
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मे मंदिर निर्माण हेतु समर्पण लेने का कार्य देश भर में चल रहा है और यही कार्य दिल्ली में भी आयोजित किया जा रहा है समर्पण निधि कर्ता के रूप में कार्य करने वाले रिंकू शर्मा की हत्या कुछ लोगों के द्वारा कर दी गई इसके साथ साथ जन जागरण अभियान कार्यक्रम के तहत जगह-जगह देशभर में बाइक रैली का भी आयोजन किया जा रहा है इन बाइक रैलियों में व्यवधान और पथराव की स्थिति भी निर्मित की जा रही है इन पर रोकथाम हेतु ज्ञापन के माध्यम से इन संपूर्ण विषय को लेकर सकल हिंदू समाज के बैनर तले युवाओं के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से राजा महोबिया, आशीष गिरी गोस्वामी जितेंद्र शर्मा राहुल पंडित पंकज तिवारी उपस्थित रहे ज्ञापन सौंपने के दौरान नारेबाजी करते हुए युवाओं के द्वारा यह मांग की गई कि इस टाइप की घटना जिन वर्ग के लोगों के द्वारा की जा रही है उन पर कड़ाई से सख्ती बरती जाए ज्ञापन सौंपने के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राजा महोबिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था का केंद्र बिंदु हैं और राम जन्मभूमि मे जो एक लंबी लड़ाई के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है इसके लिए देश भर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान के तहत समर्पण लेने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इस कार्यक्रम को बच्चे बूढ़े जवान महिलाएं सभी वर्ग के द्वारा किया जा रहा है दिल्ली में भी यह कार्य एक युवा रिंकू शर्मा के द्वारा निर्वाह किया जा रहा था जिसकी बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या उसके घर के आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा कर दी गई उन हत्यारों को फांसी को लेकर एवं देश भर में जन जागरण अभियान का भी आयोजन हो रहा है जिसमें व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है इन सभी विषयों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी को हम अपने ज्ञापन के माध्यम से हत्यारों को फांसी की सजा और ऐसे व्यवधान उत्पन्न करने वालों को पर सख्ती बरती जाएं इसकी हम मांग करते हैं आशीष गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में सनातन धर्म को निर्वाह करने वाले बहुतायत में हैं और उनके द्वारा हमेशा ही अन्य धर्मों का भी मान सम्मान किया जाता है पर सनातन धर्म को मानने वालों का इस समय बड़ी बेरहमी से पीठ में छुरा घोपकर गला रेतकर और बड़े ही वीभत्स तरीके से उनकी हत्या कर दी जा रही है पूरी तरह से प्रशासन इन्हें सुरक्षा नहीं प्रदान कर पा रही है अभी वर्तमान में दिल्ली में बड़ी घटना हुई एक सनातनी रिंकू शर्मा जिसने अपने सनातन धर्म का निर्वाह करते हुए अपने पड़ोसियों को उसकी पत्नी की डिलीवरी के समय अपना ब्लड डोनेट करता है कोरोना के समय आरोपीयों में से एक के पिता को हॉस्पिटल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए उसका इलाज कर आता है और अपनी पूरी तरह से मदद करता है पर उसके द्वारा किए गए मदद का रिप्लाई कुछ इस तरह से मिला कि उस सनातनी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा हम आज ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी से यह मांग करते हैं कि इस तरह से घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसी घटनाओं को रोकथाम हेतु आवश्यक कड़े कदम उठाया जाए ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीमती अलका द्विवेदी रश्मि दुबे राहुल दीवान नितेश बाफना गौरव शर्मा महेश यादव अभिषेक पनेरिया नीलेश अग्रवाल उत्तम साहू अनुपम मिश्रा भावेश कटारे अधिवक्ता चिंटू ताम्रकार उमेश गिरी बंटी चौहान अरुण सावरकर शुभम मिश्रा अनिकेत यादव ऋषि यादव रवि कोसरे श्रेयांश पंडित नवीन तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित थे
अभयारण्य क्षेत्र में आ रहे ग्रामों के निवासियों ने एसडीएम नगरी से मुलाकात कर सरकार के वव्यवस्थापन नीतिका विरोध किया।
उनका कहना है कि उनके पुरखे इस जमीन पर रहते आए हैं। उन्हें अपने जमीनों से हटाया ना जाए।
इन वन्य क्षेत्रों में उनका अधिकार है,।
मेचका, अरसिकन्हार, बेलरबहरा व कई अन्य ग्रामों के रहवासियों ने sdm कूर्रे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सेमरा,बोकराबेडा मार्ग मरम्मत के नाम पर लिपापोति की जा रही है।
3.10 k.m. लम्बी इस सडक मरम्मत के नाम पर शासन को धोखा दिया जा रहा है।
बजरी गिट्टी व डामर के डालने के स्थान पर, पूरानी सडक के उपर डामर आईल का स्प्रे कर रेत बिछाया जा रहा है।
सडक मरम्मत का काम कर रहे श्रामिकों व मुंशी ने बताया कि बडा गड्ढा होने पर ही मरम्मत के लिए बजरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।
उक्त सडक 4-5 वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।
सेमरा, बोकराबेडा मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है ।जिसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर, शासन को धोखा देने का कार्य किया जा रहा है।
जनपद कम्लेक्स, नगरी में संचालित आयुष ट्रेडर्स में सोमवार रात्रि लगभग 8 बजे आग लग जानेभ से अफरातफरी मच गई।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना भारी नुकसान हो सकता था।
दुकानदार के अनुसार शाम को भगवान के फोटो के सामने दीपक जलाया गया था।
दीपक की जलती हुई बाती को चूहे ने प्लास्टिक सामानों के ढेर में ले जा के छोड़ दिया। जिसकी वजह से आग लग गई । अभी नुकसान का अनुमान नहीं लग पाया है
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।
संत गहिरा गुरू के विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गहिरा गुरू के जीवन से जुड़े चार प्रमुखों केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख की घोषणा
बलरामपुर-रामानुजगंज / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान संत गहिरा गुरु की तपोभूमि श्रीकोट पहुंचकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रीेकोट आश्रम परिसर में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक तथा दुर्गा मंदिर में आरती व पूजा-अर्चना की। उन्होंने गहिरा गुरु मंदिर में उनकी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरू के अनुयायी संत समाज प्रमुखों से भेंट की। उन्होंने आश्रम परम्परा के अनुरूप जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने संत समाज के अनुयायियों की सभा को संबोधित कर गहिरा गुरू के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक और प्रभावी बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहिरा गुरू के जीवन से जुड़े चार प्रमुख केन्द्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
संत समाज के प्रमुखों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात , आश्रम परम्परा के अनुरूप जमीन पर बैठकर किया भोजन
”संत मिलन को जाइए तज मान मोह अभिमान, जस-जस पग आगे धरे कोटि यज्ञ समान” मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सन्त गहिरा गुरु के अनुयायी संत समाज के प्रमुखों से मुलाकात के दौरान उक्त दोहे का पाठ करते हुए संतो के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने गहिरा गुरु के विचारों तथा उनके द्वारा मानवता के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यांे को स्मरण करते हुए कहा कि इस पावन धरा पर आकर संतो से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गुरु जी के विचार तथा मानवता के प्रति उनकी भावना अतुलनीय है। इस अवसर पर संत समाज के प्रमुखों ने संत गहिरा गुरु के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों के संरक्षण और सौन्दर्यीकरण कराए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी संतो और गुरुओं के सम्मान तथा उनसे जुड़े स्थानों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। उन्होंने समाज के प्रति संत गहिरा गुरु के अमूल्य योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे जुड़े समस्त स्थानों के संरक्षण और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर आश्रम परिसर में परंपरा के अनुसार जमीन पर बैठकर बड़े चाव से भोजन ग्रहण किया। भोजन ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि आश्रम की जीवनशैली पुराने दिनों का स्मरण कराती है।
गहिरा गुरू के अनुयायियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरु के अनुयायियों के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु जीवन में प्रकाश भरने का कार्य करते हैं तथा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। संत गहिरा गुरु ने हम सबको जीवन-जीना सिखाया। सनातन समाज की रक्षा तथा मानवता के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सत्य, शांति, दया, क्षमा जैसे विचारों का समर्थन करते हुए इसे आगे बढ़ाया तथा सामाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। गहिरा गुरु के विचार केवल वनांचल के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण मानवता के लिए है। संतो से मिलने से मन को शांति मिलती है और मेरा सौभाग्य है कि यह अवसर मुझे बार-बार प्राप्त हो रहा है। गुरु जी ने अपने जीवन काल में जो महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उनके विचारों की झलक हमारी सरकार के काम-काज में दिख रही है। गुरुजी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय खोलें तथा समाज से कुरीतियों को दूर किया। राज्य सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलें, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, खाद्य सुरक्षा, पशुधन की सेवा तथा गांव को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जो भी मांगे हैं, उन्हें समय-समय पर पूरा किया गया है। सामरी सहित बलरामपुर क्षेत्र का विकास शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत गहिरा गुरु के जीवन से जुड़े चार प्रमुख केन्द्रों के संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की है
इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोक, कला एवं सांस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों से किए वायदे और उनके हकों की रक्षा के लिए इस साल भी समर्थन मूल्य पर 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना को दुनिया में पहचान मिली है। किसानों, ग्रामीणों और आमजनों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से सरकार के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संत गहिरा गुरू की तपस्थली श्रीकोट आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिन विचारों को गुरूजी ने स्थापित किया था, आपने संत समाज की वेश-भूषा में आकर इन विचारों को दृढ़ता प्रदान की है। मुख्यमंत्री की सहृदयता ही है कि उन्होंने इस क्षेत्र की जनता के मांगों का सम्मान करते हुए अनेकों कार्य स्वीकृत किये हैं तथा आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु आपके बीच आने का संकल्प दोहराया है। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज तथा संत समाज के प्रमुखों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, सरगुजा कमिश्नर सुश्री जी. किंडो, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. साय, कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तुलिका प्रजापति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में संत गहिरा गुरू के अनुयायी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज राज्य का पहला अंतराज्यीय न्यायालयीन कथन विडियो कान्फेसिंग के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से लिया गया। डाॅ. ममता भोजवानी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय फास्ट ट्रेक कोर्ट दुर्ग के लंबित न्यायालयीन प्रकरण की पीड़िता/अभियोक्त्री का साक्ष्य प्रकरण के निराकरण के लिए लिया जाना आवश्यक बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग चाहने पत्र प्रेषित किया गया । पत्र के माध्मय से सहयोग के संबंध मे श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के विचार किये जाने के उपरांत उनके निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला घोडासर निगम अहमदाबाद (गुजरात) से संपर्क किया गया। संबंधित प्रकरण की पीड़िता वर्तमान में संबंधित जिले में निवास होने से उनके संपर्क किया गया।
वर्तमान में पीड़िता 08 माह के गर्भवती होने के कारण अत्यन्त दूरी पर निवासरत् होने के कारण को विशेष रूप से दृष्टिगत रखते हुए तथा प्रकरण के लंबित अवधि तथा साक्ष्य कथन लेखबद्व करने के की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए नवीन पद्वति विडियो कान्फेसिंग के माघ्यम से पीड़िता का साक्ष्य कथन संबंधित न्यायालय के द्वारा अंकित किया गया। पीड़िता का साक्ष्य कथन अंकित करवाये जाने के संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण घोडासर निगम अहमदाबाद के अधिकारियों से संपर्क किया गया उन्हें प्रकरण की वस्तुस्थिति एवं पीडिता के स्वास्थगत परिस्थितियों की जानकारी दी गई तथा पीडिता का नाम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायदृष्टांत निपुन सक्सेना एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित निर्णय का सतर्कतापूर्वक पालन करते हुए पीडिता की पहचान गोपनीय रखी गई।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिपीटेशन नंबर 224/2021 में अंतर राज्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संबंध में एक निर्देश जारी की गई थी जिसके अनुसार आज का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला ही ऐसा जिला है जहां पर बालकों के संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के प्रकरणों के त्वरित गति से निराकरण हेतु् चार विशेष न्यायालय का गठन माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा किया है दुर्ग में पाक्सो ले अधिक मामले है ऐसी परिस्थिति में न्यायालय द्वारा उठाया गया यह कदम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिए एक सराहनीय पहल है।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / निगम प्रशासन ने संपत्तिकर के 29 बकायादारों को कुर्की वारंट जारी किया है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी किया गया है। इन संपत्तिकर के बकायादारों को संपत्तिकर जमा कराने के लिये बहुत सारे मौके दिये गए, फिर भी बकायेदारों द्वारा सम्पत्तिकर का टैक्स जमा नहीं किया गया। कुर्की वारंट से पूर्व सम्पत्तिकर के इन 29 बकायादारों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस जारी किया गया था फिर भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर धारा 174 के तहत नोटिस दिया गया। इतने अवसर देने के बावजूद बकायेदारों ने अपना टैक्स जमा नहीं किया। अब सख्ती से कार्रवाई करने निगम ने कुर्की वारंट जारी किया है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी टैक्स वसूली को लेकर बेहद गंभीर है। समय-समय पर टैक्स वसूली की समीक्षा उन्होंने की है।
शत प्रतिशत वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व, सम्पत्तिकर एवं स्पेरो को निर्देश दिये है। पुराने बकायेदारों से वसूली सहित डोर टू डोर कलेक्शन पर उन्होंने विशेष फोकस करने निर्देशित किया है। निगम की टीम वसूली को लेकर डीमांड नोटिस के साथ घरों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंच रही है। मुनादी के माध्यम से समय पर अपना टैक्स जमा करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कुर्की वारंट को लेकर भी निगम सख्त है और नियुक्त कुर्की अधिकारी वारंट की तामिली भी करा रहे है। कुर्की वारंट मिलने पर कुछ बकायदारों ने अपना टैक्स भी जमा कर दिया है। परन्तु जिन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं किया है उन बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व तीन सूची जारी की जा चुकी है! अब चौथी सूची में 29 बकायेदारों को शामिल किया गया है। इसके लिये कुर्की अधिकारी शरद दुबे को नियुक्त किया गया है।
दुबे ने बताया कि कुर्की वारंट की तामिली कराई जा रही है। जारी वारंट के 29 बकायेदार में से 02 ने अपना पूर्ण टैक्स जमा कर दिया है, वहीं 04 लोगों ने आंशिक रूप से अपना टैक्स जमा किया है। शेष लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। समय पर अपना सम्पत्तिकर बकायेदार जमा नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
इन बकायेदारों को जारी हुआ कुर्की वारंट
सीएचपीएल ड्रीम होम्स जुनवानी के संध्या तिवारी, सुनीता तिवारी एवं हेमंत तिवारी, स्मृति नगर मार्केट के सुचिता तिवारी, स्मृति नगर के रविंद्र सिंह कुशवाहा, नेहरू नगर के राजेंद्र व्यास/निर्मल जोशी, नेहरू नगर परिसर के बी श्रीनिवास, गणेश मार्केट सुपेला के तारकेश्वर सिंह, गणेश मार्केट सुपेला के रेखा बाई, बालाजी चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी आजाद शेख, बलराम चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी सुशील सिंह, प्रियदर्शनी परिसर पूर्व निवासी इंद्रदेव चौहान, दक्षिण गंगोत्री सुपेला निवासी सुनील ट्रेडर्स, संजय नगर सुपेला वेंकटेश्वर टॉकीज के समीप के वेंकटेश्वर छबीगृह राजेश्वर राव, दक्षिण गंगोत्री सुपेला निवासी कमलजीत सिंह, दक्षिण गंगोत्री सुपेला निवासी उल्फत हुसैन, दक्षिण गंगोत्री के मनोज अग्रवाल, गणेश मार्केट सुपेला निवासी शारदा प्रसाद नायक, शंकर पारा सुपेला निवासी मोहम्मद नियाज, शंकर पारा एकता भवन के पास सुपेला निवासी राम प्रसाद तिवारी, कोहका रोड इंदिरा नगर सुपेला निवासी लोकेश चौहान, कोहका रोड इंदिरा नगर सुपेला निवासी रामसखी देवी, शिवनाथ कांप्लेक्स व्यवसायिक योजना के निवासी मैसर्स महावीर डेवलपर/अमृत शाह, पंजाब बार श्री राम मार्केट सिरसा रोड सुपेला निवासी कुलवंत कौर एवं हुडको निवासी भागवत गोविंदा का संपत्तिकर काफी वर्षों से बकाया है!
- तीरंदाजी के लिए लगन और एकाग्रता की जरूरत - कलेक्टर
- प्रदेश के विभिन्न जिलों से तीरंदाजी खिलाड़ी हुए शामिल
- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरि की स्मृति में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। आयोजन में कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी देश का प्राचीन खेल रहा है। महाभारत के समय में अर्जुन ने पानी में मछली के आंख को देखते हुए निशाना लगाया था। इस खेल के लिए लगन और एकाग्रता की जरूरत होती है। वर्तमान में प्रदेश के खिलाड़ी इस आयोजन में भाग ले रहे हंै। यहां आदिवासी क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रतिभागियों का निशाना बहुत अच्छा होता है। इन क्षेत्रों में सांस्कृतिक रूप से धनुष से शिकार करने की परंपरा होती है। वर्तमान तकनीक के अनुरूप इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के माध्यम से गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे छत्तीसगढ़ से प्रतिभागी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी का क्षेत्र बढ़ा है, जहां प्रतिभागी को आगे बढऩे का अधिक अवसर मिलेगा। शासन की ओर से तीरंदाजी में विभिन्न तकनीक से प्रशिक्षण देने और गुणवत्ता में सुधार के लिए 3 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। पुलिस अधिक्षक श्री डी श्रवण ने विभिन्न जिले से इस प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी बहुत ही रोमांचक खेल है। प्रदेश के प्रतिभागियों के लिए तीरंदाजी का क्षेत्र बढ़ा है। यहां प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे प्रदेश के प्रतिभागियों के राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सीएसपी श्री मणीशंकर चंद्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम श्री मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिन्होंने तीरंदाजी में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया। इंडियन राऊण्ड के सीनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी तथा राजनांदगांव के चंदन साहू ने द्वितीय स्थान एवं बिलासपुर के धनीराम मरावी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में बिलासपुर के ही मांग बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजनांदगांव की माया बघेल ने द्वितीय स्थान एवं राजनांदगांव की रश्मि साहू तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के नकुल सिंह ने प्रथम स्थान तथा बिलासपुर के विकास कुमार ने दूसरे तथा कोरबा के भीष्मराज जांगड़े ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में कोरबा की माही जांगड़े ने प्रथम स्थान एवं राजनांदगांव की पल्लवी ने द्वितीय तथा राजनांदगांव की हर्षिता साहू ने तीसरा स्थान पर रही। इसी तरह रिकर्व में जूनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के रोहित प्रथम स्थान एवं बिलासपुर के विरेन्द्र दूसरे स्थान तथा दुर्ग के पूर्व साहू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रिकर्व में जूनियर बालिका वर्ग में रायपुर की दुर्गेश नंदनी प्रथम स्थान, सरगुजा की नेहा कुजूर द्वितीय स्थान और सरगुजा की पूजा तिर्की तृतीय स्थान हासिल करने में सफल रहीं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वाति स्पोट्र्स, अभिलेख वेलफेयर फाउण्डेशन, शांति विजय सेवा समिति, संस्कारधानी तीरंदाजी संघ द्वारा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य के तीरंदाज खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के साथ खिलाडिय़ों में खेल भावना एवं अनुशासन को विकसित करने के लिए आयोजित की गई, यहां लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
