
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने आज विज्ञान के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किये हैं, जिस पर पूरे देश को गर्व है।रमन प्रभाव के लिए पूरे विश्व में जाने जाने वाले नोबल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में 28 फरवरी को पूरे देश में विज्ञान दिवस मनाया जाता है I इस दिन विज्ञान के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए नयी और परिष्कृत सोच बहुत जरूरी है। विज्ञान तथ्यों को क्या, क्यों और कैसे के मापदण्ड में परख कर निष्कर्ष आधारित सोच देता है। विकसित समाज के निर्माण के लिए विश्लेषित वैज्ञानिक सोच बहुत आवश्यक है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। 01 मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / दिनांक 1 मार्च से मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा आपत्ति का कार्य किया जाएगा! जिसमें प्राधिकृत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है! चंद्रपाल हरमुख् ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकृत अधिकारियों के अलावा उस क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर भी दावा आपत्ति के लिए निर्धारित किए गए स्थानों पर सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे! बूथ लेवल ऑफिसर को उस अनुभाग क्षेत्र की जानकारी का पूरा ज्ञान होता है! यह अनुभाग के मतदाताओं से भली-भांति वाकिफ होते हैं! इसलिए अब बी.एल.ओ. भी प्राधिकृत अधिकारियों के साथ 1 मार्च से 9 मार्च तक दावा आपत्ति के दौरान उपस्थित रहेंगे!
नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरु रविदास की जयंती भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नवागढ़ में मनाई गई। इस दौरान संत रविदास के चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 650 वर्ष पहले जिन विचारों की रोशनी से संत रविदास ने समाज को जगमग किया था। एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बंधे ने कहा कि आज भी समाज को रविदास जैसे विचारकों की जरूरत है।
एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि रविदास समाज और साहित्य से महात्मा के रूप में समझे जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। जिसके मन में गंगा जैसे निर्मल भाव होते हैं। वही परमात्मा का असली भक्त होता है। अहंकार को पूर्ण रूप से त्याग कर की गई भक्ति ही असली भक्ति होती है।
इस दौरान नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय, गिरेन्द्र महिलांग,डॉ जगजीवन राम खरे, युवराज ठाकुर, सन्तोष खुराना, दिलीप नवरंग, महेश टण्डन, मोहन् बघेल, रामसागर साहू, महावीर ध्रुव, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, चैन साहू, राजेन्द्र मिश्रा,जितेंद्र भुवाल, रुम्पल टुटेजा, टीकम पूरी गोस्वामी, राधा गोलू सिंहा, रमेश निषाद, सन्तोष देवांगन, कांति सोनकर, सुशीला ध्रुव, उमा मिश्रा, सरिता कुंभकार, मीना साहू, मधु वर्मा, उत्तरा सोनकर, तोपचन्द बंजारे, अश्वनी साहू, दिनेश साहू, मुकेश तम्बोली, श्रीकांत ठाकुर, कृष्णा ध्रुव, मनीष श्रीवास, दुर्गेश शर्मा,तनु दीवान, सुभाष महिलांग, सुरेश निषाद, सुधेश हरि श्रीवास्तव, विनोद साहू, रामाधार ध्रुव, किशुन ध्रुव, ओमकार साहू, सनत वर्मा,धनिराम निर्मलकर, अवतार यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के दूरसंचार विभाग में सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ 25 फरवरी, 2021 को किया गया। इस आयोजन में पॉवर सिस्टम विभाग के महाप्रबंधक ए. शंकर, मुख्य अतिथि के रूप में तथा सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के उपमहाप्रबंधक के. सी. अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दूरसंचार (प्रचालन) के महाप्रबंधक प्रकाश ने की।
सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात विभाग के सुरक्षा अधिकारी एस. भट्टाचार्य ने दूरसंचार विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में किये गए सुरक्षा से संबंधित कार्यों का उल्लेख करते हुए सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सदन को वर्ष 2021-22 में विभाग के कार्मिकों को दी जाने वाली सुरक्षा प्रशिक्षण की योजना के बारे में जानकारी दी और सुरक्षा शपथ दिलाकर वर्ष भर सभी को सुरक्षित तरीके से विभागीय कार्य को संपन्न करने हेतु संकल्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ए. शंकर ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने हमेशा से ही सुरक्षित तरीकों को अपनाकर इस्पात का उत्पादन किया है और प्रशिक्षणों एवं दिशा निर्देशों और रोको टोको अभियान द्वारा समय समय पर कार्मिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया है।
दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित किये जाने वाले उपकरण जैसे टेलीफोन, मोबाईल, सी.सी.टी.वी कैमरा इत्यादि. द्वारा उन प्रयासों को सफल बनाने में हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने दूरसंचार विभाग के कार्यों और कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए और सुरक्षित रहते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग से आये हुए विशिष्ठ अतिथि के. सी. अग्रवाल ने कहा कि दूरसंचार विभाग का कार्यक्षेत्र काफी विशाल है और टेलीफोन लाइंस का नेटवर्क भी संयंत्र में हर जगह व्याप्त है, अत: दूरसंचार विभाग के कार्मिक संयंत्र के जोखिम भरे स्थानों में सावधानी से कार्य करें और साथ ही साथ "नीयर मिस केस" (बाल-बाल बचे) की रिपोर्ट भी प्रबंधन को करें, जिससे की उक्त स्थानों और परिस्थितियों को पूर्णत: सुरक्षित किया जा सके ।
माननीय अध्यक्ष प्रकाश ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र को सुचारू रूप से चलाने में दूरसंचार विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस कठिन परिस्थिति में कार्य करने के कारण ही संयंत्र प्रबंधन ने गणतंत्र दिवस के गरिमामयी अवसर पर विभाग के 14 कार्मिकों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया एवं इसी कड़ी में मुख्यमहाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल विभाग) श्री पी. के. सरकार द्वारा भी उक्त कार्मिकों को टोकन गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन दूरसंचार विभाग से मुख लाल शर्मा द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन एच. आर. सिरमौर, उपमहाप्रबंधक द्वारा किया गया ।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना अंतर्गत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय तृतीय लिंग समिति तथा जिला अधिकारियों की ''बैठक सह-कार्यशाला'' का आयोजन किया गया। मुख्य आतिथ्य प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर, दुर्ग और एस. आलोक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ से सुश्री विद्या राजपूत, द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं में कैसे लाभान्वित किया जावें इस संबंध में जानकारी सभी जिला अधिकारियों को दी गई।
जिला स्तरीय समिति के सदस्य सुश्री कंचन शेन्दरे, द्वारा तृतीय लिंग समुदाय को योजनाओं का लाभ नही मिलने जैसे-प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक लोन, प्रचार- प्रसार, सार्वजनिक शौचालय, की कमी आदि समस्याएं के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसी प्रकार सुश्री रविना बरिहा, पूर्व सलाहकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, के द्वारा तृतीय लिंग व्यक्तियों को सर्वोच्च न्यायालय में पारित अधिनियम 2019 एवं नियम 2020 के संबंध में पी.पी.टी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं तृतीय लिंग व्यक्तियों के अधिकार एवं अधिकारों के रक्षा तथा उन्हें छत्तीसगढ़ शासन से मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुये यह भी बताया कि तृतीय लिंग व्यक्तियों को एक सामाजिक व्यक्ति की तरह पहचान मिले व उन्हें अपने ही समाज का व्यक्ति समझकर उनके साथ भेदभाव न करें, साथ ही यह भी बताया गया कि समुदाय के व्यक्तियों को अपमान या अभद्र शब्द, उपयोग किया जाता है तो उस व्यक्ति के लिए सजा का प्रावधान है।
बैठक में उपस्थित लीड बैंक मैनेजर के द्वारा विभिन्न बैंक या विभाग में लोन प्रदाय के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री गंभीर सिंह ठाकुर, श्री कमल नारायण रूगंटा सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ रचिता श्रीवास्तव, मनोवैज्ञानिक साइंस कॉलेज दुर्ग के द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुये किस प्रकार विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाय अपने-अपने सुझाव रखें।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे एवं एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा सभी उपस्थित जिला अधिकारियों को विभागों में संचालित योजनाओं का शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार कर योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिया गया, तथा प्रधानमंत्री आवास, अलग से सार्वजनिक शौचालय, अलग से तृतीय लिंग शिकायत प्रकोष्ठ, कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाकर रोजगार मुहैया कराना एवं तृतीय लिंग से संबंधित सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश एवं नगर निगम भिलाई में आर्ट आफ लिविंग में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिये जाने का प्रस्ताव भी दिया गया। तथा समुदाय द्वारा समूह खाता खुलवाने हेतु निर्देश दिये गये।
बैठक में उपसंचालक समाज कल्याण, दोनर प्रसाद ठाकुर, को तृतीय लिंग समुदाय से संबंधित समस्त आवेदन प्राप्त करने के लिए एकल खिड़की माध्यम संचालित करने व संबंधित आवेदन को संबंधित विभाग तक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अधिकारी व सदस्यों के अतिरिक्त कमलेश पटेल, परिवीक्षा अधिकारी, विनय तिवारी, जन्तराम ठाकुर, गणेश राम वर्मा व विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नेवई थानांतर्गत वार्ड 24 में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें पांच नाबालिग एवं एक आरोपी बालिग है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गत 25 फरवरी के दोपहर 12 से 1 बजे की है। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के परिजनों ने 26 फरवरी की रात 10 बजे दर्ज करायी है। नेवई पुलिस द्वारा धारा 342,376 डीए, 506 पास्को एक्ट 5 जी, 6 के तहत अपराध दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवई बस्ती की रहने वाली पीडि़ता घर के नजदीक स्थित नहर में नहाने जा रही थी, तभी आरोपियों ने घर पर झाड़ू मारने के लिए उसे अपने साथ ले गये। जब पीडि़ता उनके घर पहुंची तो वहां पांच लोग पहले से ही मौजूद थे, सभी ने इस नाबालिग लड़की से जर्बदस्ती कर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इन आरोपियों ने पीडि़ता को धमकाते हुए कहा कि यदि इस घटना के बारे में किसी को भी बताई तो हम तेरे मॉं बाप को मार डालेंगे। घटना के दिन अपने साथ हुई आप बीती को मॉं बात को लडकी नही बताई लेकिन 26 फरवरी को जब उसके मां बाप काम से लौटे तो सारे घटनाक्रम को अपने मां बाप को बताई, बताया जा रहा है कि आरोपी 14 से 16 साल के है जिसमें 3 आरोपी दुर्ग के है, एक आरोपी राजकुमार याद 34 साल उर्फ कुमार यादव पिता माखन यादव खदान पारा नेवई का निवासी हे, पुलिस ने इन सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश की।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज नगर निगम का टैक्स विभाग रविवार अवकाश होने के उपरांत भी करदाताओं की सुविधा के लिए खोला गया था शहर के लगभग 63 करदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया और वे ₹198620 टैक्स जमा कराकर रसीद प्राप्त किए ।
इस संबंध में आयुक्त ने बताया नगर निगम दुर्ग में शासन द्वारा अधिकृत स्पैरो कंपनी के द्वारा टैक्स की वसूली की जाती है स्पैरो कंपनी के टैक्स कलेक्टर जब वार्डो में करदाताओं के यहां जाते हैं तो बहुत से करदाता अपने आवास पर नहीं मिलते वे अपने काम या नौकरी पर निकल जाते हैं जिसके कारण रविवार अवकाश के दिन टैक्स विभाग को खुला रखने की योजना बनाई गई है अब 31 मार्च तक छुट्टी के दिनों में भी कार्यालय को खुला रखा जाएगा ताकि ऐसे करदाता जो टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं वे छुट्टी के दिन निगम कार्यालय आकर अपना टैक्स जमा करा सकेंगे । करदाताओं से अपील है कि वे निगम कार्यालय में अवकाश के दिन आकर अपने संपत्ति के टैक्स की संपूर्ण जानकारी और डिमांड की जानकारी लेकर बकाया सहित सनहाल टैक्स को जमा करा कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें ।
महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने तीन गोठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर के लिए महात्मा गांधी नरेगा एवं 15 वें वित्त की राशि से दी गई स्वीकृति
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत बनाए गए गोठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर महात्मा गांधी नरेगा एवं 15 वें वित्त की राशि से अभिसरण के माध्यम से स्थापित किये जाएंगे। इसको लेकर तीन गोठानों में कार्यों को स्वीकृत किया गया है। गोठान में मल्टी एक्टिविटी सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन की दिशा में बढ़ावा मिलेगा और वे इससे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। विगत शनिवार को उनके द्वारा मालखरौदा की ग्राम पंचायत चरौदा एवं सोनादुला की गोठान का निरीक्षण किया गया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार की दिशा में जोड़ने के लिए गोठान में मल्टी एक्टिविटी सेंटर तैयार किए जाएंगे। इसको लेकर महात्मा गांधी नरेगा एवं 15 वें वित्त की राशि से अभिसरण करते हुए निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। गोठान में बकरीपालन, मुर्गीपालन मशरूम सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। तो वहीं इन गोठानों में ड्रिप सिस्टम से बाड़ी विकास के कार्य किए जाएंगे। इससे समूहों के द्वारा लगाई गई बाड़ी में पानी की कमी नहीं होगी और पैदावार बेहतर होगी। वहीं मछली पालन के लिए तालाब निर्माण होने से समूह की महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा। ग्राम पंचायत चरौदा में बनाए गए गोठान में समूह की महिलाओं के लिए धनकुट्टी मिनी राइसमिल और हल्दी मिर्च को पीसने के लिए चक्की मशीन की स्थापना वर्क शेड में की जाएगी। चक्की लगने से गांव के ग्रामीणों को आसानी होगी और उन्हें शहर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यो की दी गई स्वीकृति
जिले के तीन विकासखण्ड बम्हनीडीह, मालखरौदा की तीन गोठानों में स्व सहायता समूहों को कार्य करने के लिए 15 निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इनमें बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अफरीद की गोठान में मुर्गी शेड, बकरी शेड, मशरूम शेड स्व सहायता समूह के लिए वर्कशेड, स्व सहायता समूह के लिए गोदाम भवन की मंजूरी दी गई है। विकासखण्ड मालखरौदा की चरौदा गोठान में स्व सहायता समूह के लिए गोदाम भवन, नया तालाब निर्माण मछलीपालन के लिए, वर्कशेड, मशरूम शेड का निर्माण होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनादुला की गोठान में स्व सहायता समूहों के लिए गोदाम भवन, वर्क शेड,, बकरीशेड, बतख शेड, मशरूम शेड का निर्माण होगा। जिपं सीईओ ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तकनीकी सहायक को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
