
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जगदलपुर / शौर्यपथ / विगत दिनों उड़ीसा के आमगांव के निकट हुए सड़क दुघर्टना में जगदलपुर विधानसभा के कलचा क्षेत्र की नौ महिलाओं की मौत हो गई थी शनिवार को इस दुर्घटना में घायल एक और महिला केलो पिता रामचंद्र निवासी मोरठपाल की मौत इलाज के दौरान हो गई जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा घोषित दो लाख रुपए की सहायता राशि में से आरंभिक 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की . उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं और परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है आपके परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाइ होने पर एक जनप्रतिनिधि के तौर पर हमेशा मैं आपके साथ हूं
मुख्य बाते ..
ग्राम पंचायत सरगीपाल में विकास कार्य के नाम पर लाखो का भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व सरपंच, तात्कालीन सचिव, तात्कालीन निरक्षणकर्ता, तात्कालीन राशि देय कत्र्ता समेत सभी पे हो विभाग एवं दंडात्मक कानूनी कार्यवाही, और हो लाखो की रिकवरी
* पूर्व में सडयंत्र पूर्वक ग्राम पंचायत सरगीपाल के पंच मनीराम के साथ भीड़ की शकल में किये थे मार पिट तोड़े थे दूकान एवं जान से मारने की दी गई थी धमकी, आरोपियों पे हुवा मामला दर्ज लेकिन आज तक नहीं हुई गिरफ्तारी
शांतिनगर वार्ड निवासी सडयंत्र पूवर्क निरक्षण अधिकारी संग मिल दो गरीब विध्वा महिलाओ को घर से बेदखल कर अपनी निजी भूमि के लिए रास्ता की चाह में दोनों गरीब महिलाओ को न्यालय का झूठा खेल में फंसा उन्ही के पीढ़ी दर पीढ़ी के घर से हटाने किया जा रहा प्रयास निर्माण पे झूठा स्थगन आदेश हो रद हो दोषियों पे कार्यवाही
शहर में पैसे के लेन देन से परेशान पान ठेला व्यापारी ने प्रताडि़त होकर की थी आत्महत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो जाएंगे छत्तीसगढ़ डी. जी. पी. से शिकायत करने
जगदलपुर / शौर्यपथ /
क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कुम्भकरण नींद से मजबूर हो कर दिनांक 08/02/2021 दिन सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं ग्राम वासियो समेत जिला कार्यालय का 5 पांच सूत्रीय मांगो को लेके घेराव करने का निर्णय लिए जिसके बाद संजय मार्केट चौक में जन सभा कर वहीं से रैली की शकल में जिला कार्यलय पहुँच जिलाधिकारी बस्तर जी के अनुपस्थिति में डिपटी कलेक्टर श्रीमती रावते जी को ज्ञापन दें पांच मांगो पे खुल के चर्चा हुई मांग पूरा नहीं होने पर होगा भूखहड़ताल जिसका सम्पूर्ण जवाब दारी जिला प्रशाशन का होगा
जहां उपस्थित :-बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, बस्तर संभागीय युवा अध्यक्ष संतोष सिंह, सरगीपाल सरपंच श्रीमती चंपा नाग, पंच मनीराम नाग , पंच सोमधर नाग , श्री तरुण सेन, सूर्यपाल शर्मा, वेंकट राव, लक्की यादव, श्रीमती किरण कश्यप, पूर्व जनपद प्रत्यासी आशाराम, शंकर बघेल, दामोदर नेताम, राजा शर्मा, किरण कश्यप, श्रीमती रामबती नाग, श्रीमती दयमती नेताम, उषा नाग समेत अन्य ग्राम वासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे .
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ज्ञापन में प्रमुख मांगे ये रही ..
1) :- पूर्व में ग्राम पंचायत सरगीपाल में हुए लाखो के भ्रष्टाचार जो पूर्व सरपंच, तात्कालीन सचिव, तात्कालीन निरक्षणकर्ता अधिकारी, तात्कालीन चैक काटता अधिकारी, समेत जिम्मेदार गण द्वारा :- ( सड़क निर्माण, नाली निर्माण, भू सुधार, तालाब साफ़ सफाई, श्रद्धांजलि योजना में रुपया व्यव, मुरुम डम्पिंग, मिट्टी डम्पिंग, गिट्टी डम्पिंग, नाली साफ़ सफाई,) ऐसे कार्यो का काम सिर्फ कागजो में होना धरातल में इसका एक भी अंश नहीं है ! ऐसे काम संबधित स्थल में हुवा ही नहीं जिसका राशि आर टी आई के माध्यम से लगभग 25 से 30 लाख का है जिसका खुलासा सबूत के साथ पत्रवार्ता लेकर किया गया, एवं जिला कार्यलय में इसकी जानकारी सबूतों के साथ छोड़ा गया एवं जिलापंचायत और सम्बंधित जनपद को भी इसकी सम्पूर्ण जानकारी दें कार्यवाही की मांग की कई गई, किन्तु दुर्भाग्य वर्स आज तक इस खुले घोटाले पे कोई कार्यवाही नहीं होना बेहद चिंता जनक है महोदय आज दिनांक 08/02/2021 मजबूरन कार्यलय का घेराव कर जिला प्रशासन को जांच कर कार्यवाही करें एवं तमाम लाखो रुपय का रिकवरी कर पंचायत का सारा घोटाला किया हुवा पैसा वापस पंचायत को दिलावे !
(2) :- षड्यंत्र पूवर्क ग्राम पंचायत सरगीपाल के पंच मनीराम नाग के दूकान के सामने बाहर से भीड़ बुलाकर भीड़ में दूकान पर घुस के तोडफ़ोड़ मार पिट किये जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से भगाने का बात बोल अतिरिक्त जमीन अतिक्रमण का आरोप लगा के भीड़ के साथ मारपीठ करने का प्रयास किये जिसके बाद थाना में नामजद शिकायत हुई, किन्तु आज तक उन आरोपियों का गिरफ्तारी ना होना यह चिंताजनक विषय है, निवेदन है की ऐसे चरित्र के लोग जो सडयंत्र पूर्वक ऐसे कृतय कर सकते यह लोग समाज में रहने योग्य नहीं कृपया एफ. आई. आर. अनुसार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो !
(3) :- ग्राम पंचायत सरगीपाल में वर्तमान सरपंच पंच समूह द्वारा जब भी सरकारी निर्माण कार्य ग्राम वासी की विकास हेतु करने का कोशिस किया जाता है, तब तब पूर्व सरपंच एवं समूह द्वारा डराया धमकाया जाता है सरकारी कार्य में बाधा डालने का सम्पूर्ण प्रयास किया जाता है, महोदय कृपया निवेदन है पंचायत विकास हेतु सरकारी निर्माण कार्य करते समय पुलिस सुरक्षा दिया जाए ताकि सरपंच अपने कार्यकाल में एक अच्छा काम जनहित हेतु कर सके एवं ऐसे प्रवत्ति के लोगो पर कानूनी कार्यवाही किया जाए !
( 4 ) :- शान्ति नगर वार्ड निवासी दो गरीब विध्वा महिला सुशीला पॉल और उक्त महिला का लगभग 80 वर्ष पुराना घर को यशवंत सिंह द्वारा अवैद्य कब्ज़ा बता नजूल अधिकारी एवं न्यालय श्रीमान नगर दंडाधिकारी बस्तर जी को विधवा महिला का सामने की जमीन पाने की लालच में निरक्षण अधिकारी संग मिलकर झूठा जानकारी देके निर्माणधीन मकान कार्य को रोकने एवं जमीन से बेदखल करने का स्थगन आदेश गलत तरीके से प्राप्त किये जबकि आवेदक अनुसार जितना भी जानकारी स्थगन आदेश हेतु दिया गया है उसमे से एक भी जानकारी सही नहीं है जिसका गवाह पूरा मोहल्ला है बावजूद निरक्षण अधिकारी द्वारा निरक्षण करने के बाद भी गलत जानकारी को सही बता आवेदक को निर्माणधीन कार्य रोकने हेतु स्थगन आदेश दें बेचारी गरीब महिलाओ को घर से बेदखल करने हेतु न्यालय कानून की पेंच में फसाया गया है ! पिछले 3 महीने से निर्माणधिन कार्य रुका हुवा है ! बारिश ठण्ड सब जाने को है किन्तु महिला बैगेर छत बैगेर रास्ते के अपना जीवन यापन कर रही है कृपया कम से कम जांच कर निर्माण स्थगन आदेश को निरस्त किया जाए एवं सम्बंधित आवेदक जो गलत जानकारी दिया और इस गलत जानकारी पे निरक्षण उपरान्त भी निरक्षण अधिकारी सही बता नजूल अधिकारी समक्ष सडयंत्र एवं पीछे की जमीन का रास्ता मिलने के लालच में यह सडयंत्र रचा गया कृपया गरीब महिलाओ को न्याय मिले स्थगन आदेश तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए एवं दोषियों पे नियमानुसार कार्यवाही किया जाए
(5) :- पूर्व में पान ठेला युवक व्यापारी ने पैसे के लेने देन से उक्त दो लोगो से प्रताडि़त होकर महारानी अस्पताल के सामने अपने आपको पेट्रोल से आग लगाकर आत्महत्या करने की प्रयास किया बादमे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, पुलिस द्वारा दो तथा कथित लोगो के ऊपर एफ आई आर दर्ज भी लेकिन इतने गंभीर मामले में भी मृतक के बयान अनुसार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना संदेह पैदा करती आखिर ऐसे लोगो पे पुलिस मेहरबान क्यों तत्काल आरोपियों की हो गिरफ्तारी मिले मृतक को न्याय !
दुर्ग / शौर्यपथ / शिक्षक नगर मिनी स्टेडियम में स्थित 6 दुकानदारों ने 2014 में दुकान लेने के बाद अब तक प्रीमियम की राशि जमा नहीं की है ऐसे 6 दुकानदारों को आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा तीन दिवस के अंदर बकाया प्रीमियम की राशि जमा करने नोटिस दी गई है । प्रीमियम की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में आवंटित दुकान निरस्त की जाएगी ।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग के शिक्षक नगर मिनी स्टेडियम में दुकानें आवंटित की गई है 2014 में दुकान लेने वाले श्रीमती मीना गुप्ता शिवपारा, राजू उस्मान भाई तकिया पारा, मोहन जैन राजेंद्र कुमार जैन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, श्रीमती हरमिंदर कौर स्टेशन रोड, श्रीमती रजिंदर कौर कालीबाड़ी दुर्ग , कपिल छाबड़ा काली बाड़ी दुर्ग को प्रीमियम जमा करने तीन दिवस का नोटिस दिया गया है । तीन दिवस के अंदर प्रीमियम राशि जमा नहीं करने पर ऑफर आमंत्रण के समय जमा अमानत राशि राज्य साफ करने के साथ ही दुकान से आवंटन निरस्त किया जाएगा ।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ममता स्मृति शोसल वेलफेयर क्लब नवागढ़ के तत्वावधान में गुरुद्वारा के सामने कब्बडी ग्राउण्ड में बुधवार से शुरू हो रहे राज्य स्तरीय ओपन कब्बडी चैंपियनशिप दंगल 2021 उद्घाटन ससंसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष सहित नगर व क्षेत्र के सम्मननिय विशिष्ट अतिथियों के द्वारा संपन्न होगा । 10 से 11 फरवरी तक आयोजित दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष वर्गों में होगी। जिसका प्रवेश शुल्क मात्र 350 रुपये है।
छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यो में प्रसिद्ध नवागढ़ के कब्बडी प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये द्वरा विधायक गुरुदयाल बंजारे, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये द्वारा शाहिद खान, तृतीय पुरस्कार 8 हजार रुपये द्वारा दिलबाग सिंह ठाकुर है।वही महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये द्वरा विधायक गुरुदयाल बंजारे, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये द्वारा नंद गुप्ता, तृतीय पुरस्कार 8 हजार रुपये द्वारा जमाल कुरैशी सहीत अनेक प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रदेश भर में प्रसिद्ध टूर्नामेंट, दूर दराज से आती है टीमें
ममता क्लब के अध्यक्ष शाहिद खान ने बताया कि सन 1944 से स्थापित ममता क्लब के द्वारा प्रतिवर्ष कबड्डी प्रतियोगिता नवागढ़ में आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश व अन्य प्रदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है,इसमें शामिल होने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, रायपुर,भिलाई,दुर्ग,कोरबा,बिलासपुर,भोपाल,कवर्धा आदि सहित दूर दराज की टीमें हिस्सा लेने आती है।यहाँ आम लोगो के द्वारा भी लगातार मैच के दौरान अनेक प्रकार के पुरस्कार की घोषणा होते रहती है। जिसके चलते प्रतियोगिता काफी रोमांचक होती है।
कबड्डी ग्राउंड क्लब के सदस्यो द्वारा मैदान तैयार करने में काफी मेहनत की जा रही है। विशेष मिट्टी मंगवाकर डाला गया, जिससे अब आकर्षक कबड्डी मैदान लगभग तैयार हो गया है। आयोजन समिति के सुखनंदन सोनी,सुरेश बंजारे, फहीम खान,जाकिर खान,प्रवीण दुबे,अरुण वैष्णव,विनय हरिहारनो,श्रीकांत ठाकुर,सादाब खान,अजय तिवारी,भुखन यादव,तिलक कुम्भकार,अनिल पाठक,संतोष खुराना,हेमा यादव,प्रांजल बंजारे,राजा खान,संतोष श्रीवास,शेखर महिलांग,सोम ठाकुर,अभिषेक जोशी,सुरेश देवांगन, मोहन पाल,नितिन दुबे, शाहनवाज खान आदि ने दर्शकों को बढ़ी संख्या में आकर कबड्डी का आनंद लेने की अपील की।।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / केन्द्र सरकार द्वारा किसान परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत अपवर्जन श्रेणी (सरकारी कर्मचारी, पेंशनधारी एवं आयकरदाता) के किसान परिवार को छोड़कर शेष किसान भू-स्वामी को 3 किस्तों में 2000 रूपए सालाना राशि 6000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। कृषकों को योजना का लाभ पंजीयन की तिथि से मिलना प्रारंभ होता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान परिवार, भू-स्वामी पंजीयन के लिए बी-1, बैंक दस्तावेज, आधार कार्ड के साथ घोषणा पत्र जमा कर क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास आवेदन कर सकते है या लोक सेवा केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान पोर्टल से सीधे पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के बाद किसान के आधार का यूआईडीएआई तथा बैंक विवरण का पीएमएफएस से सत्यापन किया जाता है। दोनों प्रक्रिया सही पाये जाने पर कार्रवाई की जाती है। जिले में बहुत से किसानों का त्रुटिपूर्ण पंजीयन होना पाया गया है। जिसमें आधार कार्ड नम्बर गलत होना, आधार कार्ड के अनुसार नाम न होना तथा बैंक खाता क्रमांक, आईएफएससी कोड सही नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जब तक त्रुटिपूर्ण जानकारी में सुधार नहीं किया जाएगा तब तक योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पायेगा।
किसानों से अपील है कि क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर आधार कार्ड एवं बैंक विवरण से संबंधित जानकारी में आवश्यक सुधार करा लें। जिससे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल सके। इसी प्रकार पात्र किसान परिवार नवीन पंजीयन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या लोक सेवा केन्द्र या पीएम किसान पोर्टल से सीधे पंजीयन करा सकते है। जिसके लिए पंजीकृत किसान को आवश्यक दस्तावेज सहित घोषणा पत्र क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या जिला कार्यालय उप संचालक कृषि को उपलब्ध कराएंं, ताकि दस्तावेज परीक्षण के बाद अनुमोदन की कार्रवाई की जा सके।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय मे आयोजित समय सीमा की बैठक मे कहा कि कोविड टीकाकरण का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ हो गया है। द्वितीय चरण में राजस्व, पुलिस, जेल, पंचायत और नगरीय निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर्स और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नही है। किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाहों पर ध्यान ना दें। चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को भी टीका से संबंधित सही जानकारी से अवगत कराएं। कलेक्टर ने कहा कि बारी आने पर विभाग प्रमुख सबसे पहले टीका लगवाएं।
कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण के छुटे हुए अधिकारियों कर्मचारियों के टीकाकरण दो दिन में पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सीएमएचओं और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी की है। राजस्व, पुलिस, जेल, पंचायत और नगरीय निकाय के संबंधित जिला अधिकारी पहले टीकाकरण कराएं और अपने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का शतप्रतिशत टीकाकरण करवाकर इसकी सूचना जिला कार्यालय को दें।
कलेकटर ने बताया कि टीकाकरण के लिए पंजीकृत अधिकारी,कर्मचारी जिले के किसी भी टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका लगवा सकते हैैं। जिले में कुल 35 टीका करण केन्द्र संचालित है।
अवैध निर्माण संबंधी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करें-
कलेटर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करें। राज्य सरकार ने कालोनी निर्माण संबंधी अनुमति और भूमि आबंटन की प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। निर्माणकर्ता निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सिंगल विन्डो सुविधा का लाभ लेकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में सीएमएचओं ने अवगत कराया कि गर्भवती महिलाओं और प्रसव के बाद छः महिना तक स्तनपान कराने वाली महिलाओं कों छोड़कर सभी फ्रन्ट लाईन कार्यकर्ताओं का वेक्सीनेशन किया जा रहा है। बारी आने पर वेक्सीनेशन अवश्य करायें। टीकाकरण के लिए पंजीकृत अधिकारियों -कर्मचारियों को एसएमएस सूचना की आवश्यकता नहीं है। बैठक में जिला पंचायत सीईओं गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर द्वय श्रीमती लीना कोसम, एस.एस. पैकरा सहित विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग ( भिलाई निगम )/शौर्यपथ /
निगम प्रशासन ने संपत्तिकर के 30 बकायादारों को कुर्की वारंट जारी किया है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी किया गया है। इन संपत्तिकर के बकायादारों को संपत्तिकर जमा कराने के लिये बहुत सारे मौके दिये गए, फिर भी बकायेदारों द्वारा सम्पत्तिकर का टैक्स जमा नहीं किया गया। कुर्की वारंट से पूर्व सम्पत्तिकर के इन 30 बकायादारों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस जारी किया गया था फिर भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर धारा 174 के तहत नोटिस दिया गया। इतने अवसर देने के बावजूद बकायेदारों ने अपना टैक्स जमा नहीं किया। अब सख्ती से कार्रवाई करने निगम ने कुर्की वारंट जारी किया है।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी टैक्स वसूली को लेकर बेहद गंभीर है। समय-समय पर टैक्स वसूली की समीक्षा उन्होंने की है। शत प्रतिशत वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व, सम्पत्तिकर एवं स्पेरो को निर्देश दिये है। पुराने बकायेदारों से वसूली सहित डोर टू डोर कलेक्शन पर उन्होंने विशेष फोकस करने निर्देशित किया है। निगम की टीम वसूली को लेकर डीमांड नोटिस के साथ घरों में पहुंच रही है। मुनादी के माध्यम से समय पर अपना टैक्स जमा करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कुर्की वारंट को लेकर भी निगम सख्त है और नियुक्त कुर्की अधिकारी वारंट की तामिली भी करा रहे है। कुर्की वारंट मिलने पर कुछ बकायदारों ने अपना टैक्स भी जमा कर दिया है। परन्तु जिन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं किया है उन बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही 23 बकायेदारों को कुर्की का वारंट जारी किया गया था। अब दूसरी सूची में 30 बकायेदारों को शामिल किया गया है। इसके लिये कुर्की अधिकारी बालकृष्ण नायडू को नियुक्त किया गया है। नायडू ने बताया कि कुर्की वारंट की तामिली कराई जा रही है। जारी वारंट के 30 बकायेदार में से 01 ने अपना टैक्स जमा कर दिया है। शेष लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा हे। समय पर अपना सम्पत्तिकर बकायेदार जमा नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कुर्की वारंट की अगली सूची भी जल्द जारी की जाएगी!
इन बकायेदारों को जारी हुआ कुर्की वारंट
सिंह ऑटोमोबाइल छावनी रोड के डीएस शुक्ला का 412687 रू., लक्ष्मण नगर छावनी के श्याम लाल जयमाले यादव का 151808 रू., रोल मेकेस ऑफ इंडिया लक्ष्मण नगर छावनी के उपकार सिंह का 660141 रू., दुर्गा फयूल्स शंकर नगर छावनी के शांति स्वरूप अग्रवाल का 384389 रू., वार्ड 17 छावनी के बसंत केन सर्विस का 231570 रू., दया इंजी. एंड फेब्रिकेशन छावनी के दयानंद शोभा का 191298 रू., इंडस्ट्रीयल एरिया के गुरूमीत सिंह का 716131 रू., गुप्ता इंटरप्राइजेस छावनी के सुरेन्द्र गुप्ता का 597719 रू., कोमल इंजी. ट्रांसपोर्ट नगर के कमला इंडस्ट्रीज का 103317 रू., इंलेक्ट्रिनिक्स इंजी. कार्पोरेशन श्रमिक नगर छावनी के सुभाष शुक्ला का 253879 रू., शर्मा फाउन्ड्री एवं इंजी. शंकर नगर छावनी के रामेश्वर प्रसाद शर्मा का 169158 रू., लक्ष्मण नगर छावनी के श्रीमती सरोज यादव का 211504 रू., ई.स्टेट भिलाई वार्ड 17 के संजय कुमार रॉय का 400886 रू., आदिवासी नगर छावनी के दुर्गेश कुमार का 104593 रू., मिनरल्स एंड केमिकल श्रमिक नगर छावनी के एमएस अग्रवाल मिनीरल एंड केमिकल का 137290 रू., के.के. इंजी. श्रमिक नगर छावनी के कृष्ण कुमार सिंह का 164201 रू., लाईट इंडस्ट्री एरिया के बीएन मिश्रा एवं बय मिश्रा का 1238461 रू., पुरानी बस्ती छावनी ट्रांसपोर्ट नगर के रामआधार सिंह एवं श्रीमती वृंदादेवी का 114453 रू., श्रमिक नगर छावनी के विजय बहादूर यादव का 157396 रू., शुभम आटा चक्की नंदनी रोड के सुरेन्दर सिंह का 125989 रू., साहू होटल सिम्पलेक्स नंदनी रोड के यादव राम साहू का 161483 रू., पाल इंडस्ट्रीज वक्र्स के श्रीमती सुमा पाल का 722278 रू., पं. दिन दयाल पूरम खुर्सीपार के श्रीमती मनकुंवर देवी का 177194 रू. एवं खुर्सीपार आईटीआई के पास महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी का 296857 रू., छत्तीसगढ़ आयरन एवं स्टील वर्क श्रमिक नगर छावनी का 283356 रुपए, श्री इंडस्ट्रीज श्रमिक नगर छावनी के अर्जुन सिंह का 136490 रुपए, शुक्ला किराना स्टोर शंकर नगर छावनी के डी सुरेश शेट का 282251 रुपए, गायत्री नगर खुर्सीपार के रतन चंद्र जैन का 135165 रुपए, दीनदयाल उपाध्याय मार्केट खुर्सीपार के इंद्रजीत केसरवानी का 100603 रुपए बकाया है। संपत्तिकर जमा नहीं करने के कारण इन्हें कुर्की वारंट जारी किया गया है!
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई निगम क्षेत्र के समस्त जोन कार्यालय में आज जनदर्शन आयोजित हुआ! जिसमें 69 आवेदन प्राप्त हुए! सबसे अधिक आवेदन जोन कार्यालय जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में प्राप्त हुआ है! नेहरू नगर में प्राप्त हुए 53 आवेदन में से 19 का निराकरण किया जा चुका है वही शिवाजी नगर जोन में एक आवेदन का निराकरण किया गया! निगम क्षेत्र के रहवासियों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मुख्य कार्यालय सहित प्रत्येक जोन कार्यालय में जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से भिलाई शहर के निवासी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर निगम दफ्तर पहुंच रहे हैं!
जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है! जो समस्या त्वरित निराकरण योग्य है उसे तत्काल निराकरण किया जा रहा है, शेष को समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को अग्रेषित कर निराकरण का फीडबैक लिया जा रहा है! निगम प्रशासन और शहर के रहवासी से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेकर उनके आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा सके! निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है ऐसे में लोगों की समस्याओं का सीधा निराकरण निगम कर रही है! मुख्य कार्यालय में माह के प्रथम एवं अंतिम शनिवार एवं जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन प्रात: 11:00 से 1:30 तक आयोजित हो रहा है! आज के जनदर्शन में नेहरू नगर जोन कार्यालय में 53 आवेदन, वैशाली नगर जोन कार्यालय में चार आवेदन, मदर टैरेसा नगर में 8 आवेदन तथा शिवाजी नगर में 4 आवेदन प्राप्त हुए! जिसमें से 20 आवेदन का त्वरित रूप से निराकरण किया गया! आज के जनदर्शन में मुख्यत: सीवरेज लाइन, सामान्य राशन कार्ड बनाने, फ्री होल्ड, नाली निर्माण, नाली संधारण, पट्टा स्थायीकरण, अवैध निर्माण, पुलिया संधारण, पाइप कनेक्शन, अवैध अतिक्रमण, पानी निकासी, सडक़ निर्माण कार्य, विद्युत पोल लगाने, भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण एवं सुलभ की सफाई कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए!
दुर्ग (रिसाली ) / शौर्यपथ / पेयजल समस्या समेत अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी सप्ताह में दो दिन क्षेत्र भ्रमण करेंगे। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व में सोमवार को 5 वार्ड का भ्रमण किया। नोडल अधिकारी ने हैंडपंप से हवा निकलते देख बीआरपी कालोनी वार्ड 16 में टैंकर से जल प्रदाय करने निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने नगरीय निकाय क्षेत्र में प्रत्येक अधिकारी को मॉर्निंग विजिट करना अनिवार्य किया है। इसी क्रम में रिसाली निगम के अधिकारियों ने वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा, 18 एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा, 19 विजय चैक स्टेशन मरोदा, 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा, 21 सूर्या नगर और 16 बीआरपी कालोनी का निरीक्षण किया। श्रमिक बाहुल्य इन क्षेत्रों में आमतौर पर पेयजल समस्या को दूर करने नोडल अधिकारी ने प्रभारी उपअभियंता को 15 दिनों की मोहलत दी। क्षेत्र भ्रमण में कार्यपालन अभियंता आर के साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता उमयंती ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी बृजेन्द्र परिहार, एल्डरमेन संगीता सिंह उपस्थित थी।
बंद पड़े हैण्डपंप की होगी जांच
एच.एस.सी.एल. कालोनी व बीआरपी कालोनी में आधा दर्जन हैण्डपंप से पानी की जगह हवा निकल रहा हैं। निगम क्षेत्र के सार्वजनिक बोर पर नागरिक निर्भर है। पानी के लिए अधिक दूरी तय करना प? रहा है। इसे देख नोडल अधिकारी ने हैण्डपंप का परीक्षण कर उसे ठीक करने के निर्देश दिए। हैण्डपंप ठीक नहीं होने पर टैंकर से जल आपूर्ति की जाएगी।
विजय नगर के 4 गलियों में नही बिछा है पाइप
अमुत मिशन के तहत वार्ड 19 विजय चैक स्टेशन मरोदा के 4 गली में पाइप लाइन नही बिछाए जाने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होने अमृत मिशन के एजेंसी को लाइन बिछाने तत्काल पत्र लिखने निर्देश दिए।
नागरिकों ने की शिकायत
वार्ड 20 शंकर पारा (उत्कल नगर) के नागरिकों ने लोकनिर्माण विभाग दुर्ग द्वारा किए जा रहे गली सीमेंटीकरण की शिकायत की। गली सीमेंटीकरण गुण्वत्ताहीन और जगह-जगह पानी ठहराव होना पाया गया। नागरिकों की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग दुर्ग को सूचित करने निर्देश दिए।
नल स्टैंड पोस्ट का होगा संधारण
निरीक्षण के दौरान अधिकांश वार्ड का नल व बोरिंग स्टैंड पोस्ट क्षग्रिस्त होना पाया गया। जिसकी वजह से आस पास के क्षेत्र में गंदा पानी का ठहराव हो रहा है। नोडल अधिकारी ने सभी पोस्ट का संधारण कर शंकर पारा में नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
