
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना लिया जा रहा है! मास्क की कार्यवाही में निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी स्वयं मौजूद रहकर कार्यवाही करवा रहे हैं! प्रातः 6:00 बजे निगम की टीम ने अकाश गंगा क्षेत्र से कार्रवाई प्रारंभ की! ओम शांति ओम चौक, अकाश गंगा, सुपेला चौक, गदा चौक, पावर हाउस चौक एवं नंदनी रोड में मास्क चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किया गया! बढ़ते कोरोना मरीज के मद्देनजर मास्क नहीं लगाने वालों पर निगम क्षेत्र में सघन रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है! आज शाम तक 420 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 35400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया! यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी! कार्रवाई के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, शरद दुबे एवं दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे! मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है परंतु कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे लोग भी मिले जिनके पास जुर्माना की राशि देने के लिए पैसे नहीं थे उन्हें दंड स्वरूप उठक-बैठक करवाया जा रहा है! सघन मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुछ लोगों ने मास्क तो लगाया था परंतु नाक और मुंह ढका हुआ नहीं था जिन्हें ठीक तरीके से मास्क लगाने की हिदायत दी गई! उन्हें समझाइश दी गई कि मास्क ऐसे लगाएं कि नाक और मुंह पूरी तरीके से ढका रहे अन्यथा मास्क लगाने का कोई मतलब नहीं होगा! उसके बाद लोगों ने ठीक तरीके से मास्क लगाया तब उन्हें जाने दिया गया!
मास्क चेकिंग अभियान के दौरान मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना लिया जा रहा है साथ ही जिन लोगों के पास मुंह एवं नाक को ढकने के लिए कुछ भी नहीं था उन्हें स्पॉट में ही मास्क दिया गया! मास्क लगाने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया! चौक चौराहों पर निगम की टीम मुस्तैद होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते हुए मॉस्क नहीं लगाए लोगों के वाहनों को रुकवाकर कार्रवाई कर रही है! दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों पर सवारी एवं वाहन चालक ने मास्क लगाया है कि नहीं इसकी जांच कर मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है! प्रमुख बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है! दुकानदार एवं ग्राहक द्वारा मास्क लगाया गया है या नहीं इसकी चेकिंग की जा रही है! दुकान मालिकों को मास्क लगाने स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं तथा आने वाले ग्राहक अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं तभी सामग्री दी जाए इसकी समझाइश दी जा रही है! नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत नंदनी रोड, पावर हाउस चौक, सुपेला चौक, अकाश गंगा, गदा चौक, छावनी चौक, कोहका, जुनवानी, सिविक सेंटर, अवंती बाई चौक, आकाशगंगा, राजेंद्र प्रसाद चौक, इंदिरा चौक रामनगर, पावर हाउस स्थित सब्जी मार्केट एवं व्यवसायिक परिसर, नेहरू नगर चौक, राम चौक, बोरिया मार्केट, सूर्या मॉल चौक, चंद्रा मौर्या चौक, परदेसी चौक में आज अभियान चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना लिया गया! मास्क पर जुर्माना लेने के बाद नाम सहित सूचीबद्ध किया जा रहा है! अगर एक व्यक्ति दोबारा मास्क नहीं लगाए हुए मिला तो कानूनी प्रक्रिया की जाएगी! कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों पर भिलाई निगम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है! इसी कड़ी में होटल अजंता पैलेस को सील बंद करने की कार्रवाई की गई थी तथा एक व्यक्ति के खिलाफ मास्क की कार्यवाही के दौरान थाने में अपराध दर्ज किया जा चुका है! यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो इसी प्रकार से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी!
कोचिंग सेंटर में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने दी जा रही है सूचना भिलाई के कोचिंग सेंटर में भी निगम की टीम निरीक्षण कर रही है! कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बकायदा कोचिंग सेंटर में सूचना चस्पा किया जा रहा है! कोचिंग संचालकों से इसके लिए चर्चा की जा रही है! स्टूडेंट की संख्यात्मक जानकारी ली जा रही है! सूचना के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो सीधे कोचिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी!
रायपुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। श्री सिंहदेव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने आश्वस्त किया कि चेम्बर कोरोना काल में उद्योग, व्यवसाय और व्यापार के संचालन में सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए शासन को हर तरह से सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन के दौरान बाजारों और दुकानों में मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का पूर्णतः पालन करने की बात कही।
श्री पारवानी ने कोरोना संक्रमण और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव के उपाय अपनाने प्रेरित करने स्वास्थ्य विभाग की आईईसी गतिविधियों में सहयोग की भी बात कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े प्रदेश भर की व्यापारिक-व्यावसायिक संस्थाओं और सदस्यों द्वारा भी इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सिविल लाइन स्थित नवीन विश्रामगृह में श्री सिंहदेव के साथ चेम्बर के पदाधिकारियों की चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला भी मौजूद थीं।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल ने मुलाकात कर दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र में निर्मित हर्बल गुलाल भेंट स्वरूप प्रदान किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा कार्य एक अच्छा प्रयास है। इससे होली में रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से बचाव होगा। कुलपति डॉ. पाटिल ने बताया कि यह हर्बल गुलाल महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाया गया है, जिन्हें दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है और केन्द्र में ही समूहों द्वारा निर्मित किया गया है। इससे महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार मिलता है और अच्छी-खासी आय होती है। यह पूर्णतः इको फ्रेंडली है और इसका उपयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित है। गुलाल में केमिकल की वजह से आंखों में जलन एवं सिरदर्द होता है लेकिन हर्बल गुलाल से यह समस्या नहीं आती। यह हर्बल गुलाल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में भी विक्रय के लिए उपलब्ध है।
जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगा था राशि
महिला सुलभ शौचालय से लेकर सरकारी स्कूल का होगा जीर्णोंद्धार
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के विकास के लिए महापौर देवेंद्र यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। शासन को स्टीमेंट बनाकर भेज रहे हैं साथ ही शासन से विकास कार्यों के लिए लोगों की सुविधाओं के लिए राशि भी पास करा रहे हैं।
महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक बार फिर भिलाई की जनता को बड़ी सौगात देने वाले है। इसी तैयारी कर ली गई है। इस बार महापौर ने शासन से 5 करोड़ की राशि विभिन्न विकास कार्यो के लिए स्वीकृत कराए हैं। विधायक देवेंद्र यादव की मांग पर शासन ने करीब 5 करोड़ स्वीकृत दे दी है और अब स्वीकृति मिलने के साथ ही जल्द ही विकास कार्यों को शुरू करने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर दिए है। ताकि जनता की मांग जल्द से जल्द पूरा हो सकते और और समस्याएं दूर हो। साथ ही विधायक व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल सहित नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया का दिल से आभार जताया है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार हमेशा जनता के हित और विकास के लिए काम करते आई है और आगे भी करती रहेगी। सीएम भूपेश बघेल और मंत्री मंडल विकास कार्यों के स्वीकृति दे दिए हैं। इसके लिए उनका दिल से आभार है।
महिलाओं के लिए शौचालय
वार्ड 37 सोनिया गांधी नगर नहर किनारे में महिलाओं के लिए अलग से सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। 16 लाख की लागत से शौचालय बनाया जाएगा। जहां अच्छी सुविधा होगी। वार्ड की महिलाओं सुविधाओं के लिए यह पहल की गई है। इसके अलावा 15 लाख की लागत सेे वार्ड 28 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वर्षों पूरानी यह शिक्षा का मंदिर अब जर्जर होने लगा है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेस्ट सुविधा देने मेयर देवेंद्र यादव ने पहल की है।
1 करोड़ 29 लाख 14 हजार की लागत से स्कूलों का होगा जीर्णोंद्धार
सरकारी स्कूल जो लंबे समय से संचालित है। जिनके भवन जर्जर हो गए है। उन सभी स्कूलों के भवनों के संधारण जीर्णोद्धार के लिए महापौर ने बेहतर कदम उठाया है। 1 करोड़ 29 लाख 14 हजार की लागत से विभिन्न स्कूलों का जीर्णोद्धार और नए कमरे का निर्माण किया जाएगा। इसमें वार्ड 28 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला शंकर नगर छावनी का जीर्णोंद्धार 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड 29 बापू नगर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्ण माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार 13.70 लाख की लागत से होगा। वार्ड 31 शासकीय पूर्ण माध्यम शाला में अतिरिक्त कमरा निर्माण 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 32 शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में 5 अतिरिक्त कमरे 13.70 लाख की लागत से बनाएं जाएंगे। इसके अलावा वार्ड 35 शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 37 सुभाष नगर शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला जीर्णोद्धार कार्य 13.70 लाख की लागत से किया जाएगा।
वार्ड 4 प्रियदर्शनी परिसर पूर्व ब्लाक नंबर 5 एवं 7 के बीच उद्यान 19.54 लाख की लागत से बनाई जाएगी।
इन वार्ड के लाेगों को मिलेगा 3 करोड़ की सौगात
भिलाई निगम क्षेत्र के 8 वार्डों में रहने वाले लोगों को भिलाई नगर विधायक व महापौर 3 करोड़ के विकास कार्य की सौगात देने वाले है। वार्ड 28 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब के पास गार्डन विकास कार्य 50 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 30 कृष्णा नगर पार्क का विकास कार्य 25 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 32 दीनदयाल पुरम गाड्रन का विकास कार्य 25 लाख की लागत से होगा। वार्ड 35 तल्हानाला के पास गार्डन निर्माण कार्य 40 लाख की लागत से किया जाएगा। 50 लाख की लागत से वार्ड 36 गौतम नगर में उद्यान विकास कार्य किया जाएगा। वार्ड 37 में सीएसईबी पावर स्टेशन के पास गार्डन निर्माण कार्य 30लाख की लागत से होगा। वार्ड 38 पं. दीनदयाल स्टेडियम के बाजू रिक्त भूमि का सौंदर्यीकरण कार्य 45 लाख की लागत से होगा और जोन 4 वार्ड 35 में स्थित बाबा बालकनाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया है। हर्बल गुलाल बनाने में गुलाब, गंेदा, चांदनी, रात रानी के फूल, टेशू के फूलों सहित पत्ती, एवं पालक भाजी, लाल भाजी का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को किसी तरह से नुकसान नहीं पहंुचाता। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत परिसर में स्टॉल तैयार करवाया है। जिपं सीईओ ने नागरिकों से अपील भी की है कि वे हर्बल गुलाल को जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत में लगाए स्टाल के साथ ही ग्राम पंचायतों में समूह के द्वारा बनाई जा रही गुलाल खरीदकर महिला समूह का मनोबल बढ़ाएं।
जिपं सीईओ ने कहा कि रसायनिक एवं अन्य पदार्थों से निर्मित रंग, गुलाल से त्वचा संबंधी खतरा होने की संभावना रहती है, लेकिन हर्बल गुलाल से त्वचा एवं अन्य शारीरिक नुकसान होने का खतरा नहीं रहता। उन्होंने बताया कि बिहान के माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर्बल गुलाल तैयार करने कहा गया। जिसके बाद विभिन्न समूहों ने मिलकर हर्बल गुलाल तैयार की है। सहायक परियोजना अधिकारी श्री आकाश सिंह ने बताया कि जिले में बिहान योजना से जुड़े समूहों के द्वारा हर्बल गुलाल बनाकर महिलाओं द्वारा विक्रय किया जा रहा है।
पालक से हरा, तो चुकंदर से लाल गुलाल
अकलतरा सीईओ सत्यव्रत तिवारी के मार्गनिर्देशन में कापन कलस्टर के उज्जवला महिला संकुल संगठन की महिलाओं के द्वारा पिछले दो माह से गुलाल तैयारी की जा रही है। जनपद पंचायत अकलतरा के सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री बैजनाथ राठौर, समूह कलस्टर प्रभारी श्रीमती ओमेश्वरी साहू, अध्यक्ष श्रीमती पूनम केवट, श्रीमती सुशीला बरेठ, गायत्री पैगवार, अनिता कौशिक, सविता, सावित्री रात्रे एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि फूलों, पत्तियों एवं भाजियों के माध्यम से विभिन्न रंगों की गुलाल तैयार की गई है। जहां हरा गुलाल बनाने के लिए पालक भाजी, तुलसी, हरी पत्तियों का उपयोग किया गया है, तो वहीं लाल गुलाल बनाने के लिए चुकन्दर का रस, मदार के फूल को उपयोग में लाया गया है। इसी तरह से पीला गुलाल के लिए हल्दी, चंदन, गेंदा फूल से बनाया है। इन फूलों का सुखाकर उसके बाद पीसकर फिर छानकर गुलाल को कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया हैं।
गांव से लेकर जनपद, जिला तक
जिला पंचायत में बनाए गए स्टाल में अकलतरा कापन कलस्टर की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया गुलाल विक्रय किया जा रहा है। इसके अलावा सुगंधित अगरबत्ती, पैरदान, फिनाइल एवं मसाले भी एक भी छत के नीचे वाजिब दाम में मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बलौदा में रानी लक्ष्मीबाई स्व सहायता समूह के द्वारा एवं बम्हनीडीह में एकता महिला स्व सहायता समूह के द्वारा गुलाल तैयार की गई है। जिसे बलौदा, बम्हनीडीह जनपद पंचायत परिसर में स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों द्वारा हर्बल गुलाल एवं अन्य सामग्री को खरीदा गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग में कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने पर निगम आयुक्त ने न्यू आदर्श नगर, बोरसी स्थित अपार्टमेंट में जाकर जानकारी लिये। उन्होनें इस क्षेत्र को कन्टेनमेंट घोषित कर यहाॅ आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने अधिकारियों को निर्देश दिये । वे रात्रि 8.00 बजे बाजार क्षेत्र में व्यवसायियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने सख्त निर्देश दिये । इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
अपार्टमेंट सहित आवासीय काम्पलक्सों की भी करें जाॅच-
आयुक्त मंडावी ने निगम अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि शहर में स्थित अपार्टमेंट और आवासीय काम्पलेक्सों को भी सर्च करें। वहाॅ आने-जाने वाले लोगों की जानकारी लें। बाहर से आने वाले लोगों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जानकारी लेकर रिपोर्ट देवें । उन्होनें कहा किसी भी व्यक्ति द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग और कोरोना टेस्ट की जांच छुपाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें ।
रात के समय बाजार क्षेत्र में 25 लोगों पर हुई कार्यवाही-
आयुक्त मंडावी के द्वारा रात्रि के समय बाजार क्षेत्र में पहुॅचकर दुकानदारों से अपील कर कहा कि वे सोशल डिस्टेंस का पालन करें, कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नही ंकर रहे व्यवसायियों पर जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त के निर्देश पर बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में रात के समय घूम-घूमकर मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों और ग्राहकों पर कार्यवाही कर 2950 रुपये जुर्माना वसूल किये। बाजार क्षेत्र के सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे अपने दुकान के सामने सोशल डिस्टेंस के लिए गोला बनाकर रखें। दोबारा भीड़-भाड़ मिलने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराये जाने पर दुकानदार पर 500 से 1000 रु0 जुर्माना लगाया जाएगा ।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण को देखते हुये आयुक्त हरेश मंडावी ने आज निगम अधिकारियों के साथ शहर के गंजपारा, इंदिरा मार्केट एवं पुलगांव वार्ड तक भ्रमण कर सबरे-सबरे चाय-नाश्ता के लिए एकत्र होने वाले आम जनता का जायजा लिया । उन्होनें गंजपारा में दो होटल, नांदगांव पुल के पास ठाकुर होटल, इंदिरा मार्केट में फाईन इटली सेंटर, और रोहन पान सेंटर में कोरोना-19 के नियमों का पालन नहीं किये जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही कर 7000 रु0 जुर्माना लगाया ।
गोकुल एवं बत्रा नाश्ता सेंटर व ठाकुर होटल को लगाया जुर्माना-
आज प्रातः 8.00 बजे से निगम आयुक्त मंडावी शहर के अनेक नाश्ता सेंटरों का निरीक्षण कर वहाॅ कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही की। उन्होनें निगम अधिकारियों के साथ गंजपारा में गोकुल होटल और बत्रा होटल में जाकर मास्क नहीं लगाने पर दुकान मालिकों पर 500-500 रु0 जुर्माना किया । उन्होनें पुलगांव वार्ड में स्थित ठाकुर होटल के कर्मचारियों द्वारा मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंस के साथ काम नहीं किया जा रहा था जिसके लिए होटल मालिक को 5000रु- रु0 का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार इंदिरा मार्केट में फाईन इटली दुकान में बिना मास्क के दुकान के कर्मचारी और ग्राहक मिले जिसके लिए इटली दुकान मालिक पर 500 रु0 का जुर्माना लगाया गया ।
अपील-
आयुक्त मंडावी ने शहर के समस्त होटल, चाय-नाश्ता सेंटरों के मालिकों से अपील कर कहा कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ रही है । अतः मास्क लगायें, सेनेटाईजर का उपयोग करें, और सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें। उन्होनें दुकानदारों से भी कहा कि अपने दुकानों में गोला बनाकर रखें, सोशल डिस्टेंस का पालन ग्राहकों को करायें। अन्यथा आपके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग व्यवसायिक कृत्य में किए जाने के कारण 3 गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। जप्त गैस सिलेण्डर को जेके एण्ड संस गैस एजेंसी राजनांदगांव संचालक के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार 19 मार्च को रामदरबार के सामने स्थित अरिहंत स्वीट्स में छापामार की कार्रवाई कर 3 नग घरेलू सिलेण्डर जप्त किया गया। जप्त गैस सिलेण्डर को अशोका इंडियन गैस एजेंसी मठपारा संचालक के सुपुर्द किया गया। खाद्य विभाग द्वारा जिले के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेण्डर के उपयोग पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए गठित दल के सदस्यों द्वारा लगातार छापामार की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, आशीष रामटेके, श्रीमती शशि सिंह, खाद्य निरीक्षक द्रोण कामड़े एवं श्रीमती पुष्पांजली भास्कर उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
