
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के कोंडागांव जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष नरेंद्र नेताम और बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने कोंडागांव जिले के मारंगपुरी स्व. धनीराम किसान ने सिस्टम से लाचार होके आत्महत्या कर लिया था, पूर्व में भी इस मामले को लेके किसान के परिवार साथ जिलाधिकारी कार्यलय का हजारो लोगो संग पार्टी मुख्य अमित जोगी जी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन की गलती से किसान आत्महत्या करने में हुवा मजबूर कह इसका हर्जाना भी भरे प्रशासन की बात कह किसान परिवार को 25 लाख का मुवावजा एवं स्व.धनीराम की दोनों पुत्रियों को योग्यतानुसार नौकरी की रखी गई थी मांग लेकिन आज 1 माह से जय्दा समय बीत जाने के बाद भी आज तक इस ज्वलंत मांग पर प्रशासन का कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देख फिर से इस मांग की आवाज को तेज करते हुए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के नेता नरेंद्र नेताम एवं नरेंद्र भवानी ने जिलाधिकारी नाम ज्ञापन देके कहा गया है की अगर यह मांग आने वाले 8 दिन के भीतर प्रशासन द्वारा संतुष्टि जवाब नहीं मिलती है तो शुरू दिन से ही शुरू होजायेगा आमरण अनशन जो पूरी तरह से शान्ति पूर्वक ढंग से होगा शुरू एवं जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह अनशन रहेगा जारी फिर क्यों ना और एक जाने चली जाए लेकिन कोंडागांव क्षेत्र के किसान के साथ अन्याय होने नहीं देगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी .
खास बाते ..
स्व. धनीराम को आत्हत्या करने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से उकसाने एवं मजबूर करने वाले बैंक कर्मचारी एवं जमीन रकबा कम होने पर राजस्व विभाग से तहसीलदार और पटवारी पे हो दंडात्मक कार्यवाही -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जांच में जताया किसान को शराबी मानसिक संतुलन का खोना, जबकि वास्तविकता कुछ और है जांच दोबारा हो सबकी उपस्थिति में और स्व. धनीराम कैसे थे सार्वजनिक रूप से बताये प्रशासन और मांगे माफ़ी
जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष एवं सरगीपाल पंचायत सरपंच श्रीमती चंपा नाग ने मांग के तहत जिस प्रकार से बस्तर पुलिस ने पुलिस हस्तक्षेप कर ! हुए भ्रष्टाचार पे प्रार्थियो का बयान लेना वास्तव में जनता की जित है, पुलिस की इस कदम से अन्य पंचायतो में एक अच्छा सन्देश भी जाएगा की जनता का विकास कार्य हेतु पैसा उसी विकास कार्य में लगना चाहिए ताकि जनता उसका लाभ ले सके, आगामी दिनों में यह मामले को ले को 8 फ़रवरी को जिला कार्यलय का घेराव निर्धारित है अन्य दो और मांग अधूरा है, जैसे विभागीय जांच कर तात्कालीन सचिव, तात्कालीन अधिकारी, एवं अन्य जिम्मेदार लोगो पे कार्यवाही कर रिकवरी करे ताकि लुटा हुवा लाखो का रकम वापस जनता के हित में उपयोग किया जा सके ! बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, सरपंच श्रीमती चंपा नाग, पंच सोनधर, पंच मनीराम, और अन्य साथी गण उपस्थित थे .
कथन ..
* सरगीपाल पंचायत में हुए घोटाले पे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी की मांग थी की मामले में हो पुलिस हस्तक्षेप हो और आज दिनांक 1/02/2021 को प्रार्थियो का बयान हुवा दर्ज -- नरेंद्र भवानी
जगदलपुर / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की जगदलपुर पूर्व में हुए आत्महत्या के प्रयास में युवा दूकान दार की इलाज दौरान हुवा दर्दनाक मौत जिनके कारण युवक को ऐसा कदम उठाना पड़ा वे लोग आखिर क्यों रहे आज़ाद बस्तर पुलिस से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी पहले भी निवेदन कर चुकी है, की इस पैसे लेन देन से त्रस्त होकर युवक दूकानदार बाकायदा आरोपियों का नाम लेकर आत्महत्या करने का किया था प्रयास बड़ी दुःख के साथ बताना पड रहा है की अब वह युवक हमारे बिच नहीं रहा
आखिर कब तक रसूकदार लोग ऐसे गरीबो को ब्याज में पैसा देके जबरन पैसा उगाई करने में पीछे नहीं हटते आखिर कार दूकानदार को पैसा वापसी के लिए इतना मजबूर होना पड़ा की वो अपने आप को आत्मदाह करने तक के बारे में सोच लिए और अपने आपको आग भी लगा लिया और आखिर कार अब वो सो गया अब वो भाइ इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन किसी को क्या फर्क पड़ेगा अब फिर से यही लोग जिनके कारण यह दुकानदार मौत को गले लगाया वहीं लोग फिर से किसी को अपने धंदा के लिए ब्याज में पैसे देंगे फिर से मूल से जय्दा ब्याज वसूलेंगे सक्षम व्यक्ति रहा तो ठीक नहीं तो फिर से इन रसूकदारों द्वारा ऐसी ही प्रताड़ित अपमानित कर अपना पैसा वसूली करेंगे और यह सिलसिला चलता रहेगा
मृतक अपने बयान में कोई रोहित शर्मा और मेघा शर्मा का नाम ले रहा है जो दो लोग है और धरमपुरा निवासी है मृतक को न्याय दिलाने हेतु बस्तर पुलिस यह दो शर्मा जिनका नाम मृतक बार बार अपने बयान में ले रहा है इन्हे तुरंत गिरफ्तार करे और न्याय का परिचय देवे .
की कार्यवाही की मांग ...
घटना को एक से दो दिन हो जाने के बाद भी नहीं हुवा था एफ.आई.आर लेट लतीफ़ से फिर हुवा एफ आई आर मृतक के बयान अनुसार इस घटना का जिम्मेदार कौन पुलिस को है पता त्वरित करे गिरफ्तार हो दंडात्मक कार्यवाही - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
जगदलपुर / शौर्यपथ / ज्ञात हो कि कल जगदलपुर विधानसभा के ग्राम कलचा में जो हृदय विदारक दुर्घटना घटी उसमें घायलों का हालचाल जानने सुशील मौर्य आज मेडिकल कॉलेज पहुँचे, एवं घायल ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इसी बीच एक घायल बिताय बाई को खून की आवश्यकता थी,जिसपर तत्काल उन्होंने खून की व्यवस्था करवाया। इस बीच उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव ज़ाहिद हुसैन,युवा कांग्रेस जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान एवं एन एस यू आई के जिला सचिव नीलम कश्यप भी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 32 वॉ सड़क सुरक्षा माह में फरवरी 1 में हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहन चालको का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें स्पर्श हास्पिटल रामनगर के डॉक्टर अनुप दुबे एवं उनकी टीम स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण में 55 चालक/परिचालको का परीक्षण किया गया जिसमें 09 लोगो को चश्मा लगाने हेतु सुझाव दिया गया, 05 बीपी के मरीज पाये गये 01 शुगर शिकायत पायी गई। यह शिविर आगामी 02 दिवस 2 और 3 फरवरी तक हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित किया जावेगा।
इसी प्रकार यातायात प्रशिक्षण के लिये गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा बीएसपी के कुल-95 अधिकारियों को एच.आर.डी. भवन मेन गेट भिलाई इस्पात संयंत्र में सड़क सुरक्षा के संबंध में पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया जिसके अंतर्गत वाहन चालन करने से पहले हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए वाहन कहां पार्क करना चाहिए कहां नहीं, ओव्हर टेक करते समय कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए एवं कौन-कौन सी छोटी-छोटी गलतियों से हम सड़क में दुर्घटना के शिकार होते है, प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों को भविष्य में यातायात के सभी नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में घर परिवार एवं मित्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया जिससे भविष्य में हम जिला दुर्ग को सड़क दुर्घटना मुक्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों मे सफल हो सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक राजमणी सिंह, आरक्षक तिलक साहू उपस्थित रहें।
दो करोड़ रूपए की लागत से बना आदिवासी सामाजिक भवन लोकार्पित
सुकमा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां सुकमा जिला मुख्यालय में एक करोड़ 99 लाख की लागत से बने सर्व आदिवासी समाज के समाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भवन परिसर में पांच लाख रुपए की लागत से बूढ़ा देव मंदिर बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा जी के प्रयासों से यह सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन बनाया गया है, जो समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे सामाजिक कार्यक्रम, शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा होगी। उन्होंने सुकमा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी और घोटुल बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल गतिविधियों में संलिप्तता के नाम पर निर्दोष आदिवासी, जो जेल में बन्द है, उनकी रिहाई के लिए विधिसंवत कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, इन कम्पनियों में निवेश करने वाले लोगों को उनकी निवेश की गई राशि लौटाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सर्व आदिवासी समाज सुकमा द्वारा प्रस्तुत मांग पत्रों पर गंभीरता से कार्यवाही करने की बात कही। लोकार्पित सर्व आदिवासी समाज के समाजिक भवन में आठ वीआईपी कक्ष सहित स्टोर रूम, बैठक कक्ष का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही परिसर में 06 दुकानों का निर्माण भी किया गया है, जिनसे होने वाली आय से भवन का संधारण किया जाएगा।
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।मंत्री लखमा ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में रहने वाले सभी भूमिहीन वनवासियों को भूमि दी जाएगी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद दीपक बैज, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष पोज्जा राम मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सुकमा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के दौरान वहां परंपरागत खेल पिट्टूल खेल रहे बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके और बच्चों के हाथों से गेंद लेकर पिट्टूल खेलने लगे। मुख्यमंत्री ने अपनी अचूक निशानेबाजी का जौहर दिखाते हुए एकदम सटीक निशाना साधा।
बच्चों ने अपने हाथों से बनाई मुख्यमंत्री की पेंटिंग उन्हें भेंट की
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और वहां विद्यार्थियों द्वारा बनाई गईं सुंदर कलाकृतियां भी देखीं। इस दौरान कक्षा नवमी की छात्रा प्रीति सेठिया ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई उनकी सुंदर पेंटिंग भेंट की।
सुकमा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 50 स्कूटी और दो एंबुलेंस भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया उनमें मुख्य रूप से तालनार-कोडरीपाल मार्ग के शबरी नदी पर 10.96 करोड रूपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल, 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का उन्नयन कार्य, 16 करोड़ रूपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, 6 करोड़ रुपए की लागत से कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, 5 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से छिन्दगढ़, दोरनापाल और कोन्टा के तीन मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र, डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल ड्रग्स गोदाम, एक करोड़ 99 लाख रूपए कंी लागत सेे सर्व आदिवासी सामुदायिक भवन, एक करोड़ रूपए की लागत सेे केन्द्रीय पुस्तकालय, 9 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से विभिन्न बालक एवं बालिका छात्रावास, वनबंधु आश्रम, कन्या हाई स्कूल भवन, किस्टाराम, बाडनपाल, पोगाभेज्जी, आरगट्टा, कांजीपानी, गंजेनार, गोंडेरास, 8 धुर नक्सल-प्रभावित स्थानों में 2 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केन्द्र, 8 करोड़ 67 लाख रूपए के विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं 05 स्थानों पर पुल-पुलिया, जनपद पंचायत सुकमा क्षेत्रातंर्गत 16 स्थानों पर एक करोड़ 3 लाख रूपए की लागत सेे आंगनबाड़ी भवन, महिला स्वसहायता समूह हेतु एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से 25 नग आजीविका कार्य हेतु शेड, पाकेला, चिपुरपाल, पुसपाल, रामाराम, केरलापाल, बुडदी व ढोंढरा में निर्मित एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से ठोस तरल प्रबंधन हेतु शेड, 2 करोड़ 8 लाख रूपए लागत के 7 हाट बाजार शेड शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने जिन नये स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन तोंगपाल, 4 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से डोलेरास छिन्दगढ़ सुकमा में 100-100 सीटर बालक आश्रम भवन, 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से छिन्दगढ़, तोंगपाल, मारेंगा, नेतानार, लेदा आदि 25 स्थानों ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 102 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से लगभग 158 किलोमीटर के नए सड़क, रामपुरम, चिंगावरम, नीलावरम, झापरा आदि कुल 11 स्थलों पर 6 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत सेे ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 23 स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों पर 4.5 करोड़ रूपए की लागत से सौर-विद्युतीकरण संयंत्र की स्थापना कार्य शामिल है।
पक्षी महोत्सव गिधवा परसदा में आये विशेषज्ञों ने बताया पक्षियों का महत्व
दुर्ग / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले के गिधवा परसदा में चल रहे पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन विशेग्यो ने पक्षियों और उसके महत्व सहित पक्षियों का हमारे जीवन में महत्व को विस्तार से समझाया। पक्षी प्रेमियों और विशेषज्ञों ने गिधवा और पसरदा में आये पक्षियों का दर्शन किया। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रोफेसर श्री हितेंद्र टंडन ने पक्षी और किसानों के बीच संबंध के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सैकड़ो वर्षो से पक्षी हमारे जीवन का हिस्सा हैं मुर्गे की बांग से किसान सुबह उठता और अपने दिन की शुरुआत करता था। मौसम का अनुमान भी किसान पक्षियों के आने से करते थे, देवभोग के एक गाँव मे जब-जब पक्षी आये तब किसानों ने खेती प्रारम्भ करते हैं। बारिश के आगमन को पक्षियों के आगमन से जोड़ कर देखते हैं।
उन्होंने बताया कि बगुला सबसे पहले किसानों के खेतों से कीट को साफ करता है, जैसे ही तालाब में पानी भरता है तो कीड़े मकोड़े के अंडे उपर आ जाते हैं उन्हें ये खाते हैं पहले कीटनाशक का पहला काम पक्षी करते हैं। वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य मोहित साहू ने पक्षियों के प्रवास को विस्तार से समझाते हुए कहा कि रशिया चाइना उत्तरी ध्रुव के पास से 8 से 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, रास्ते मे कई पर्वत आते हैं जिनको भी पार करके ये इंडोनेशिया मलेशिया तक जाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत मे पक्षियों का प्रवास 3 मार्ग से होता है ,जिसमे सेंट्रल एशियन फ्लावे सबसे छोटा मार्ग है जिसमे लगभग 30देश आते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पक्षी पहाड़ो के ऊपर से उड़ते है कुछ पहाड़ो के दरारो से निकलते हैं। कुछ पक्षी समुद्र की करीब से उड़ते हैं। डिमाइजल क्रेन और बार हेडेड गूस हिमालय के ऊपर से उड़ के आते हैं। 29 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ कर आते हैं।
उन्होंने इस क्षेत्र में देखे गए पक्षी ब्लैक टेल्ड गोडविट के बारे में बताया कि यह मात्र 11 दिनों में 12 हजार किलोमीटर की यात्रा करके प्रशांत महासागर के ऊपर उड़कर अलास्का से न्यूजीलैंड तक जाता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पीसीसीएफ आर के सिंह ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता और गाँव मे सामुदायिक सहभागिता पक्षियों के संरक्षण की बात कही साथ ही कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चों को ये शिक्षा दिए जाने के सम्बंध में हमे विचार करने चाहिए। जशपुर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर के सौरभ सिंग के द्वारा गिधवा परसदा में जल संरक्षण पर व्याख्यान दिया गया। बच्चों के लिए पेंटिंग और प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
