
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्योहार है, यह लोगों के जीवन में रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार हमें अपने भीतर अहंकार, बुराईयों को दूर करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सभी लोग उत्साह और उमंग के इस त्यौहार के दौरान सभी जरूरी सावधानी बरतें, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, हाथों को सेनिटाइज करते रहें। यथा संभव घर में होली मनाएं और बाहर भीड़-भाड़ से बचें क्योंकि सुरक्षा में ही बचाव है।
- जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
-12 करोड़ 21 लाख रूपए के 22 रेट्रोफिटिंग तथा 18 करोड़ 29 लाख 89 हजार रूपए के एकल ग्रामों की योजनाओं का अनुमोदन
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के 22 रेट्रोफिटिंग कार्य 12 करोड़ 21 लाख 18 हजार रूपए अनुमानित कार्य के राजनांदगांव 07, चौकी-04, मोहला-02, डोंगरगढ़-04, खैरागढ़-04, छुईखदान-01 एवं 30 एकल ग्रामों की योजनाएं अनुमानित लागत 18 करोड़ 29 लाख 89 हजार रूपए के छुरिया-11, खैरागढ़-06, छुईखदान-13 की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। इसके साथ ही 23 पूर्व स्वीकृत योजनाओं की निविदाओं के लिए प्राप्त दरों को स्वीकृत दर अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही 4 निविदाओं में प्राप्त दरों के अधिक होने के कारण 4 निविदाओं को निरस्त किया गया। इस अवसर पर 73 रेट्रोफिटिंग नलजल योजनाओं एवं 28 एकल ग्राम नलजल योजनाओं तथा 2 सर्वेक्षण कार्य के लिए निविदा प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत शासकीय राशि का समुचित उपयोग करते हुए ग्रामवासियों को अधिकतम लाभ मिल सके, इस तरह की प्रक्रिया शुरू की जाए। निविदाओं की स्वीकृति से जल जीवन मिशन के कार्य में गति आएगी। बैठक में क्रेडा को आबंटित सोलर स्थापना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों के सुचारू रूप से अनुश्रवण, क्रियान्वयन एवं निगरानी हेतु विकासखंडवार एक-एक वाहन किराए पर एवं एक वाहन जिला मुख्यालय के लिए न्यूनतम दर के आधार पर किराए में लेने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एसएन पाण्डे एवं अन्य सदस्यगण अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिलीप कुर्रे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव श्री उमेश मिश्रा, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक एवं महिला बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
० कार्य की धीमी गति एवं गुणवत्ता पर ठेकेदार को लगायी फटकार
० पूर्ण आवासों में नियमानुसार व्यवस्थापन करने के दिये निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित करने केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ किया गया है। योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान के तहत पट्टाधारी, झुग्गी झोपडी वासियों को शासन द्वारा राशि देकर पक्के मकान का निर्माण कराया जाता है। इसी प्रकार योजना के घटक मोर आवास मोर चिन्हारी के माध्यम से जलाशय, तालाब, नदी-नालो के निकट बसे परिवार, रेल्वे व सडक के किनारे अतिक्रमण कर बसे परिवार निजी व शासकीय भूमि पर बसे परिवार जिन्हें भविष्य में स्थाई पट्टा प्रदान नहीं किया जा सकता उन्हें व्यवस्थापन करने आवास का निर्माण कर पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम राशि लेकर आवास उपलब्ध कराया जाता है। योजना के क्रियान्वयन के तहत दोनों घटक के बने आवासों में से नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मोर जमीन मोर मकान के तहत आशा नगर में निर्मित आवासों एवं मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत पेंड्री, रेवाडीह, लखोली में नगर निगम द्वारा निर्मित एवं निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया और कार्य में गति लाकर निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण की कडी में सर्वप्रथम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने मोर जमीन मोर मकान के तहत आशा नगर में बने आवासों का निरीक्षण कर जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता एवं योजना के नोडल अधिकारी यूके रामटेके ने बताया कि आशा नगर में कुष्ठ रोग से पिडीत परिवार कच्चे मकान में निवास करते थे, 61 कच्चे आवासो में निवासरत हितग्राहियों के लिये निर्माण करवाकर पक्के मजबूत आवास आबंटित किया गया। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत पेंड्री, रेवाडीह, लखोली व मोहारा में निर्मित एवं निर्माणाधीन मकान का भी आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर जानकारी ली गयी। कार्यपालन अभियंता रामटेके ने बताया कि योजना के तहत निकाय क्षेत्र में 2303 आवासों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें पेन्ड्री में 870 यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। जिससे देखकर आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी के कहा कि पूर्ण आवासों में शहर में झुग्गी बस्तीयों में अस्थाई रूप से निवासरत परिवारों को नियमानुसार व्यवस्थापन कर आबंटित करे।
मोहरा, लखोली, रेवाडीह में बने आवासों का निरीक्षण कर आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी द्वारा शेष कार्य एवं व्यवस्थापन के संबंध में जानकारी ली गयी। कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने बताया कि मोहारा 145, रेवाडीह में 150 व लखोली में 304 यूनिट निर्माण किया गया है, जहॉ पर मोती तालाब, बैला पसरा, सागर पारा, ढबरी पारा, बजरंग नगर मोहारा में अस्थाई रूप से निवासरत परिवारों को नियमानुसार लाटरी के माध्यम से व्यवस्थापन करने की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि जिन परिवारों के द्वारा आवास लेकर निवास नहीं किया जा रहा है, उन्हे नोटिस देकर सिप्टींग की कार्यवाही करे एवं अपालन पर आबंटन निरस्त करने की कार्यवाही करे।
पेंड्री में निर्माणाधीन 101 ब्लाक का निरीक्षण कर कार्य के प्रगति की जानकारी ली और धीमी गति से कार्य करने एवं गुणवत्ता की कमी पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुये कार्य में गति लाने तथा उच्च कोटी के निर्माण समाग्री के उपयोग करने निर्देशित किये। उन्होंने तकनिकी अधिकारियों से कहा कि कार्य की सत्त मानिटरिंग करे एवं कार्य समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता कामना सिंह यादव व संदीप तिवारी, उप अभियंता दिलीप मरकाम व ठेकेदार उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 24 मार्च 2021 को रात्रि 19.50 बजे सुचना पुलिस चौकी मोहारा को प्राप्त हुई कि नव विवाहिता भारती वर्मा पति श्रीकांत वर्मा 22 वर्ष निवासी अन्यानवागांव अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है, जिस पर मर्ग क्रमांक 32/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। विवाहिता का होने से मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर, निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत करा घटना स्थल को सीलबंद किया गया तथा मर्ग पंचनामा की कार्यवाही तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन डोगरगढ़ के उपस्थिति में किया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका के देवर रोशन वर्मा के भी फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर मर्ग क्रमांक 33/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। दौरान मर्ग मृतिका के परिजनों के विस्तृत कथन लेने से पता चला कि मृतिका की आठ माह पूर्व शादी हुआ है और शादी के कुछ माह बाद से मृतिका के पति श्रीकांत वर्मा, ससुर लालचंद वर्मा, सास कुमारी बाई वर्मा के द्वारा लगातार दहेज कम लाने के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे, जिस पर आरोपीगणों के विरूध धारा 304-बी 34 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पति श्रीकांत वर्मा, ससुर लालचंद वर्मा, सास कुमारी बाई वर्मा को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि रेखलाल भलावे, प्रधान आरक्षक उत्तम साहू, आरक्षक सतराम साहू, प्रेमलाल साहू, चालक आर. शाहिद अंसारी कि भुमिका सराहनीय रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह के साथ गो धन न्याय योजनांतर्गत चलित गोठानों में रेवाडीह एवं नवागांव गोठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी द्वारा सर्व प्रथम रेवाडीह गोठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी तथा वर्मी खाद निर्माण के संबंध में महिला समूह से जानकारी लेकर खाद निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नवागांव में गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के प्रक्रिया देखकर खाद निर्माण के साथ साथ अन्य विकल्पों का भी उपयोग करने के निर्देश महिला समूह को दिये।
सहायक अभियंता संदीप तिवारी द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गयी कि गोधन न्याय योजनांतर्गत शहर में 4 गौठानों का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवागांव, रेवाडीह, मोहारा एवं लखोली में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य किया जा रहा है, आज दिनांक तक कुल 1 करोड 45 लाख 37 हजार 4 सौ 94 किलो गोबर क्रय किया जा चुका है। उक्त खरीदे गये गोबर से 8 हजार किलो वर्मी खाद का निर्माण किया जा चुका है खाद के अलावा, गमला, दिया एवं गोबर की लकड़ी बनायी जाती है। आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महात्वपूर्ण योजना है इसका क्रियान्वयन गंभीरता से किया जाये और गोकाष्ठ को पूजा हवन आदि में उपयोग करने लोगों को बताये तथा गोबर के गमले के बारे में भी लोगों को समझाईस दे, ताकि वे इसका उपयोग कर सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव व वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए सतत प्रयत्नशील होते हैं, वे जनहित के मुद्दों से लेकर आम जनता की शिकायतों पर भी सतत नजर बनाए रखते हैं। विदित हो कि अनुपम नगर रोड स्थित होटल सबरस के सामने विधायक कार्यालय में वह आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों का निराकरण भी करते हैं।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाल में ही उन्होंने बेलटिकरी से हल्दी मार्ग, लंबाई 4 किलोमीटर रोड निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाई। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 5 करोड़ सात लाख, चौहत्तर हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। विदित हो कि इस सड़क निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
बेलटिकरी से हल्दी मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री सचिन बघेल, दिनेश गांधी, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, पूर्व राजगामी संपदा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, लीलाधर साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी, मनोज साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी, अशोक देवांगन, राजेश श्यामकर सहित ग्रामीण नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. रमन सिंह को साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सभी नागरिकों को होली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के इस कठिन समय में अपनों की सुरक्षा एवं रिश्तों को सही मायने में निभाने का वक्त है। इस बार होली पर्व घर पर ही मनाये। स्वयं का एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोविड-19 से सुरक्षा के लिए होली पर्व पर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब तक आवश्यक कार्य न हो, घर से बाहर न निकलें। किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाना हो तो मास्क जरूर लगायें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी ही सुरक्षा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक 4 घंटे निगम अधिकारियों और टीम के साथ शहर के विभिन्न बस्तियों में घूम घूम कर कोरोना संक्रमितों के घरों में जाकर संपर्क किए एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं व्यवस्था का जायजा लिया ।
*दो से अधिक संक्रमित परिवार वाले घरों को कंटेमेंट बनाएं.....*
आयुक्त मंडावी ने आज सुबह 10:30 बजे से गया नगर वार्ड, चंडी मंदिर वार्ड, पुराना आदर्श नगर छत्तीसगढ़ आंगन के पास, न्यू आदर्श नगर, बोरसी वार्ड वार्ड 49, तितुरडीह वार्ड 19, आदित्य नगर कुशाभाऊ ठाकरे भवन के पास अन्य जगहों पर जहां निगम के कोविड-19 टीम ने कोरोना संक्रमित होने का स्पीकर चस्पा किया था वहां-- वहां जाकर आयुक्त ने संबंधित हों से मुलाकात की । उन्होंने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी किसी भी प्रकार की सामान आदि के लिए वह निगम के अधिकारी और कर्मचारी से संपर्क करने के निर्देश दिए ।
न्यू आदर्श नगर, दीपक नगर, और आदित्य नगर में घरों को कंटेनमेंट बनाने दिए निर्देश....*
भ्रमण के दौरान न्यू आदर्श नगर में पुलिस अधीक्षक सेंगर साहब के घर के सामने, और एक घर में , दीपक नगर में सुशील भारद्वाज कांग्रेस प्रवक्ता के घर और तितुरडीह वार्ड 19 में वेल्डिंग दुकान के पास और मुस्लिम मजार के पास वकील के घर को कंटेनमेंट करने बैरिकेट्ड लगाने निर्देश दिए ।
आम जनता से अपील कोरोना संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें....*
आयुक्त मंडावी ने समस्त आम जनता से अपील कर कहा की कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है वह कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों के घरों तक दवाई पर पहुंचा कर दे रहे हैं साथ ही उन्हें सुरक्षित ढंग से रहने की समझाइश भी दिया जा रहा है । भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी राजेश पांडेय, सहायक अभियंता जितेंद्र मैया नोडल खिलावन चंद्राकर और वादों के कोविड-19 टीम के सदस्य मौजूद थे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
