
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाईनगर / शोर्य पथ / होली पर्व के मद्देनजर आज निगम प्रशासन की टीम पूरे बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करती रही! खासकर आज भीड़भाड़ वाले क्षेत्र एवं शराब दुकानों में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया गया! देशी एवं विदेशी शराब दुकानों में भी मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया गया! होली की सामग्री विक्रय करने के लिए लगाए गए स्टाल पर खासी नजर रही! भिलाई निगम की टीम पूरे शहर में घूम-घूम कर मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना ले रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। जो भी मास्क नहीं लगाया है उनसे अर्थदण्ड लिया जा रहा है। मार्केट एवं सार्वजनिक क्षेत्र, चौक चौराहा और गली, मोहल्लों पर निगम की मोबाइल टीम पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। दिन में तो टीम चालानी कार्रवाई कर ही रही है इसके अलावा रात्रि में भी दुकानों एवं व्यवस्तम इलाके में निगम की टीम पहुंच रही है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी की उपस्थिति में कार्रवाई की जा रही है! आज टीम ने सुपेला संडे मार्केट, आकाशगंगा सब्जी मंडी, सुपेला घड़ी चौक, गदा चौक, सेक्टर 10 रेल चौक, सेक्टर 9 चौक, वैशाली नगर गोल मार्केट, अवंती बाई चौक, पावर हाउस चिल्हर फल एवं सब्जी मंडी, ओम शांति ओम चौक इत्यादि स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया! 22 मार्च से 28 मार्च तक 2224 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 231200 जुर्माना वसूल किया गया! टीम में दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, शरद दुबे, एमएस सोरी एवं संजय वर्मा इत्यादि मौजूद रहे!
दुर्ग। शोर्य पथ । कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश धारा 144 का उल्लंघन करने एवं अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अधीन तत्काल प्रभाव से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह निर्देश दिया है कि इसका उल्लंघन करने वालों को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाए। उल्लेखनीय है कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण और स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए होली त्यौहार अपने निवास पर परिवार के साथ रह कर मनाएं। होली त्यौहार में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनीटाइजर का उपयोग करते हुए हर्बल कलर का प्रयोग किया जाए। अनावश्यक सार्वजनिक रूप से लोग एकत्रित न हों।
दुर्ग / shouryapath / जिले में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों के अनुपालन पर नजर रखने के लिए आज नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों का निरीक्षण सतत रूप से कर रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकोल से संबंधित जो प्रतिबंधात्मक आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं उसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें। जहां पर एफआईआर दर्ज किया जाना है वहां पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेहद जरूरी है कि सभी लोग कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें समूह में न घूमे तथा मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी नगरीय निकायों में टीमों ने कोविड प्रोटोकोल की सख्त मॉनिटरिंग की। आज भिलाई नगर में आयुक्त एवं पुलिस की टीम ने आकाशगंगा, सब्जी मंडी, वैशाली नगर , गोल मार्केट, सन्डे मार्केट एवं सुपेला में गश्त की। यहां पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जुर्माना वसूल किया गया। लोगों को समझाइश दी गई। इसके साथ ही दुर्ग शहर के इंदिरा बाजार एवं महत्वपूर्ण स्थलों में एसडीएम, नगर निगम कमिश्नर एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गश्त किया। लोगों को समझाइश दी। जो लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे, उन पर जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण बाजारों में कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लोगों से अपील की गई है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाए, भीड़ में ना जाए ताकि घर परिवार को पूरी तौर पर सुरक्षित रखा जा सके।
नगरी। पूर्व विधायक पिंकी शाह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छ ग प्रदेश द्वारा महिला मोर्चा बालोद जिला के प्रभारी बनाए जाने पर सिहावा विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर,सांसद मोहन मंडावी,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,धमतरी विधायक रंजना साहू,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जिला भाजपा अध्यक्ष शशि पवार,महामंत्री प्रकाश बैस,कविन्द्र जैन,भाजपा के जिला मंत्री एवं दुर संचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी मरकाम, हुमित लिमजा,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,उपाध्यछ अजय नाहटा मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,अकबर कश्यप,विजय यदु,टेलेश्वर ठाकुर,रविशंकर दुबे,विकल गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,नंद यादव,भीखम सेन शत्रुघन साहू,रामदयाल साहू,शिवदयाल साहू,सहदेव राम साहू,वामन साहू,अखिलेश प्रजापति,रामगेपाल साहू,हृदय साहू,राकेश चौबे,मनोहर दास मानिकपुरी,यवन साहू,राधेलाल सिन्हा,रामायण सिन्हा, जनपद सदस्य मन्नू लाल यादव,बंशी शोरी, राखी साहू, ईश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन,श्रीमति सुलोचना साहू, आरती गुप्ता, तेजस्वनी साहू, अंचला यदु, कविता यादव,राधा बाई साहू,अमरसींग पटेल,महेश साहू,दुर्गेश साहू,बलजीत छाबड़ा,राजेश गोसाई,सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
पूर्व विधायक पिंकी शाह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छ ग प्रदेश द्वारा महिला मोर्चा बालोद जिला के प्रभारी बनाए जाने पर सिहावा विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर,सांसद मोहन मंडावी,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,धमतरी विधायक रंजना साहू,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जिला भाजपा अध्यक्ष शशि पवार,महामंत्री प्रकाश बैस,कविन्द्र जैन,भाजपा के जिला मंत्री एवं दुर संचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी मरकाम, हुमित लिमजा,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,उपाध्यछ अजय नाहटा मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,अकबर कश्यप,विजय यदु,टेलेश्वर ठाकुर,रविशंकर दुबे,विकल गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,नंद यादव,भीखम सेन शत्रुघन साहू,रामदयाल साहू,शिवदयाल साहू,सहदेव राम साहू,वामन साहू,अखिलेश प्रजापति,रामगेपाल साहू,हृदय साहू,राकेश चौबे,मनोहर दास मानिकपुरी,यवन साहू,राधेलाल सिन्हा,रामायण सिन्हा, जनपद सदस्य मन्नू लाल यादव,बंशी शोरी, राखी साहू, ईश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन,श्रीमति सुलोचना साहू, आरती गुप्ता, तेजस्वनी साहू, अंचला यदु, कविता यादव,राधा बाई साहू,अमरसींग पटेल,महेश साहू,दुर्गेश साहू,बलजीत छाबड़ा,राजेश गोसाई,सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं बिक्री रकम 2500/-रुपये बरामद*
*आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*
*थाना कुरुद पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए।
दिनांक 27/03/2021 को मुखबिर से थाना कुरुद को सूचना मिली कि अशोक आइसक्रीम डेलीनीड्स एवं कोल्डड्रिंक सेंटर तहसील कार्यालय के सामने मेन रोड पचरी पारा कुरूद स्थित पान ठेला संचालक टोमन निर्मलकर अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसडीओपी कुरूद श्रीमती सारिका वैद्य के दिशा निर्देश पर सूचना की तस्दीक करने व औषधि विभाग के साथ मिलकर वैधानिक कार्यवाही करने रवाना हुए।
थाना प्रभारी कुरूद श्री आर.एन. सेंगर व उनके स्टाफ के साथ औषधि निरीक्षक श्री सुमित देवांगन की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही की गई। पान ठेला की विधिवत तलाशी लेने पर 8 डिब्बा नशीली प्रतिबंधित दवाइयां डाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एंड एसिटामिनोफेन कैप्सूल स्पाॅस ट्रानकेन प्लस जिसके 2 डिब्बा में कुल 128 नग टेबलेट तथा 6 खाली डिब्बा एवं बिक्री रकम 2500/- रुपए मिला। उक्त प्रतिबंधित दवाइयों व उसके खाली डिब्बा के संबंध में पूछताछ करने पर टोमन निर्मलकर ने लुक छिपकर बिक्री करना स्वीकार किया जिस पर गवाहों के समक्ष प्रतिबंधित दवाइयों को जप्त कर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी टोमन निर्मलकर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम*- टोमन निर्मलकर पिता अशोक निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन पचरी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी
*मौके पर आरोपी से बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाइयां* - डाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एंड एसिटामिनोफेन कैप्सूल स्पाॅस ट्रानकेन प्लस का दो डिब्बा जिसमें कुल 128 नग टेबलेट तथा 6 खाली डिब्बा बिक्री रकम 2500/-रुपये नगद
संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक श्री सुमित देवांगन, थाना प्रभारी कुरुद श्री आर.एन. सेंगर, सहायक उप निरीक्षक पी. एन. ध्रुव, सोमन सिन्हा, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, दारा सिंह चंद्राकर, आरक्षक राजेश चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, राम कमलवंशी, गोपी चंद्राकर व सैनिक खोमनलाल गायकवाड़ शामिल रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य शासन के नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन में सभी के लिए मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने आदेश जारी कर वहां होली मिलन और रंग-गुलाल खेलना पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। इंद्रावती परिसर में बिना मास्क के पाए जाने पर 500 रूपए का अर्थदंड वसूला जाएगा। अर्थदंड अधिरोपित करने के लिए नोडल अधिकारी द्वारा इंद्रावती भवन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, पशु चिकित्सा सेवा संचालनालय के अपर संचालक डॉ. के.के. ध्रुव, स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के उप संचालक डॉ. के.सी. उरांव और मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर श्री संतोष भारती को प्राधिकृत किया गया है।
नगरी -ब्लॉक अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला उमरगांव में पदस्थ शिक्षिका हेमलता ध्रुव का आकस्मिक निधन 25 मार्च को वी केयर हॉस्पिटल रायपुर में उपचार के दौरान हुआ जिसका अंतिम क्रियाकर्म गृहग्राम करैहा में किया गया। इस दौरान शासन द्वारा शासकीय सेवक के निधन होनेके उपरांत अनुग्रह राशि देने के प्रावधान के तहत शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा 27 मार्च को मृतका के परिजन कमला बाई सास,पति बिहारी लाल नेताम को पचास हजार रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान किया गया तथा शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी संवेदना पत्र में शिक्षिका स्व हेमलता ध्रुव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया गया एवम उपस्थित जनों के द्वारा मृतका के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित किये गए।इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी लक्ष्मीकांत साहू,छःग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,सेनि प्राचार्य के एस ठाकुर,प्रीतम मंडावी,कमलेश सूर्यवंशी,बीरबल कावड़े,सुनीता ध्रुव,रामेश्वरी साक्षी,वीरेंद्र मरकाम,दीनूराम ध्रुव,द्रोण कंचन,डिकेश्वर चिंडा,जितेंद्र ध्रुव,सुधा निषाद,जयश्री कश्यप,युक्ति कश्यप,भुनेश्वरी देव,डामिन साहू,अंजू साहू,लीलेश्वरी देवांगन,राजकुमारी साहू,गोपाल प्रसाद साहू,उत्तम साहू,महेश मरकाम आदि शिक्षक उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / रंगो के पर्व होली में खुशियां बिखेरने में रंग और गुलाल का विशेष महत्व है किन्तु रसायनों से निर्मित रंग और गुलाल स्वास्थय के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह होते हैं होली के पर्व को सुरक्षित और सेहतमंद बनाने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए प्राकृतिक वनस्पतियों से विभिन्न रंगों के हर्बल गुलाल बनाने की शुरूआत की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित 15 कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। इन कृषि विज्ञान केन्द्रों के मार्गदर्शन में विभिन महिला स्व-सहायाता समूह की महिलाओं ने 54 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया है जिसमें 25 क्विंटल हर्बल गुलाल के विक्रय से इन समूहों ने पौने सात लाख रूपये की आय अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से जनजातीय उप-योजनान्तर्गत प्राप्त वित्तीय सहायोग से कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा द्वारा तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर, सुकमा, बस्तर, कोरिया, कोण्डागोंव, नारायणपुर, कांकेर, बलरामपुर, जशपुर, अम्बिकापुर बेमेतरा, जांजगीर-चाँपा, महासमुन्द एवं कोरबा द्वारा विभिन्न स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा सिन्दूर, हल्दी, लाल भाजी, पालक, चुकन्दर, पलाश के फूल, सेम के फूल एवं अन्य फूलों तथा सब्जियों की रंगीन पत्तियों को विभिन्न अनुपात में मिलाकर प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया जाता है। इन प्राकृतिक रंगों को अरारोट (तीखुर पावडर) में मिलाया जाता है। हर्बल गुलाल में अरारोट पावडर का उपयोग माध्यम के रूप में किया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा समय-समय पर महिला स्व-सहायता समूहों को हर्बल गुलाल बनाने, इसके प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। विभिन्न रंगों के हर्बल गुलाल निर्माण की तकनीक का विस्तार करते हुए ग्रामीण महिलाओं का समूह बनाया गया है, जिनके द्वारा लाल, गुलाबी, हरा एवं पीले रंग के हर्बल गुलाल तैयार कर अच्छी आमदनी प्राप्त की जा रही है। रायपुर स्थित विश्वविद्यालय उत्पाद विक्रय केन्द्र तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों में यह प्राकृतिक हर्बल गुलाल विक्रय हेतु उपलब्ध है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र दन्तेवाड़ा में झारा माता नंदपुरिन कृषक संगठन, झोडियाबालम, साई बाबा स्व-सहायता समूह, हराम एवं हिग्लाजिन स्व-सहायता समूह, कसोली द्वारा दंतेश्वरी हर्बल गुलाल के नाम से 12 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 7 क्विंटल का विक्रय कर 2 लाख 80 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर में माँ संतोषी महिला स्व-सहायता समूह संतोषपुर, माँ शक्ति महिला स्व-सहायता समूह, संतोषपुर एवं माँ दन्तेश्वरी महिला स्व - सहायता समूह, भोपालपटनम द्वारा 25 किलो हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा में माँ दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह द्वारा 20 किलो हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र बस्तर एवं सतरंगी हर्बल गुलाल समूह, हलबाकछोरा द्वारा सतरंगी हर्बल गुलाल के नाम से 4.5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 53 किलो का विक्रय कर 16 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया में कोरिया एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी द्वारा कर्मा अन्नातो सीड पावडर हर्बल गुलाल के नाम से 1.37 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 75 किलो का विक्रय कर 15 हजार 900 रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव में माँ शीतला स्व-सहायता समूह, झाटीबन, अलोर द्वारा 2.5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 1 क्विंटल का विक्रय कर 30 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। इसी प्रकार कृषि विज्ञान केन्द्र, नारायणपुर में राधा कृष्णा स्व-सहायता समूह, पालकी द्वारा 3.5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 60 किलो का विक्रय कर 12 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में कंचन महिला क्लस्टर संगठन, ग्राम बरदेवरी, जागरूक महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम धनेलीकन्हार, महानदी महिला क्लस्टर संगठन, ग्राम मकदीखुना एवं जय माँ काली स्व-सहायता समूह, ग्राम सिंगारभांट द्वारा 5.5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 5 क्विंटल का विक्रय कर 1 लाख 20 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र बलरामपुर में लक्ष्मी बाई महिला स्व-सहायता समूह, किरीकाछर, पार्वती महिला स्व-सहायता समूह, खारापारा एवं चमेली महिला स्व-सहायता समूह, खरसोटा द्वारा 1.5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 1 क्विंटल का विक्रय कर 20 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में चांद स्व-सहायता समूह, बटईकेला एवं पार्वती स्व-सहायता समूह, महादेवडांड द्वारा 7 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 5.5 क्विंटल का विक्रय कर एक लाख 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान अम्बिकापुर में सुमित स्व-सहायता समुह द्वारा 2.9 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा में जय माँ सरस्वती स्व-सहायता समूह, झालम, जय माँ सरस्वती स्व-सहायता समूह सारदा एवं अरपा पैंरी स्व-सहायता समूह, बेमेतरा द्वारा 1.32 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 70 किलो का विक्रय कर 9 हजार 860 रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा में उज्जवला महिला संकुल संगठन, अकलतरा द्वारा उजाला हर्बल गुलाल के नाम से 2.5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 40 किलो का विक्रय कर 12 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है। कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद में दुर्गा स्व-सहायता समूह, तुमगांव, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह, तुमगांव, सिरपुर महिला स्व-सहायता समूह, तुमगांव द्वारा सिरपुर हर्बल गुलाल के नाम से 2.4 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 2 क्विंटल का विक्रय कर 40 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की है और कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा में जननी महिला संकुल संगठन द्वारा 6 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है और अब तक 60 किलो का विक्रय कर 7 हजार 200 रूपये की आमदनी प्राप्त की है।
आज 1 लाख से अधिक लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ रही है लेकिन यहां के स्वास्थ्य अमले और लोगों ने ठान लिया है कि कोरोना से हारेेंगे नही। यह साबित हुआ आज जब छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक लोगों ने कोविड 19 वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंच कर उम्मीद का टीका लगवाया । इस विश्वास से कि अब कम से कम वे सुरक्षा के प्रथम चक्र में आ गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक एवं राज्य कोविड वैक्सीनशन की राज्य नोडल अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला ने इस उपलक्ष्य पर पूरी राज्य स्तरीय टीकाकरण टीम और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अमले को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने टीकाकरण हेतु पात्र सभी लोगों से अपील भी की है कि वे देर न करते हुए जल्दी ही अपना और अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य कराएँ क्योंकि टीकाकरण से कोविड से होने वाली कॉम्प्लिकेशन से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य स्तरीय टीम इसी तरह आगे भी अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर सभी जिला टीकाकरण अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होने बताया कि राज्य में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए कोविड टीकाकरण को बढ़ाया गया है।
आज प्रदेश में 1815....सेशन साइट पर कुल एक लाख 14 हजार 805..लोगों का कोविड 19 वैक्सीनेशन की गयी । कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत राज्य में 16 जनवरी 2021 से हुई थी जबकि 1मार्च से 60 वर्ष से अधिक एंवं 45से 59 आयु समूह के को मार्बिड व्यक्तियों को टीका लगना प्रारंभ किया गया था ।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 8472 ,दुर्ग जिले में 4972, राजनांदगांव में 7165 ,बिलासपुर में 4073, सुकमा में 1691, रायगढ़ में 12269,बालोद में 2354, सरगुजा में 5270,जांजगीर चांपा में 3349, बलौदा बाजार में 8001,जशपुर 4456,कोरबा में 3429 , बेमेतरा में 1240, धमतरी में 7116, कोरिया में 2535 ,कोंडागांव में 411, कांकेर में 1620 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 567 ,मुंगेली में 4279 ,नारायणपुर में 144 , गरियाबंद में 1141, बस्तर में 4827 दंतेवाडा 887 ,सूरजपुर में 5468,बलरामपुर में 10080, महासमुंद में 10158, बीजापुर में 1358 ,कबीरधाम में 2273 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 6-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना,दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
