Google Analytics —— Meta Pixel
May 01, 2026
Hindi Hindi

 राजनांदगांव / शौर्यपथ / बी प्रमाण पत्र परीक्षा हेतु तीन दिवसीय एनसीसी शिविर स्थानीय शासकीय डा. भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के परिसर में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-15 दिनांक 8 मार्च 2021 को समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिविर सेनानी ने अपने समापन संबोधन में शिविर के उद्देश्यों का सदैव पालन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं बी प्रमाण-पत्र परीक्षा हेतु कैडेट्स को आवश्यक निर्देश दिया गया और जीवन में अच्छा नागरिक बनने को कहा एवं शुभेच्छा व्यक्त किया। बटालियन के सुबेदार मेजर मुक्तियार सिंह, अन्य पीआई एवं सिविलियन स्टाफ सम्मलिति हुए। कार्यक्रम के अंत में शिविर एजुडेंट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। सी प्रमाण-पत्र परीक्षा हेतु एनसीसी शिविर के कैडेट्स को टेंट पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री, राजनांदगांव एवं शासकीय डा. भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के परिसर में आयोजित हैं। दोनों प्रशिक्षण शिविरों में राजनांदगांव एवं डोंगरगांव में कैडेट्स को टेंट पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत् खाली मैदान में टेन्ट लगाया जाना व जिसका उपयोग कैंपिंग, हाइकिंग (लंबी पैदल यात्रा) एवं प्रशिक्षण के दौरान हवा, पानी, धूप इत्यादि से बचाव के लिए किया जाता है। उक्त प्रशिक्षण में राजनांदगांव शिविर में शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव, पं. किशोरीलाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पेंड्री, पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव, शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ एवं डोगरगांव में हो रहे शिविर में शासकीय डा. भीमराव अम्बेडकर पीजी महाविद्यालय, शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया, शास. एलसीएस महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के कैडेट सम्मिलित हुए। समस्त महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी व एनसीसी केयर टेकर और बटालियन के स्टाफ की उपस्थिति में शिविर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / शिक्षा विभाग में फंड की कमी नहीं है, इसलिए इस विभाग में भ्रष्ट अधिकारी का बोलबाला है, इसलिए ज्यादातर योजनाएं कागजों पर सफल हो जाता है, क्योकि कुछ भ्रष्ट अधिकारी जिनकी भूख खत्म नहीं होती है, वे जिस जिले में जाते है भ्रष्ट्राचार का बोलबाला रहता है। वैसी ही इन दिनों एक अधिकारी पूरे शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बने हुए है।
हेतराम सोम जहां भी पदस्थ रहे भ्रष्ट्राचार में लिप्त रहे, जैसे महासमुंद शिक्षा विभाग में उनके कार्यकाल में फर्नीचर घोटाला हुआ था, जिसकी जांच रिपोर्ट में इस अधिकारी को दोषी पाया गया और 2,18,94,670 (दो करोड़ अठ्ठारह लाख चैरान्वे हजार छ: सौ सत्तर) रूपये की वसूली हेतराम सोम से किया जाना था] जो आज तक नहीं हुआ, लेकिन राजनांदगांव में फर्नीचर घोटाला हुआ लेकिन बच गए और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जगदलपुर में भी ट्रांसफर घोटाला किया और मध्य सत्र में 17 स्कूलों को शिक्षक विहीन कर दिया था और जांच में इस अधिकारी को दोषी पाया गया और इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना था। राजनांदगांव ट्रांसफर में आ गए, राजनांदगांव में भी ऐसी की गलती दोहराया गया और मध्य सत्र में गुजराती अनुदान प्राप्त स्कूल के शिक्षकों को ट्रांसफर कर इस स्कूल को भी शिक्षक विहीन कर दिया और उच्च कार्यालय से जांच के आदेश दिया गया, जो आज तक नहीं हुआ। राजनांदगांव में जब से इस अधिकारी ने पदभार संभाला है लगातार घोटाले उजागर हो रहे है, लेकिन उन्हे बचा लिया जा रहा है।
राजनांदगांव में बर्तन घोटाला में घाटिया बर्तन वितरण करा दिया, जो बर्तन घाटिया है वह घाटिया ही रहेगा। ना उसे बांट देने से बढिय़ा तो नहीं हो जाएगा, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ, उन्हें बचा लिया गया और अब वेतन घोटाला जिसमें 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता को बढ़ाकर 21 प्रतिशत कर वेतन में वृद्धि कर दिया गया, जो भारी वित्तीय अनियमितता है।
घोटाला उजागर होने पर आनन-फानन में बढ़ी हुई वेतन कर्मचारियों से नगदी ही वापस ले लिया, जबकि बढ़ी हुई वेतन में इंक्मटैक्स भी काटा गया था उसका क्या होगा। बढ़ी हुई वेतन को नगदी वापस लेना का कौन सा नियम है। मामला उजागर हो गया अन्यथा वेतन डकार जाते और किसी को कानों कान खबर तक नहीं होता और अब आगे क्या घोटाला होने वाला है, इसका इंतजार ज्यादा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि बीते एक माह में जोरदार खरीदी और अनुकंपा नियुक्ति किया गया है, इसका बहुत जल्द खुलासा हो सकता है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / संस्कारधानी राजनांदगांव में इस वर्ष भी संस्कारधानी समस्त महाकाल मित्रमंडल राजनांदगांव द्वारा दिनाँक 10.03.2021 को बाबा महाकाल की भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी बाबा महाकाल की भव्य यात्रा का सफल आयोजन संस्कारधानी समस्त महाकाल मित्रमंडल के आयोजक निखिल द्विवेदी एवं मित्रों द्वारा निकाली गई थी जिसमें दूर दराज से आये हर वर्ग के अनेक शिवभक्त जिसमे बच्चे, युवागण, महिलाएँ, एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर यात्रा में हिस्सा लिया था और यात्रा को सफल बनाया था।तथा यह शानदार दूसरा वर्ष है जो इस यात्रा का आयोजन संस्कारधानी समस्त महाकाल मित्रमंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बच्चे शिवजी के रूप में अपने आप को प्रस्तुत भी करेंगे और अच्छी प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया जाएगा जिसमे प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय पुरस्कार 3001, तृतीय पुरस्कार 2001रखा गया है तथा अन्य भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरण किया जाएगा जो यात्रा में अघोरी बाबा, हाथी,घोड़े के रूप में अपने आप को यात्रा में प्रस्तुत करेंगे।
बाबा महाकाल की यात्रा 10 मार्च को सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा चौक,जमात पारा से प्रारंभ होगी तथा शिवभक्तों के साथ महाकाल की झांकी,डी.जे.में बाबा महाकाल के भजन, नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण के साथ भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात बाबा महाकाल की यात्रा म्युनिसिपल स्कूल मैदान, जी.ई. रोड पहुँच कर समाप्त की जाएगी। यात्रा के आयोजक निखिल द्विवेदी एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक शिवभक्तों से यह आग्रह किया है कि कृपया मास्क लगाकर आएं एवं शासन के नियमों का पालन कर यात्रा को सफल बनाने में हमारी मदद करें।
संस्कारधानी समस्त महाकाल मित्रमंडल के आयोजक निखिल द्विवेदी एवं कार्यकर्ताओं ने समस्त शहरवासियों से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा शिवभक्त इस यात्रा में सम्मिलित हो कर यात्रा को सफल बनाएँ एवं बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने जरूर पधारें।

नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट
जगदलपुर/ शौर्यपथ / श्री शंकर सेवा संघ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के नये अध्यक्ष आलोक अवस्थी निर्विरोध चुने गये है।रविवार को आहुत श्री शंकर देवालय परिसर में समाज की संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति ने नये पदाधिकारियों का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला,सचिव संतोष शुक्ला,कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा,सहसचिव राकेश तिवारी बनाये गये है। नव निर्वाचित अध्यक्ष अवस्थी ने कहा कि सभी की सहभागिता से सौंपे गये बडे़ दायित्व का निर्वहन करने का संपर्ण प्रयास होगा।समाज को संगठित करने व आगे बढा़ने का संकल्प है। आलोक अवस्थी नयापारा मोतीलाल नेहरु वार्ड के वर्तमान में पार्षद भी हैं

बठेना में सतनामी समाज के 5 लोगो की जघन्य हत्या का विरोध,दोषियों पर अविलंब कार्यवाही की माँग

नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट -
जगदलपुर / शौर्यपथ / बठेना काण्ड की गूंज परदेश के दुरस्त इलाके जगदलपुर में भी पहुँच गयी . जगदलपुर में प्रदेश सरकार के अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विरोध किया गया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया .
बता दे कि दुर्ग जिला के पाटन थाना के अंतर्गत ग्राम बठेना में सतनामी समाज के एक ही परिवार के पाँच लोगो की जघन्य हत्या के विरोध में आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्थानीय गोल बाजार चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी भी की गयी।अजा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजपाल कसेर ने बताया कि इस निर्मम घटना के दोषियों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिये। कांग्रेस के शासनकाल में कानून व्यवस्था ठप्प है। आज पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंग मंडावी,पूर्व विधायक संतोष बाफना ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,श्रीनिवास मिश्रा,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,सोमारू राम जांगड़े, ओम प्रकाश पासवान,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,मनोहर दत्त तिवारी,आर्येन्द सिंह आर्य, अतुल सिम्हा,प्रकाश झा,मनोज जंगम,उमेश वानखेडे़ मौजूद रहे

नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट -
नारायणपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केशरपाल, मर्दापाल, चमिया, में जाकर महिलाओ को साल श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर समान किया और विधायक जी ने तीनों कलस्टर को भवन निर्माण की घोषणा किया आज विधायक ने कहा की महिला हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही है

नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट -
जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करापी कि घटना दिनांक 24.04.2020 को हेमराज सिंह राठौर के नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी एवं फोटो सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करने की रिपोर्ट पर अपराध कर्मा-194/2020 भारा 292,509-ख, भावयि0, 67 आई0टी0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया
जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में धाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित सिदार, संजय वटूटी, आरक्ष्क प्रकाश नायक, डोमेन्द्र कुमार ठाकुर, नकुल नुरेटी व कृष्णा कुमार गावडे सायचर सेल के द्वारा चटना दिनांक से फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा था। जिस दौरान आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपी का लोकेशन जिला-गोरेल मिला .

नरेंद्र भवानी की रिपोर्ट जगदलपुर से - 

जगदलपुर / शौर्यपथ / अपने किये वादे के अनुसार अमित जोगी महिला दिवस के दिन सेमली गाँव पहुंचे व पीड़ित परिवार से मुलाकात की . अमित जोगी ने का ग्राउंड ज़ीरो में जा कर अधिकारिक्क रूप से कहा कि  “आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जिस प्रकार से सरकार ने बस्तर के कोने-कोने से चलकर आ रही बहनों और बेटियों को बलपूर्वक रोका, उस से यही लगता है कि भूपेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा लोन वरटू (घर वापसी) अभियान दूसरा सलवा जुडुम सिद्ध होगा। जिस सरकार ने जेल में झूठे नक्सली प्रकरणों में बंद बस्तरियों को रिहा करने का वादा किया था, आज वही सरकार बस्तर की निर्दोष बेटियों को एंकाउंटर की धमकी देके खुद को नक्सली बताके आत्मसमर्पण करने को प्रताड़ित करती है। जहाँ सलवा जुडुम ने अप्रशिक्षित बच्चों के हाथ में बंदूक़ पकड़ा के SPO पैदा किए और पूरे बस्तर को रणभूमि में बदल डाला, वहाँ अब लोन वरटू के ख़तरनाक खेल के चलते आत्मसमर्पण की जगह पुलिस हिरासत में आत्महत्याएँ होने लगी है। आत्मसमर्पण होना चाहिए लेकिन आत्महत्या की क़ीमत पर नहीं। इस पूरे मामले की न्यायिक जाँच होनी चाहिए।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के अवसर पर 08 मार्च को धमतरी पुलिस द्वारा *'अभिव्यक्ति'* जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों व योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जावेगी।

              पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के निर्देश पर दिनांक 08 मार्च 2021 से 14 मार्च 2021 तक 07 दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके आधार पर प्रत्येक दिवस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ आज रक्षित केंद्र धमतरी में संध्या 4:30 बजे किया गया जिसमें प्रसिद्धि प्राप्त जिले की महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

*आप मन के सुरक्षा, आपके हाथ, धमतरी पुलिस आप मन के साथ।*

       *'अभिव्यक्ति'* जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चियों को उनकी सुरक्षा,  कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

*मैं सशक्त हूँ....मेरी शक्ति तुमसे है।।*
        यह महज एक शब्द नहीं है, इसमें छुपी हुई है भावनाएं। भावनाएं उन मातृ शक्तियों के लिए जिन्होंने अपनी बच्चियों को ऐसी परवरिश, संस्कार, योग्यता दिखाने का अवसर सहयोग एवं ऐसी शक्ति दी, जिससे वह आगे बढ़कर अग्रणी पंक्ति में खड़ी हैं और समाज सेवा के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति से सुशोभित हैं।इन्हीं भावनाओं का सम्मान करते हुए धमतरी पुलिस ऐसी शक्ति को नमन करता है, जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से उन महिला पुलिस कर्मियों के साथ जुड़ी हुई है जो उन्हें कर्तव्यों के निर्वहन में सहयोग करती है। इन्हीं मातृ शक्तियों को नमन करते हुए धमतरी पुलिस की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)