August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वन मंत्री ने अरण्य भवन में वनोत्पाद आउटलेट का किया शुभारंभ

    रायपुर / शौर्यपथ / वन मंत्री अकबर ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में वन प्रबंधक समितियों द्वारा वनोपज से निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार से लिए ऑउटलेट का भी शुभारंभ किया। इस आउटलेट के माध्यम से न केवल वनोपज से निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि यहां बिक्री की भी व्यवस्था होगी। वन मंत्री ने आउटलेट का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस आउटलेट में रखे गए सभी उत्पाद प्राकृतिक शुद्धता के साथ नैसर्गिक गुणों से भरपूर है, जो लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है।
    प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाली से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों द्वारा वनोपज से नवनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पारिस्थितिकीय सेवा परियोजना के तहत वनोत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए ऑउटलेट विकसित किया जा रहा है। इस ऑउटलेट में वन प्रबंधन समितियों से निर्मित समाग्रियों का विपणन छत्तीसगढ़ हर्बल के बैनर तले किया जा रहा है। लगभग 120 प्रकार के वन उत्पाद, प्रसंस्कृत उत्पाद उपलब्ध है। इनमें प्रमुख रूप से मरवाही की सीताफल आईस्क्रीम, कटघोरा का जैविक चावल, कवर्धा का ऑर्गेनिक गुड, बलरामपुर का मुनगा पावडर, कोटबाहल की रबड़ी सहित विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पाद, धमतरी का मुसली लड्डू, बज्रदंती हर्बल दंत चूर्ण, बस्तर का काजू ईमली, बस्तर लड्डू, बलौदाबाजार का लेमन ग्रास आयल और बालोद का एलोविरा साबून सहित दानकुण्डी मरवाही के लाख की चुड़ी व अबरबत्ती तथा गोबर धूप कण्डा सहित अनेक प्रकार के उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध है।
    आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सौरी, प्रबंध संचालक (तेन्दूपत्ता) संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) पी. व्ही. नरसिंग राव, प्रबंध संचालक (वन विकास निगम) पी. सी. पाण्डे, संयुक्त वन प्रबंधन शाखा के के. मुरगन सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    आयोग की सुनवाई में अनुपस्थिति पड़ेगी भारी, पुलिस के माध्यम से होंगे पेश

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज विभिन्न जिलों की महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदनों की रायपुर के जल विहार स्थित आयोग कक्ष में जन सुनवाई की। प्रस्तुत प्रकरण शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, सम्पत्ति विवाद आदि से संबंधित थे।
    प्रकरण की सुनवाई करते हुए डॉ. नायक ने कहा कि शासकीय कार्य नियमों के तहत संचालित होते है। इन कार्यो में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नही किया जा सकता। ऐसा एक मामला आज राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस प्रकरण में जिला स्तरीय अधिकारी को दूरभाष पर कार्य करने हेतु अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। काम नही किये जाने पर तबादला करवा देने की भी बात कही जाती थी। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने अनावेदक पक्षकार को संबंधित अधिकारी के शासकीय कार्य मे दखल नही देने की समझाइश दी। व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की और महिला अधिकारी से क्षमा मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नही दोहराने की बात कही।
    एक महिला ने आयोग के समक्ष शिकायत की कि अमेरिका में रहने वाले उसके पति द्वारा उसे कई तरह से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। अमेरिका में उस पर अत्याचार कर असहाय स्थिति में छोड़ दिया था। अभी पति अमेरिका में ही कार्यरत है। पत्नि ने आयोग के समक्ष न्याय के लिए आवेदन किया। प्रकरण की सुनवाई में पति और उसके परिजन अनुपस्थित रहे। इस पर अध्यक्ष डॉ नायक ने पत्नि को पति से संबंधित वीजा, पासपोर्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा ताकि यू.एस. दूतावास को पति का वीजा निरस्त करने पत्र प्रेषित किया जा सके। सुनवाई के दौरान एक अन्य प्रकरण में महिला प्रधान पाठिका को परेशान करने वाले अधीनस्थ शिक्षक के प्रकरण में बीईओ उपस्थित हुए तथा अध्यक्ष के निर्देशानुसार संबंधित शिक्षक को स्कूल से अन्यत्र किसी अन्य स्कूल में संलग्न करने एक माह का समय मांगा। अधीनस्थ शिक्षक ने प्रधानपाठिका से की गई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगा तथा भविष्य में पुनः गलती नही करने की बात कही। इसी प्रकार अन्य प्रकरण मे एक करोड़ रूपये विधवा महिला से लूटने वाले व्यक्ति को बार-बार आयोग के समक्ष उपस्थिति से बचने के लिए झूठा आवेदन दिया जाना भारी पड़ा। अध्यक्ष ने इस तरह आयोग की कार्रवाई को नजरअंदाज करने को गंभीर माना तथा अगली सुनवाई में पुलिस के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित करने कहा। एक अन्य प्रकरण में अपने अधीनस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर अध्यक्ष ने जांच समिति गठन करने की बात कही। चिकित्सकीय कार्य और उससे संबंधित प्रताड़ना के कारण इस समिति में वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। आयोग में कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देश, सोशल डिस्टेंसिंग व फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यवाही की गई।

    - वनधन केन्द्र में पूरे वर्ष कार्य के लिए बनाए कार्य योजना : कलेक्टर
    - कलेक्टर ने पानाबरस वनधन केन्द्र का किया निरीक्षण

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पानाबरस में स्थानीय वनवासियों के आर्थिक गतिविधियों के उद्देश्य से 42 लाख 60 हजार रूपए की लागत से वनधन केन्द्र गोदाम तथा भवन का निर्माण किया गया है। इस वनधन केन्द्र में स्वसहायता समूह की स्थानीय महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के वन उत्पादों का संग्रहण कर प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अपने साप्ताहिक दौरे में वनधन केन्द्र पानाबरस का निरीक्षण किया और वहां समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
    कलेक्टर वर्मा ने वनधन केन्द्र में शहद फिल्टर एवं पैकेजिंग करने की मशीन की कार्य विधि की जानकारी ली। वनधन केन्द्र में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को शहद भेंट की। कलेक्टर ने महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि इन उत्पादों के विक्रय से आमदनी प्राप्त हो रही है। इसे बैंक में जमा करें और इसका सही उपयोग करें। उन्होंने वहां उत्पाद खरीदी-बिक्री के लिए संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वनधन केन्द्र के लिए ऐसी कार्य योजना तैयार करें, जिससे महिलाएं पूरे वर्ष यहां कार्य कर सकें। इस केन्द्र में महुआ, कोदो-कुटकी तथा अन्य स्थानीय उत्पादों से संबंधित कार्य महिलाओं द्वारा लगातार होना चाहिए, जिससे उनके आय में वृद्धि हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वनधन केन्द्र में निर्मित उत्पाद के विक्रय के लिए योजनाएं बनाएं और विभिन्न व्यापारियों से संपर्क स्थापित कर इसके मार्केटिंग के लिए प्रयास करें। वनधन केन्द्र परिसर में छाया के लिए नीम, पीपल, बरगद, आम तथा फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।
    वनधन केन्द्र की समूह की महिलाओं ने बताया कि मशीन में एक बार में 80 से 100 किलो शहद फिल्टर किया जा सकता है। इसके बाद पैकेजिंग मशीन द्वारा राजवन फूड्स के नाम से इसका लेबलिंग एवं पैकेजिंग कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक 8 हजार रूपए शहद की विक्रय कर चुके हंै। इसके अलावा वनधन केन्द्र में हल्दी, मिर्च, धनिया पाऊडर के पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है और राजवन फूड्स के नाम से विक्रय किया जाता है।
    उन्होंने बताया कि यह शुद्धता के साथ स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाता है। बीपीएम मनरेगा ने बताया कि वनधन केन्द्र के लिए मक्का प्रसंस्करण मशीन आ गई है। इसकी स्थापना के बाद मक्का प्रसंस्करण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    नवागढ़ /शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरीद्वार द्वारा संचालित आपके द्वार पहुँचा हरिद्वार हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम 14 जनवरी से 27 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हरिद्वार महाकुंभ से गंगाजल को नवागढ़ ब्लॉक के सभी इकाइयों में श्रद्धालुओं के घर तक पहुचाने के लिए प्रज्ञापीठ योगिद्वीप केशला में ब्लॉक स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिला संयोजक खोमराम साहू, ब्लॉक संयोजक बीके वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शशांक चिंचोलकर सहित ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    बैठक में जिला संयोजक साहू ने बताया कि 16 फरवरी बसन्त पंचमी को भव्य कलश यात्रा के साथ हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। रायपुर में हरिद्वार से जल पहुँच गया है, जिसे बसन्त पंचमी से रथ यात्रा के साथ घरों तक पहुँचकर वितरित किया जाएगा।
    इस अवसर पर मिलाप राम साहू, वीरेन्द्र जायसवाल, संतोष साहू,गेन्दू निषाद, रामदिल निषाद, बिसहत साहू, हेम साहू, सुरेंद्र साहू, अंगत निषाद, परदेशी निषाद, मनोज वर्मा, सीताराम सेन, इंद्रकुमार वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / कांग्रेस पार्टी ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने हेतु किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। किसानों द्वारा उक्त कानून के विरोध में शनिवार को चक्का जाम का निर्णय लिया है। जो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर संबलपुर में 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक धरना,प्रदर्शन व चक्का जाम किया जाना है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा नियुक्त सभी प्रभारी उपस्थित रहेंगे। सम्बलपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामबिहारी राजपूत ने अपील किया कि प्रदर्शनके कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण/समस्त प्रकोष्ट के अध्यक्ष जन,पदाधिकारी गण ,कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर चक्का जाम को सफल बनावे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर के गोलबाजार चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा पी.एस.सी के परीक्षा में हो रही गड़बड़ी के विरोध में जगदलपुर के गोलबाजार चौक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल व पी.एस.सी के चेयरमैन टामन सोनवानी के पुतलों के सामने घंटी बजा कर छत्तीसगढ़ के युवाओं से हो रहे उनकी शिक्षा व भविष्य में होने वाली कठिनाइयों हेतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार को जगाने का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता से और छत्तीसगढ़ के युवाओं से चुनाव में किये गए सारे वादों को भूल चुकी है। बेरोजगारी भत्ता, नौकरी के वादों से यह सरकार मुकर चुकी हैं और जब युवा पूरे वर्ष मेहनत करके पी.एस.सी परीक्षा के लिए उसमे में परीक्षा को भरस्टाचार की यह कांग्रेस सरकार सूली चढ़ा चुकी हैं। युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल से यह सवाल पूछा है कि क्यों पी.एस.सी जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता नही रखी गयी। अनुपस्थित परीक्षार्थी को कैसे उपस्थिति दर्ज करवाया गया, और इस गड़बड़ी के जाँच को भी इस्तरहिंन क्यों रखा गया। इससे यह साफ पता चलता है कि कहि ना कहि पैसों की लालच में यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जिसका विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती हैं ।
    विरोध प्रदर्शन में नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,जिला मंत्री नरसिंह राव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पारेख, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव,गणेश काले,मनोज पटेल,जयराम दास,आनंद झा, लक्ष्मण झा, किशोर महावर, रितेश सोनी, मनोज ठाकुर,राधेश्याम पेन्द्रे,सुरेश कश्यप,अमित कपूर,अनिमेष चौहान, परेश ताटी, रोहित खत्री,अभिषेक तिवारी, प्रितेश राव,विनय राजू,बंटू पांडे, विकाश चांडक,देवेश चांडक,सूर्यभूषन सिंह,पृथ्वी सिंह,कृष्ना नारायण, अमित रामटेके,आलेख तिवारी, आदर्श ठाकुर, तनिष जैन,भावेश यदु,बस्तरिया बाबू, पप्पू चालकी, रूपेश समरथ, सुनील नाग,आदित्य शर्मा, बलराम वेसरा आदि कार्यकता उपस्थित थे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ / समस्याओं के समाधान के लिए पिछले 4 साल से लगातार आवेदन देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आत्महत्या की अनुमति लेने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया. ग्राम कोसागांव के रामकुमार नेताम ने कलेक्टर कोंडागांव को आवेदन देकर राज्यपाल, सीएम और विधायक से आत्महत्या की अनुमति मांगी है.
    आत्महत्या की अनुमति मांगने पहुंचा ग्रामीण
    आवेदन पत्र में ग्रामीण ने लिखा है कि वह वनाधिकार पट्टा समेत कई मांगों के लिए पिछले 4 साल से अधिकारियों को आवेदन दे रहा है. जिसपर कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण वह सपरिवार13 फरवरी को आत्महत्या करेगा. जिसकी अनुमति प्रदान की जाए.
    ग्रामीण ने वनाधिकार पट्टा, आवास दिलवाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए 4 साल में 30 से ज्यादा आवेदन अधिकारियों को दिए हैं. ग्रामीण ने लिखा है कि उसकी समस्याओं को कोई हल नहीं निकलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है.
    नहीं दिया जा रहा वनाधिकार पट्टा
    ग्रामीण का कहना है कि उसके गांव के लोगों के कारण उसे वनाधिकार पट्टा नहीं मिल रहा है. ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि शिकायत को गलत तरीके से लेते हुए गांव वालों ने उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया है .

    युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर झूठे आरोप लगाकर घटिया राजनीति करने पर आमदा

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर जनपद सदस्य और बस्तर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने युवा मोर्चा के द्वारा किए गये विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दरअसल भाजपा कांग्रेस के भूपेश सरकार की सफलता को पचा नहीं पा रही है और बेबुनियाद आरोप लगाकर घटिया राजनीति कर रही है जिसकी निंदा करते हुए युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने का 15 वर्षों के कार्यकाल को भी याद करें तो ज्यादा अच्छा होगा और उस पर आत्मसात करें कि 15 वर्षों में हमने क्या किया और 2 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने क्या कर दिखाया मुद्दों के अभाव में भटक रही भाजपा संकीर्ण मानसिकता की शिकार हो चुकी है छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर भी झूठे,तथ्यहिन और अर्नगल आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है जबकि आज वर्तमान स्थिति में देश का अन्नदाता तीन कृषि काले कानून के विरोध में परिवार सहित विगत कई दिनों से संघर्षरत है मगर इनके आला नेताओं की बोलती बंद है लगता तो यही है कि भाजपा कांग्रेस सरकार की सफलता को हजम नहीं कर पा रही

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन संबंधी आज उत्साहजनक आंकडे़ आए हैं। अब तक प्रदेश के 1 लाख एक हजार 564 हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है । अब तक के आंकडांे के अनुसार बेमेतरा में 68 प्रतिशत एवं धमतरी में 60 प्रतिशत हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर जिले में 31प्रतिशत ,दुर्ग जिले मे 51ं,राजनांदगांव मंे 25 ,बिलासपुर में 36 प्रतिशत ,सुकमा मे 32,ें प्रतिशत, रायगढ़ मे 48 प्रतिशत ,बालोद में 59 प्रतिशत ,सरगुजा में 31 प्रतिशत ,जांजगीर चांपा में 31 प्रतिशत बलौदा बाजार मे 45 प्रतिशत ,जशपुर में 29 प्रतिशत ,बीजापुर में 31 प्रतिशत ,कोरबा मे ं31 , पप्रतिशत ,कबीरधाम में 47 प्रतिशत ,महासमुंद में 51 प्रतिशत, बेमेतरा मे 68 प्रतिशत, धमतरी में 60 प्रतिशत ,कोरिया में 29 प्रतिशत ,कोंडागांव में 40, प्रतिशत, कांकेर में 31,गोरेला पेंडा मरवाही में 39 ,मुंगेली में 40 ,नारायणपुर में 19 , गरियाबंद में 41 ,बस्तर मे 32, प्रतिशत, दंतेवाडा 21 प्रतिशत ,सूरजपुर में 29 प्रतिशत,बलरामपुर में 27 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
    आज 358 सेशन साइट पर 21हजार 888हेल्थ केयर वर्कर को कोविड19 वैक्सीन दी गई है। सभी जगह हेल्थ केयर वर्कर उत्साह से अपनी बारी का इंतजार कर टीके लगवा रहे थे।। पहले चरण में 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के आधे घ्ंाटे तक सभी को निगरानी कक्ष में रखा गया ।
    उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर इम्यूनिटी विकसित होती है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision