August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग / शौर्यपथ / शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ किया गया ।  इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में 500 से अधिक लोगों ने मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार  का संकल्प लिये । उन्होंने दादा दादी नाना नानी पार्क में उपस्थित लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की और स्वच्छता के लिए फीडबैक देने फार्म भरवाए ।  इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे मेनसिंह मंडावी, पीआईयू शेखर वर्मा तथा मुस्कान फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे । 

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ तहसील के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र सहित नदी समीप दर्जनों ग्रामो में इन दिनों सारे नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर मिट्टी कर अवैध लाल ईट का निर्माण किया जा रहा है जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को होने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दे रही है ।वही राजस्व विभाग, श्रम विभाग और खनिज विभाग भी अभीतक को कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझ रही है।
    नवागढ़ क्षेत्र के हाथाडाँडू, नांदल, अँधियारखोर, गोपालभैना, टुरासेमरिया, बाघुल, नेवशा, बोइरकचरा, मुंगवाय, कुँआ, भदराली, घठोली, मानपुर, शमेशर जैसे दर्जनों गांव में ईंट भट्टों का संचालन हो रहा है। जबकि गर्मी सामने है और पानी के लिए लोगों को दूर दूर लेने जाना पड़ता है नदी-नाले सूख चुके हैं ऐसी स्थिति में ईट भट्ठा संचालक बोर से पानी लेकर लाखों की तादाद में ईट का निर्माण कर रहा है जिसके प्रति कृषि विभाग अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं बताया जाता है कि ईट भट्ठा संचालक का हौसला बुलंद है और वह पानी का उपयोग ईट भट्ठा निर्माण में कर रहा है।
    कृषि योग्य भूमि पर ईट का निर्माण
    ज्यादतर कृषि योग्य भूमि पर ईट का निर्माण हो रहा है जिसके चलते आने वाले समय में कृषि का कार्य प्रभावित रहेगा यह जमीन शुरू में काफी उपजाऊ था लेकिन लगातार ईंट निर्माण के चलते आगे बंजर की स्थिति निर्मित ना हो जाए जिससे किसान को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।
    बाहरी मजदूरों की जानकारी थाने में नही
    पुलिस विभाग ने यह निर्देशित किया है कि किसी भी क्षेत्र के यदि किराएदार रहते हैं तो उनकी जानकारी थाने में देना जरूरी है लेकिन इन ईट भट्टो के संचालक के द्वारा बाहर से लेकर आये मजदूरों की जानकारी थाने में नही दी गयी है जिससे कि ये मजदूर किस क्षेत्र के हैं और कहां के हैं तथा उन्हें बंधक बनाकर काम तो नहीं कराया जा रहा है इसकी जानकारी पुलिस को हो सके ।मगर ईट भट्ठा मालिक और ना ही जमीन मालिक इस संबंध में कोई जानकारी थाना को दी है ।
    प्रतिवर्ष करते है कारोबार, किराए पर लेते है जमीन
    पिछले कई वर्षों से लगातार ईट का निर्माण किया जा रहा है वह भी बिना अनुमति के लेकिन आला अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं अवैध इट कारोबारी सारे नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर ईट का निर्माण डंके की चोट पर कर रहा है। जानकारी के अनुसार इन ईट भट्टो के संचालक प्रदेश के बाहर से जिनका अंदाज उनके भाषा से लगाया जा सकता है।ये अपनी वास्तविक पहचान छुपाते है और अन्य नामों को बतलाते है।जो किसानों की जमीन को किराए पर लेकर संचालन करते है।
    बिजली की चोरी, पर्यावरण को नुकसान
    भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने बताता कि लोड सीडिंग के कारण ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में बिजली घण्टो बन्द रहती है ऐसे में इट बनाने के लिए पानी की पूर्ति बोर से होती है जिसके लिए बिजली की चोरी कर उपयोग किया जाता है।प्रश्न करने पर बिजली विभाग में जुर्माना जमा करने की दलील देते है। अवैध इट भट्टो से ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।दूसरी ओर ईंट भट्टों के कारण निकलने वाला जहरीला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहा है।
    पुटपुरा में हुआ था हादसा, नजदीक लगे थे दो भट्ठे
    कुछ दिनों पहले ग्राम पुटपुरा में ईंट-भट्‌टा मालिक के 3 साल के बच्चे एवं महिला की भट्टे के आग में जलने से मौत हो गई। हादसे का कारण ईंट-भट्‌टे की दीवार का अचानक गिरना बताया जा रहा है। बच्चा खेलते हुए भट्टे के नजदीक पहुंच तभी भट्टे की दीवार गिर गई। हादसे के दौरान बच्चे को बचाने में मजदूर महिला भी नीचे दब गई। दीवार के गिरने का मुख्य कारण दो भट्टो का नजदीक होना था।


    " प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत एवं सत्ता पक्ष के छत्रछाया में सरकारी रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है। वहीं छोटे - छोटे व्यवसाय से जीविका चलाने वाले ग्रामीणों पर कार्यवाही होती है जबकि अवैध ईंट भट्टो के जरिए बडे पैमाने पर चल रहे कारोबार पर कोई नकेल नही है।"
    देवादास चतुर्वेदी
    पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नवागढ़।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष सलमान खान ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराए जा रहे सड़क डामरीकरण सिर्फ खाना पूर्ति करने के लिए कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण कार्य कुल 46.89 लाख का है। जिसकी चौड़ाई 5.50 मीटर व उसकी मोटाई कुल 4.13 इंच बनना है। जिसमें प्रथम लेयर टेक कोट, दूसरा लेयर डामरीकरण की गहराई 2.95 इंच का होना है, उसके बाद आखरी लेयर फिनिशिंग लेयर 1.18 इंच का होना है। जिसमें विभागीय खाना पूर्ति करने के लिए कुल 1.5 से 2 इंच ही डामरीकरण किया गया है, जिसमें आखरी फिनिशिंग लेयर भी रोड पर नहीं डाला गया है। इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर से श्री खान ने बात किया तो उन्होंने आखरी लेयर स्टिमिट में ना होने की बात कही। तब श्री खान ने जांच करवाने की बात कही तो उनके द्वारा करवा लो जांच का जवाब उन्हें मिला।
    इंजीनियर के ऐसे बातों से ये तो साफ है कि ये बड़े स्तर से चलने वाला घपला है। जिसमें ठेकेदार के साथ मिलकर अधिकारी भी शासन के पैसों को चुना लगाने में लगे हुए हैं। जिसके निर्माण गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह है। आगे श्री खान ने कहा कि इसकी शिकायत की जाएगी और संबंधित लोगों के विरुद्ध जांच व एफआईआर की कार्यवाही करवाने की बात भी कही है।

    नगर के लोग हैं आक्रोशित
    उक्त घटिया निर्माण कार्य को लेकर नगर के बुद्धिजीवी व पत्रकारों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आज सुबह से ही सड़क मरम्मत का कार्य लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बिछाए गए डामर में रहमान बेग के घर के सामने अभी से गड्ढे हो गए हैं। उसी प्रकार से मुकेश साहू के घर के सामने भी गढ्ढों को बराबर नही किया गया है और भी कई जगह इसी तरह से अनियमितता इस कार्य मे बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन कब तक इस मामले को दबाने की कोशिश करता है और कब तक इस मामले में जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश करता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सरयूपारीय ब्राम्हण समाज आगामी 4 अप्रैल को अपने समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं समाज द्वारा निकले वाले हर साल पत्रिका ब्रम्हप्रकाश के विमोचन का कार्यक्रम करने जा रही है। उक्त जानकारी सरयूपारीय ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष शारदाचरण पाण्डेय एवं महासचिव रामलखन मिश्रा ने एक आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। श्री शारदाचरण ने आगे बताया कि हमारी समिति सिर्फ ब्रम्हण समाज के लिए ही नही बल्कि समस्त मानव कल्याण के लिए कार्य करती है, उसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि केम्प एक का एक चार साल के बच्चे के ह्रदय में छेद था उसके घर की स्थिति बहुत ही दयनीय थी हमलोगों ने आपस में मिलकर उस परिवार को साढे सात हजार रूपये राशि का सहयोग किये और हमारे ब्राम्हण समाज के संतोष मिश्रा जिनका एक्सिडेंट में डेथ हुआ था उनके घर में हमलोगों ने आर्थिक सहायता दी इसके साथ ही कोरोना काल में भी हम लोगों ने आम जनता के लिए पीएम कोष में 51 हजार रूपये की सहायता राशि दी थी।
    इन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार से मांग है कि आज ब्राम्हण समाज की स्थिति ठीक नही है, आर्थिक सहित कई प्रकार की स्थितियों से वे जूझ रहे है, इसलिए छग में विप्र कल्याण बोर्ड की स्थापना करें एवं भगवान परशुराम जी के जयंती के अवसर पर मांस मदिरा की दूकान को पूर्णत: बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि 7मार्च 1990 को हमारी समिति बनी इस समय मात्र हमारे 90 ही सदस्य थे लेकिन आज हम लोगों द्वार अच्छे कार्य करने का ही फल है कि आज हमारी संस्था में करीब साढे 18 सौ लोग सदस्य है। हमारी समिति समाज के बच्चों का जनेव संस्कार एवं युवक युवति परिचय सम्मेलन तथा समाज के प्रतिभाली छात्रों का सम्मान पिछले कई सालों से कर रही है। जिसमें कक्षा पांचवी से लेकर इंजीनियरिंग के मेरिट में आने वाले करीब 7 सौ छात्रों को सम्मानित अब तक कर चुके है, वहीं समाज के करीब 3 सौ बटूकों का उपनयन (जनेव संस्कार) कराये है, तथा हर साल युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन कराते है ताकि विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए किसी भी परिजन को परेशानी न हो। पत्रकारवार्ता में उमेश पाण्डेय, एनपी मिश्रा, राजनारायण तिवारी, उमेश कुमार शुक्ला, अनिल मिश्रा, महेश तिवारी, त्रिभुवन पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, शिवशंकर तिवारी, हरेकृष्ण पाण्डेय, राजमणि दुबे, प्रदीपचंद पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, कैलाश पाठक, संजय पाठक, रविन्द्र शुक्ला, मनीष पाण्डेय, राजेन्द्र दुबे, सुनिल मिश्रा, रामबिलास मिश्रा, जोगिन्दर पाण्डेय, विजय शुक्ला, दिनेश मिश्रा सहित इस समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
    बॉक्स
    आप केवल रिसाली ही नही पूरे प्रदेश के गृहमंत्री है,बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर ध्यान दे - प्रभुनाथ मिश्रा
    दुर्ग जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरयूपारी ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि गत दिवस बिगड़ती कानूने व्यवस्था को लेकर दुर्ग रेज आईजी विवेकानंद सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ की राजधानी के रूप में रायपुर, न्यायधानी के रूप में बिलासपुर एवं दुर्ग जिले में सीएम और एचएम की धानी के रूप में जानी जा रही है। चारो ओर आत्महत्या, लूट, बलात्कार का बोलबाला है। दुर्ग जिले में सामूहिक हमले आम बात हो गई है। अपराधी पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे है, सरकार के लिए भी ये चुनौती से कम नही है। उनहोंने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बारे में कहा कि वे गृहमंत्र केवल रिसाली के नही है बल्कि पूरे प्रदेश के गृहमंत्री है, वे पूरे प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर, के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर) रोहित झा, व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (छावनी), विश्वास चंद्राकर के मार्ग दर्शन पर दिनाक 06.03.2021 को दोपहर करीबन 03.30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि जामुल वार्ड क्र 4 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली एक महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के लोग एक व्यक्ति को पकड़ कर रखे है । कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुचकर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ कर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उनका नाम आशीष तिवारी है तथा जामुल का रहने वाला चंद्रशेखर साहू उनका दोस्त है । आशीष तिवारी जो कर्नाटक में रहता है जो अपने दोस्त ताराचंद राजभर व चंद्रकुमार साहू तीनो मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट करने की नीयत से षड्यंत्र रचकर प्रार्थीया चमेली वर्मा पति दिनेश कुमार वर्मा उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र 4 दुर्गा मन्दिरवके पास जामुल के घर मे आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों महिला के घर का दरवाजा खटखटाया जब महिला बाहर निकली तो पीने के लिए पानी मांगे महिला द्वारा पानी लेने के लिए अंदर गई तो आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों पीछे पीछे घर अंदर चले गए तथा महिला को चाकू एवं पिस्टल टिका कर महिला के पहने हुए सोने का मंगल सूत्र , कान का टाप्स, एवं 3000 रुपये नगदी को लूट कर ले जा रहे थे । उसी दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के रहने वाले आ गए तथा आरोपी आशीष तिवारी को पकड़ लिए थे। जिसे पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर पकड़कर बारीकी से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किये तथा घटना स्थल से फरार आरोपी ताराचंद राजभर को पावर हाउस से पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से 3 नग लोहे का चाकू , 01 नग लाइटर पिस्टल, 02 नग रेड ब्लेक स्प्रे, 02 नग रस्सी, 01 नग टेप, नगदी 3000 रुपये कुल जुमला 55,000 रुपये । आरोपीगणों को आज गिरफ्तार किया गया है । जिसे न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायलय भेजा जाता है ।

    प्रोविजन स्टोर्स में काम करने वाले ने हीं शौक पूरा करने के लिए की चोरी
    घटना कारित करने वाले अपचारी बालक से चोरी का मोबाइल एवं नगदी रकम बरामद
    थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की कार्यवाही

    धमतरी /शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की समय-समय पर जांच कर सतत निगाह रखने एवं आम जनता के मध्य पुलिस की उपस्थिति बनाए रखने निर्देशित किए जाने के फलस्वरुप कई मामलों में अज्ञात आरोपियों की त्वरित पता तलाश कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली है।
    दिनांक 24/01/2021 को प्रार्थी शंकर मुंजवानी पिता स्वर्गीय आनंदराम मुंजवानी निवासी अमलतास पुरम धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि में दिनांक 19-20/01/2021 की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर उनके रामबाग स्थित विक्की प्रोविजन स्टोर्स के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान अंदर घुसकर गल्ले में रखे नगदी रकम 25000/-रुपये एवं सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल जुमला कीमती ₹32000/- को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल माशरुका की पता तलाश कर त्वरित कार्यवाही करने थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर तकनीकी सेल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त टीम ने घटनास्थल व उसके आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर बारीकी से विश्लेषण किया।
    इसी दौरान प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही नाबालिक बालक होने से उसके घर जाकर परिजनों के समक्ष पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उसी प्रोविजन स्टोर्स में काम करता है। उसे एंड्राइड मोबाइल चलाने का शौक था, मोबाइल खरीद नहीं सकने एवं दुकान की वस्तु की स्थिति की जानकारी होने से उसी दुकान में ही चोरी करने का प्लान बनाया और दिनांक 19/01/2021 की रात्रि में दुकान अंदर घुसकर मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया तथा चुराए गए पैसे मे से 5000/-रुपये बचना व शेष रकम खाने पीने में खर्चा हो जाना बताकर 5000/-रुपये एवं 1 नग सैमसंग कंपनी का एन्ड्रायड मोबाइल घर से निकाल कर पेश करने पर विधिवत जप्त किया गया है। अपचारी बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    संपूर्ण कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक विजय पति, आरक्षक दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, झमेल सिंह एवं थाना कोतवाली के सहायक उपनिरीक्षक सी.एल. मटियारा का विशेष योगदान रहा।

    अलग-अलग स्थानों से चोरी के 01 मोटर सायकल बरामद । चोर द्वारा पुम-पुम कर घटना को दिया जाता था अंगाम।
    टीवीएस स्कूटी ,पल्सर,हीरो होण्डा स्पलेण्डर व फैशन मोटर सायफल पबरामद । जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1,25,000/- रूपये
    आरोपी- दीपक दास उर्फ कोली पिता हरेदास जाति पनका उम्र 26 वर्ष सा0 बजावंड पनका पारा थाना नगरनार जिला बस्तर(छ0ग0)।

    जगदलपुर/ शौर्यपथ / जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से स्कुटी टीवीएस एक्सेस, मोटर सायक्त एन0एस0 पल्लार,हीरो होण्डा स्पलेण्डर व हीरो होण्डा फैशन वाहन चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अनुसंधान हेतु विवेचक-उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, सउनि० प्रेम पानीग्राही, नीलाम्बर भाग, आरक्षक-भुपेन्द्र नैताम, बलीराम भारती, मआर) पूनम नाग, आमारंजिता लकडा व मसहाआर0 शैल पाठी के टीम गठित कर, अपराय के वारदात एवं संदिग्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये संदेही दीपक वास उर्फ कोली निवासी प्राम बजावंड से आत्तंग-अलग घटना दिनांको को मैत्रीसंघ गी मुम्हारपारा, नयापारी, सयर पार्ट मेनरोड, एवं सदर बाडे ठाकुर रोड के पास से उक्त स्कुटी टीवीएस एक्सेस, मोटर सायकल एन0एस0 पल्सर,हीरो होण्डा स्पलेण्डर व हीरो होण्डा पूछताछ करने पर फैशन पाहन कुल 03 मो0सा0 एवं 01 स्कुटी को शहर के अलग-अलग स्थानों से युम-पुम कर चोरी करना स्वीकार किया गया।
    मामले में कुल 1 नग स्कूटी एवं मोटर सायकल बरामद कर जपत्त किया गया है उमा जप्तगुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रू0 (एक लाख पचीस एगार सपगे) है। आरोपी को उक्त मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
    बरामद वाहन
    1. मोसा हीरोहोण्डा स्पलैडर क्रमांक- CG.17.KC.7960 1. स्कुटी TVS.एगोरा क्रमांक- CG.17.K5.6311
    2. पलार एनएस कमांक-CG17 Ku.2801 4.हीरोहोण्डा पैशान कमांचा--CG.17.E.6291

    दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत् शहर के बड़े नालों की सफाई को प्राथमिकता से करने दिये गये निर्देश के बाद आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैंग लगाकर शंकर नाला में और केलाबाड़ी नाला में डेªेसिंग कार्य प्रारंभ किया गया ।
    शंकर नाला और केलाबाड़ी नाला से निकाला गया कचरा मलमा-
    आयुक्त के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में शंकर नाला में आमदीमंदिर वार्ड और केलाबाड़ी नाला में कर्मचारियों का गैंग लगाया गया । नालों में एकत्र हुये कचरों और मलमा को बाहर निकालकर नाला की सफाई की गई । आयुक्त ने शहर के सभी नालों का ड्रेसिंग करने निर्देशित किया गया है।
    सेकेण्ड्री नालियों की सूची सौंपे, कचरा रोकने लगाया जाएगा जाली-
    आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा था कि शहर में स्थित प्रायमरी नालों से जुड़े सेकेण्ड्री नालियों की सूची बनायें ताकि उन नालियों में जक्शन बनाकर वहाॅ कचरा रोकने लोहे की जाली लगाया जा सके। उन्होनें बताया हम डोर टू डोर कचरा तो ले रहे हैं फिर भी नालियों में कचरा आ रहा है जो नालियों से होकर नाला में जाता है । जिस जगह पर नाला में नाली जुड़ रहा है वहाॅ जक्शन बनाकर कचरा रोका जाए और वहाॅ से नियमित कचरा निकाला जाए ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो । सभी सफाई सुपरवाईजरों को निर्देशित करें कि एैसे जक्शनों में लगे जाली में से कचरा नियमित बाहर निकालकर सफाई करें। ध्यान रहे इस कार्य में किसी भी प्रकार से लापरवाही न करें ।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड मानपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम भर्रीटोला के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन के अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशिक मासिक पत्रिका जनमन एवं संबल, युवा जोश और हुनर की झंकार, किसान गाईड, हम लाए किसानों को बचाने का कानून संबंधित पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है।
    शिविर में आए लोगों ने प्रदर्शनी को देखकर कहा कि राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलो मीटर दूर स्थित ग्राम भर्रीटोला में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इससे शासन द्वारा किसानों तथा वनवासियों के हित के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी मिल रही है। भर्रीटोला के निवासी श्री देवकी प्रसाद भूआर्य ने बताया कि पंचायत स्तर में भी योजनाओं की जानकारी मिलती है लेकिन इस प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तार से जानकारी मिली। फोटो प्रदर्शनी और जनमन पत्रिका द्वारा प्राप्त योजनाओं की जानकारी का लाभ हम ले सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि मुझे ज्ञात है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाती है। मैने पहले भी लोक मड़ई में विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के कर्ज माफ, बिजली बिल आधा, सभी के लिए राशन कार्ड जैसे योजना लाई है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision