September 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पर्यवेक्षक एवं अपर कलेक्टर जिला बालोद डॉ. अनिल बाजपेयी ने नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत चल रहे निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  उप जिला निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी उपस्थित थी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2, 7, 13, 18 एवं 20 के मतदान केन्द्रों में उपस्थित प्राधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारियों से फार्म क, ख, ग के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश के पालन करने एवं प्राप्त होने वाले आवेदन एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक, त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। निर्वाचक नामावली के संबंध में शिकायत होने पर पर्यवेक्षक के मोबाईल नंबर 9407780300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    - जोन आयुक्त स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अन्य को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे हैं प्रेरित
    - अब दवाइयां मिलेगी पर्ची में, दवाइयों को रखने में होगी सुविधा

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं! इस दौरान वे अपने क्षेत्रों में लगने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर पहुंच रहे हैं! स्वास्थ्य शिविर में स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर तथा बीपी चेक कराकर अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं! ताकि अधिक से अधिक लोग आकर स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज एवं दवाई का लाभ ले सके! आज मॉर्निंग विजिट में जोन आयुक्त प्रीति सिंह वार्ड 21 सुंदर नगर गुरुद्वारा के पास लगे हुए स्वास्थ्य शिविर में पहुंची! वहां उन्होंने आने वाले मरीजों की संख्या, वार्ड क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा दवाइयों का स्टाक की जानकारी ली! मजदूर पंजीयन कार्ड बनाने आए हुए आवेदन की स्थिति का जायजा लिया! उल्लेखनीय है कि मॉर्निंग विजिट में प्रतिदिन निगम के अधिकारी, कलेक्टर एवं प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं! इस दौरान नियमित रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं!
    21450 लोग अब तक करा चुके हैं इलाज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निगम क्षेत्र में किया जा रहा है! इस शिविर में अब तक 21450 लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज करा चुके हैं! जिसमें से 19927 मरीजों को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया है तथा 5372 मरीजों ने शिविर में लैब टेस्ट करवाया है!
    अब दवाइयां मिलेगी पर्ची में, दवाइयों को रखने में होगी सुविधा नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी, निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नित्य नए प्रयास कर रहे है! किसी विशेष दिवस पर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है! अब भिलाई निगम क्षेत्र में लगने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में दवाइयों को पर्ची में दी जाएगी! जिसकी शुरुआत हो चुकी है! पर्ची के एक कॉलम में दवाइयों का नाम तथा दूसरे कॉलम में दवाइयां लेने का समय चिकित्सकों द्वारा लिखा जा रहा है! उल्लेखनीय है कि मरीजों को दवाइयों को ले जाने में भी परेशानियां होती थी तथा दवाइयों के सेवन के लिए पृथक से दिए गए पर्ची में इसके सेवन का उल्लेख किया जाता था! अब ऐसी पर्ची तैयार की गई है, जिसमें दवाइयों को आसानी से रखा जा सकता है और इसी पर्ची में दवाइयों के नाम और सेवन का भी उल्लेख रहेगा! इससे मरीजों को दवाई का सेवन करने एवं दवाइयों को ले जाने में आसानी होगी!

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में बीते 3 दिनों से यात्री बसें बस स्टैंड के न आकर राजीव गांधी चौक से ही रवाना हो रही, जिसके चलते यात्रियों में बस स्टैंड से चौक तक जाना पड़ रहा है, वही कई यात्री अज्ञानतावश बस की तलाश में भटकते नज़र आ रहे है। बसों के चौक तक रुकने की मुख्य वजह बस स्टैंड में स्थित अस्थाई ठेले एवं दुकान एवं बस चालको के मध्य विवाद है। बस संचालको का कहना है कि नवागढ़ बस स्टैंड में दिन प्रतिदिन स्थाई ठेलों एवं दुकानों के चलते अतिक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, जिससे बसों के आवागमन तथा मोड़ने में दिक्कतें आती है, वही दुर्घटनाओं का भी अंदेशा रहता है। वहीं ठेला व अस्थाई दुकानदारो की प्रमुख जीविका बस यात्रियों पर ही निर्भर है इसलिए एकाएक हटना भी सम्भव नही है।
    बस सुपरवाइजर अब्दुल रहमान खान, राजा खान, सुभाष साहू, लतीफ खान आदि ने बताया कि बस चालकों ने फरवरी माह में तीन बार नगर पंचायत में बस स्टैंड में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत किया था, जिसपर सीएमओ नवागढ़ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठेलों को निर्देशित कर हटाया था, लेकिन कुछ ही देर पश्चात पुनः दुकाने आकर वही लग गईं। बस चालकों द्वारा हटाने को कहा गया तो विवाद की स्थिति बन रही थी, इसलिए बस चालकों ने फैसला किया कि जब तक बस स्टैंड में बसों के आवागमन एवं मोड़ने के लिए पर्याप्त स्थान का व्यवस्था नही किया जाता तब तक बसे चौक तक ही रहेंगी।
    चौक में भी लग रहा जाम
    चूंकि नवागढ़ से गुजरने वाली सभी यात्री बसे बस स्टैंड की जगह राजीव गांधी चौक में रुक रही है। बसों के खड़े होने से रास्ते पर जाम लग रहा है। अन्य वाहनों को भी आने जाने में दिक्कते हो रही है, बसों के खड़े होने से चौक में भीड़ की स्थिति बनती जा रही है, यदि जल्द ही व्यवस्था नही बनाई गई तो दिक्कतें बड़ती जाएंगी।
    बस स्टैंड पर निर्भर है अस्थाई ठेले
    बस स्टैंड के ठेला व्यवसायियों की एकमात्र आय का साधन बस यात्री है। ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लोग बस स्टैंड में ठेले पर दुकान लगाकर जीविका चलाते है। लॉकडाउन के चलते बसों के बंद होने से उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ा था, इसलिए यात्री बसों पर इनकी निर्भरता को नकारा नही जा सकता।

    " बस चालकों की शिकायत पर बस आवागन में बाधा पहुँचा रहे अस्थाई ठेले एवं दुकानों को हटा कर बसों के आवागन हेतु पर्याप्त स्थान बनाया गया था, फिर भी बस चालक चौक पर बस रोकने के लिए अड़े है। बस स्टैंड में उनके आवागन के लिए काफी स्थान है।"
    डीएल बर्मन
    सीएमओ नवागढ़।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित हर-हर गंगे, घर-घर गंगे योजना के तहत बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित मिन्टू बिसेन के निवास में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा विधिवत गंगा एवं देव स्थापना किया गया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक बीके वर्मा, मिलाप राम साहू, सन्तोष सिंह खुराना उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आगामी दिनों भारतीय जनता पार्टी की बुथ स्तर की संरचना करने दिशा निर्देश जारी किया गया है इसी कड़ी में यह कार्य संपादन हेतु दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर के अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में प्रमुख रुप से जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, अभियान प्रभारी सन्तोष सोनी व सह प्रभारी कांतिलाल जैन उपस्थित रहे।
    बैठक में उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों व महामंत्रीयों से बुथ की संरचना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सुझाव मांगे गए।
    आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर शिव कुमार तमेर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है कि निर्धारित समय अवधि के अंदर यह कार्यक्रम संपादित करना है क्योंकि कार्यक्रम बहुत ही गंभीरता के साथ संपादित हो सके ताकि महत्वपूर्ण जानकारी निर्धारित नियमावली के अनुरूप प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंच सके आगामी दिनों पार्टी संगठन के द्वारा अन्य कार्यक्रम भी आने हैं जो हम सभी को मिलकर संपादित करने हैं आशा करता हूं आप सभी पार्टी के द्वारा दिए गए निर्धारित समय अवधि के अंदर बुथ की संरचना का कार्य संपादित करेंगे
    भाजपा जिला मंत्री एवं बूथ संरचना निर्माण कार्यक्रम के प्रभारी संतोष सोनी ने कार्यक्रम के संपादन के विषय को लेकर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप सभी उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं और पूर्व में भी आप लोगों के द्वारा यह कार्यक्रम संपादित किया गया है चुकी इस बार प्रदेश भाजपा के द्वारा बूथ संरचना में नवीनता देते हुए महत्वपूर्ण अतिरिक्त जानकारियां मांगी गई है जिसमें आप सभी अपनी लगन और मेहनत से इस कार्यक्रम को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर लेंगे और आशा है कि जो जानकारियां प्रदेश के द्वारा हमसे मांगी गई है बिल्कुल सही सही निर्धारित मापदंड के अनुरूप भेजेंगे। आज हम इस बैठक में ही मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर इस कार्यक्रम को संपादित करेंगे
    बुथ संरचना निर्माण को लेकर मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है उनके नाम क्रमशः है गंजपारा सदर मंडल संदीप जैन चंडी शीतला मंडल विजय ताम्रकार, बोरसी मंडल विनायक नातू शुभेंदु बागची पटरी पारमंडल के एस ओझा अभिषेक गुप्ता हरियाणवी बढ़िया जेवरा सिरसा मंडल गुलाब साहू दिलीप वर्मा बोरी लिटिया मंडल अजय उमरे अहिवारा मंडल ईश्वर शर्मा अनुज साहू उतई मंडल अनिल साहू अंजोरा मंडल गिरेश साहू पाटन मध्य मंडल खेमलाल साहू दक्षिण मंडल लालेश्वर साहू उत्तर मंडल रुकमणी चंद्राकर धंधा मंडल है
    बैठक का संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया और आभार उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के सह प्रभारी कांतिलाल जैन गोलू ने किया
    आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, लुकेश बघेल दीपक चोपड़ा, गिरेश साहु, जितेंद्र यादव,फत्ते लाल वर्मा, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, श्रवण देशमुख पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव निषाद, उपासना चंद्राकर, खिलावन वर्मा, विनायक नातू, महामंत्री गण संदीप भाटिया, गुलाब साहू, दिलीप वर्मा, संतोष मार्कंडेय, संजय सिंह, रोहित राजपूत, विजय ताम्रकार, संदीप जैन, प्रमोद जैन वेद प्रकाश साहू, सोनू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / जिले में अब बच्चों को सुपोषण थाली के भोजन की महक घर से आंगनबाड़ी केंद्रों खींच कर ला रही है । आंगनवाड़ी केंद्रों पर दीदी बच्चों को हाथ धुलवा कर पोषण थाली देती है जिससे बच्चे खूब मजे लेकर खाते है|
    पर्यवेक्षक रीता चौधरी बताती है:“आंगनबाड़ी केंद्रों पर शासन द्वारा जारी कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा है । बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण थाली देने से पूर्व हाथों को अच्छे से धुलवाया और सैनिटाइज करवाया जाता है । साथ ही गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं का वज़न भी नियमित लिया जा रहा है ।
    पोषण थाली में दाल, चावल, रोटी रासेवाली मिक्स सब्जी, हरी भाजी, आचार, पापड़, सलाद में खीरा मूली, टमाटर, गाजर, हरी धनिया, नीबू , अंकुरित अनाज आदि में प्रोटीन के स्रोत प्रचुर मात्रा में रहता है। आंगनबाड़ी केंद्र से छह माह से तीन वर्ष, तीन वर्ष से छह वर्ष, गर्भवती,धात्री और किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखा जाता है । वही गर्भवती को महतारी जतन के तहत गर्म भोजन में संपूर्ण थाली परोसी जाती है , जिसमें दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी,रासेदार सब्जी,अचार,पापड़,सलाद अंकुरित दालें, आंगनबाड़ी में खिलाया जाता है और घर पर भी सभी सम्पूर्ण आहार को खाने को कहा जाता है ।
    उन्होंने बताया “भोजन में ऐसे तत्वों को शामिल किया जाना चाहिए जिनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन आदि मिल सके। टेक होम राशन (टीएचआर) को विविध रूपों में खाने का तरीका भी है । घर पर बच्चों को खाना अलग प्लेट या थाली में दे, जिससे पता चलता रहेगा आपके बच्चे ने कितना खाना खाया है। बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन सारणी के अनुसार भेजें, साथ ही पढ लिखकर और पौष्टिक आहार खाकर वह कुपोषण से बच सकेंगे”।
    सुपोषित भोजन क्यों जरुरी
    शरीर को स्वस्थ्य रखने में पोषक तत्व का अहम रोल होता है। जब कोई महिला गर्भवती होती है तो पोषण बच्चे के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। गर्भ में पल रहा बच्चा अपनी माता से गर्भ नाला द्वारा पोषण प्राप्त करता है। गर्भवस्था के दौरान महिलाओं का खान पान सही होना बहुत जरूरी है। अगर माता में पोषण की कमी या संक्रमण हुआ तो इसका सीधा असर बच्चे के मस्तिष्क और उसके शरीर के विकास पर पड़ सकता है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर के हाई स्कूल क्रमांक-1 के मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिला प्रशासन/राजस्व विभाग-महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा विभाग- पीडब्ल्यूडी और सूचना एवं प्रौद्योगिकी-विद्युत विभाग के बीच कुल मैच खेले गए।
    पहला मैच जिला प्रशासन/राजस्व विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मध्य खेला गया। इस मैच में जिला प्रशासन ने 27 रनों से विजय हासिल की। कलेक्टर यशवंत कुमार की कप्तानी में राजस्व विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 117 रन बनाकर महिला बाल विकास विभाग के सामने जीत के लिए 118 रनों का लक्ष्य दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पूरे विकेट खोकर 90 रन ही बना पाई। इस मैच में राजस्व विभाग की टीम के श्री संदीप साय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
    दूसरा मैच उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच खेला गया। इस मैच में उच्च शिक्षा विभाग की टीम 47 रनों से विजयी रही। उच्च शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 140 रन बनाए। लोक निर्माण विभाग की टीम मात्र 96 रन ही बना पाई। इस मैच में उच्च शिक्षा विभाग के श्री एस राठौर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
    तीसरा मैच सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग और विद्युत विभाग के मध्य खेला गया। विद्युत विभाग की टीम ने टास जीतकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। विद्युत विभाग की टीम मात्र 83 रन बना सकी। इस प्रकार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की टीम 45 रनों से विजयी रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अनिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
    04 मार्च को होगे 02 मैच-
    प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरूवार चार मार्च को 02 मैच खेले जाएगे। पहला मैच पुलिस और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और दूसरा मैच कृषि और खाद्य विभाग के बीच खेला जाएगा।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ /आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति जवाहर उत्कर्ष योजना वर्ष 2021-22 के तहत प्रवेश चयन परीक्षा 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से जांजगीर के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि परीक्षार्थियों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होने कहा गया है। पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र रोल नंबर आवंटित किया जाएगा।जिन छात्र-छात्राओं द्वारा पालक की सहमति, आयकर दाता नहीं होने का प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है वे परीक्षा के पूर्व जमा कर सकते हैं। जिनके पालक आयकर आता है उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा चौथी की अंकसूची जमा नहीं किया है, उन्हें परीक्षा के पूर्व अनिवार्य रूप से अंकसूची की छाया प्रति जमा करनी होगी। परीक्षा केंद्र परिसर में कोविड-19 प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन करना होगा।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोविड-19, के संक्रमण से बचाव और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 2 मार्च तक जिले में ऐसे 11 हजार 355 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लाख 85 हजार 365 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका जांजगीर-नैला में अबतक 1 लाख 60 हजर 100 रूपये, चांपा में 72 हजार 700 रूपये, अकलतरा में 54 हजार 100 रूपये और सक्ती में 82 हजार 100 रूपये जुर्माने के रूप में वसूल किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नवागढ़ में 78 हजार 600 रूपये, शिवरीनारायण में 1 लाख 24 हजार 650 रूपये, बलौदा में 42 हजार 40 रूपये, सारागांव में 40 हजार 45 रूपये, बाराद्वार में 66 हजार रूपये, जैजैपुर में 42 हजार 50 रूपये, अड़भार में 55 हजार 750 रूपये, नगर पंचायत डभरा में 96 हजार 300 रूपये, चन्द्रपुर में 1 लाख 310 रूपये, राहौद में 79 हजार रूपये 100 और खरौद में 91 हजार 520 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision