 मार्च तक लीकेज को संपूर्ण रूप से सुधारने के निर्देश संयुक्त बैठक में अधिकारियों ने दिए हैं!
नवागढ़ / शौर्यपथ / सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार वित्त मंत्री के तौर पर विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। सीएम बघेल ने कुल 97 हजार 106 करोड़ का कुल बजट पेश किया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बजट का उद्देश्य गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ है। वहीं, अब बजट को लेकर नवागढ़ विधानसभा के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं ने बजट 2021-22 को गांव-गरीब और किसानों के लिए बताया तो वहीं, भाजपा नेताओं ने निराशाजनक बजट बताया है।
नवागढ़ विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट 2021 पूरी तरह से आम जनता और किसानों के हित व रोजगारोन्मुखी बजट है। आने वाले वर्षों में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में विकास के नये आयाम और कीर्तिमान स्थापित करेगी। श्री बंजारे ने आम जन मानस की बहुप्रतीक्षित माँग नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट को तहसील तथा गिधवा को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी नांदघाट के अध्यक्ष सुशील साहू ने कहा कि यह बजट राज्य के किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की समृद्धि , गावों की आर्थिक प्रगति ,शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नये आयाम,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण,महिलाओं एवं बच्चों के सर्वागीण विकास,युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के नवीन अवसरों के सृजन , ग्रामीण एवं शहरी अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित है।
राज्य निर्माण के बाद पहली बार घटता बजट पेश हुआ : विकास दीवान
भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने वाला बजट है। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार देखा गया कि घटता हुआ बजट पेश किया गया। इसमें युवाओं, महिलाओं व किसानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नया योजना की अगली किस्त कब आएगी इसका उल्लेख नही किया गया है। नए रोजगार के सृजन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि बजट का छोटा होना दुर्भाग्यजनक है. बजट केंद्र पर निर्भर है, विभागवार राशि स्पष्ट नहीं है, बजट में कुछ नया शामिल नहीं किया गया। सड़कों के लिए पूरी तरह केंद्र पर निर्भर हैं. बजट प्रदेश को पीछे धकेलने वाला बजट है। विभाग के मद की जानकारी नहीं है।
भिलाई-3 / शौर्यपथ / जिसका कोई नहीं होता उसका ऊपर वाला होता है। यह बात सीएम हाउस भिलाई 3 में देखने को मिली। वर्षों से निराशा और हताशा के बाद आज फिर एक बार विधवा असहाय वंदना राठौर 53 वर्ष का जीवन पटरी पर लौट आया। बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर, बुजुर्ग महिला बंदना राठौर ने पति के मृत्यु उपरांत स्वेक्षा अनुदान से इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही उनकी सुपुत्री स्मिता बघेल को लगी तो उन्होंने बीमारी की गंभीरता और महिला की दिक्कतों को देखते हुए बुजुर्ग महिला को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर प्रदान किया। इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पाकर महिला खुश हो गई वे अपने रूंधे गले और नम आंखों से स्मिता बघेल का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान स्मिता बघेल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली चर्चा करते करते दोनों भावुक हो गए।
स्मिता बघेल ने कहा कि मां चिंता मत करना हम सब लोग आपके साथ हैं भगवान पर भरोसा रखिए इस घर का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है इस बात को सुनकर वंदना राठौर के आंखों में आंसू अविरल छलक रहे थे। कुछ देर के लिए तो सीएम हाउस कैंप कार्यालय का माहौल भावुक भरा हो गया था।
इस दौरान मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने महिला वंदना एवं उसकी पुत्री देवांशी राठौर को विश्वास दिलाया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी श्री बंछोर ने बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।
मुख्यमंत्री की पुत्री स्मिता बघेल ने दिया इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का उपहार
उम्मीद से ज्यादा मिला, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भिलाई 3 में इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर मिलने के बाद वंदना राठौर के खुशी के आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने रूंधे गले से कहा कि मुझे उम्मीद से ज्यादा मदद और स्नेह यहां मिला है वर्षों से मैं दूसरों पर निर्भर होकर रह गई थी। अब स्वयं ही अपना दैनिक कार्य कर सकूंगी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मुझे अविस्मरणीय मदद मिली है। इस अवसर पर कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 15 हाउसिंग बोर्ड की श्रीमती कमला मौर्य, रवि शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
दुर्गं / शौर्यपथ / शहर में जैन मुनि आचार्य श्री महाश्रमण के अहिंसा यात्रा में गंजपारा सहित पूरे शहर में श्रद्धालुओं की भी उमड़ी । इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने अहिंसा यात्रा में पहुॅच कर जैन मुनि श्री महाश्रमण जी का स्वागत कर शहर एवं प्रदेश मं सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किये । इस दौरान जैन मुनि आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कहा चित्त की प्रसन्नता ही सब कुछ है। हर व्यक्ति मन की शांति की खोज करता है सादगी जीवन परोपकारी हैं । अहिंसा यात्रा का दुर्ग वासियों ने भव्य स्वागत द्वार लगाकर जैन मुनि का फूलों से स्वागत किये । स्वागत रैली में संघीय संस्थाओं के साथ सकल जैन समाज एवं जैनेत्तर समाज शांति दूत के स्वागत में जयकारों के साथा संपूर्ण वातावरण महाश्रमण मय बना रहा ।
महापौर धीरज बाकलीवाल,विधायक अरुण वोरा, बाजार एवं राजस्व प्रभारी ऋषभ जेन, ने रैली में शामिल होकर जैन मुनि का भव्य स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
