July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    धमतरी / शौर्यपथ / प्रशासन ने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए खेतों में धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद किसान बेखौफ होकर खेतों में धान की पराली जला रहे हैं। खेतों में पराली जलाने से जहां वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम हो रही है।
    ग्राम मोदे व सांकरा के आस-पास के खेतों में धान की पराली जलायें जाने से खेतों से उठते धुंयें से वहां से गुजरने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    आजीविका संवर्धन के लिए समूह की महिलाओं को किया जागरूक,
    मालखरौदा जनपद पंचाय तयत के चरौदा एवं सोनादुला गोठान का किया निरीक्षण,

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को मालखरौदा विकासखण्ड के चरौदा एवं सोनादुला की गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूह से चर्चा करते हुए उनके द्वारा लगाई गई सब्जी बाड़ी एवं अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। गोठान में लगाई गई बाड़ी से उन्होंने टमाटर एवं बैंगन एवं अन्य सामग्री को खरीदकर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आजीविका संवर्धन की दिशा में समूह की महिलाओं को जागरूक भी किया।
    नवपदस्थ ज़िला पंचायत सीईओ के द्वारा जिले के गोठान का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां उन्होंने नवागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धनेली में बन रहे गोठान और ग्राम महंत में गत दिनों अतिक्रमण से खाली जमीन का जायजा लिया, इसके अलावा अमोदा गोठान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने समूह की आय बढ़ाने बेहतर योजना तैयार करने कहा।
    उन्होंने डभरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पुटीडीह एवं रामभांठा के गोठान का निरीक्षण किया। इसी तारतम्य में उनके द्वारा शनिवार को मालखरौदा का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने चरौदा गोठान का जायजा लेकर समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई सब्जी बाड़ी को देखा। समूह की महिलाओं द्वारा बैंगन, टमाटर, बरबट्टी, करेला आदि सब्जी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। समूह की महिलाओं से जिपं सीईओ के द्वारा टमाटर एवं बैंगन खरीदकर उन्हें प्रोत्साहन राशि दी। इसी तरह उनके द्वारा सोनादुला गोठान में समूह के द्वारा की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया।
    इस दौरान समूह की महिलाओं से उन्होंने फिनाइल, साबुन एवं अगरबत्ती खरीदकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान चरौदा में उन्होंने समूह के लिए मछली पालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों से जैसे बकरीपालन, मुर्गीपालन, सब्जी बाड़ी जैसे कार्यों से महिला समूहों को अधिक से अधिक जोड़कर आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य करने कहा। उन्होंने नियमित रूप से गोबर खरीदी की जानकारी ली। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट टैंक के माध्यम से बनाई जा रही खाद का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस.पोयाम सहित विभागीय अधिकारी, गोठान समिति के सदस्य मौजूद रहे।
    नियमित रूप से करें मॉनीटरिंग
    जिपं सीईओ ने गोठान का निरीक्षण करते हुए संबंधित महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कहा। साथ ही उन्होंने उद्यान, कृषि एवं वेटनरी विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से गोठान की मॉनीटरिंग करने कहा।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नि: शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मालखरौदा विकासखंड के ग्राम नगझर निवासी श्री मनहरण-हुलेश्वरी यादव को गत दिवस 50,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम ने प्रदान करते हुए दिव्यांग दंपत्ति को सुखद गृहस्थ के लिये शुभकामनाएं दी।
    उपसंचालक समाज कल्याण टीपी भावे ने बताया कि मनहरण यादव वर्तमान में कवर्धा जिले के सिंघनपुर स्थित शासकीय दृष्टिबाधित विद्यालय में शिक्षा कर्मी के पद पर पदस्थ है। आयकर दाता नहीं होने के कारण उसे निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ दिया गया। मनहरण की पढ़ाई शासकीय योजना के तहत बिलासपुर के विशेष दिव्यांग विद्यालय में संपन्न हुई। मनहरण यादव ने कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए निःशक्तजन विवाह योजना गृहस्थ की शुरुआत में दिव्यांगों के लिए बहुत उपयोगी है। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने दिव्यांगजनो से अपील करते हुए कहा है कि वे आगे जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ें।
    उल्लेखनीय है कि निःशक्तजन विवाह योजना के तहत जिले में वर्ष 2018-19 में 45, वर्ष 2019-20 में 45 और वर्ष 2020-21 में 41 दम्पत्तियों को इस योजना का लाभ मिला है। योजना अंतर्गत 40 प्रतिशत व 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता से ग्रसित दिव्यांगो को इस योजना का लाभ मिलता है। दिव्यांग हितग्राही आयकर दाता की श्रेणी में न हो। दम्पत्ति के एक निःशक्त होने पर 50 हजार और दोनो के निःशक्त होने पर एक लाख रूपये की विवाह प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सभी संबंधितों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / संचानालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के तहत खाद्य सुदृढ़ीकरण तथ सूक्ष्म पोषक तत्व विषय पर जन आंदोलन एवं आईईसी गतिविधियों का आयोजन अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा फरवरी माह में किया जाएगा।
    महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,पोषण दिवस, दीवाल लेखन, मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार, स्व-सहायता समूहों की बैठक एवं पोषण वाटिका निर्माण संबधी गतिविधियों का आयोजन अंतर्विभागीय समन्वय से किया जाएगा।
    कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

    रायपुर / शौर्यपथ / हरिओम फिल्म के बेनर तले एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर एजाज वारसी द्वार निर्देशित छत्तीसगढी फिल्म कहर आगामी 12 फरवरी को श्याम टॉकीज, मल्टीप्लेक्स सहित प्रदेश के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की निर्मात्री श्रीमती सुमित सोनकर है। फिल्म के डायरेक्टर एजाज वारसी और निमात्री श्रीमती सुमित सोनकर ने बताया कि इसकी कहानी अनिरुद्ध दुबे ने लिखी है.
    इस फिल्म में प्रमुख भूमिका साक्षी यादव, विनोद कलानी, आजम खान, संजय तैलंग, चंदन सोनी, अहाना फ्रांसिस, माही अहीर, मनोज दीप, मुकेश तिवारी, शेखर चौहान, शशांक नायडू, पुष्पांजलि शर्मा, डॉ अजय सहाय जैसे कलाकारों ने निभाई है तो गीत दास मनोहर, प्रभाकर बर्मन, सुनील मानिकपुरी, अजय राज ने लिखा है और संगीत शिवा जांगड़े ने दिया है तो एक्शन और कोरियोग्राफी मनोज दीप ने की है। इस फिल्म एक खास बात है वो यह है कि इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले एवं संवाद शहर के वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे ने लिखा है।
    फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक एजाज वारसी ने बताया कि फिल्म कुछ प्रयोगों के साथ बनी है। नयापन मनोरंजन से भरी पूरी फिल्म आपको देखने मिलेगी इसके गाने 'ए पानी तेरे पहले ही वायरल हो चुकी है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

    रायपुर / शौर्यपथ / सरगुजा जिले के मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव में गढ़कलेवा के माध्यम से 15 प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन मिलेंगे। मंच के पास ही गढ़कलेवा के लिए रसोई एवं भंडार गृह का निर्माण किया जा रहा है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभागीय स्टाल, सामूहिक विवाह तथा एडवेंचर स्पोटर्स आदि का आयोजन किया जाएगा।
    संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने महोत्सव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महोत्सव में मुख्य मंच के पीछे विशिष्ट कलाकारों के लिए ग्रीन रूम तथा डाइनिंग रूम महिला तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग तैयार हो रहा है। महोत्सव के दौरान नागरिकों के बैठक व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था, प्रवेश एवं निर्गम द्वार बनाए जा रहे हैं। महोत्सव में विभागीय स्टाल लगाया जाएगा। जलाशय के किनारे विकसित की जा रही गार्डन में फूलदार एवं शो के पौधे रोपे गए हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय परिवार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ व लोकसभा प्रभारी दुर्ग शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के उपर एक निजी चैनल द्वारा लगाये गये आरोपों की हम कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हैं। उक्त चैनल को 7 फरवरी तक का हमारी पार्टी ने समय दिया है कि वे अपनी गलती के लिए जनता से माफी मांगे नही तो हम राष्ट्रीय चैनल आज तक का जगह जगह पुतला दहन एवं देश भर के थानों में एफआईआर दर्ज करायेंगे। हमारी पार्टी अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मुखिया पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाये गये हैं और उन्हें बेबुनियाद आरोपों में घसीटा जा रहा है। पुलिस या एसआईटी ने कहीं भी हमारी पार्टी पर कोई आरोप नही लगाये हैं, तो इस चैनल ने किस आधार पर हमारे पार्टी पर आरोप लगाया है कि गत 26 जनवरी को लालकिले पर हुए उपद्रव तथा लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराने में शामिल था। ये पूरी तरह बेबुनियाद है और हमारे पार्टी के प्रति इस चैनल द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।
    श्री सिंह ने आगे बताया कि हमारी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है और किसान अंादोलन वाले जगहों पर हमारे पार्टी के किसान विंग के लोग और महिलाएं किसानों के स्वास्थ्य चेकप के लिए कैम्प लगाकर उनकी सेवा कर रहे है। त 26 जनवरी को लालकिले में हुए उपद्रव का विरोध हमारी पार्टी के आंनदपुर साहिब लोकसभा सीटके प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह हरमन भारतीय भी 26 जनवरी के ट्रेक्टर मार्च में शामिल थे। वे फेसबुक पर लाईव आकर भी लालकिले में हुए उपद्रव का विरोध किये थे और शाम को तिरंगा लेकर वहां पहुंचे और कहा कि हम लालकिले परधार्मिक झंडा लगाने का पुरजोर विरोध करते है।
    यदि किसानों द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जायेगा तो हम किसानों का साथ नही देंगे। इसके बावजूद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और उपपर उपद्रव करने का झूठा अरोप लगाकर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। हमने पुलिस को इस मामले में जांच के लिए सहयोग देते हुए कुछ नही कहा। हमारे पार्टी के विरूद्ध न तो पुलिस और क्राईम एवं न ही एसआईटी टीम ने कुछ खिलाफ बोला न ही कोई कार्यवाही किया तो आखिर किस बिना पर राष्ट्रीय निजी चैनल ने हमारे पार्टी के विरूद्ध ऐसा दुष्प्रचार कर बदनाम कर रही है, यदि कोई सबूत है तो दिखाएं या नही तो जनता और हमारे चैनल से माफी मांगे नही तो हम इस मामले को लेकर देशभर में इस चैनल के खिलाफ पुतला दहन कराने के साथ ही देश भर में हरम जिलों में थानों में एफआईआर दर्ज करायेंगे और न्यायालय भी जायेंगे।
    शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने आगे बताया कि हमारी पार्टी का 22 राज्यों में विस्तार हो चुका है। हमारे पार्टी के प्रमुख नेता शहनवाज चौधरी है और इसको निर्वाचन आयोग ने 13 दिसंबर 2019 को पंजीकृत है। हम सीधे 2024 में देश के सभी सीटों पर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उसके बाद देश के हर विधानसभा में और नगरीय निकाय चुनावों में हम अपना प्रत्याशी उतारेंगे और चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर पार्टी के निर्मल दुलानी, अभिषेक मिलिंद, निशीकांत ऐ, कमलेश अग्रवाल रायपुर, श्रीमती रीता ठाकुर, सपन लक्ष्मी भारतीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    दिल्ली हाट में बिखर रही महुए से बनी लड्डू की खुशबू , राष्ट्रीय जनजाति पर्व आदि महोत्सव-2021 का आयोजन

    रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ ( ट्राइफेड: द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के द्वारा नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में राष्ट्रीय जनजाति पर्व ’’आदि महोत्सव-2021’’ का आयोजन किया जा रहा है।
    आदि महोत्सव में छत्तीसगढ़ की जनजाति समुदाय द्वारा हाथ से बनाई गयी शिल्प वस्तु, कलाकृति, चित्रकारी, परिधान और आभूषण की प्रदर्शनी लगाई गयी है। इसके अलावा जैविक खाद्य उत्पाद और बस्तर के व्यंजन की खुशबू भी यहाँ बिखर रही है। दिल्ली हाट में आने वाले लोगों की सर्वाधिक भीड़ इन्हीं स्टालों में उमड़ रही है। बस्तर व्यंजन के स्टाल पर लोग लाल चींटी की चापड़ा चटनी का स्वाद लेना नहीं भूल रहे। इसके अलावा लोग यहाँ कोसरा पेज, महुआ लड्डू, मड़िया पेज का भी लुत्फ उठा रहे।
    औषधीय गुणों से भरपूर लाल चींटियों की चापड़ा चटनी छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों खासकर बस्तर में खूब खाई जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस चटनी से कई बीमारियों से बचाव भी होता है। माना जाता है कि चींटी की चटनी खाने से डेंगू, मलेरिया, कोरोना आदि बीमारियों से बचाव होता है। चटनी बनाने के लिए पहले लाल चींटियों को पहले एकत्र कर उन्हें पिसा जाता है। पीसने के बाद नमक, मिर्च मिला कर रोटी के साथ या ऐसे ही खा लिया जाता है। चींटी में फार्मिक एसिड होने के कारण चटनी का स्वाद चटपटा होता है।
    कोरिया और जशपुर जिले से आए सहकारी समिति के सदस्यों ने बताया कि जैविक उत्पादों के स्टाल में सर्वाधिक बिक्री कुल्थी दाल, चावल, ग्रीन टी, देशी घी, शहद की हो रही है। दँतेवाड़ा की महिला स्व सहायता समूह की सदस्य संगीता मंडावी ने बताया कि महुआ से बने विभिन्न उत्पादों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महुआ लड्डू, महुआ से बने कुकीज, हलवा, चटनी आदि खाद्य उत्पाद लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। महुआ के फल में स्वास्थ्य की दृष्टि से पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता रहती है। महुआ में विटामिन ए, विटामिन सी की प्रचुरता की वजह से आँखों की रोशनी और त्वचा रोगों में कारगर है। वहीं आयरन की अधिकता होने के कारण शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ साथ शरीर को ऊर्जा, मानसिक तनाव, हृदय की बीमारी, भूख बढ़ाने तथा शरीर में अतिरिक्त वसा को भी कम करता है। यही वजह है कि दिल्ली हाट में महुआ से बने उत्पादों में लोगों की खास दिलचस्पी दिख रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision