
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पेश की गई बजट के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने तंज कसते हुए कहा कि यह बजट पूर्ण रूप से मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे है प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए बड़े-बड़े समायोजन ना कोई नीति है ना कोई नियत है सिर्फ और सिर्फ कागजों पर यह सपना दिखाया गया पर यह धरातल पर सच हो जाए ऐसा बिल्कुल नहीं लगता
डॉ शिवकुमार तमेर ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में राशि का जैसा प्रावधान क्या है उसे प्रदेश सरकार की नीयत और नीति को लेकर यह सवाल उठाना लाजिमी है कि प्रदेश सरकार क्या वास्तव में कोई ठोस कार्य करने का इरादा रखती है या फिर व्रत बजट पेश करने की रस्म अदायगी करके अपनी जिम्मेदारी को पूरी कर रही है डॉ शिवकुमार तमेर ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट कोई नई आशा नहीं जगा रहा है आम जनजीवन की सुविधाओं से जुड़ी कई माध्यमों तो सरकार ने राशि का पर्याप्त प्रावधान तक नहीं किया है जिसके चलते प्रदेश सरकार की योजना सरकार दम तोड़ने विवश हो ही जाएगी यह बजट प्रदेश सरकार का वह सब्जबाग है या आम आदमी अपना सब कुछ लुटाने को विवश होगा
डॉ शिवकुमार तमेर ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना जो कि अभी भी अपने स्वरूप को बीच-बीच में दर्शा रही है और लोगों के बीच में अपनी उपस्थिति का एहसास दर्ज करा रही है पर इस बजट में कोरोना को लेकर किसी प्रकार का समायोजन नहीं है जिससे आम जनजीवन बाधित रहेगा
डॉ शिव कुमार तमेर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट उद्योग, स्वास्थ्य, इंस्ट्रक्टर ,रोजगार ,शिक्षा, मूलभूत सुविधा, महिला, बुजुर्ग किसान ,कृषि, ग्रामीण विकास ,शहरी विकास ,आदिवासी क्षेत्रों के विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास, सिंचाई ,आवास हर मोर्चे पर निराशाजनक है
कुल मिलाकर यह बजट मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है जोकि कभी चरितार्थ ना हो पाएगा ।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और वरिष्ठ प्रवक्ता एवं आर्थिक विशेषज्ञ रमेश वर्ल्यानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीसरे बजट को ऐतिहासिक निरूपित करते हुए कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की मुख्य थीम पर आधारित बजट गांव, गरीब और किसान के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस सरकार शुरू से ही कटिबद्ध रही है और इसकी झलक लगातार हर साल के बजट में दिखलाई पड़ रही है।
सरकार किसानों से धान की खरीदी ₹2500 प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के वायदे पर लगातार खरी उतरी है। हमने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ, अंतर की राशि राजीव न्याय योजना के माध्यम से किसानों को देकर उनके आर्थिक आधार की मजबूती प्रदान की है। गोधन न्याय योजना भी इसी दिशा में ऐतिहासिक कदम है। गांव की क्रय शक्ति बढ़ाने का ही परिणाम है कि शहर के व्यापार, उद्योग में बढ़ोतरी हुई। परिणामस्वरूप देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य रहा जिसने कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ को आर्थिक मंदी से बचाए रखा।
नेताद्वय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में रोजगार सृजन के लिए सरकार जहां रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना करने का निर्णय लिया है, वहीं परंपरागत ग्रामीण व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने के लिए तेलघानी, चर्म शिल्पकार, लौह शिल्पकार एवं रजककार, विकास बोर्ड गठित करने का फैसला किया। कृषि एवं वनोपज आधारित उत्पाद शिल्प के विक्रय के लिए ‘‘सी मार्ट’’ स्टोर की स्थापना कर उन्हें नई पहचान देने का काम किया है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा श्री कणेश्वर महादेव मेला महोत्सव के पावन अवसर पर चार दिवसीय ज्ञान अध्यात्म एवं मनोरंजन का अद्भुत समागम सत्यम शिवम सुंदरम भव्य आध्यात्मिक झांकी का आयोजन किया गया झांकी के मुख्य आकर्षण के रूप में परमात्मा निराकार परमात्मा शिव 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन आधुनिक कुंभकरण लाइट एंड साउंड शो एवं चैतन्य देवियों की मनोरम झांकी रखा गया है। इन झांकियों के माध्यम से मानव जीवन के दार्शनिक अध्यात्मिक एवं विश्व परिवर्तन के तथ्यों को वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया गया । इस अवसर , माननीय श्रीमती डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी( विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र,56) , माननीय भ्राता हर्षद मेहता जी( पूर्व विधायक धमतरी क्षेत्र) , माननीय भ्राता शरद लोहाना जी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस) , माननीय भ्राता लखनलाल ध्रुव जी( पीसीसी सदस्य कांग्रेस) , माननीय भ्राता विजय देवांगन जी (महापौर धमतरी) , माननीय भ्राता कैलाश प्रजापति जी (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस) , माननीय भ्राता रुद्र प्रताप नाग जी (विधायक प्रतिनिधि सिहावा क्षेत्र) , माननीय भ्राता अमृत नाग जी (वरिष्ठ कांग्रेसी), माखन भारेवा जी (कांग्रेस नेता ), उत्तम गोलछा जी (प्रतिष्ठित व्यवसाई)आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी( मुख्य संचालिका ब्रम्हाकुमारी धमतरी) , आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी जी ( संचालिका सेवा केंद्र नगरी) ,आदरणीय राजयोगिनी साधना दीदी जी (संचालिका उपसेवा केंद्र बिरगुडी), के कर कमलों द्वारा भव्य आध्यात्मिक झांकी का अनावरण किया गया ।। यह झांकी दिनांक 27 फरवरी से 2 मार्च तक समय दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए खुली रहेगी अतः आप इसका लाभ अवश्य लें ।।
*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना अर्जुनी पुलिस एवं साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त त्वरित कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के कुशल मार्गदर्शन में असामाजिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जाकर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 28-02-2021 की रात्रि थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवीन ढ़ाबा एवं संबलपुर के मध्य मेन रोड़ में दो व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ को बैग में रखे है एवं वितरित करने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश में थाना अर्जुनी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल गवाहों के साथ बताये हुए स्थान की घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही किया गया।
नवीन ढ़ाबा एवं संबलपुर के मध्य मेन रोड़ में दो व्यक्ति बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। दोनों संदेहियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रियांश त्रिपाठी पिता पंकज कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष निवासी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश एवं अभय सिंग पटेल पिता सुभिप सिंग पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष कॉलोनी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश बताये। उक्त दोनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी लेने पर प्रियांश त्रिपाठी के लाल रंग के बैग में दो अलग-अलग पैकेट में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं अभय सिंग पटेल के नीले रंग के बैग में एक पैकेट में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे रंगे हाथ मिलने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹1,16,000/- (एक लाख सोलह हजार रुपए), दो एंड्राइड मोबाइल एवं
दो की-पैड मोबाइल जुमला कीमती ₹1,37,600/- को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*मामले में गिरफ्तार आरोपियों का नाम -*
01. प्रियांश त्रिपाठी पिता पंकज कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष निवासी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा (उत्तर प्रदेश)
02. अभय सिंग पटेल पिता सुभिप सिंग पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी सुराज कॉलोनी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा (उत्तर प्रदेश)
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी के सहायक उपनिरीक्षक गोकुल राम साहू, प्रधान आरक्षक मनीष रामटेके, आरक्षक मिथलेश तिवारी, रितेश साहू, गहेश्वर साहू एवं साइबर सेल से मुकेश मिश्रा, धीरज डड़सेना, झमेल सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।
पाटन के ग्राम झीठ में कन्या विवाह योजना का आयोजन के अवसर पर वीडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ों से बात की मुख्यमंत्री ने
दुर्ग / शौर्यपथ / पाटन के ग्राम झीठ में हो रहे कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह में जब स्वस्ति मंत्र थमे और शहनाई की आवाज को विराम मिला तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर-वधु से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हुए। उतई के मनोज यादव का ब्याह झीठ की कन्या से हुआ। मुख्यमंत्री ने मनोज से पूछा- बता तोर सुवारी के का नाव हे, इस पर वधु ने ही जवाब दिया- मोर नाम मुकेश्वरी हवय। मुख्यमंत्री ने कहा- तुमन दुनो ल बहुत सारा आशीर्वाद। कइसे लगिस आज तुमन ल। मनोज ने कहा- बहुत अच्छा लगिस हमन ल, बहुत अच्छा आयोजन हे। फिर मुख्यमंत्री इस अवसर पर इन्हें आशीर्वाद देने आए जनप्रतिनिधियों से मुखातिब हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती विमला कोसरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
तुमन पगरइत-पगराइतीन बनेव, कइसे लगिस- मुख्यमंत्री ने विशिष्टजनों और परिजनों से पूछा कि तुमन पगरइत-पगराइतीन बनेव, कइसे लगिस। इन्होंने कहा- बहुत सुघ्घर। इस तरह अपने सुंदर छत्तीसगढ़ी संवादों से मुख्यमंत्री ने वर-वधु एवं परिजनों का मन मोह लिया। उन्होंने परिजनों से पूछा- ये बताव बिहाव गीत गायेव कि नहीं। जनपद सदस्य श्री अंशु रजक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमन ये आयोजन ले बहुत खुश हन, एखर पहिली जिला मुख्यालय म सामूहिक बिहाव होवय, दूरिया तक जाय बर पडय़। ये बेर अपन गांव के माटी में आयोजन होय हे, अपर घर दुवार के अलगे महत्व हे, आप मन ल बहुत धन्यवाद हे मुख्यमंत्री जी।
सेल्फी पर भी पूछा- मुख्यमंत्री ने एक तरफ बिहाव गीत के बारे में पूछा तो दूसरी ओर यह भी पूछा कि सेल्फी कैसे लेत नई दिखत हव। सेल्फी के तो आजकल बड़ चलन हवय। सभी लोग मुस्कुराने लगे। मुख्यमंत्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सुखमय भविष्य की कामना की।
कलेक्टर-एसपी ने भी दिया आशीर्वाद- इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी प्रशांत ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि आज सुंदर आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। इसमें जिले में चार स्थलों पर कन्या विवाह योजना अंतर्गत 41 जोड़ों का विवाह हुआ। विवाह के दौरान हर्षित चेहरों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यह हम कामना करते हैं। आप सबकी खुशियों में हम शामिल हुए, इस बात की हमें भी गहरी खुशी है। इस मौके पर प्रशासन की ओर से एडीशनल एसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम विनय पोयाम, डीएसपी आकाश राव गिरपुंजे भी उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा लेने रविशंकर स्टेडियम पहुँचे कलेक्टर कहा प्रतिभागियों की हर संभव सुविधाओं का रखें ध्यान
दुर्गं / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर सेना भर्ती की तैयारियों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे ट्रैक पहुँचे। सेना भर्ती से संबंधित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि ट्रैक निर्माण के वक्त खेल विभाग के अधिकारी तथा फिजिकल ट्रेनर एवं इस बारे में विशेषज्ञता रखने वाले मौजूद रहें ताकि ट्रैक पूरी तरह मुकम्मल हो और रनिंग करने वाले प्रतिभागियों को आसानी हो सके। विशेषज्ञों ने कहा कि ट्रैक ठीक बन रहा है। मौके पर अंतिम रूप से स्क्रैपिंग कर इस पर रोलर चलाने के निर्देश दिये गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीबी पंचभाई, ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव, नोडल अधिकारी एवं उप संचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे भी उपस्थित थे।
तय किया गया, कहाँ से होगी प्रतिभागियों की एन्ट्री- स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रतिभागियों की एंट्री नहीं होगी। अटेंडेंस के बाद एंट्री से पहले मार्शलिंग एरिया में ठहराया जाएगा। वहाँ से ग्राउंड ले जाया जाएगा। यहाँ प्रतिभागी सबसे पहले 1600 मीटर की दौड़ करेंगे। उसके बाद चिनअप जिगजैग बैलेंस और लांग जंप होंगे। जो प्रतिभागी इन सभी में सफल हुए, उनका अगले दिन मेडिकल किया जाएगा। कलेक्टर ने आज सभी प्वाइंट्स का निरीक्षण किया और बैरीकेडिंग वगैरह के निर्देश दिये।
मोबाइल टायलेट्स एवं अस्थायी टायलेट्स भी होंगे- कलेक्टर ने भर्ती स्थल में मोबाइल टायलेट्स एवं अस्थायी टायलेट्स रखने के निर्देश भी दिये। भर्ती स्थल में और बाहर ऐसे 25 टायलेट्स बनाये जाएंगे। निगम को इनकी साफ-सफाई संबंधी निर्देश दिये गये, साथ ही पूरे परिसर की सफाई के निर्देश भी दिये गए। मच्छरों और कीटों के प्रकोप को दूर करने के लिए छिड़काव के निर्देश भी उन्होंने दिये।
ठहरने एवं खाने-पीने की व्यवस्था मुकम्मल- भर्ती रैली में भाग लेने आए प्रतिभागियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था प्रशासन ने की है। नजदीकी स्कूलों में इन प्रतिभागियों को ठहराया जाएगा ताकि भर्ती स्थल में पहुँचने में किसी तरह की असुविधा न हो। रेलवे स्टेशन से यहाँ तक पहुँचने के लिए नियमित ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा होगी। इसके साथ ही सस्ते दरों में भोजन की व्यवस्था भी इन केंद्रों में होगी।
बसों में लगाए गए स्टीकर, सभी जिलों में फ्लैक्स- भर्ती स्थल पर पहुँचने वाले प्रतिभागियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी जिलों में फ्लैक्स लगाए गए हैं जिसमें प्रशासन के भर्ती संबंधी कंट्रोल रूम की जानकारी है। साथ ही ठहरने के स्थलों के बारे में भी जानकारी दी गई है। सभी फ्लैक्स में इसके लिए बनाये गए लिंक को भी चिन्हांकित किया गया है। व्हाटसएप के माध्यम से भी इसकी शेयरिंग की जा रही है ताकि अधिकाधिक लोगों तक प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी पहुँच सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोगों को स्वास्थ्य के साथ मनोरंजन देने की पहल रिसाली क्षेत्र में की गई है। रविवार की सुबह यहां के लोगों के लिए नई शुरुआत लेकर आई। कांग्रेस नेता दादु नागदेवे ने इस शुरुआत को सैर सपाटा नाम दिया है। यहां सुबह की सैर के साथ व्यायाम, योग, खेल व मनोरंजन के अन्य इंतजाम किए गए हैं। रविवार को सैर सपाटा का शुभारंभ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने लोगों के साथ योग साधना की और व्यायाम भी किया। नए तरह के इस आयोजन को स्थानीय लोगों ने सराहा। सैर सपाटा में स्केटिंग, जुडो कराटे, साइकिलिंग, जुंबा, रनिंग, योगा सहित पंथी करते भी लोग नजर आए। बच्चों के लूडो गेम भी रखा गया। शुभारंभ के मौके पर जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लूडो देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ दांव खेलने लगे। यहीं नहीं गृहमंत्री ने योगा भी किया और सैर सपाटे में पहुंचे लोगों को बधाई भी दी। सैर सपाटा के शुभारंभ अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोगों को स्वस्थ्य के साथ मनोरंजन देने की एक नई शुरुआत की गई है। यहां योगा है, जुंबा है, व्यायाम के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है। रिसाली क्षेत्र के लोगों में सैर सपाटा को लेकर अलग ही उत्साह है। शरीर के स्वास्थ्य के प्रति, आध्यात्म के प्रति, संस्कृति के प्रति सभी प्रकार से यह आयोजन लाभाकारी होगा।
सैर सपाटा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने सैर सपाटा के आयोजन के लिए आयोजकों व लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है निश्चित रूप से इससे लोगों में जागरुकता आएगी। यहां योगा, खेल व मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों से लोगों को जोडऩे का प्रयास किया गया है। हर रविवार को यह आयोजन होना है आगे इसमें और भी नए इवेंट को शामिल किया जाएगा। जितेन्द्र साहू ने कहा कि आने वाले समय में यहां गढ़कलेवा सहित छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबधित अन्य आयोजनों को भी शामिल किया जाएगा।
सैर सपाटा के आयोजन कर्ता कांग्रेस नेता दादु नागदेवे ने कहा कि मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर यह आयोजन शुरू किया गया है। पहले दिन लोगों का उत्साह देखकर हमें यकीन हो गया है कि लोग अपनी सेहत के प्रति गंभीर हैं। सैर सापाटा कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के साथ योगा व प्राणायाम को जोड़ा गया है। आने वाले दिनों में इसमें और भी नयापन लाया जाएगा। जिस प्रकार से पहले दिल लोग यहां पहुंचें हैं आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ेगी।
कोण्डागांव / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डाॅ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्वेश्य से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ योजना का क्रियान्वयन 01 मार्च से 31 मार्च 2021 तक किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिले के च्वाइस सेंटरो में हितग्राहियों को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड उनकी पात्रता के आधार पर बनाकर दिया जावेगा। इन कार्डों द्वारा बी.पी.एल एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड में प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये एवं सामान्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रूपये तक कि मुफ्त चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में करा सकेंगे।
च्वाइस सेंटर में निःशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड बनाने का आरम्भ 01 मार्च से देश भर में किया जा रहा है। जिसमें जिले के समस्त च्वाइस सेंटरो के द्वारा हितग्राहियों को निःशुल्क आयुष्मान भारत का कार्ड बनाया जायेगा। कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित च्वाइस सेंटरो में जाना होगा। च्वाइस सेंटर के द्वारा हितग्राहियांे को उनकी पात्रता के आधार पर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा।
इसके लिए च्वाॅइस सेंटरों द्वारा सर्वप्रथम हितग्राहियों को कागज में आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा। कुछ दिनों उपरांत च्वाइस सेंटर के केंद्रीय कार्यालय से इन हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित च्वाइस सेंटर को प्रेषित किए जाएंगे। च्वाइस सेंटर द्वारा प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को दी जाएगी। हितग्राही च्वाइस सेंटर से ही पुनः बायोमेट्रिक अथेंटीकेसन उपरांत पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीआर कुँवर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 01 मार्च से 31 मार्च के मध्य चॉइस सेंटर जाकर अपना कार्ड बनावें।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के कोमोरबीडिटी (Co-morbidity) पीड़ितों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चरण में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों (मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर और उप स्वास्थ्य केन्द्र) एवं पी.एम.जे.ए.वाय, सी.जी.एच.एस. इम्पैनल्ड निजी अस्पतालों में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र के रूप में चिन्हांकित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शासकीय अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण निःशुल्क किया जाएगा। निजी अस्पतालों में लाभार्थियों को अधिकतम 100 रूपए सेवा शुल्क तथा 150 रूपए वैक्सीन के लिए भुगतान करना होगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
