
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विधायक सिहावा विधानसभा 56 डॉ लक्ष्मी ध्रुव के अनुशंसा से जनसम्पर्क निधि द्वारा विभिन्न संस्था,समूहों एवं हितग्राहियों को जनसंपर्क राशि स्वीकृति हुआ है जिसमें श्याम लाल ग्राम पाँवद्वार , भानुराम शांडिल्य ग्राम पाँवद्वार,योगेश कुमार ग्राम घटुला,दिनेश कुमार ग्राम बेलरगांव,योगेश कुमार साहू वार्ड क्र 01 नगरी,सत्तार खान नहरपारा नगरी,जगतराम वार्ड क्र 04 नगरी,अवधराम मरकाम/मनीराम ग्राम गुडरापारा सियारीनाला,गोदावरी/देवसिंग ग्राम घटुला,लछु राम जुर्री मुरुमतरा ग्राम बाँसपानी,गिरीश कुमार निर्मलकर वार्ड क्र 01 नगरी,मीनाबाई/रमेश्वर ग्राम खड़मा,मस्ते राम/डेरहा ग्राम मड़वापथरा,भूपेन्द्र कुमार ग्राम सरगी,नरेंद्र कुमार सिन्हा नगर पंचायत भेसमुंडी मगरलोड, सरस्वती बाई साहू,सुखराम ग्राम करैहा,नकछेडीनबाई/पूसउ राम ग्राम सरईटोला,बालमण्डली बिचपारा ग्राम गीधवा,हंस वाहिनी स्व सहायता समुह ग्राम जोरातराई,सरस्वती स्व सहायता समूह गुहान्नाला,बाल मण्डली मुहकोट ग्राम पंचायत फरसगांव,महिला मंडल भीष्मपुरी ग्राम पोडग़ांव,क्रिकेट क्लब लखनपुरी ,जय अनपुर्णा स्व सहायता समूह सांकरा ग्राम पंचायत चिंवररी,ठाकुर देव क्रिकेट क्लब मल्हारी,शिवानन्द कला परिषद बिचपारा राजपुर,स्टार क्रिकेट क्लब रांकाडीह, युवा एकता संगठन सोनपैरी,जय मरिया संस्कार बालिका मानस मण्डली,जय शीतला सेवा पार्टी बोरसी,जय बालीबाल ग्रुप भोथीडीह,बाल मण्डली सेल्बाहरा,श्री राम मानस परिवार एवं जस झांकी समिति करेहा, श्री राम नवयुवक रामायण मण्डली लाइन पारा नगरी,ओम मानस रामायण मण्डली जँगलपारा नगरी प्रत्येक को *5000(पांच हजार रुपये)* एवं निजहत परवीन वार्ड क्र 03 नगरी, महावीर किंग क्लब मोदे,जय शीतला स्व सहायता समूह सन्दबाहरा ग्राम करही,नव आनंद कला बाल मण्डली घटुला,प्रेस क्लब मगरलोड,प्रेस क्लब नगरी,सहेली महिला स्व सहायता समूह नगरी वार्ड क्र 06,सन्तराम साहू पिता खेदूराम भोथा मगरलोड, जय माँ गायत्री स्व सहायता समूह करैहा,आदिवासी ध्रूव गोंड़ समाज युवा समिति पोडग़ांव, नवकिरन बाल मण्डली सडकपारा गट्टासिल्ली, जय लक्ष्मी सेवा बैंड पार्टी बरौली,राव कबड्डी दल भोथा, नव युवा प्रयास मित्र मंडल नवागांव मगरलोड, जय शीतला माँ कबड्डी दल झांझरकेरा,नव दिव्य ज्योति मानस मण्डली कमरोंद,आजाद फ्रेंड्स नवयुवक मंडल पहंदा, युवा संघ नगर पंचायत मगरलोड भेसमुंडी, रामायण मण्डली बॉटलिंग पारा गेदरा,माँ कर्मा स्व सहायता समूह देवपुर,श्री गणेश उत्सव मानस मण्डली स्कुलपारा नवागांव,नव प्रभात मण्डली कुरमिंया,बाल मण्डली गोविंदपुर,नवयुवक परिषद गोंडलानाला,यादव समाज उमरगांव,वार्ड क्र 02 बिरनासिल्ली,शक्ति स्वरूपा मानस मण्डली वार्ड क्र 09 नगरी,नर्तक दल आदिवासी पारा नवागांव बेलर,समस्त युवक युवती संघ डीहीपारा कसपुर,युवा समिति बोइरगांव मेचका,न्यू बाल कला परिषद चिंवररी,शम्भू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान बांधा,गोड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति जोराडबरी, जय जागृति मण्डली मुरुमतरा बाँसपानी,बूढ़ादेव महिला मंडल वार्ड क्र 08,शारदा स्व सहायता समूह वार्ड 08 नगरी,महिला कमांडो करेली छोटी ,जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति सरई टोला, गुहान्नाला, संगवारी स्व सहायता समूह दिनकरपुर,कबड्डी दल दिनकरपुर, जीवन ज्योति स्व सहायता समूह बटनह्रर्रा,काली स्व सहायता समूह महिला आमगांव,जय माँ अम्बे स्व सहायता समूह रावनसिंघी सिरसिदा,शिव शक्ति स्व सहायता समूह भुरसीडोंगरी,बाल मण्डली रतावा,आदर्श रामधुनी मण्डली सियारिणाला प्रत्येक को *10000(दस हजार रुपये)* एवं श्री राम सेवा एवं सम्मेलन समिति सन्दबाहरा ग्राम करही को *15000(पन्द्रह हजार रुपये)* जनसम्पर्क राशि स्वीकृत हुई है
इस अवसर पर पी सी सदस्य एल एल ध्रूव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,अध्यक्ष ,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश नाथ प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड डीहुराम साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अखिलेश दुबे,विधायक प्रतिनधि रुद्रप्रताप नाग,अख्तर खान,सुरेंद्र धनंजय,श्याम सुंदर सिन्हा एवं समस्त कांग्रेसजनो ने विधायक महोदया डॉ लक्ष्मी ध्रूव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रिसाली / शौर्यपथ / जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर रिसाली निगम में पूर्व में संचालित टीकाकरण केन्द्र के अलावा 6 नये वैक्सिनेशन सेंटर का आज निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने टीकाकरण केन्द्र में बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश मातहतों को दिए। इस दौरान आयुक्त ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।
एक नजर नये टीकाकरण केन्द्र पर
रिसाली निगम वार्डों में पूर्व में संचालित टीकाकरण केन्द्र डंडेंरा, नेवई, टंकी मरोदा व पुरैना के स्वास्थ्य केन्द्र के अतिरिक्त आज से वार्ड रूआबांधा (कंुदरापारा, गांधी चैक), मौहारी मरोदा, स्टेशन मरोदा, रिसाली बस्ती व जोरातराई में वैक्सीनेशन सेंटर प्रारम्भ किया गया। इस तरह रिसाली निगम क्षेत्र में 10 नये टीकाकरण केन्द्र में वैक्सीनेशन लगाने का कार्य शुरू किया गया।
निगम आयुक्त ने की अपील
निगम आयुक्त ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व्यापारिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से 60 प्लस व 45 से 59 उम्र के महिला/पुरूषों को टीकाकरण हेतु पे्ररित करने एवं उचित सहयोग करने की अपील की।
आयुक्त ने की समीक्षा
नये वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण उपरांत शाम को निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने कंटेनमेंट जोन में फूड सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुए, मरीजों के परिवारों को उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिए निर्देश । इस दौरान आयुक्त ने नये वैक्सीनेशन संेटर का प्रचार प्रसार करने चैक-चैराहों में होर्डिंग्स व बैनर लगाने के भी निर्देश मातहतों को दिए। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम करने निगम क्षेत्र के सभी बाजारों, चैक-चैराहों, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने के भी निर्देश आयुक्त ने अधिकारियों को दिए।
-पहले 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोमार्बिड होना था जरूरी
-कलेक्टर ने दिये तैयारियों के निर्देश, आज जिला चिकित्सालय पहुँचकर टीकाकरण का किया निरीक्षण
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में अब 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को भी कोविड का टीका लगाया जाएगा। पहले केवल 45 वर्ष से अधिक के कोमार्बिड लोगों को ही यह टीका लगाया जा रहा था। अप्रैल की पहली तारीख से यह टीका सभी चिन्हांकित केंद्रों में लगाना आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए लगभग तीन लाख पैंसठ हजार लोगों को चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अगले एक महीने के भीतर व्यापक अभियान चलाकर सभी के टीकाकरण को सुनिश्चत करने के निर्देश दिये हैं। आज कलेक्टर ने जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया। यहाँ पर टीकाकरण के लिए आये लोगों से उन्होंने बातचीत की। टीकाकरण के लिए आए हितग्राहियों ने बताया कि यहाँ पर ज्यादा समय नहीं देना पड़ रहा, व्यवस्था अच्छी है। टीकाकरण कर रहे स्टाफ ने बताया कि हर दिन लगभग दो सौ लोगों को टीका जिला अस्पताल में लगाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि टीकाकरण का कार्य तेजी से करने के लिए कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नये टीकाकरण केंद्रों को भी आरंभ करने के निर्देश दिये हैं। टीकाकरण केंद्रों के विस्तार से अधिकाधिक लोगों को टीका लगाने की प्रक्रिया में आसानी होगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नगरीय क्षेत्र में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष में समस्त नगरीय निकाय एवं नगर निगम दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली की सीमा क्षेत्र के भीतर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिसके अनुसार सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकानों की कार्यावधि प्रातः 6ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक रहेगी और रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा में टेकअवे, होम डिलीवरी, इंडोर डाइनिंग टेबल की समयावधि प्रातः 8ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक रहेगी। पेट्रोल पंप एवं मेडिकल स्टोर सभी नियंत्रण से मुक्त रहेंगे।
सभी प्रकार की दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फ्लैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने एवं बंद करने की समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी व्यापारी, कर्मचारियों व ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी व्यवसायियों को अपने दुकान व संस्था में विक्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहले खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का वितरणध्विक्रय किया जाए एवं तत्पश्चात वस्तुओं व सेवाओं का विक्रय किया जाये ।
प्रत्येक दुकान व संस्थान में स्वयं तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु सेनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा। अगर किसी बाजार या अन्य किसी बाजार या क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जाएंगे एवं क्षेत्र कॉन्टिनमेन्ट जोन के सभी नियमों का पालन करना होगा। यदि किसी व्यवसायी के द्वारा उपरोक्त में से किसी एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो दुकान या संस्थान को 15 दिवस के लिए बंद कर दिया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई क्षेत्र के ग्रीन वैली जुनवानी, चौहान टाउन जुनवानी, वार्ड नंबर 52 सड़क नंबर 32 सेक्टर 4, वार्ड नंबर 52 सड़क नंबर 37 सेक्टर 4 एवं वार्ड नंबर 66 सड़क नंबर 39 सेक्टर 7 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है! इस दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बाहर निकलता है या इसकी सीमा पार करने की कोशिश करता है तो सीधे एफ.आई.आर. दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी! इन क्षेत्रों में निगम द्वारा लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है! आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है! प्रवेश एवं निकास द्वारों में बैरीकेटिंग की गई है! कंटेनमेंट जोन में सभी दुकानें बंद रहेगी! वाणिज्य प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे! आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी! सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा! मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्ही कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा! कंटेनमेंट जोन में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है! होम आइसोलेशन वाले घरों में स्टीकर चस्पा एवं दवाई वितरण का कार्य किया जा रहा है! कंटेनमेंट जोन की गतिविधियों पर प्रभारी अधिकारियों द्वारा नजर रखी जा रही है! वहीं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन आयुक्त की टीम भी लगातार कंटेनमेंट जोन की मानिटरिंग कर रहे हैं! जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने आज ग्रीन वैली और चौहान टाउन का जायजा लेकर टीम को आवश्यक निर्देश दिए!
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि समीप के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना का लक्षण दिखने पर जांच कराएं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच सुविधा आरंभ की है। इसके लिए नागरिक अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर कोरोना की जांच करा सकते हैं। जिले में जिन केंद्रों में कोरोना की जांच हो रही है जो इस प्रकार हैं।
शहरी क्षेत्रों के निम्नलिखिल संस्थाओ में कोविड-19 की निःशुल्क जांच की जा रही हैः-जिला चिकित्सालय दुर्ग, सिविल अस्पताल सुपेला, ,सेक्टर 9 भिलाई, श्री शंकराचार्य हास्पिटल, रेलवे स्टेशन दुर्ग, युपीएससी धमधा नाका, पोटियाकला, कोसानगर, बैकुठधाम, खुर्सीपार, छावनी, टंकी मरोदा,चरोदा में मोबाईल टीम भिलाई- 4 टीम, मोबाईल टीम दुर्ग - 5 टीम है।
ग्रामीण क्षेत्रों के निम्नलिखिल संस्थाओ में कोविड-19 की निःशुल्क जांच की जा रही हैः- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसमडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवरा , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ननकटठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनोदा, मोबाईल टीम सेक्टर उतई, मोबाईल टीम सेक्टर निकुम, मोबाईल टीम सेक्टर ननकटठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरैना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटरेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीतराई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाड़ाडीह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 03, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरमुदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरडुग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दारगांव,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेडेसरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रावन।
जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी का कहा कि बस्तर में आखिर कब तक सुरक्षा सिस्टम सही नहीं होने के कारण कितने माँ बाप अपने बच्चो को गवाए आखिर जिम्मेदार सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन बस्तर है लापरवाह, कहते हुए कहे कि कल दिनांक 29 मार्च जहां होली के पावन अवसर पे पूरा देश खुशिया मना रहा था वहीं जगदलपुर महादेव घाट पे निवासरथ संजय खूनटिया का परिवार अपने एक लौते पुत्र कि नदी में डूबने से मौत पर दुःख में डूबे हुए थे ! दिनांक 29 मार्च को दोपहर 2:30 बजे 11 वर्षीय पुत्र स्व.अधिराज खूनटिया कि इंद्रावती में डूबने से मौत हो गई, जिसके परिवार सोकित है मै भी प्रार्थना करता हु ईश्वर परिवार को दुःख सहने का ताकत शक्ति प्रदान करें, एवं जिला प्रशासन बस्तर से पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा ( राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 ( 4 ) के अनुसार परिवार को 4 लाख रूपए का मुवावजा देवे एवं ऐसी घटना दोबारा ना घटे जिला प्रशासन करें इसकी त्यारी क्युकी बार बार बस्तर में इस प्रकार कि घटना लगातार घटना कही ना कही जनता कि सुरक्षा पे सवाल खड़े करते है
ख़ास बात --
* प्राकृतिक आपदा के तहत इंद्रावती नदी में डूबने से हुई 11 साल 6 माह अधिराज खूंटिया बच्चे कि दर्दनांक मौत आखिर नदी, तालाब पुल, पुलिया, खाई, वाटर फॉल जैसे जगहो पे सुरक्षा क्यूँ नहीं आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
* राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों अनुसार पीड़ित परिवार को सरकार दे 4 लाख का मुवावजा और नदी, पुल, पुलिया, वाटर फॉलो एवं जंगल पर्यटन स्थलों में करे सुनिक्षित नागरिको कि सुरक्षा - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
धरसीवां / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम से रेप किया. दरिंदे ने मजदूर की मासूम बेटी के मुंह मे अंडा डालकर बलत्कार किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.
दरअसल, धरसीवां के सांकरा स्थित फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया गया है. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना घंटी मशीन फैक्ट्री की है. फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के गरीब श्रमिक परिवार रहते हैं. दोपहर को जब बच्ची फैक्ट्री के अंदर खेल रही थी. तभी अज्ञात वहशी दरिंदा फैक्ट्री के अंदर आया. सूनसान सी जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया.
बच्ची की हालत नाजुक
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. इधर बच्ची के न दिखने पर श्रमिक परिजन उसे खोजने में जुटे. बच्ची बेहोश पडी मिली. बच्ची के मुंह में अंडा भरा हुआ था. सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची को गंभीर हालत में धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने से उसे तत्काल रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है.
पतासाजी में जुटी पुलिस
मासूम चिल्ला न सके इसलिए वहशी दरिंदे ने तीन साल की मासूम के मुंह में अंडा डाल दिया. उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. मजदूरी करने वालों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर फैक्ट्री प्रबन्धन सवालों के घेरे में हैं. जबकि धरसीवां और सिलतरा पुलिस वहशी दरिंदे की पतासाजी में जुट गई है.
किस दुकान से लाया अंडा ?
सवाल यह उठता है कि होली के दिन यह वहशी दरिंदा अंडा कहां से किस दुकान से लाया. होली के मौके पर लगभग सभी दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन ऐसी दुकान जिनमें दुकान मालिक का घर भी हो वह हर समय सामान बेचते हैं. घटना स्थल फैक्ट्री से लगभग पचास साठ कदम की दूरी पर दो तीन दुकान हैं. जो अंडा भी बेचते हैं. कहीं ऐंसा तो नहीं की वहशी दरिंदा इन्हीं में से किसी दुकान से अंडा खरीदकर ले गया होगा. पुलिस दुकानदारों की मदद से आरोपी की पतासाजी कर रही है.
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला पिछले हफ्ते भर से ज्यादा समय से हॉट स्पॉट बना हुआ है माह के शुरू में विधायक वोरा के कोरोना पोजिटिव होने के बाद कांग्रेस के कई नेता कोरोना से संक्रमित हुए एवं दुर्ग शहर में स्थिति पिछले १० दिनों से भयावह हो रही है है ऐसे में दुर्ग निगम क्षेत्र के प्रथम नागरिक अभी तक सिर्फ उद्घाटन , विकास कार्यो की बात करते नजर आ रहे थे जबकि दूसरी तरफ पूरा प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में प्रयासरत रहा किन्तु शहर के विधायक और महापौर इस मामले में मौन रहे . अब जब स्थिति बेकाबू हो रही है तो शहर के महापौर प्रशासन से लॉक डाउन की मांग कर रहे है जबकि यह मांग प्रथम नागरिक होने के नाते बहुत पहले ही महापौर बाकलीवाल को कर लेना चाहिए था . खैर देर से ही सही महापौर ने पहल तो की और लॉक डाउन केवल महापौर ही नहीं अपितु शहर की अधिकतर जनता चाह रही है कि एक बार हफ्ते भर के लिए पूर्ण लॉक डाउन हो ताकि संक्रमण की चेन टूटे और इस बार बिना थाली बजाये , बिना दिया जलाये सभी पूरी सतर्कता एवं नियमो का कड़ाई से पालन करने के लिए तैयार है ताकि शहर सुरक्षित रह सके .
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
