
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / ऑक्सीजन के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रकृति ने पेड़-पौधों व जलवायु के माध्यम से ऑक्सीजन की चादर तान रखी है। परन्तु ऑक्सीजन की महत्ता तब और बढ़ जाती है, जब मानव बीमार पड़ता है और अस्पताल में भर्ती हो जाता है। तब मानव के जीवन रक्षा के लिये सिलेंडरों में बंद ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। सिलेंडरों में भरे ये ऑक्सीजन जीवन रक्षक बन जाते है। कोरोना के इस संकटकाल में मानव ने इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स की असली मूल्य को जाना है। बीएसपी बिरादरी ने भी ऑक्सीजन के इस बढ़ते जरूरत को बड़ी सिद्धता से महसूस किया है। यही वजह है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने मेडिकल क्षेत्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति को निर्बाध गति से कायम रखा। बीएसपी अस्पतालों के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।
भिलाई की ऑक्सीजन बनी जीवनरेखा
यह सर्वविदित है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे देश में नया मुकाम हासिल किया है। जहां सेल-बीएसपी ने अपने क्वालिटी स्टील से देश को मजबूती दी है, वहीं कोरोना संकट में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन ने लाखो लोगों को जीवनदान दिया है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-2 तथा बिल्ड, ओन व ऑपरेट अर्थात् बीओओ-आधारित ऑक्सीजन प्लांट-3 से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का निरन्तर उत्पादन किया जा रहा है।
कोरोना मरीजों का जीवनरक्षक है, भिलाई का ऑक्सीजन
कोरोना काल में भिलाई इस्पात संयंत्र का यह लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जीवनदायिनी बना हुआ है। आज भिलाई के ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति से बीएसपी के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में असंख्य मरीजों की जान बचाई जा सकी है। जहाँ कोरोना के गंभीर मरीजों को बचाने में इनका उपयोग किया जा रहा है, वहीं अन्य क्रीटिकल बीमारियों में भी इसका उपयोग लोगों के जीवन बचाने में किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट-2 ने अगस्त-2020 से मार्च-2021 के मध्य विभिन्न प्रकार के कुल 3383 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की है। जिसमें 6 नॉर्मल क्यूबिक मीटर वाले 2115 एवं 2.6 नॉर्मल क्यूबिक मीटर वाले 549 तथा 1.3 नॉर्मल क्यूबिक मीटर वाले 719 ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की है। बीएसपी द्वारा जिला प्रशासन को भी मदद स्वरूप आकस्मिक रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर्स उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों से लेकर आईसीयू तक इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स ने हजारो मरीजों का जीवन बचाने में सफलता पायी है।
दूसरे प्रदेशों के लिए भी है जीवनदायिनी
इसी प्रकार ऑक्सीजन प्लांट-2 तथा मेसर्स प्राक्स एयर द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-3 द्वारा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की निरन्तर आपूर्ति की जा रही है। यहां से देश के विभिन्न प्रदेशों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई किया जा रहा है। इनमें प्रमुख है-मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ आदि। सेल-बीएसपी के ऑक्सीजन प्लांट-2 तथा मेसर्स प्राक्स एयर द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-3 से अगस्त-2020 से मार्च-2021 के मध्य कुल 13,002 मिट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है, जो देश के विभिन्न शहरों में संचालित अस्पतालों में लोगों के जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। इसमें से ऑक्सीजन प्लांट-2 द्वारा 55 मीट्रिक टन तथा मेसर्स प्राक्स एयर द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-3 द्वारा 12,947 मिट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है। इसमें तेलंगाना को 5921, मध्यप्रदेश को 2640, छत्तीसगढ़ को 1955, महाराष्ट्र को 999, आंध्रप्रदेश को 665, उत्तरप्रदेश को 389, उड़ीसा को 190, गुजरात को 154 तथा कर्नाटक को 89 मिट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।
भिलाई की इस्पात बिरादरी ने देश के विभिन्न भागों में निर्बाध आक्सीजन आपूर्ति को बनाये रखते हुए लोगों के जीवन बचाने की अपनी प्रतिबद्धता को बखूबी निभा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई के सेक्टर 2 सड़क 2 में स्थानीय स्ट्रीट के लोगों ने एक शिवजी का मंदिर बनाया है। इसके बगल में सामाजिक कार्यक्रम के लिए खाली जमीन पड़ी है। इस जमीन के छोटे हिस्से मे पार्षद निधि से एक शेड भी बना हुआ। साथ मे सरकारी बोरिंग लगी है। जिसको विश्वकर्मा समाज के प्रवीण चंद शर्मा जो की बीएसपी कर्मचारी भी है। साथ मे सुभाष शर्मा सहित कुछ लोग समाज के नाम पर उसको कब्जा कर रहे है। इसका स्थानीय लोग बीते कई दिनों से लगातार विरोध कर रहे है। विरोध करने पर समाज के नाम पर लोग उनको जान से मारने की धमकी दे रहे है। साथ मे कुछ महिलाओं को आगे कर छेडख़ानी में फसाने की भी धमकी दे रहे है।
यह जमीन कब्जे की सचाई : भिलाई इस्पात संयंत्र ने जब अपने कर्मचारियों के लिए आवास बनाया, तो बहुत सी जमीनों को खाली छोड़ दिया। ताकि कर्मचारी इसका गार्डन व अन्य कार्य में उपयोग कर सके। सेक्टर 2 के सड़क 2 में भी ऐसी ही खाली जमीन पड़ी थी। जिस पर स्थानीय लोग एक शिवालय बना कर पूजा कर थे। पर कुछ साल पहले इसी जमीन के एक हिस्से पर परशुराम भवन बन गया। परशुराम भवन में कितना सामाजिक कार्य होता है। यह सबको ज्ञात है। यहां पर सार्वजनिक कार्यक्रम करने पर एक उचित किराया देना पड़ता है। इसी की तर्ज पर विश्वकर्मा समाज भी अब उतारू है। समाज के नाम को बदनाम करने बीएसपी कर्मी प्रवीण चंद शर्मा, सुभाष शर्मा स्थानीय लोगों को दबाकर टेंट लगाकर मंदिर का निर्माण किए है। अब वे सार्वजनिक मंच बोरिंग को भी कब्जा करना चाह रहे है। बीएसपी कर्मचारियों की पत्नियां विरोध करती है। तो उनके पति को ट्रांसफर करने व फसाने की धमकी भी डे रहे है। वे बीएसपी की जमीन पर कब्जा भी कर रहे है। व नगर सेवा बीएसपी कर्मचारियों को गाली भी दे रहे है। इस मामले में को कलेक्टर सर, एसपी सर, नगर सेवा विभाग बीएसपी को पत्र भी दिए है। पत्र देने वाले लोगों में बसंत भारती, सजंय, आकाश, टाटालाईन विकास समिति अध्यक्ष मनोज सिंह, हरीलाल, शेरा सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अम्बिकापुर / शौर्यपथ / नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए जिले के लखनपुर के ग्राम अमदला निवासी शहीद श्री रमाशंकर पैकरा को उनके गृह ग्राम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जनप्रतिनिधियों तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को यहां उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद रमाशंकर पैंकरा के चिता को मुखाग्नि उनके छोटे भाई श्री जयसिंह ने दी। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री आरपी साय, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा ने शहीद जवान श्री रमाशंकर पैंकरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।
एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से आया पार्थिव देह- शहीद रमाशंकर पैंकरा का पार्थिव देह को वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह करीब 3ः30 बजे मां महामाया एयरपोर्ट लाया गया। यहां से पार्थिव देह एम्बुलेंस के द्वारा गृहग्राम अमदला पहुंचा। पार्थिव देह की अंतिम संस्कार हेतु यहां पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी।
अमदला के लाल अमर रहे से गुंजायमान हुआ गमगीन माहौल- वीर शहीद रमाशंकर पैंकरा के पार्थिब देह पहुंचने पर परिवार के साथ पूरा गांव गमजदा होकर अंतिम दर्शन करने उमड़ पड़े। अंतिम दर्शन से लेकर अंतिम संस्कार तक के गमगीन माहौल में अमदला के लाल अमर रहे, वंदे-मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा रमाशंकर तेरा नाम रहेगा के नारे गुंजायमान होते रहे।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा के वीर शहीद श्री रमाशंकर पैंकरा बीजापुर एवं सुकमा के सरहदी थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम जोनागुड़ा, टेकलगुडम और जीरागांव के आस-पास में 3 अप्रैल 2021 को पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ शस्त्र बल में भर्ती होने के बाद वर्ष 2014 में एसटीएफ में शामिल होने वाले शहीद रमाशंकर पैंकरा श्री बुधराम पैंकरा के द्वितीय संतान थे। परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती कस्तूरी पैंकरा, पिता श्री बुधराम पैंकरा और माता हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड इलाज कर रहे प्रायवेट हास्पिटल में इन नोडल अधिकारियोे से संपर्क कर सकते हैं। बी.एस.आर. सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जुनवानी के लिए जिला खनिज अधिकारी किशोर गोलघाटे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनका मोबाइल नं. 9111710000 है। इसी प्रकारी मित्तल हॉस्पिटल जुनवानी के लिए उपसंचालक उद्यानिकी श्री सुरेश ठाकुर, मोबाइल नंबर 9425597714, आई.एम.आई हॉस्पिटल खुर्सीपार के लिए उप संचालक समाज कल्याण श्री दोनर सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 7587842145, 8319215269 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी सुपेला के लिए जिला योजना अधिकारी श्री डी.एस. वर्मा मोबाइल नंबर 9755986280 को, एस.आर. हॉस्पिटल चिखली के लिए जिला विपणन अधिकारी सचिन भौमिक मोबाइल नंबर 9907802233 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन मोबाइल नंबर 6262470000 को, नवजीवन हॉस्पिटल चिखली के लिए बीज निगम प्रक्रिया प्रभारी श्री एस. के. बेहरा मोबाइल नंबर 9425243872 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार व्ही.वाई. हॉस्पिटल पद्मानाभपुर दुर्ग के लिए सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विलियम लकड़ा मोबाइल नंबर 9406051277 को, वर्धमान हास्पिटल स्टेशन रोड दुर्ग के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती प्रियंवदा रामटके मोबाइल नंबर 7898791489, 7999030059 को, स्टील सिटी हॉस्पिटल आदर्श नगर दुर्ग के लिए उप-संचालक जनशक्ति आर.के. कुर्रे मोबाइल नंबर 9407610778, 9131235525 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल नेहरू नगर दुर्ग और अमृत कलश हॉस्पिटल धमधा नाका के लिए शैलेन्द्र सिंह, सहायक प्रबंधक जिला व्यपार एवं उद्योग केंद्र मोबाइल नंबर 8770543625 है। सभी नोडल अधिकारी बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अपर कलेक्टर दुर्ग मोबाइल नंबर 9425562041 के निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में 4 अप्रैल तक की स्थिति में कोविड 19 वैक्सीन की 30 लाख 11 हजार 444 डोज दी जा चुकी है । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 295145 हेल्थ केयर वर्कर को पहली डोज और 190293 को दूसरी डोज, 241736 फं्रट लाइन वर्कर को पहली डोज और 128217 को दूसरी डोज दी गई है। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के 21 लाख 23 हजार 192 लोगों को पहली डोज और 32 861 को दूसरी डोज दी गई है।
रायपुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज यहां राज्य में कोरोना जांच की स्थिति की समीक्षा की । उन्होने आर टी पी सी आर जांच की संख्या एंटीजेन की तुलना में और बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे संक्रमण का सटीक अनुमान लगाया जा सके। अभी प्रदेश में हो रही कुल जांच में आर टी पी सी आर और एंटीजेन जांच का अनुपात लगभग 60ः40 है जिसे और बढ़ाया जाना है। उन्होने जांच रिपोर्ट भी जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए जिससे पाॅजिटिव मरीजों का इलाज तुरंत शुरू हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था और कान्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता का मंत्र केवल ईमानदारी से कड़ी मेहनत करना है। जो छात्र-छात्राएं मेडल प्राप्त नहीं कर पाये हैं वे निराश न हों आप भी उतने ही काबिल हैं जितने अन्य हैं। आशावादी रहें और भविष्य में कठोर परिश्रम करें आपको भी मेडल और सफलता अवश्य ही मिलेगी। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित ऑनलाईन स्वर्णपदक वितरण एवं सम्मान समारोह में कही। राज्यपाल ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 की परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन स्वर्णपदक वितरित किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलगीत का भी विमोचन किया।
राज्यपाल ने कहा कि मैं इन मेधावी छात्र-छात्राओं के समस्त पालकों को भी बधाई देती हूं कि उनके मार्गदर्शन में तथा सहयोग के कारण इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन मेधावी छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने तथा प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किये जाने वाले स्वर्णपदक निर्माण हेतु जिन सम्माननीय दानदाताओं ने राशि प्रदान कर सहयोग किया है, वे सभी साधुवाद के पात्र है। मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके पालकों तथा दानदाताओं से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर सकूं परन्तु कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के कारण वर्तमान में यह संभव नही हो पाया। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप सभी के साथ है।
राज्यपाल ने कहा कि आज सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मैं यह बताना चाहती हूॅ कि स्वर्णपदक प्राप्त करना अपने आप में सम्पूर्ण जीवनकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रहती है। यह स्वर्णपदक आपकी कड़ी मेहनत तथा लगन का परिणाम है। इस उपलब्धि के बाद आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है क्योंकि हमारा समाज आपसे आशा भरी नजरों से अनेक उपलब्धियों की आशा करता है। आपका यह दायित्व है कि आप समाज की इस कसौटी पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि लगभग 85 प्रतिशत से ज्यादा छात्राओं ने मेरिट सूची में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
सुश्री उइके ने कहा कि मैं हमारे छात्रों से भी यह बात कहना चाहती हूं कि आप सभी छात्राओं की तरह अध्ययन में रूचि लेकर अधिक से अधिक संख्या में मेरिट में स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें। समाज में छात्र एवं छात्राएं दोनों का बराबर का स्थान होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीवन को चार भागों में बांटा गया है जिसमें युवावस्था में कठोर परिश्रम से शिक्षा प्राप्त करने की बात कही गई है। हमारे देश के विद्धानों ने इसी अवस्था में ज्ञान प्राप्त कर जीवन को सफल बनाया है। आप मेहनत करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो आपके साथ ही साथ आपके पालकांे, शिक्षकों, विश्वविद्यालय, देश एवं प्रदेश का नाम रोशन होगा जो कि इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा।
राज्यपाल ने आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले एक सप्ताह पश्चात नवरात्रि का पर्व आरंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ रहें और हमारा देश और प्रदेश कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त हो। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन तथा कुलपति श्रीमती अरूणा पल्टा ने भी अपना संबोधन दिया।
जरूरतमंद तबके को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए निगम एवं पुलिस के हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाला लाकडाउन अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन होगा। लाकडाउन के कार्यान्वयन की रणनीति के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को विस्तार से निर्देश दिये। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सभी निगम आयुक्त, एसडीएम एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिले से सटी हुई सीमाओं पर पुलिस एवं राजस्व के दल मानिटरिंग करेंगे। जिले की सीमाएं पूरी तरह सील होंगी। ई-पास के बगैर आने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। ई- पास का आवेदन जिले की वेबसाइट में उपलब्ध कराया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त राज्य सरकार के सारे कार्यालय बंद रहेंगे, केंद्र सरकार के कर्मचारी अपना पहचान पत्र दिखाकर अपने कार्यालय पहुँच सकेंगे। मार्निंग वाक, साइक्लिंग, जिमिंग पूरी तरह बंद रहेंगे। जरूरतमंदों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये जा रहे हैं।
केवल एनएच के चल रहे निर्माण कार्य एवं अमृत मिशन के कार्य चलेंगे, शेष सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। मेडिकल, पेट्रोल पंप, चश्मा दुकान विक्रेता जिनको लाकडाउन में छूट मिली है, उनकी शत-प्रतिशत टेस्टिंग की जाएगी। अन्य राज्यों से अथवा प्रदेश के अन्य जिलों से दुर्ग के अलावा अन्य जिलों हेतु संचालित सार्वजनिक परिवहन को शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं। जिले से प्रदेश के अन्य जिलों अथवा अन्य राज्यों हेतु संचालित लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवा आनलाइन बुकिंग के आधार पर संचालित होगी। प्रस्थान के केवल पाँच मिनट पूर्व एकमात्र दुर्ग के बस स्टैंड पर उपलब्ध होगी।
अन्य प्रदेश अथवा जिलों से आने वाले यात्रियों का ब्योरा सीएमएचओ कार्यालय में बस संचालक को उपलब्ध कराना होगा। अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। इसके लिए बस स्टैंड में कैंप लगाये जाएंगे, सबके टेस्ट की जवाबदेही बस संचालक की होगी। अत्यावश्यक सेवाओं के परिवहन को अनुमति होगी। केवल वाहन चालक और हेल्पर को ही वाहन में अनुमति होगी। हर दिन शाम को एसडीएम-एसडीओपी फ्लैगमार्च करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय अमले का दल बनाकर लाकडाउन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विवाह और अंत्येष्टि में 50 के भीतर लोगों को ही अनुमति मिल सकेगी। सभी परीक्षाओं को अनुमति, परीक्षार्थी के साथ अभिभावक भी जा सकेंगे। ट्रेन से अथवा फ्लाइट से परिवहन के लिए जाने वाले लोगों को टिकट दिखाने पर अनुमति दी जाएगी। मोबाइल रिचार्ज दुकानें बंद रहेंगी। घर जाकर दूध बाँटने वाले विक्रेता सुबह 6 से 7 बजे एवं शाम 6 से 7 बजे जा सकेंगे। औद्योगिक संस्थानों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
बैंक एवं पोस्ट आफिस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। चार पहिया वाहनों में ड्राइवर सहित अधिकतम तीन एवं दो पहिया वाहनों में केवल दो व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति। वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के लिए केंद्र तक जाने की अनुमति होगी। सारी छूटें कंटेटमेंट क्षेत्र में लागू नहीं। आदेश के उल्लंघन होने पर धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया , ग्राम आलीखुटा के ग्रामवासियों ने वीर सपूत को दी अंतिम विदाई
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वन एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज बीजापुर नक्सली हमले में राजनांदगांव जिले के ग्राम आलीखुटा के शहीद जवान श्री जगतराम कंवर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बीजापुर नक्सली हमले में शहीद वीर जवान श्री जगतराम कंवर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वन एवं प्रभारी मंत्री अकबर ने कहा कि बीजापुर के नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें नमन। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाता। भारत शासन एवं राज्य शासन द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए संयुक्त रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि इससे समाधान मिलेगा।
ग्राम आलीखुटा के शहीद जवान श्री जगतराम कंवर ने अदम्य साहस एवं वीरता से नक्सलियों से लड़ते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शहीद जवान आरक्षक श्री जगतराम कंवर स्पेशल टास्क फोर्स में पदस्थ थे। उनके परिवार में उनकी माता श्रीमती सुराज बाई, पत्नी श्रीमती कुमारी बाई, पुत्र दुर्गेश कुमार कंवर एवं दो बेटियां है। तिरंगे में लिपटे हुए उनके पार्थिव शरीर को जब ग्राम लाया गया, तब ग्रामवासी बड़ी संख्या में वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए आए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे के साथ शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया। उनके बेटे एवं बेटियों ने मिलकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। बेटे दुर्गेश ने मुखाग्रि देकर वीर शहीद का अंतिम संस्कार किया।
वहां उपस्थित सांसद संतोष पाण्डेय, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल, विधायक श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, सीईओ जिला पंचायत अजीत वसंत, आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी जावेद अली, एसडीएम हितेश पिस्दा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासियों ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
