
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कवर्धा / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कोरोना कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है और इसीलिए पड़ोसी राज्यों में कोरोना के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि भीड़ वाली जगहों पर अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करें, दो गज शारीरिक दूरी का पालन करें व सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में तकलीफ या स्वाद की कमी होने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं।
कोरोना संक्रमण का लेकर माना जा रहा है कि, यह वायरस तेजी के साथ जरूर फैल रहा है, लेकिन सतर्कता और जागरुकता के साथ इसे नियंत्रित भी किया जा सकता है। लगभग दो माह पहले यानी जनवरी और फरवरी में लग रहा था कि कोरोना वायरस का असर कम हो गया है। फरवरी माह में जिलेभर से प्रतिदिन गिनती के केस ही सामने आ रहे थे। संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इस रिपोर्ट को देखकर लोग राहत की सांस ले रहे थे। कोविड हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर भी खाली होने लगे थे, पर संक्रमण की मौजूदा गति को देखकर कहा जा सकता है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है और जागरुकता के साथ ही लोगों द्वारा सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि लोग सतर्क रहें। भीड़ वाली जगहों पर अनिवार्य रूप से मॉस्क का उपयोग करें, दो गज शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें और हाथों को थोड़े-थोड़े अंतराल पर साबुन से धोते रहें या सैनेटाइजर का प्रयोग करें।
आगामी होली पर्व मनाने के संबंध में भी जिला प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है, लेकिन इससे पहले कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कोरोना संक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है, स्वयं व समाज को इस महामारी से बचाने के लिए जागरूकता अति आवश्यक है। नगाड़ों वाले स्थलों पर भीड़ न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल ने बताया, जिले में कोरोना के प्रकरणों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है और इस दिशा में लोगों को पूर्व की भांति सतर्कता बढ़ानी ही होगी। उन्होंने कहा कि श्भीड़ वाली जगहों पर अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करें, दो गज शारीरिक दूरी का पालन करें। साथ ही हाथों को अवश्य धोते रहें व सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में तकलीफ या स्वाद की कमी होने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं। बाहर निकलें भी तो मास्क लगाएं, भीड़ का हिस्सा न बनें। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर सैंपल देकर जांच कराएं। रिपोर्ट आने तक होम मरेंटाइन रहें। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाहर न जाएं। डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराएं। गंभीर लक्षण हैं तो अस्पताल में भर्ती हों। इस तरह के प्रयासों से कोरोना संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / बुधवार को नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत समेसर में महाकाल क्रिकेट क्लब के तत्वधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में विजयबघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ शामिल हुए।
विजय बघेल ने अपने संबोधन में समस्त खिलाड़ी बंधुओं से कहा कि खेल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, इससे तन मन दोनों स्वस्थ होते हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। किसी भी खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवयुवक, किसान, मजदूर हर वर्ग हर समुदाय के लिए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं सहित गांव में बनने वाले गौठान किसानों को दी जाने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना ओं का उल्लेख कर उपस्थित जनमानस का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों की सहयोग आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है।
फायनल में मोहभटठा(बेमेतरा )अपना जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किए। जिन्हें मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा 11001 रुपए नगद राशि प्रदान किया गया। उपविजेता( द्वितीय पुरस्कार) ग्राम पंचायत समेसर के टिम को हरि शंकर लहरे सरपंच द्वारा 6000 रुपए समेसर के टीम को दिया गया । जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। कार्यक्रम में मनोज निषाद सरपंच ग्राम पंचायत खपरी(एन), नरेंद्र पाटले, जितेंद्र लहरे, पंचराम पटेल, बल्ले यादव, राम अवतार मिर्चडे व वरिष्ठ जन सहित खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।
रिसाली / शौर्यपथ / कोरोनो के लिहाज से रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र रेड जोन में आ चुका है। एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना संक्रमित होने पर एडीएम व नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर आशीष नगर पश्चिम में इस साल का पहला कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वही लाल घेरे में आए तालपुरी बी ब्लाक पर नगर पालिक निगम के अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आशीष नगर में कोरोना पाजिटिव की सूचना मिलने पर देर रात आयुक्त व कंटेनमेंट जोन प्रभारी गोपाल सिन्हा और स्वास्थ्य निरीक्षक स्थल निरीक्षण कर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारी ने संक्रमित निवास को सील करते हुए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आस पास के क्षेत्र को सेनेटाइज कराया जा रहा हंै।
आयुक्त पहुंचे तालपुरी
लगातार कोरोना संक्रमित मिलने पर आयुक्त बुधवार को तालपुरी पहुंचे। आयुक्त ने यहां कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रंगदारी, युवक को सीखाया सबक
देर रात एडीएम की उपस्थिति में निगम के अधिकारी आजाद मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किए। इस दौरान बिना मास्क लगाए शराब खरीदने आए युवक उलझने लगा। एडीएम प्रकाश सर्वे ने युवक को जैसे ही पुलिस के हवाले किया वह जुर्माना देने तैयार हुआ।
17 सौ वसूला जुर्माना
मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम व स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार की टीम सप्ताहिक मंगल बाजार मरोदा पहुंची। कुछ लोग बिना मास्क सब्जी बेचते मिले। अर्थदण्ड से बचने सब्जी विक्रेता बहस करने लगे। इस पर निगम के अधिकारियों ने तराजू-बाट जब्त करना शुरू कर दिया। इसके बाद सब्जी विक्रेता सख्ते में आ गए और जुर्माना जमा कर मास्क लगाने लगे। सप्ताहिक बाजार से निगम के अधिकारियों ने 1700 जुर्माना वसूल किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर को कोविड केयर सेंटर के लिये फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के तहत मरीजों को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर फैसला लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर 65 बिस्तर यहां तैयार किया गया है। जिसमें सभी में ऑक्सीजन की व्यवस्था है। मरीजो के देखभाल के लिये चिकित्सकीय टीम भी यहां उपलब्ध रहेगी। आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कचांदूर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। वहां के कोऑर्डिनेटर परधनिया से उन्होंने तैयारियां की समीक्षा की। शौचालय, बिस्तरों की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं कंट्रोल रूम, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था देखी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिये शासन प्रशासन ने अपनी ताकत झोक दी है। प्रशासन कोरोना मरीजो को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास कर रहा है। ऐसे में बेड की कमी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जिसके चलते कचांदूर कोविड केयर सेंटर को पुनः चालू किया जा रहा है। निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर व्यापक व्यवस्था की जा रही है। मरीजों के इलाज के लिये जरूरी सुविधा मुहैया कराने कोविड केयर सेंटर को अपडेट किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने आज निगम आयुक्त श्री रघुवंशी पहुंचे थे उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले मौजूद रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने वर्तमान में कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या पर नियंत्रण हेतु आम जनता को आगामी होली त्यौहार के दौरान और भी अधिक सावधानी बरतने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि प्रतिबंध रहेंगे। सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, सार्वजनिक सभा-धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक आदि भीड़ वाले सभी कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक स्थल केवल पूजा के लिए खुले रहेंगे। किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन नहीं होगा। शादी, अंत्योष्ठि, दशगात्र में केवल 50 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। सभी प्रकार के स्पोट्र्स, खेलकूद, इवेंट्स के कार्यक्रम, आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज प्लेस, क्लब, कॉलोनी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में होली मिलन समारोह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व निर्धारित एवं नये कार्यक्रमों के लिए भी अनुमति अनिवार्य होगी। सभी प्रकार की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। यह आदेश सम्पूर्ण राजनांदगांव जिले में 23 मार्च 2021 से 10 अप्रैल 2021 तक प्रभावशील रहेगा।
छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने फिल्म "भूलन द मेज" को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर निर्माता मनोज वर्मा सहित कलाकारों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
फ़िल्म ने प्रदेश को गौरांवित, राष्ट्रीय पटल पर नयी पहचान दी है, प्रदेश का मान बढ़ाने आप सभी पर हर छत्तीसगढिया को गर्व है - डॉ महंत
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ी फिल्म "भूलन द मेज" को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रदेश के लिए हर्ष का विषय निरूपित करते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक मनोज वर्मा सहित फिल्म से संबंधित सभी कलाकारों का अपने निवास पर शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, संजय बक्शी द्वारा लिखित एवं मनोज वर्मा द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज को रीजनल फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित होने पर मैं फिल्म से सम्बद्ध लेखक, निर्देशक, कलाकार और सहयोगियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं । फिल्म भूलन द मेज की पटकथा मुख्य रूप से दो सभ्यताओं के अंतर की कहानी है । इसमें एक वैद्य द्वारा भूलन कांदा का पौधा दिखाया गया जिसे पार करते ही लोग रास्ते भटक जाते थे और ग्रामीण आदिवासी इसी पौधे से मलेरिया का ईलाज भी करते थे । रास्ते की भूलभुलैया और न्याय व्यवस्था पर भूलन द मेज बनाई गई है । वस्तुत: इस फिल्म के माध्यम से हमारी ग्रामीण जीवनशैली और शहरी जीवनशैली के अंतर और अपने मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाने की कोशिश की गई है । इस फिल्म के माध्यम से लेखक निदेशक ने अपनी फिल्म में यह भी संदेश दिया है कि हमें समाज के प्रत्येक जीवनशैली का सम्मान करना चाहिए । अपनी आधुनिकता की सोच से हमारा अतीत आहत न हो इसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए । समाज में सभी सभ्यताओं और संस्कृति और मान्यताओं के महत्व को स्वीकार करना चाहिए। यही इस फिल्म का संदेश है ।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने सम्मान पाने वाले कलाकार फ़िल्म निर्देशक निर्माता मनोज वर्मा, अनुराधा दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, सलीम अंसारी, सुनील सोनी, शैलेंद्रधर दीवान को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हॅूं और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅू । भूलन द मेज छत्तीसगढ़ी फिल्म का पुरस्कृत होना वस्तुतः मैं छत्तीसगढ़ का सम्मान मानता हॅूं यह सम्मान हमारी आदिवासी संस्कृति हमारी ग्रामीण संस्कृति का सम्मान है, हमारी जीवनशैली का सम्मान है । मैं यह भी मानता हॅूं कि इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राष्ट्रीय फिल्म पटल पर हमारी संस्कृति हमारे लोक संस्कार और हमारी जीवनशैली को एक नई पहचान मिली है और इस पहचान को हासिल करने के लिये जिन जिन की भूमिका रही है उन सभी के योगदान की मैं सराहना करता हॅूं और हृदय से अभिनंदन करता हॅू ।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, यह प्रथम अवसर है जब किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ हो । निश्चित है यह अवसर हम हम सब छत्तीसगढ़ियों के लिये गौरव प्रदान करने वाला है। इस पुरस्कार ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को न केवल पहचान दी है अपितु भविष्य में इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के फिल्म उद्योग के लिए एक मार्गदर्शी भी मानता हूं ।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद दिवस के अवसर पर देश के महान सपूतों भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन देशभक्तों का त्याग एवं बलिदान अविस्मरणीय है। देश की आजादी के लिए इन देश भक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को प्रेरणा देता रहेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग की 6 टीम प्रतिदिन शहर के विभिन्न बाजारों सार्वजनिक स्थलों में घूम घूम कर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश निरंतर दे रहे हैं बावजूद बाजार क्षेत्रों में दुकानदार सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं । ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कल से अभियान चलाकर दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराने के लिए दुकानदारों से आवश्यकता पड़ने पर ₹500 से ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा ।
निगम अमला ने 116 लोगों पर की कारवाही--
आयुक्त मंडावी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग के स्वास्थ्य विभाग और बाजार विभाग की 6 टीमों ने आज चौक चौराहों बाजार क्षेत्रों में घूम घूम कर बिना मास्क वाले 116 लोगों पर ₹13000 का जुर्माना लगाया । साथ ही सभी दुकानदारों को जा जाकर समझा इसलिए कि वह अपने दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस के लिए गोला बनाकर रखें और नियमों का पालन करें अन्यथा 500 से ₹1000 का जुर्माना अथवा दुकान बंद करवाने की कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा ।
दुर्ग / शौर्यपथ /अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही के आदेश पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने दिए है . जिले में अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर लगाम लगाने सभी थाना क्षेत्र के प्रभारी सतत निगाह रखे हुए है . ऐसे ही मामले में आज मोहन नगर पुलिस ने सीएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब मामले पर कार्यवाही की .
शराब का अवैध परिवहन करने वाले को मोहन नगर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार समेत पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि होली पर्व और नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जिले में नशे का कारोबार करने वालो पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। इसके मद्देनजर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालवीय नगर दुर्ग चौक पर नाकाबंदी कर कार सीजी 07 एमबी 4309 को रोका गया। वाहन के भीतर से भरी मात्रा में देशी विदेशी अवैध शराब बरामद हुआ है।
मौके पर पुलिस ने ग्राम छपरा तहसील बहरिया जिला बलिया यूपी निवासी हाल ही में गिट्टी खदान ग्राम सेलूद उतई निवासी तरुण उर्फ बबलू तिवारी 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त अवैध शराब ग्राम सेलुद से कार में लोडकर चालक लेकर आ रहा था। मगर शराब किसका है कहाँ जा रहा था। इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। कार मालिक को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी से पुलिस ने 4 पेटी नंबर बन, 3 पेटी आईबी, 2 पेटी आरसी और पांच नग स्काट टेन ऑनर शराब बरामद हुआ है। इसके अलावा 9 नग प्लास्टिक की शीलबन्द बोतल कार में भरकर दीपक नगर दुर्ग स्थित होटल फोर सीजन ने जाना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
फोर सीजन होटल संचालक विक्की सिंह और मालिक संजय बिहारी फरार है। दोनों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। 121 कंपनी के विभिन्न प्रकार के अवैध शराब की कीमत 1 लाख रुपये और नगदी रकम 11,150 रुपये और कार मिलाकर 5,11150 रुपये आंकी गई है। एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी रोहित झा,सीएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में मोहन नगर पुलिस थाना के उप निरीक्षक एमके जैन, सऊनि भीखम साहू, आरक्षक जावेद खान,प्रदीप सिंह, फारुख खान, धीरेंद्र यादव, चित्रसेन साहू शामिल है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
