
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने पंचायत और ग्रामीण विकास की योजनाओं को तात्कालिक जरूरतों से जोड़ते हुए अनेक नवाचार किए, जिसके कारण भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 11 विशिष्ट पुरस्कारों से नवाजा है। वर्ष 2019-20 में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत स्वीकृत मानव दिवस के लेबर बजट का लक्ष्य शत्-प्रतिशत पूरा किया गया तथा वर्ष 2020-21 में भी 81 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जो पुनः नए कीर्तिमान की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। महात्मा गांधी नरेगा में बीते 10 माह में श्रमिकों को अब तक 2 हजार 590 करोड़ रुपए का मजदूरी भुगतान किया गया। इस साल अब तक 2 लाख 17 हजार 291 परिवारों को 100 दिनांे का रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के साथ महात्मा गांधी नरेगा के अभिसरण से आंगनवाड़ी केन्द्रों, गौठानों, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट (टंकी), चारागाह, धान उपार्जन केन्द्रों में धान संग्रहण चबूतरे का निर्माण, नरवा का विकास आदि कार्य किए जा रहे हैं।
सुश्री उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों की 20 लाख महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया है, जो परंपरागत रोजगार को नए अवसरों में बदलकर अपना, परिवार और गांव का जीवन बदल रही हैं। विभिन्न जिलों में बीसी सखी के रूप में 3 हजार 500 महिलाएं घर पहुंच बैंक बन गई हैं, इससे ग्रामीण महिलाओं का मनोबल और रचनात्मक क्षमता भी लगातार बढ़ रही है, जो एक सुखद संकेत है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल ने कहा कि कृषि के अलावा वन संसाधन भी प्रदेश की बड़ी आबादी के लिए आजीविका जुटाते हैं। इसलिए मेरी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी है। इस कठिन दौर में भी देश की कुल लघु वनोपज खरीदी का 72.5 प्रतिशत हिस्सा खरीदकर छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर रहा। शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की गई है। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 2500 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा तथा बोनस भुगतान की निरंतरता से इस काम में लगे लाखों परिवारों को राहत मिली है।
कैम्पा मद की राशि के सदुपयोग में छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना
सुश्री उइके ने कहा कि मेरी सरकार वनों के संरक्षण तथा हरियाली के विस्तार के लिए सजग है। विगत वर्ष में 2 करोड़ 23 लाख पौधों का रोपण किया गया, जिसमें राम वनगमन पथ, नदियों के किनारे पौध रोपण जैसे नवाचार भी शामिल हैं। 16 हजार हेक्टेयर से अधिक बिगड़े बांस वनों का सुधार किया गया। कैम्पा मद की राशि के सदुपयोग में भी छत्तीसगढ़ का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। यही वजह है कि विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की जो कार्य योजनाएं स्वीकृत हो रही हैं, वह अपने आकार और आयाम में देश में अव्वल हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार की प्रतिबद्धता से एक वर्ष में 99 हजार बच्चों को कुपोषण से तथा 20 हजार महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति मिली है। महिलाओं और बच्चों की बेहतर देख-रेख और विकास के लिए महतारी जतन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सक्षम योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्वावलम्बन योजना, नवा बिहान योजना, स्व-आधार गृह योजना, उज्ज्वला गृह योजना, महिला पुलिस स्वयंसेविका योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि को सुचारू ढंग से लागू किया गया, जिससे मातृ शक्ति का मनोबल और स्वावलम्बन बढ़ा है।
प्रदेश के 95 प्रतिशत से अधिक किसानों का धान खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने एक बार फिर किसानों से किया गया वादा निभाया है। चुनौतियों के बीच सुधार और संकल्प के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई। इस वर्ष सर्वाधिक 21 लाख 52 हजार 980 किसान पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा। इस प्रकार नई व्यवस्था और नए संकल्प से छत्तीसगढ़ 95.40 प्रतिशत किसानों का धान खरीदने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। धान खरीदी के हर पहलू पर एक नया कीर्तिमान बना है जैसे कुल पंजीकृत रकबा, कुल धान खरीदी का रकबा, कुल उपार्जित धान की मात्रा 92 लाख मीट्रिक टन को पार करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इन उपलब्धियों से न सिर्फ किसानों के जीवन में बल्कि पूरे प्रदेश में कृषि उत्पादन और खुशहाली का एक नया दौर शुरू हुआ है।
किसानों के हित में उठाए गए नए-नए कदम
सुश्री उइके ने कहा कि मेरी सरकार ने किसानों के हित में जो नए-नए कदम उठाए हैं, उसके कारण इस वर्ष ब्याज मुक्त कृषि ऋण के रूप में 4 हजार 755 करोड़ रुपए की राशि वितरण का नया कीर्तिमान बना है। लगभग 16 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा चुके हैं। प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी का पुनर्गठन कर 725 नई समितियां पंजीकृत की गई हैं, जिससे अब कुल समितियों की संख्या 1 हजार 333 से बढ़कर 2 हजार 58 हो गई है। एक ओर जहां गन्ना आधारित इथेनॉल प्लांट लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर धान आधारित इथेनॉल प्लांट लगाने की मेरी सरकार की नवाचारी सोच को भी राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन और स्वीकृति मिली है। मेरी सरकार चाहती है कि प्रदेश में धान की बंपर पैदावार के बावजूद धान के दाम का मान बना रहे इसलिए धान का इस्तेमाल अन्य लाभप्रद उपक्रमों में भी किया जाए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली अलग-अलग फसलों का वेल्यू एडीशन हो इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड में फूडपार्क एवं वनोपज प्रसंस्करण केन्द्रों की स्थापना की जा रही है।
राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, गन्ना, मक्का सहित 14 फसलें लेने वाले किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने का बीड़ा उठाया है। प्रथम वर्ष में तीन किस्तों में 4500 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में डाल दी गई है, वहीं शेष लगभग 1200 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त का भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने प्रदेश को इस कठिन दौर से निकालने के लिए सूझबूझ के साथ काम किया, जिससे 67 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को उनकी पात्रता अनुसार खाद्यान्न, शक्कर, नमक, केरोसीन, बस्तर संभाग में गुड़, कोण्डागांव जिले में फोर्टिफाइड राइस वितरण सुरक्षा उपायों के साथ संभव हो पाया। 57 लाख अंत्योदय, प्राथमिकता, अन्नपूर्णा, एकल निराश्रित तथा निःशक्तजन कार्डधारियों को 8 माह तक पात्रता अनुसार चावल तथा चना भी निःशुल्क दिया गया। प्रवासी श्रमिकों तथा अन्य लोगों की सुरक्षित घर वापसी हुई। गांव-गांव में सबकी खाद्य सुरक्षा के लिए 11 हजार से अधिक पंचायतों में 2-2 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया। ऐसे अनेक प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिले।
सुश्री उइके ने कहा कि मेरी सरकार ने 2 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के रूप में जो अलख जगाई थी, उसकी लौ कोरोना काल में भी जलती रहे, इसके लिए 3 लाख 62 हजार से अधिक हितग्राहियों के साथ ही 51 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों के 24 लाख से अधिक हितग्राहियों को घर-घर जाकर रेडी-टू-ईट पोषण सामग्री दी गई। मध्याह्न भोजन योजना के 29 लाख से अधिक हितग्राही स्कूली बच्चों को भी रेडी-टू-ईट सूखा राशन सुरक्षित रूप से घर पहुंचाकर दिया गया। इतना ही नहीं, गर्म भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों को कोरोना से बचाव के उपायों के साथ 7 सितम्बर 2020 को पुनः शुरू कर दिया गया।
सभी मोर्चों पर खरी उतरी मेरी सरकार, कोरोना काल में भी अनेक क्षेत्रों में हासिल की नई उपलब्धियां: सुश्री उइके
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की कल्पना को साकार करने के लिए एकजुट होकर किये गए कार्य
रायपुर / shouryapath / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले सत्र में आप सबका हार्दिक अभिनंदन करती हूं। मुझे खुशी है कि आप सब ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की कल्पना को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। कोरोना महामारी ने विगत वर्ष अकस्मात ही पूरी दुनिया को अनिश्चितता के अंधेरे में धकेल दिया था। मानवता के सामने आए इस ऐतिहासिक संकट से निपटने में आप सबने मेरी सरकार को जो सहयोग दिया, प्रदेश की जनता को राहत दिलाने में जो जमीनी मदद की, उसके लिए मैं आप सबको साधुवाद देती हूं। कोरोना संकट के अंधेरे काल और जंजाल से बाहर निकलने की उम्मीद के साथ, नए साल की शुरुआत हुई। कोरोना-प्रभावित विकास कार्यों के साथ नए लक्ष्यों को पूरा करने की दोहरी जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वाह के लिए, मैं आप सबको शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि बीता साल अनेक चुनौतियों से भरा था, जैसे रोज कमाने-खाने वाले परिवारों का भोजन और आजीविका, कुपोषण से लड़ रहे परिवारों को निरंतर पोषण आहार प्रदाय, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी और उनका पुनर्वास, कोरोना संक्रमण से बचाव और संक्रमित लोगों का उपचार, जनता का मनोबल बनाए रखने के इंतजाम, आर्थिक गतिविधियों की स्वाभाविक गति बनाए रखना, जन-जीवन को भय के भंवर से निकालकर सतर्कतापूर्वक जीवनयापन आदि। मुझे खुशी है कि इन सभी मोर्चों पर मेरी सरकार खरी उतरी है और प्रदेश कोरोना काल में भी अनेक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कर सका।
पीडि़त और भाजपा कार्यकर्ताओं को अंतत: न्यायालय में करना पड़ा परिवाद दायर
मामले में पीडि़तो और उनके समर्थकों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. दीप चटर्जी के निवास पर रविवार को दोपहर 1 बजे शाही दशहरा आयेाजन समिति की संयोजिक श्रीमती चारूलता पाण्डेय और उनके समर्थकों द्वारा किये गये कथित उपद्रव और तोडफ़ोड़ के मामले में 30 घंटे के बाद भी पुलिस ने डॉ. चटर्जी के यहां उपद्रव और तोडफ़ोड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज नही की जिसके कारण चौक चौराहों से लेकर आम चर्चा यही चल रही है कि आखिर पुलिस किस दबाव में है जो चारूलता पाण्डेय और उनके समर्थकों के विरूद्ध आखिर क्यों नही पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। पुलिस आखिर किस दबाव में है, या दिल्ली के पार्टी के किसी बड़े नेता का कही कॉल तो नही आया या अखिर पुलिस की मजबूरी क्या है? जिसके कारण एफआईआर दर्ज नही कर रही है, जबकि एफआईआर दर्ज नही करने के कारण स्मृति नगर पुलिस चौकी के सामाने भाजपा के सांसद विजय बघेल के भाई संजय बघेल, रेखराम बंछोर, श्रीनिवास खेडिय़ा ,डॉ. प्रदीप की पत्नी मुनमुन चटर्जी, दीप चटर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी व भाजपा नेता रेखराम बंछोर, भिलाई तीन के प्रेमसाहू, गुलशन ढिन्ढे, मुन्ना पाण्डेय, अरूण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग तंबू लगाकर धरना देकर बैठे है। पुलिस द्वारा चारूलता पाण्डेय और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज नही करने पर अंतत: आज दुर्ग न्यायालय में परिवाद दायर करना पड़ा।
इस मामले में लगातार डॉ. दीप चटर्जी के समर्थन में विश्व हिन्दु परिषद, भाजयुमों और भाजपा के नेताओं का लगातार समर्थन मिलने का सिलसिला बढते जा रहा है। जहां एक ओर स्मृति नगर चौकी के सामने डॉ. दीप चटर्जी के समर्थकों ने तम्बू गाड़कर जब तक एफआईआर नही होगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। आज दूसरे दिन सभी कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपे। कलेक्टर की ओर से डिप्टी कलेक्टर रविराज ठाकुर एवं एसपी के प्रतिनिधि के रूप में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि डॉ. के घर में 21 फरवरी को जो हमला हुआ है, उसमें शामिल चारूलता पाण्डेय, स्वाति साहू, मोदित पाण्डेय, रूद्राक्ष पाण्डेय, सुभाष शर्मा,प्रताप सिंह, गोपाल विष्ट, रमा तिवारी, सीमा तिवारी, रमा साहू , मेघा, प्रेमलता साहू, शरद सिंह, सोनम मुरमु, रूपी मुरमु द्वारा घर में जर्बदस्ती घुसकर मेरी बेटी के साथ रेप करने और एसिड फेंकने की धमकी और अश£ील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। घर के सामानों और गमलो को तोडफ़ोड़ किया गया है, इसकी शिकायत स्मृति नगर पुलिस चौकी में की गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज मारपीट व तोडफ़ोड़ करने वालों के विरूद्ध की जाये। 48 घंटे के अंदर यदि एफआईआर दर्ज नही की गई तो हम उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सोंपने वालों मे ंश्रीनिवास खेडिय़ा,सांसद विजय बघेल के भाई संजय बघेल,डॉ. प्रदीप की पत्नी मुनमुन चटर्जी, दीप चटर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी व भाजपा नेता रेखराम बंछोर, भिलाई तीन के प्रेमसाहू, गुलशन ढिन्ढे, राजेश प्रधान, दीपक रावना, महेश वर्मा, संतोष श्रीरांगे, शीरीश अग्रवाल, राजा ठाकुर, रेाहन सिंह, राहुल भोसले, नवीन सिंह पवार, शिवा यादव, संासद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, शंकरलाल देवांगन, विजय सिंह, गोविंद राज नायडू, मुन्ना पाण्डेय, अरूण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना विरोध जताये। वहीं बड़ी संख्या में अपना समर्थन देने स्मृति नगर पुलिस चौकी के सामने पंडाल स्थल पर थे।
श्रीवास खेडिया ने इस मामले को लेकर बताया कि घटित घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रेाश है, हम पुलिस से एफआईआर से मांग कर रहे हैं ना कि फांसी देने की । पुलिस ने डॉ. परिवार के जानमाल की रक्षा की है उसके लिए हम उन्हें साधुवाद देते हैं। घटना घटित होने के बाद से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आखिरकार दुर्ग जिले में किस प्रकार का शासन चल रहा है। सभ्य परिवार परेशान हो रहा है और बीजेपी परिवार को प्रशासन मदद कर रहा है। एएसपी मेश्राम के आश्वासन के बाद हम सभी वापस हो रहे हैं लेकिन हमें ऐसा लग रहा है कि यहां पर अनैतिक गठजोड़ इस मामले में दिख रहा है। इस लिए हमलोग कोर्ट में एक परिवाद भी आज दायर कर रहे हैं, ताकि इस मामले में एफआईआर हो सके। हमारी ओर से अधिवक्ता अशोक शर्मा इस केस को हैण्डल करेंगे।
डॉ. दीप चटर्जी ने पुलिस प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा किपुलिस यदि सही समय पर मेरे घर नही पहुंचती तो कल हमारे यहां किसी ना किसी की मौत सुनिश्चित थी, इसलिए मैं पुलिस प्रशासन को साधुवाद देता हूं। एएसपी मेश्राम ने हमारी बातों को सहानुभूति पूर्वक सुना । मुझे भरोसा है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से संज्ञान में लेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. दीप चटर्जी द्वारा सोशल साईट पर आज से ढाई साल पहले भाजपा कार्यालय निर्माण के लिए 50 हजार रूपये दिये थे, और शाही दशहरा के आयेाजकों को चंदा चोर कहा था, इसी बात से नाराज चारूलता समर्थकों ने डॅा. दीप चटर्जी के घर में तोडफ़ोड़ की।
बॉक्स में
सीएम बघेल से मुझे न्याय की पूरी उम्मीद डॉ चटर्जी
डॉ. दीप चटर्जी के इस मामले में कांग्रेस भी लगातार कांग्रेस के संपर्क में कांग्रेस नेता लगातार डॉ. से दूरभाष पर चर्चा कर हर संभव मदद की बात जरूर कर रहे हैं। आज एक कांग्रेस नेता का फोन डॉ. दीप को जब आया तो उन्होंने कहा कि मैं सीएम साहब का बहुत पुरारा चर्मरोग का डॉक्टर हूं। मुझे सीएम श्री बघेल पर पूरा भरोसा है कि मेरे साथ घटित घटना पर मुझे वे जरूर न्याय दिलायेंगे। मैं भी छत्तीसगढ़ का एक नागरिक हूं। मुझे उनके पुत्र चैतन्य बघेल भी बहुत अच्छे से जानते हैं।
शाम 7:00 बजे के लगभग सीता नदी पुल के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गया।
जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां से गुजर रहे थे , सिहावा पुलिस के ए एस आई गेंद लाल साहू और आरक्षक सम्पत कुमार मंडावी ने अपने निजीय वाहन कार से घायल को बेलरगाव हॉस्पिटल पहुंचाया और उनके परिजनो को सूचित किया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा बाहर राज्यों से आने वाली अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टण्डन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति सिंह के नेतृत्व में हमराह स्टॉफ के ग्राम आलीखुंटा पठान मार्ग पर अवैध शराब परिवहन की मुखबिर सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रा वाहन कमांक सीजी 04-9199 को रूकवाकर चेक करने पर वाहन में बैठे दो व्यक्ति जिनसे उनका नाम पूछने पर हर्ष कुमार साहू पिता स्व. हीरूराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम सुरगी पुलिस चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव तथा चंद्र कुमार साहू पिता रोहित राम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम आलीखुटा पठान पुलिस चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव बताये जिनसे विधिवत् कार्यवाही कर उनके कब्जे में से कुल 95 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अग्रेजी गोवा शराब कुल 4750 नग पौवा 85.5000 लीटर कुल कीमती 4 लाख 98750 रूपये का रखकर अपने सफेद रंग की टाटा अल्ट्रा वाहन कीमती लगभग 10 लाख रूपये को अवैध रूप से परिवहन कर ले जाते पाये जाने से समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शक्ति सिंह, सउनि एसएस मंडावी, प्रधान आरक्षक अनिल गहिने, कमलेश सिंह बनाफर, सुरेश कुमार यादव, आरक्षक भेष धु्रव, त्रिभुवन यदु का कार्य सराहनीय रहा।
जगदलपुर / शौर्यपथ / महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्रीमती कमल झ्हज ने पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के दामो में बढ़ती हुई कीमतों के लिए केंद्र की मोदी सरकार के खराब प्रबंधन और मुनाफाखोरी को जिम्मेदार ठहराया. मोदी सरकार पर आम लोगों की फिक्र नहीं करने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झ्हज ने सवाल किया कि यूपीए सरकार के समय सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठने वाली बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी अब चुप क्यों हैं? ‘पिछले 10 दिनों के भीतर इस सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर में 75 रुपये की बढ़ोतरी की है. चार फरवरी को 25 रुपये बढ़ाए गए थे और अब 50 रुपये बढ़ा दिए गए. यही नहीं, दो महीने के भीतर सिलेंडर की कीमत में 175 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. आज के समय में रायपुर में एक सिलेंडर 850 रुपये का बिक रहा है।
श्रीमती कमल झ्हज ने दावा किया, ‘कांग्रेस सरकार के समय एक सिलेंडर की कीमत 400 रुपये के करीब थी. उस समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थी, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखा गया था. अब पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं. इस सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. कांग्रेस नेत्री श्रीमती झ्हज ने आरोप लगाया, ‘यह सरकार डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को आठ गुना और पेट्रोल पर ढाई गुना बढ़ा चुकी है. इस सरकार की कृपा है कि देश ने पेट्रोल की कीमत के मामले में शतक लगा दिया है और नया कीर्तिमान गढ़ दिया है. ऐसा लगता है कि इस सरकार को आम आदमी की रत्ती भर फिक्र नहीं है.’ उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार का काम ‘मुनाफाखोरी’ करना है?
स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए श्रीमती झ्हज ने कहा ‘कांग्रेस की सरकार में कीमत 10 रुपये बढ़ने पर सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरने वाली स्मृति ईरानी से पूछना चाहती हूं कि क्या आज सत्ता का सुख इतना बड़ा हो गया है कि वह बोल भी नहीं पा रही हैं? ‘ साथ ही उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार से मांग कि बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं और एक्साइज ड्यूटी कम करके लोगों को राहत दी जाए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
