
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के सहायक अभियंता बी. के. सिंह को प्रभारी कार्यपालन अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने उक्त जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू के अवकाश पर रहने के कारण दी है। श्री सिंह भवन अनुज्ञा संबंधी दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।
कार्यपालन अभियंता 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसे देखते हुए अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम के आयुक्त ने श्री सिंह का प्रभार बदलते हुए नई जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा उप अभियंताओं का कार्य विभाजन नए सिरे से किया गया। उल्लेखनीय है कि रिसाली नगर पालिक निगम के गठन के बाद उप अभियंता एस के सिंह भदौरिया ने पदभार ग्रहण किया है। वर्तमान में रिसाली निगम के 40 वार्डों की जिम्मेदारी 5 उप अभियंता पर है।
बदला प्रभार
उप अभियंता अखिलेश गुप्ता पुरैना वार्ड 38,39,40 का क्षेत्र, वार्ड 37 जोरातराई, वार्ड 35, 36 डुंडेरा, वार्ड 32, 33 , 34 नेवई से संबंधित समस्त कार्य (भवन अनुज्ञा का छोड़कर) एवं विद्युत कार्य स्टोर, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) का कार्य देखेंगे। इसी प्रकार उप अभियंता हिमांशु कावड़े रूआबांधा वार्ड 1,2,3,4 का क्षेत्र से संबंधित समस्त कार्य एवं पेयजल, स्टोर, पेयजल टैंकर व्यवस्था, कर्मशाला, भवन अनुज्ञा से संबंधित कार्य देखेंगे। उप अभियंता उमयंती ठाकुर स्टेशन मरोदा वार्ड 16,17,18,19,20,21 का क्षेत्र, वार्ड 13, 14, 15 टंकी मरोदा, वार्ड 7, 8 रिसाली सेक्टर उत्तर, वार्ड 9, 10 रिसाली सेक्टर दक्षिण से संबंधित समस्त कार्य (भवन अनुज्ञा का छोड़कर) सर्विस लेवल बेंच माकिंग (एसएलबीएम) का कार्य देखेंगे। उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर प्रगति नगर वार्ड 22,23,24,25,26, का क्षेत्र, मरोदा सेक्टर वार्ड 11,12, से संबंधित समस्त क्षेत्र का कार्य (भवन अनुज्ञा का छोड़कर) और उप अभियंता एस के सिंह भदौरिया रिसाली बस्ती वार्ड 27,28,29,30,31 का क्षेत्र, रूआबांधा सेक्टर वार्ड 5,6 से संबंधित समस्त क्षेत्र का कार्य (भवन अनुज्ञा का छोड़कर) का कार्य देखेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन व जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को अब तक का सबसे निराशाजनक और छत्तीसगढ़ के युवाओं का अहित करने वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व हर घर रोजगार घर-घर रोजगार का नारा देने वालों ने छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को 2500 रुपया प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन बजट में नई नौकरी ,स्वरोजगार , कौशल विकास का जिक्र तक नहीं है यही नहीं स्वरोजगार को लेकर कोई ठोस नीति भी नहीं बताया हैं और ना ही बेरोजगारी भत्ता के लिए कोई प्रावधान। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को धोखा दिया हैं और बीते दो वर्षों का बेरोजगारी भत्ता जो लगभग 6 हजार करोड़ से अधिक है की राशि दबा कर बैठी हैं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक का 6 हजार करोड़ निकालने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कब होगा न्याय तारीख बताएं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिले के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि युवाओं के हक को दबा कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कल्पना कैसे की जा सकती हैं? मुख्यमंत्री स्वयं इस जिले के होने के बाद भी दुर्ग जिले में कुछ भी उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं दे पाए है बजट में रोजगार को लेकर, रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले भी कोई प्रावधान नहीं हैं। उद्योग की स्तिथि 2 वर्ष में निराशाजनक हो गयी हैं। बजट में नए उद्योग को लेकर कोई ठोस नीति स्पष्ठ नजर नहीं आती। इन्फ्रस्ट्रक्टर डिवेलपमेंट के नाम पर भी बजट में निराशा ही नजर आ रही हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेश के महान कवि संत पवन दीवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा पवन दीवान जी ने छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान जगाने का काम किया, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आंदोलन किया, छत्तीसगढ़ी भाषा को भागवत कथा में शामिल कर उसे जन-जन में प्रसारित-प्रचारित करने और मातृभाषा के प्रति सम्मान जगाने का काम किया। उन्होंने हर मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो एक सफल कवि, भागवताचार्य, खिलाड़ी और राजनेता के तौर जाने और माने गए. जिन्होंने एक पंक्ति में जीवन के मूल्य को समझा दिया था….तहूँ होबे राख…महूँ होहू राख…जैसे अनेक कविताएं लिखी जो प्रदेश की मट्टी की महक को महसूस कराती थी।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा पारित किया गया बजट प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला बजट है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से राशि देने, गौधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वनोपज की खरीदी, बिजली बिल हाफ योजना को बजट में बरकरार रखना कांग्रेस सरकार की आम जनता के प्रति अच्छी सोच को दर्शाता है।
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार के कल्याणकारी बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पूरी तरह निराधार है, जो किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस देने की बात कह कर मुकर चुके हैं। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार, हरेक के खाते में 15 लाख रुपए देने और किसानों की आय दुगुना करने, महंगाई दूर करने जैसे अनेक वायदों को भुला दिया।
राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसान, मजदूर सहित आम जनता के आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट पेश किया है। दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने रेल किराया बढ़ाकर, पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर आम जनता को कमरतोड़ महंगाई की ओर धकेल दिया है।
राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार के तीसरे बजट में मछली पालन को कृषि का दर्जा देने, 119 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने, नए कालेजों को अनुमति देकर शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार, नरवा योजना के तहत नदी-नालों का जल संवर्धन को बढ़ाकर सिंचाई रकबा में विस्तार, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना, सी मार्ट योजना के तहत वनोपज को सीधे उपभोक्ता से जोड़ना, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, स्वास्थ्य योजना के बजट में बढ़ोतरी करने का प्रावधान किया है जिससे पता चलता है कि यह बजट सर्वहारा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले के परिवहन विभाग में अजब गजब की कार्यशैली चल रही है,जिसका ताजा उदाहरण एक निरीक्षक की नियुक्ति पर देखने मिल रहा है,जिसे लेकर आज मोदी आर्मी संगठन ने परिवहन मंत्री के नाम जांच हेतु जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा,ज्ञात हो की हाल ही में मीडिया बंधुओं तथा मोदी आर्मी संगठन द्वारा प्रमाण सहित गंभीर आरोपों के तहत परिवहन विभाग ने आनन फानन में उड़नदस्ता विभाग के निरीक्षक आनंद शर्मा को निलंबित कर रायपुर भेज दिया था,किंतु इस कार्यवाही से मोदी आर्मी संगठन सहमत न होते हुए परिवहन मंत्री के प्रभार जिले में हो रहे गड़बड़ी पर निष्पक्ष जांच हेतु परिवहन मंत्री जी दुर्ग दौरे पर उन्हें ज्ञापन भी दिया,किंतु जांच होना तो दूर विभाग ने पुनः उसी अधिकारी की नियुक्ति दुर्ग जिले में कर दी जिसे निलंबित किया गया था .
यह सब समक्ष आने के बाद निश्चित रूप से इस बात को बल मिलता है की विभाग ने यह कार्यवाही सिर्फ मामले की कुछ दिनों के टालने की लिए ही की गई थी,प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि एक अधिकारी द्वारा इतनी बड़े पैमाने पर धांधली और वसूली नही की जा सकती निश्चित तौर पर इस पूरे खेल में कई बड़े लोगों का हांथ है जिन्होंने साजिश के तहत दिखावे के खातिर ही कुछ दिनों हेतु निरीक्षक को निलंबित किया फिर पुनः उनकी बहाली कर दी गई,दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री स्वयं परिवहन विभाग का पद संभाल रहे हैं और मुख्यमंत्री जी का गृह जिला भी दुर्ग है .
ऐसे में एक अधिकारी भ्रष्टाचार को अंजाम दे और सब मौन रहे यह कदापि संभव नज़र नही आता,यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नही की गई तो प्रभारी मंत्री के दुर्ग जिले के दौरे के दौरान मोदी आर्मी उनका पुर जोर विरोध करेगी,ज्ञापन सौंपने के दौरान वरुण जोशी,अनेंद्र ताम्रकार,राजा यादव,यश कसेर,विक्की लाखे,शुभम यादव,दुर्गेश रामटेके,रिंकू,संस्कार,रजत,इशु यादव,सौरभ,वीरेंद्र आदि उपस्थित थे!
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
सरसींवा / शौर्यपथ / सरसींवा के थाना परिसर में शहादत दिवस पर दंतेवाड़ा कुँवाकोंडा थाना के उप निरीक्षक शहीद विवेक शुक्ला के मूर्ति का अनावरण आज बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण जी द्वारा किया गया। थाना परिसर में शहीद स्मारक के निर्माण के अवसर पर सरसींवा एवं आस पास के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने इस अवसर में अपनी उपस्थिति दी।
शहीद विवेक शुक्ला का जन्म सरसींवा के जाने माने व्यापारी श्री जयप्रकाश शुक्ला एवं श्रीमती कुसुम शुक्ला के यहाँ हुआ तथा शहीद विवेक शुक्ला इनके बड़े सुपुत्र थे जिनकी वीरता की गाथा आज भी पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में भर्ती होने आने वाले नवजवानों को आज भी सुनाई जाती है। शहीद विवेक शुक्ला बचपन से ही प्रतिभावान छात्र रहे एवं अपनी शिक्षा दीक्षा रायपुर नवदय विद्यालय से पूर्ण की एवं आगे की पढ़ाई बिलासपुर से की। वर्ष 2014 में दंतेवाड़ा कुँवाकोंडा थाना के अंतर्गत नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।
इस अवसर पर बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण, जयप्रकाश शुक्ला, श्रीमती कुसुम शुक्ला, पत्नी रीमा शुक्ला, सार्थक सृजन (पुत्र) शैलजा शर्मा (शहीद विवेक शुक्ला की दीदी), वैभव शुक्ला( छोटे भाई),श्रुति शुक्ला एवं आसपास के क्षेत्रों से आये लोग उपस्थित रहे।
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी दिल्ली में आल इंडिया अनऑर्गेनाइजेडवर्कर कांग्रेस (AIUWC) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज खत्म हुई। AIUWC के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह जी की अध्यक्षता में यह बैठक कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय 24, अकबर रोड़ में हुई। इस बैठक में AIUWC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों समेत सभी प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चाएं की गई।
शनिवार को शूरू हुई इस बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत और मंच संचालन AIUWC के राष्ट्रीय समन्वयक श्री अरूण कुमार त्रिपाठी जी ने किया। उसके बाद उद्घाटन भाषण कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष पवन बंसल जी ने दिया। कांग्रेस के पूर्व सांसद और महासचिव तारिक अनवर जी, पूर्व सासंद संदीप दीक्षित जी और मनीष जी ने भी भविष्य के लिए मार्गदर्शन हेतु बेहतरीन सुझाव दिए।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक डा. साई अनामिका जी, मुकेश डागर जी, Ms शहनाज रफीक जी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय समेत सभी राष्ट्रीय समन्वयक, सभी राज्यों के प्रभारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी भाग लिया और अपने-अपने राज्यों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कुछ राज्यों में लाॅकडाऊन की वजह से जो पदाधिकारी पहुँच नही पाए, वे सभी Zoom के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
पदाधिकारियों की इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एजेंडा तय किया गया और आगामी होने वाले चुनाव में AIUWC की भूमिका क्या होगी, उस पर भी चर्चा की गई। संगठन के विस्तार हेतु कुछ नई जिम्मेदारी भी तय की गई हैं।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या., सेक्टर 1, भिलाई को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की उपधारा (1) के अंतर्गत समय सीमा में बकाया राशि 772313.00 (7 लाख 72 हजार 313 रुपए) जमा करने नोटिस दिया गया था! परंतु प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या., सेक्टर 1, भिलाई द्वारा राशि जमा नहीं की गई है जिस पर आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कुर्की का वारन्ट जारी कर दिया है। इसके लिए जोन क्रमांक 3 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर को अधिनियम की धारा 175 के तहत् आदेश दिया गया है कि जब तक कि प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या., सेक्टर 1, भिलाई समाधान योग्य यह सिद्ध न कर दे कि मांगी गई राशि नगर पालिक निगम, भिलाई को चुका दी गई है तथा जब तक कि मांगी गई राशि चुका न दें वसूली के समस्त खर्च सहित प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या., सेक्टर 1, भिलाई के चल सम्पत्ति के अभिहरण या उसकी अचल सम्पत्ति की कुर्की तथा विक्रय द्वारा वसूल धारा 178 के अंतर्गत कार्यवाही की जाये।
अधिनियम की धारा 177 के उपबंधों के अधीन रहते हुए वारन्ट में निर्देश अभिहरण करने की दृष्टि से सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच किसी भी समय भवन के बाहरी या भीतरी दरवाजे या खिड़की को तोड़कर खोलने के लिए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर को प्राधिकृत किया गया है साथ ही श्री चंद्राकर 26 मार्च 2021 को या उसके पूर्व वारन्ट जारी किये गयेे दिनांक से कुर्क की गई सम्पत्ति की तालिका को भी संलग्न कराएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति मर्या. सेक्टर 1, भिलाई ने वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2019-20 तक की अवधि का टैक्स जमा नहीं किया है! संपत्ति कर 586296 रुपए, शिक्षा उपकर 35036 रुपए, समेकित कर 8420 रुपए, अधिभार 113361 रुपए, शास्ती 4000 रुपए तथा यूजर चार्ज 25200 रुपए इस प्रकार कुल योग 772313 रुपए बकाया है!
सेल्फ सेस्टेनेबल गौठान बनाने की दिशा में कार्य करें साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि गर्मी में पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता से करना आवश्यक है। सभी जनपद सीईओ पेयजल की उपलब्धता के लिए समुचित तैयारी रखें इसके लिए हेण्डपंप की स्थिति तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी रखें। उक्त बातें कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर वर्मा ने बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन बढ़ाने की जरूरत है। अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्ताओं और कोरोना वारियर्स के बाद 45 से 59 वर्ष तक के विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित कोमार्बिड व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वहीं तीन निजी चिकित्सालयों में भी वैक्सीनेशन आरंभ है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक उपायों को निरंतर आदत में बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सेल्फ सस्टेनेबल गौठान की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कृषि, वन, उद्यानिकी सहित संबंधित विभाग वर्मी कम्पोस्ट खरीदेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुपोषण बाड़ी एवं स्कूलों के किचन गार्डन में भी इसका उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने शिक्षा, आदिम जाति तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को अपने क्षेत्रों से संबंधित गौठान में मैपिंग कराने के निर्देश दिए। इसके लिए जनपद सीईओ समन्वय करेंगे। कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर को गर्मी के हिसाब से संरक्षित रखने के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को जानकारी देने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि सड़क चिरचारी में जल संरक्षण की दिशा में बहुत अच्छा कार्य किया गया है। नरवा योजना की सफलता के लिए यह जरूरी है कि जल स्तर के माप की जानकारी रखें।
कलेक्टर ने कहा कि प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार डीएमएफ द्वारा जारी राशि से वर्ष 2017-18 एवं वर्ष 2018-19 में लंबित कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों एवं जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी अधिकारी कार्य पूर्ण होने पर पूर्णता प्रमाण पत्र भेजे अन्यथा वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज के अंतर्गत मंशा यह है कि पंचायतें कार्य करें, लेकिन यह शिकायत आ रही है कि पंचायतों द्वारा ठेकेदार के माध्यम से गुणवत्ताविहीन कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी निरीक्षण के दौरान यह भी देखें कि कार्य पंचायत द्वारा किया जा रहा है या ठेकेदार द्वारा। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए सभी स्कूल, हॉस्टल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल की आपूर्ति किया जाना है। उन्होंने अवैध प्लाटिंग, आकांक्षी जिला संकेतक, वनधन केन्द्रों के भवन निर्माण की स्थिति, वन अधिकार पत्रों के सत्यापन, धान के उठाव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएससी सेन्टर में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत यह सुविधा दी जा रही है। जनसामान्य से किसी भी केन्द्र में वसूली की शिकायत आने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि देश के 5-6 राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। विगत दिनों लोगों में लापरवाही की प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने सभी बीएमओ को सैम्पल लेते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर में 45-59 आयु के बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। निजी अस्पताल यूनाइटेड हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ ई.एन.टी. केयर अस्पताल भरकापारा, किश्चयन फेलोसिप हॉस्पिटल पीटीएस के पास जीई रोड राजनांदगांव में राशि 250 रूपए में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि घर के बुजुर्गों को वैक्सीन लगवा दें। वैक्सीनेशन से हम खतरे में नहीं रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
