
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के लिए तेरापंथ के परमआचार्य महाश्रमण जी का अहिंसा यात्रा निश्चित ही समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने के दिशा में सार्थक होगी। इससे लोग सामाजिक कुरीतियों से दूर होकर प्रदेश के विकास के लिए सहभागी होंगे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उक्त बातें आज आज जैन स्वावलंबियों द्वारा जैनम मानस भवन, नवा रायपुर में आयोजित मर्यादा महोत्सव में कही।
सुश्री उइके ने कहा कि भारत ही साधु-संतों और महात्माओं का देश रहा है। यहां की भूमि में आचार्य महाश्रमण जी के पदार्पण से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं साधु-संतो और महापुरूषों की बताए हुए रास्तों पर चलकर दिन-दुखियों और प्रदेशवासियों के सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प ली। उल्लेखनीय है कि 157वां मर्यादा महोत्सव के अवसर पर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रथम नगर आगमन पर मंगल प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया था।
सुश्री उइके ने कहा कि आचार्य महाश्रमण जैन धर्म के श्वेताम्बर तेरापंथ शाखा के संत हैं। श्री महाश्रमण जी इस यात्रा के माध्यम से पूरे मानव समाज को सद्भावना, नैतिकता और नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। मैं कामना करती हूं कि वे जिस पवित्र उद्देश्य को लेकर यात्रा कर रहे हैं, उसमें वे अवश्य सफल होंगे। हमारा छत्तीसगढ़ भी साधु-संतों, महात्माओं का प्रदेश रहा है। इस परम्परा का निर्वाह सदियों से होता रहा है। जब-जब समाज में किसी प्रकार का संकट आया, संतों ने सहीं रास्ता दिखाया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के लिए आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा तीन देशों नेपाल, भूटान सहित भारत के 23 राज्यों में किए गए लगभग 50 हजार किलोमीटर की अहिंसा यात्रा की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों व जटिल रास्तों कोंटा, दंतेवाड़ा, गीदम, जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल और धमतरी होते हुए राजधानी रायपुर में आयोजित मर्यादा महोत्सव में पदार्पण पर अभिनंदन किया। सुश्री उइके ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति है। वे सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों पर प्रहार करते हुए सहनशीलता की सीख देते हैं। बुराई छोड़ो, नशा छोड़ो, भ्रूण हत्या मत करो, भेदभाव मत करो, लोक-जीवन में शुद्धता आए, राष्ट्रीय चरित्र बने- इन्हीं उपक्रमों एवं कार्यक्रमों को लेकर वे सुबह से शाम तक गांव हो या शहर आम जनों से मिलते हैं, उन्हें संदेश देते हैं, एक-एक व्यक्ति को समझाते हैं। इस प्रकार आचार्य जी समाज का निर्माण और उत्थान करते हुए निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं, उनका यह जीवन समाज के लिए एक रोशनी है। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस मौके पर जैन समाज द्वारा संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी अवलोकन कर आयोजन समिति की प्रशंसा की।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 फरवरी को नईदिल्ली प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 15 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमान तल रायपुर से विमान द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे नईदिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे नईदिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / हाल दिनों में नवनियुक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य होरीलाल सिन्हा का नियुक्ति पश्चात प्रथम नवागढ़ आगमन हुआ, इस दौरान भाजपा नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सिन्हा का पूरे गर्म जोशी के साथ आतिशबाजी एवं फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। स्वागत के बाद होरिलाल भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान से आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुँचे, जहाँ दीवान ने भाजपा का गमछा पहना कर उन्हें शुभकामनाएं दिया।
विकास दीवान ने कहा कि नवागढ़ विधानसभा के लिए गर्व का विषय है कि संगठन ने सभी मोर्चाओ में नवागढ़ के कार्यकर्ताओ के योग्यता को समझते हुए महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। होरीलाल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है, उन्होंने बीते कई वर्षों से लगातार पूरी लगन से कार्य किया है, हम इनसे आगे भी उम्मीद करते है अपनी जवाबदारी के अनुरूप बेहतर कार्य करेंगे।
कबीर दर्शन यात्रा में मैं भी साथ-साथ - डॉ महंत
संचालन मानिकपूरी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमीत दास महंत ने किया
रायपुर / शौर्यपथ / मानिकपुरी पनिका समाज बसना के तत्वावधान में कबीर दर्शन यात्रा बसना से प्रारंभ होकर पिथौरा तेन्दूकोना बागबाहरा महासमुन्द होते हुए प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुंचा, जहॉ विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित ओमप्रकाश मानिकपुरी, मोती दास, सुमित दास, श्रवण मानिकपुरी, मनोज मानिकपुरी, उमेंश दास महंत, प्रकाश मानिकपुरी आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बालापीर धाम में कबीर साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए चौकन्ना घोड़ा की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की। दर्शन यात्रा में चल रहे तीन सौ लोगों का स्वागत सत्कार भोजन प्रसाद आदि की व्यवस्था ओमप्रकाश मानिकपुरी के द्वारा की गई थी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुँच कर बसना क्षेत्र से पधारे सामाजिक जनो को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर साहेब सभी के घट घट में विराजमान हैं उन्हें खोजने की आवश्यकता नहीं है। अंतर्मन से सद्गुरु को याद करें यही सार्थकता है। आपके यात्रा में, मै नहीं चलते हुए भी आप सभी के साथ चल रहा हूँ। आप सभी को शुभकामनायें देता हूँ।
बालापीर धाम के मुखिया, पनिका समाज महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि मानिकपुरी पनिका समाज बसना से निकाली गई यात्रा बहुत ही सुन्दर व सराहनीय है। इस यात्रा से समाज में जागरूकता आयेगी और साथ ही साथ कबीर दर्शन के प्रति समर्पण की भावना जागृत होगी। समाज की सेवा के लिए मै हमेशा तत्पर हूँ। सद्गुरु की कृपा से समाज की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। बालापीर धाम मानिकपुरी पनिका समाज का है,समाज के लिए हमेशा दरबार खुला है।
इस अवसर पर सरल सरिता भजन मण्डली रायपुर के द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति दी गई। सुमधुर भजन का समाज के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। प्रातः कबीर दर्शन यात्रा का काफिला दामाखेड़ा के लिये रवाना हुआ। कबीर दर्शन यात्रा को ओमप्रकाश मानिकपुरी ने श्वेत झण्डा दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर प्रकाश मनिकपुरी , मनोज मानिकपुरी, श्रवण दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बसना के ब्लाक अध्यक्ष मलिन दास, शरण दास राजन, आनंद दास, शोभी दास, संतकुमार दास,सेवक दास दीवान सभी ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मानिकपूरी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमीत दास महंत ने किया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू नगर पालिक निगम द्वारा आनंद वाटिका में आयोजित पुष्प महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दलेश्वर साहू ने कहा कि फूल प्रकृति के स्वरूप है। जब हम फूल, मोर, तितली के रंग और स्वरूप को देखते हैं, तो हम ईश्वर के रूप को देखते हंै। उन्होंने पुष्प महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगर निगम आयुक्त एवं उनकी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हफिज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से पर्यटन की सुविधा बढ़ी है और पर्यटन के क्षेत्र में हमारे प्रदेश को पहचान मिली है।
विशिष्ट अतिथि राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने पुष्प महोत्सव के इस अवसर पर मातृ-पितृ दिवस मनाने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त आनंद वाटिका एवं बर्थडे पार्क के निर्माण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका यह प्रयास है कि लोग प्रकृति से संस्कृति की ओर जुड़े। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि प्रकृति पांच तत्वों से मिलकर बनी है। प्रकृति को सहेजना, संरक्षण करना और इससे जुडऩा मनुष्य का स्वभाव है। नगर निगम की टीम ने इसी सोच को पुष्प महोत्सव में प्रदर्शित किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध हमारे संस्कृति में है। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ यहां उकेरा गया है। प्रकृति को उसके स्वभाव के अनुरूप उकेरकर यहां साजसज्जा की गई है। पुष्प अभिव्यक्ति के माध्यम हैं, वे अपनी सुंदरता से हृदय में स्थान बना लेते हैं। सुकून की बात हो या इत्र या वीरों को श्रद्धांजलि देना हो या धार्मिक अनुष्ठान फूल के बिना पूरे नहीं होते। प्रकृति और मनुष्य एक दुसरे के बिना अधूरे है। नगरवासियों के सहयोग से आज यह सफल आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि पुष्प महोत्सव से हमने यह संदेश दिया है कि प्रकृति हमारा ईश्वर है। हमारे प्राचीन ग्रंथ ऋगवेद एवं अन्य धर्मों में भी उल्लेख है कि यह सृष्टि पांच तत्वों से मिलकर बनी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जोड़कर यह आयोजन किया गया। नया गढ़बो राजनांदगांव के अनुरूप संस्कारधानी में पुष्प महोत्सव का यह दूसरा सफल आयोजन है। जिसमें शहर के सभी नागरिकों एवं विभिन्न संस्थानों का भी सहयोग रहा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ पार्षद कुलबीर छाबड़ा, श्रीमती सुनीता फडऩवीस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मातृ-पितृ दिवस मनाया गया एवं समता वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को आरंभ एक प्रयास संस्था के सदस्यों द्वारा चरण धोकर उनसे आर्शीवाद लिया गया और माता-पिता का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पार्षदगण मधुकर बंजारी, सतीश कुमार युसुस, गणेश पवार, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा के बजट परिचर्चा कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों ने मोदी सरकार की बजट को सराहा
दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्र के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में जो ऐतिहासिक बजट लाया गया जिससे सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है जिसके चलते देश में एक खुशनुमा माहौल है इसी विषय पर चर्चा करने हेतु आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर के दिशा निर्देशानुसार इंद्रलोक मांगलिक प्रांगण के समीप स्थित अविश एजुकॉम सभागार में दुर्ग के बुद्धिजीवी वर्ग व्यापारिक संगठन सामाजिक संगठन के नजरिया को लेकर बजट परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के व्यवसायी सीए कृषि क्षेत्र शिक्षाक्षेत्र सहित विभिन्न वर्ग के प्रमुख बुद्धजीवी लोग सम्मेलन में उपस्थित होकर बजट पर अपने विचार रखे आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रमशिला साहू पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर पूर्व विधायक अहिवारा सांवलाराम डहरे जिला महामंत्री ललित चंद्राकर पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट श्री चंद लेखवानी, वरिष्ठ उद्योगपति एवं शिक्षाविद संजय रुंगटा कृषि विद दिनेश पाटील वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने दिया।
इससे पूर्व अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की बजट के ऊपर उपस्थित व्यापारिक संगठनों, चार्टर्ड अकाउंटेंटो, चेंबर ऑफ कॉमर्स, वकील एसोसिएशन के सदस्यों एवं राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव में मुख्य वक्ता लाभचंद बाफना ने उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया बजट वह भी ऐसी वैश्विक महामारी के दौर के बीच निश्चित तौर पर अकल्पनीय एवं जन हितेषी है इस बजट के माध्यम से माननीय नरेंद्र मोदी जी ने देश के सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ समायोजन किया है चाहे वह शिक्षा हो स्वास्थ्य हो कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी और तो और रक्षा क्षेत्र के लिए भी बहुत बड़ा समायोजन किया गया ऐसी विषम परिस्थितियों में भी यह बजट हम सब के लिए अमृत के समान है मैं इस कृषि बिल के लिए नरेंद्र मोदी जी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को हृदय से साधुवाद ज्ञापित करता हूं
चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद लेखवानी जी के द्वारा केंद्र सरकार के बजट पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के लिए जनहितकारी है उन्होंने केंद्र सरकार को साधुवाद दिया कि टैक्सों में रियायत के साथ-साथ उन्होंने बहुत से क्षेत्रों में जो योजनाएं और जो छूट समाप्त होने वाली थी उसे पुनः और बढ़ा दिया है जीएसटी के ऊपर संबोधित करते हुए श्री लेखवानी ने कहा कि यह बजट व्यापारिक संगठनों को अपने हिसाब किताब को निश्चित रूप से पारदर्शी ढंग एवं वैधानिक तरीके से रखने के लिए प्रेरित करेगा
शहर के उद्योगपति एवं शिक्षाविद संजय रुंगटा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश का बजट घर के किचन से लेकर हर क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है वैश्विक महामारी कोरोना के बीच शिक्षा एवं पर्यटन क्षेत्र बहुत ही प्रभावित हुआ है पर इस 2021 एवं 22 के बजट पर मोदी जी ने इन क्षेत्रों के लिए बहुत ही बड़ा समायोजन किया है इन समायोजनओ के माध्यम से इन क्षेत्रों में कोरोना काल में जो नुकसान हुआ है हद तक भरपाई भी हो जाएगी और प्रोत्साहन भी मिलेगा मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं
आयोजित कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू सांवलाराम डहरे जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने भी संबोधित किया
आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संतोष सोनी ने किया एवं आभार पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन गोलू भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद रुंगटा ने संयुक्त रुप से किया
आयोजित कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन अजय तिवारी अनूप गटागट सरिता मिश्रा चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष अशोक राठी युवा विंग चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष कुलदीप सिंग सुधीर खंडेलवाल संजय सिंह लुकेश बघेल चंद्र शेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा नवीन जैन ,सुधीर खंडेलवाल गिरेश साहू नवीन बाफना विनायक नातु राकेश साहू राहुल पंडित राहुल दीवान मीडिया प्रभारी राजा महोबिया गौरव शर्मा कुमुद बघेल गायत्री वर्मा अलका बाघमार श्वेता बक्शी सुधा सिंह सीमा तिडके चंपा साहू आशा सुब्बा डॉ भावना दिवाकर सीए संजीव जैन केएस चौहान पार्षद गायत्री साहू चमेली साहू कुमारी बाई साहू हेमा शर्मा मनीष साहू अजीत वेद रीता मेश्राम प्रशांत जोशी जगदीश शर्मा विजय ताम्रकार अभिषेक गुप्ता राजेंद्र पाध्ये उमेश गिरी संतोष कोसरे सुनील राव पुडके दीपक सिन्हा राहुल पाटिल अहिल्या यादव के एस ओझा दिलीप साहू प्रवीण बाघमार राकेश साहू योगेन्द्र साहू जग्गी शर्मा अजय शर्मा राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में कोंडागांव जिला अध्यक्ष नरेंद्र नेताम ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की कोंडागांव जिले के मारंगपुरी में जिला प्रशासन की लापरवाही से किसान स्व धनीराम ने आत्म हत्या कर ली थी ! जिसके बाद न्याय हेतु जिला के मुख्यालय कोंडागांव में आमरण अनशन पर बैठ गए थे किन्तु आज पुरे 4 दिन बाद बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी का तबियत अचानक बिगड़ जाने से वे अपना स्वयं का अनशन निर्णय को समाप्त कर अपना इलाज कराने जगदलपुर वापस लौटेंगे लेकिन न्याय की यह लड़ाई में अब मृतक किसान के साले प्रेम लाल नेताम अनशन में शामिल हुए है व शुरू से अनशन में बैठे भारत कौशिक डटे हुए है . जनता कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन हमारी मांगो पे कार्यवाही करे और किसान परिवार को न्याय दिलाने की पहल करे .
पिछले चार दिनों से अनशन में बैठने के कारण जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते स्वास्थय में आया फर्क बिगड़ी तबियत -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश महासचिव विनय तिवारी ने 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले में हुए देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी हैं। तिवारी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनकी शहादत को सलाम करता है।
बता दें साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दिन हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आतंकियों ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी। पुलवामा आतंकी हमले ने 70 अन्य जवानों को जख्मी कर दिया था है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संकट काल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को न्याय दिलाने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा किए गए कार्याें को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को उसके उल्लेखनीय कार्य के लिए अलंकरण एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट के लिए आई छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य के 27 जिलों में कुल 47 जनसुनवाई की और लगभग 1100 महिलाओं से संबंधित मामलों को सज्ञान में लेकर उन्हें न्याय एवं राहत देने की उल्लेखनीय पहल की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय और राहत पहुंचाने के मामले में राज्य महिला आयोग द्वारा किए गए कार्याें की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया है। इस अवसर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, पंडरिया की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
