
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ का महापर्व मनाया जाता है. छठ पूजा में छठी मैया की पूजा होती है और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. छठ के खास मौके पर महिलाएं 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखती हैं. माना जाता है कि छठ पूजा करने पर जीवन में सुख और सौभाग्य आता है, साथ ही संतान की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा जाता है. छठ का पर्व खासतौर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी बंगाल में मनाया जाता है. जानिए इस साल किस दिन छठ पूजा की जाएगी और किस तरह नहाय खाय, खरना और सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है.
छठ पूजा 2023 में कब है |
पंचांग के अनुसार, इस साल 17 नवंबर के दिन नहाय खाय किया जाएगा, इसके बाद 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा मनाई जाएगी और अगले दिन 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए छठ पूजा का समापन और व्रत पारण किया जाएगा.
नहाय खाय
छठ पूजा की शुरूआत नहाय खाय से होती है. नहाय खाय के दिन सर्वप्रथम सूर्योदय के साथ ही सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन लौकी की सब्जी खाना शुभ माना जाता है और दाल-चावल का सेवन होता है.
खरना
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना होता है. खरना के दिन व्रती महिलाएं ब्रह्म बेला में उठती हैं और सूर्य देव को प्रणाम करक दिन की शुरुआत करती हैं. इस दिन गंगाजल पानी में डालकर नहाया जाता है. जो लोग नदी या सरोवर में स्नान कर सकते हैं उन्हें नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा जाता है. इसके बाद ही विधिवत पूजा होती है. दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद छठी मैया की पूजा कर महिलाएं भोजन ग्रहण करती हैं. खरना की रात को ही छठ पूजा का प्रसाद बनाकर खाया जाता है.
डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठी मैया और सूर्य देव की पूजा-आराधना होती है. डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और छठ पूजा के समापन के दिन यानी चौथे दिन पर उगते हुए सूर्योदय को अर्घ्य देते हैं.
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ/ बच्चे हमेशा अपने आसपास से सीखते हैं. उनके अगल-बगल जैसा माहौल होगा वह उन्हीं से सीखेंगे. अगर संगत अच्छी होगी तो अच्छी बात ही सीखेंगे और अगर बुरे संगत में होंगे तो बुरी बातों का असर उनपर ज्यादा होगा. बच्चों को सुधरते और बिगड़ते देर नहीं लगती. अगर आपके बच्चे के भी कुछ ऐसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं तो समझ जाइए की आपका बच्चा बिगड़ रहा है या बिगड़ चुका है इसलिए समय रहते अपने बच्चों को सुधार लें ताकि भविष्य में उसे तकलीफ का सामना ना करना पड़े.
बच्चों के बिगड़ने के संकेत |
जिद्दी
बच्चे के बिगड़ने के पहले संकेत में है उनका जिद्दी होना. अगर आपका बच्चा हर बात पर जिद करने लगा है तो समझ जाइए वो बिगड़ रहा है और आसपास से इन आदतों को सिख रहा है.
मारपीट
अगर आपने अपने बच्चों को मारपीट करना नहीं सिखाया लेकिन वह मारपीट करने लगा है तो समझ जाइए आपका बच्चा बिगड़ रहा है समय रहती मारपीट की आदत को छुड़ाने की कोशिश कीजिए.
चिढ़ाना
बच्चा अगर दूसरे बच्चों को चिढ़ाने लगा है तो समझ जाएगी यह आदत उसने किसी से सीखी है. इसलिए प्यार से बच्चे को समझाएं कि चिढ़ाना बुरी बात है और यह आदत छुड़ाएं.
अभद्र भाषा
बच्चे के बिगड़ने का सबसे पहला संकेत होता है अभद्र भाषा का प्रयोग करना. अगर आपका बच्चा भी ऐसे गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा है तो समझ जाइए उसकी संगति बिगड़ चुकी है.
चोरी की आदत
अगर आपके बच्चे ने छोटी ही सही पर किसी चीज की चोरी की है तो भी वह गलत रास्ते पर है. उसे सही रास्ते पर लाने की जिम्मेदारी आपकी है.
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ऐसा कई बार होता है जब हमें किसी शादी या फैमिली फंक्शन में जाना हो और मेकअप करने का हमारे पास समय नहीं होता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप घर के काम में लगे रह जाते हैं, या मेकअप करने के बाद इंस्टेंट ग्लो नहीं मिलता तो ये टिप्स आपके लिए है. यहां आप ऐसे चार आसान टिप्स के बारे में जानेंगे जिसे करने के बाद आपका चेहरा तुरंत चांद जैसा चमकने लगेगा और सब की नजर होगी सिर्फ आप पर. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स जो देंगे आपको इंस्टेंट ग्लो.
चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए क्या करें?
प्राइमर |
अगर आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं तो फेस वॉश करने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें. इससे आपके चेहरे की बेस बनी रहेगी और मेकअप करने के बाद चेहरा ग्लो करेगा.
उबटन |
किसी शादी या पार्टी में जाने से पहले अपने चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो इस एक उबटन को जरूर ट्राई करें. इसके लिए सबसे एक कटोरी में बेसन, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें.
आइस डीप |
कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्टेंट ग्लो के लिए अपने चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोती हैं. ऐसा करने से आंखों की पफीनेस दूर होती है और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन होता है.
शीट मास्क |
शीट मास्क भी इंस्टेंट ग्लो पाने का एक बेहतरीन तरीका है. सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, इसके बाद टोनर अप्लाई करें, फिर 10- 15 मिनट के लिए शीट मस्क को अपने चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें.
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल रातों को नींद ना आया एक बड़ी समस्या बन चुकी है. कई लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं. कुछ लोग तो ये भी समझ नहीं पाते कि उनके साथ हो क्या रहा है. आखिर क्यों पूरी रात उनकी करवटें बदलते गुजर जाती है. अगर आप भी उन लोगों में है जो रात में चैन से सो नहीं पा रहे तो आपके शरीर में विटामिन की कमी हो चुकी है. जी हां हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है तो रातों में नींद ना आने की समस्या आम है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस विटामिन की कमी के कारण रातों की नींद उड़ जाती है और कैसे कर सकते हैं उस कमी को पूरा.
इंस्टेंट ग्लो पाना है तो ये 4 आसान टिप्स को अपना कर देख लीजिए, पार्टी में चांद जैसा चमकेगा चेहरा
किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है |
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो चुकी है तो आपको रातों में नींद नहीं आएगी. आप पूरी रात बेचैन रहेंगे और करवटें बदलते सुबह हो जाएगी. जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है अक्सर ऐसे लोगों को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
आपको बता दें की विटामिन डी की कमी से मेलाटोनिन प्रोडक्शन कम होता है. मेलाटोनिन जो एक नींद हार्मोन होते हैं और एक अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होते हैं. जब आपकी शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तो मेलाटोनिन बनना कम हो जाता है जिससे आपको ठीक से नींद नहीं आती.
इस स्थिति में आपको बेचैनी महसूस हो सकती है क्योंकि यह हमारे नर्वस सिस्टम को रिलैक्स नहीं होने देता.
अगर आपको नींद आ भी जाती है तो वह बहुत कच्ची होगी और कुछ ही देर में आपकी नींद फिर से टूट जाएगी.
नींद ना आने के पीछे एक और वजह है हैप्पी हॉर्मोन्स का काम होना. अगर आपके शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स बनना कम हो जाएंगे तो आप तनाव में रहने लगेंगे जिसके कारण आपको नींद नहीं आती है.
विटामिन डी की कमी कैसे दूर करें |
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि विटामिन डी की कमी को दूर नहीं किया जा सकता. अगर आपका शरीर भी कुछ ऐसा संकेत दे रहा है तो घबराएं ना. इस कमी को पूरा करने के लिए सिर्फ विटामिन डी से भरपूर पोषक तत्वों का सेवन करना शुरू कर दें और सूरज की रौशनी में बैठें और अंडा, मशरूम जैसे विटामिन डी से भरपूर फूड्स को अपने डाइट में शामिल कर लें.
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /मशहूर कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिका जया किशोरी को तो आप सभी जानते ही होंगे. उनकी सादगी से उनकी पहचान होती है और उतने ही खूबसूरत उनके बाल भी हैं. अगर आप जया किशोरी की तरह खूबसूरत लंबे और काले घने बाल चाहते हैं तो जान लीजिए की किस चीज से वह अपने बालों को धोती हैं. ये देसी उपाय न सिर्फ आपके बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि पूरी तरह से साफ भी करेगा. इसके इस्तेमाल के बाद शैंपू से बालों को धोना भूल जाएंगे. तो चलिए जानते हैं क्या है वो चीज जो बनाएंगे आपके बालों को खूबसूरत.
जया किशोरी अपनी सुंदरता और सादगी के लिए जानी जाती है. ग्लोइंग स्किन के साथ- साथ जया किशोरी के बेहद खूबसूरत बाल भी है.
उनके फैंस और उनके चाहने वाले अक्सर उनके काले, लंबे और घने बालों का राज जानने को बेताब रहते हैं.
आपको बता दें कि जया किशोरी ने अपने बालों की देखभाल हमेशा नेचुरल तरीके से की है. केमिकल हेयर केयर से जुड़े किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं.
एलोवेरा जेल
बालों के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके इस्तेमाल से बाल ना केवल मुलायम होते हैं बल्कि उनमें चमक भी आती है.
नारियल तेल
अगर आप जया किशोरी के काले बालों का राज जानना चाहते हैं तो बता दें कि नारियल तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. ये बालों को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ मजबूत बनाता है.
ग्रीन टी
लंबे बालों के लिए ग्रीन टी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो बालों के विकास से मदद करता है.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / गुजरात नवरात्रि में गरबा करने की परंपरा के लिए प्रसिद्द है. गरबा (लोक नृत्य) खेलना गुजरात में जहां परंपरा है, वहीं अन्य देशों में फैशन बन गया है. आज के समय में आपको नवरात्रि के समय कर देशभर में गरबा के कार्यक्रम किए जाते हैं. आपको बता दें कि नवरात्रि में गरबा का चलन बहुत पुराना है, जो कभी एक लोक नृत्य हुआ करता था. अगर आप भी इस साल गरबा नाइट में जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खास डाइट टिप्स हैं. असल मे कई घंटों तक गरबा में डांस किया जाता है. जिसके लिए एनर्जी का होना बहुत जरूरी है. एनर्जी लेवल बूस्ट करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं.
गरबा नाइट के लिए ऐसे करें खुद को तैयार-
1. नींबू पानी-
गरबा के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको एनर्जी मिलेगी और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी.
2. नारियल पानी-
गरबा में जाने से पहले आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नारियल पानी को पोषण से भरपूर माना जाता है. ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और लंबे समय तक शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मददगार है.
3. फल-
आप गरबा नाइट के लिए अभी से फल खाना शुरू कर दे फल के सेवन से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है. फल शरीर को एनर्जेटिक रखने में मददगार हैं.
4. ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए कितने फायदेमंद माने जाते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं. ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकते हैं.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ नौ दिनों का उपवास भी चल रहा है. इन नौ दिनों में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है और मां के भक्त केवल फलाहार पर रहते हैं. व्रत के दौरान पूरी तरह सात्विक भोजन करना चाहिए, इसमें न ही अनाज और न ही लहसुन प्याज का इस्तेमाल होना चाहिए. फलाहारी रोटी या पूरी के साथ खाने के लिए आप बेहतरीन फलाहारी कढ़ी बनाना चाहते हैं, तो सिंघाड़े के आटे के साथ आप इसे तैयार कर सकते हैं. आइए सिंघाड़े के आटे की कढ़ी बनाने की रेसिपी जान लेते हैं.
सिंघाड़े के आटे की कढ़ी की रेसिपी |
सामग्री
1 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
थोड़ी सी चीनी
1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
1/2 चम्मच जीरा
7 पत्ते करी पत्ता
1/2 कप दही
सेंधा नमक आवश्यकतानुसार
1 कप पानी
1 बड़ा चम्मच घी
2 सूखी लाल मिर्च
सिंघाड़े के आटे की कढ़ी कैसे बनाएं
एक कटोरे में दही, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर और चीनी को एक साथ मिला लें.
इसे तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक दही चिकना न हो जाए. अब कढ़ी बैटर के कटोरे में पानी डालें और फिर से मिलाने के लिए फेंटें.
मीडियम आंच पर एक पैन या कड़ाही रखें और उसमें बैटर डालें. इसे फटने से बचाने के लिए उबाल आने तक इसे बार-बार हिलाते रहें.
फिर, कढ़ी को 5-8 मिनट तक या गाढ़ा होने तक पकने दें. जब आपकी कढ़ी तैयार हो जाए तो मध्यम आंच पर एक छोटे पैन में घी गर्म करें.
गर्म होने पर इसमें जीरा डालें और हल्का सा तड़कने दें. तड़के में करी पत्ता और लाल मिर्च डालें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर 30-40 सेकेंड तक भून लें.
तुरंत इस तड़के को उबलती हुई कढ़ी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. आखिर में, कटे हुए हरे धनिये से सजाएं और राजगिरा/कुट्टू की पूरी या रोटी के साथ सर्व करें.
खाना खजाना /शौर्यपथ / जब आप पेड़े के बारे में सुनते हैं, तो सबसे पहली चीज़ जो दिमाग में आती है वह है इसमें मौजूद चीनी और फैट लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और पेड़ा खाने के शौकीन तो चिंता न करें आप घर भी लो फैट और शुगर फ्री पेड़ा बना सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों को हमेशा ही कुछ खाने से पहले सोचना पड़ता है, लेकिन अगर आप घर पर बने इन पेड़ों का स्वाद चखना चाहते हैं निश्चिंत होकर इन्हें खा सकते हैं. ये पेड़े आपके शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देगा और आप अपनी फेवरेट मिठाई का मजा भी ले सकते हैं. तो आइए शुगर फ्री पेड़े बनाने की रेसिपी जान लेते हैं. हम यहां दो तरह से शुगर फ्री पेड़ा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.
शुगर फ्री मलाई पेड़ा बनाने के लिए रेसिपी |
सामग्री
लो फैट दूध: 2 1/2 कप
फुल फैट दूध: 2 कप
कॉर्नफ्लोर: 2 चम्मच
लो फैट दूध: 1 चम्मच
गरम दूध: 2 चम्मच
केसर (केसर): 1/4 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
साइट्रिक एसिड: 1/4 छोटा चम्मच
चीनी सब्सीट्यूट: 1 1/4
शुगर फ्री मलाई पेड़ा बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और एक चम्मच लो-फैट दूध मिलाकर एक तरफ रख दें. अब दूसरा कटोरा लें और उसमें 2 चम्मच गर्म दूध और केसर डालें. अब एक पैन लें और उसमें लो-फैट और फुल-फैट दूध डालें और तेज आंच पर 6-8 मिनट तक उबालें. इसे चलाएं. अब आंच को मध्यम कर दें और 25-30 मिनट तक पकाएं. इसे तब तक उबालें जब तक यह आधा न हो जाए. अब इसमें जो केसर का मिश्रण आपने अलग रखा था, उसे इसमें डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. अब इसमें कॉर्नफ्लोर का मिश्रण मिलाएं और 12 मिनट तक पकाएं. अब इसे एक प्लेट में निकाल लें और आधे घंटे के लिए ठंडा होने दें. इलायची और चीनी का विकल्प मिलाएं, इसे हाथ से मिलाएं अब गोले बनाकर हथेली पर चपटा कर लें. आपका शुगर फ्री पेड़ा रेडी है.
खजूर पेड़ा रेसिपी |
सामग्री
200 ग्राम बिना बीज वाला खजूर
अखरोट- 50 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम
3-4 चम्मच खसखस
2 चम्मच घी
कच्चा नारियल का पेस्ट
खजूर पेड़ा बनाने का तरीका
सबसे पहले पहले भीगे हुए बिना बीज वाले खजूर को पीस कर पेस्ट बना लें. अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें खजूर का पेस्ट डालें. अब खजूर को भूनते जाएं, जब तक कि खजूर ब्राउन कलर का न हो जाए और उसका पानी सूखने लग जाए. अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अच्छे से मिक्स करें और फिर गैस से नीचे उतार लें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से निकालकर उसे हथेलियों की मदद से पेड़े का शेप दें और फिर खस-खस की कोटिंग कर लें.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के आठवें दिन यानी महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा होती है. इस बार 22 अक्टूबर को महाअष्टमी है. इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है. सफेद वस्त्र धारण करने वाली मां महागौरी का वाहन वृषभ है और मां की चार भुजाएं हैं. ऊपर दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है, बाएं में डमरू है. नीचे वाले हाथ में मां ने त्रिशूल पकड़ा है तो वहीं एक साथ वर मुद्रा में है. माना जाता है कि मां महागौरी की पूजा करने से कन्याओं को मनोवांछित वर मिलता है. इसके साथ ही सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की मां सभी परेशानियां दूर करती हैं, ऐसी मान्यता है. आइए जानते हैं मां के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा कैसे की जानी चाहिए, उन्हें किस चीज का भोग लगाते हैं और पूजा के दौरान किस मंत्र का जाप करना चाहिए.
मां महागौरी का भोग-
मां को इस दिन नारियल से बनी बर्फी का भोग लगाना शुभ माना जाता है. इसके लिए आप सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें. अब एक कड़ाही में एक चम्मच घी डाल कर नारियल को हल्का सा भून लें, ताकि ये थोड़ा नर्म हो जाए. अब इसमें चीनी और बहुत थोड़ा सा पानी मिलाएं. नारियल को चलाते हुए चीनी को पिघलने दें. अब इसमें पीसी हुई इलायची मिलाएं और गैस बंद कर दें. ट्रे में इस मिश्रण को फैला दें और ठंडा होने के बाद बर्फी के शेप में काट लें.
मां महागौरी पूजा विधि-
सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023 से हो चुका है और 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार तक यह धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाएगा. 24 अक्टूबर को इस पावन पर्व का समापन हो जाएगा. लेकिन कई लोग शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन में हैं. तो यहां आपकी सारी दुविधा दूर हो जाएगी. तो चलिए आपको बताते हैं कब है महाअष्टमी और महानवमी तिथि, इन दोनों दिनों में मनाया जाने वाला कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है और दसवीं के किया जाने वाला पारण का समय.
नवरात्रि 2023 की अष्टमी कब है
नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस साल की बात की जाए तो 21 अक्टूबर, शनिवार को रात 9 बजकर 53 मिनट पर अष्टमी तिथि का आरंभ होगा और 22 अक्टूबर, रविवार को शाम 7 बजकर 58 तक यह शुभ घड़ी रहेगी.
अष्टमी तिथि कन्या पूजन मुहूर्त
कई भारतीय लोग अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप इसके शुभ मुहूर्त को जान लें. अष्टमी तिथि को कन्या पूजन के तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं पहला सुबह 6 बजकर 26 से लेकर 6 बजकर 44 मिनट तक, दूसरा सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होगा और 9 बजकर 16 तक रहेगा, तीसरा उसी दिन सुबह 9 बजकर 16 से शुरू होकर 10 बजकर 41 तक रहेगा.
कब है महानवमी ?
नवरात्रि की नवमी तिथि को सिद्धिदात्री माता की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जाती है. इस साल की नवमी तिथि 22 अक्टूबर,रविवार 2023 को रात 7 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 23 अक्टूबर, सोमवार को शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगी.
महानवमी कन्या पूजन
नवमी के दिन भी कुछ लोग कन्या पूजन करते हैं. इस दिन भी कई ऐसे कई मुहूर्त है जिस पर आप कन्या पूजन कर सकते हैं. जैसे पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 से शुरू होकर 7 बजकर 51 तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त 9 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. यहां तक की 2:बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 4 बजकर 19 तक का भी एक मुहूर्त है.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल विजयादशमी का त्योहार हर्षोल्लाह से देश के कोने- कोने में मनाया जाता है. इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उनके चंगुल से चंगुल से आजाद करवाया था और इस तरह से अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी. तब से हर साल मनाया जाता है ये पावन पर्व. ये एक ऐसा शुभ दिन है जिसमें अगर आप कुछ शुभ कार्य करते हैं तो आपके जीवन में सुख- समृद्धि हमेशा बनी रहेगी. तो चलिए आपको बताते हैं विजयादशमी के दिन किन कामों को करना है माना जाता है शुभ ताकि जीवन से हर अंधकार हो जाए दूर.
रावण दहन का शुभ मुहूर्त
रावण दहन से ही विजयदशमी की पहचान है. अगर आप भी रावण दहन करने वाले हैं तो इसका शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर मंगलवार को शाम 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा और ढाई घंटे तक रहेगा.
नीलकंठ पक्षी
दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है. माना जाता है कि अगर आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है. दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से पैसे और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है. मान्यता ये भी है कि यदि दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और जो काम करने जा रहे हैं उसमें सफलता मिलती है.
दान करना है शुभ
दशहरे में दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है अगर आप आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं और उससे निजात पाना चाहते हैं तो किसी मंदिर में या साफ-सफाई से जुड़ी किसी भी चीजों में दान करें. इससे धन लाभ होगा और दोगुने की प्राप्ति होगी.
अपराजिता की पूजा
अपराजिता का पौधा एक मात्र ऐसा पौधा है जिसकी अगर विजयादशमी के दिन विधि विधान रूप से पूजा की जाए तो अपने शत्रुओं पर विजय पाया जा सकता है.
शमी के पौधे की पूजा
शमी के पौधे की पूजा करना भी बहुत शुभ होता है. कई बार कुंडली में दोष होने की वजह से हमारे बनते काम बिगड़ जाते हैं. अगर आपके साथ भी कोई ऐसी समस्या है तो विजयादशमी के दिन शमी के पौधे की पूजा जरूर करें.
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी 21 अक्टूबर 2023 यानी आज है. ऐसी मान्यता है की मां कालरात्रि वह देवी है जो बुरी शक्तियों का विनाश करती हैं. अगर आपके आसपास भी बुरी शक्तियों का साया है, जीवन में अशुभ हो रहा है तो मां कालरात्रि की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करें, मन प्रसन्न हो जाएंगी और काल का साया आपसे हट जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं महासप्तमी पर कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा.
मां कालरात्रि की पूजा का मुहूर्त कब है |
सही मुहूर्त पर अगर मां कालरात्रि की पूजा की जाए तो आपको इसका लाभ मिल सकता है. इसलिए आपको बता दें की मां कालरात्रि की पूजा का दो मुहूर्त है जिस पर आप माता की पूजा कर सकते हैं. सुबह का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा, और अगर रात्रि के मुहूर्त की बात की जाए तो वह 21 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 31 मिनट तक का है.
मां कालरात्रि की पूजा विधि |
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इसलिए मां कालरात्रि की पूजा अगर रात में की जाए तो वह शुभ माना जाता है. मां कालरात्रि की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के लिए सबसे पहले माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, गुड़हल का फूल चढ़ाएं. फिर माता का प्रिय भोग गुड़ चढ़ाएं. और क्लीं ऐं श्रीं कालिकायै नम: 'ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ' का यथाशक्ति जाप करें. पूजा के समय आपने अगर स्लीप रंग के कपड़े पहने हो तो अच्छा है.
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / त्योहारों का सीजन आ रहा है और आपकी स्किन ग्लो करें इसकी चाहत तो आपको जरूर होगी. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे की सही तरीके से केयर करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी शीशे की तरह चमकता हुआ चेहरा चाहते हैं तो फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की ब्यूटी और स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. तो चलिए फेस्टिवल के इस सीजन में दिखते हैं सबसे अलग ताकि चमकते चेहरे को देखकर सब पूछने पर मजबूर हो जाए कहां से पाया इतना ग्लो.
चांदी जैसा चमकता चेहरा चाहती हैं तो कोकोनेट ऑय़ल इन तरीकों से करें फेस पर अप्लाई, 15 दिन में निखर जाएगी स्किन
ग्लोइंग स्किन पाने के तरीके
चेहरे को स्क्रब करें
त्योहारों के इन सीजन में अगर चमकता हुआ चेहरा चाहते हैं तो स्किन को स्क्रब करना बहुत जरूरी है. ये आपके डेड स्किन को दूर करेगा और त्वचा चमकदार दिखेगी.
स्क्रब करने के लिए आप बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले बादाम को पीस लें और उसमें दही और सूखे पुदीने के कुछ पत्ते मिक्स करें. पुदीना आपकी त्वचा में साइन लाने का काम करता है. जब पेस्ट सुख जाए तो चेहरे को धो लें.
उबटन लगाएं
शादियों में अक्सर लड़कियों को उबटन लगाया जाता है. इससे आप उबटन के फायदे तो समझ ही रहे होंगे. चमकदार और हेल्दी स्किन के लिए घर में बने उबटन का इस्तेमाल करें. इससे पूरे त्योहार में चेहरे पर निखार बना रहेगा.
उबटन को बनाने के लिए 2 चम्मच चोकर, 1 चम्मच बेसन, 2- 3 चम्मच दही और चुटकी भर नमक मिलाकर एक पेस्ट बना लें. कम से कम 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और जब वह सुख जाए तो पानी से धो लें.
मिक्स मास्क बनाएं
अगर फेस्टिवल के सीजन में मिक्स मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो चांद का नूर भी आपके सामने फीका लगेगा.
इस मास्क को बनाने के लिए दाल, दही, शहद और गुलाब जल को मिलाकर पीस लें. ध्यान रहे पेस्ट का इस्तेमाल आंखों पर ना करें. इससे आपका चेहरा चमक उठेगा.
फ्रूट मास्क
फ्रूट मास्क न सिर्फ आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम करेगा बल्कि पूरे फेस्टिवल सीजन में आपको ताजा रखेगा. इसके लिए आप केले, पपीते और संतरे के रस को मैश करें. 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर देखें चेहरा गजब का निखर जाएगा.
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, एक जरूरी पोषक तत्व है जो बॉडी की फंक्शनिंग में अहम भूमिका निभाता है. यह रेड सेल्स के उत्पादन, स्वस्थ तंत्रिका तंत्र के रख-रखाव और डीएनए के संश्लेषण के लिए बहुत जरूरी होता है. हालांकि हमारा शरीर खुद विटामिन बी12 का उत्पादन नहीं कर सकता है, इसलिए हमें इसकी भरपाई अपनी डाइट में विटामिन बी12 फूड को शामिल करके करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे विटामिन बी 12 फूड के बारे में, ताकि आप इस विटामिन की कमी को दूर कर सकें.
विटामिन बी12 मछली, मांस, पोल्ट्री, अंडे और डेयरी उत्पादों सहित इसके अलावा, फोर्टिफाइड नाश्ता अनाज और फोर्टिफाइड खमीर में भी उपलब्ध होता है.
विटामिन बी 12 फूड के लक्षण |
थकान और कमजोरी
कब्ज़
भूख न लगना और वजन घटना
बैलेंस की समस्या
अवसाद
सोचने में समस्या
मुंह या जीभ में दर्द होना
नवजात शिशू में विटामिन बी12 कमी के लक्षण
ग्रोथ में कमी
मूवमेंटे में समस्या
मेगालोब्लास्टिक एनीमिया
विटामिन बी12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे- हाथ और पैर का सुन्न पड़ना, झुनझुनी सोच और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं, भ्रम, बैलेंस की परेशानी.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
