
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जगदलपुर । शौर्यपथ । कल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मैं दंतेवाड़ा ज़िला के समेली गाँव स्वर्गीय सुश्री पांडे कवासी के परिजनों से मिलने जाऊँगा।सुश्री पांडे ने 20.2.21 को दंतेवाड़ा के कारली पुलिस मेस में आत्महत्या की।उसने अपने परिजनों को बताया कि उसपर पुलिस खुद को नक्सली बताके आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव बना रही थी।अगर वो और उसकी सहेली ऐसा नहीं करते तो उनका एंकाउंटर करने की धमकी भी दी गई।स्वाभाविक रूप से पुलिस नहीं चाहती कि मैं वहाँ जाऊँ।इसलिए उन्होंने मुझे ‘सुरक्षा न देने’ का पत्र अभी भेजा है।उनको मालूम होना चाहिए कि मैंने उनसे न तो सुरक्षा माँगी है और न ही वहाँ जाने की अनुमति।सुरक्षा देना या न देना उनके ऊपर है लेकिन मैं समेली जाऊँगा और सुश्री पांडे के परिवार से मिलूँगा।अगर मैं ऐसा नहीं करता तो मेरी अंतरात्मा कभी मुझे माफ़ नहीं करेगी। अमित जोगी अध्यक्ष- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) https://www.facebook.com/533560906781120/posts/2120411434762718/
बलौदाबाजार / शौर्यपथ / सामाजिक, प्रशासनिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत रहते हुए कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपने कार्यक्षेत्र के कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों और महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए भी अथक प्रयास कर रही हैं। बलौदाबाजार जिले की इन संघर्षशील महिलाओं की वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर में बदलाव आया है। मगर महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्यगत विकास के लिए प्रयासरत महिलाओं का कहना है “महिलाओं के स्तर में पहले की अपेक्षा उन्नति हुई है परंतु आज भी उनकी उन्नति और विकास के लिए महिलाओं के प्रति सहानुभूति, विश्वास और सामाजिक चेतना जगाने की जरूरत है।“
अपने हक और अधिकार के लिए जागने की जरूरत- वर्ष 2018 से अब तक जिला सलाहकार मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के रूप में डॉ. सुजाता पांडेय अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके अथक प्रयास और सराहनीय कार्य की वजह से जिले में जहां महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता बदली है परंतु जो नहीं बदला वह है मानसिक रोगियों के प्रति धारणाएँ और उपेक्षा। सुजाता कहती हैं “जिला स्तर पर शासन की पहल पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ने के बाद मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मानसिक रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श और काउंसिलिंग देने का कार्य कर रही हूं परंतु मानसिक रोगियों की पहचान, देखभाल और ऐसे लोगों के प्रति सामाजिक चेतना जगाने की और जरूरत हैI“
सुजाता का कहना है मानसिक रोगियों की पहचान करना, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करना और उनकी काउंसिलिंग कर उनके मन में आने वाले विचारों को लोगों के समक्ष खुलकर रखने के लिए प्रेरित करना सबसे मुश्किल कार्य है। जिला अधिकारियों के सहयोग से काफी हद तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का कार्य हो या तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने का, दोनों ही कार्य बेहतर तरीके से कार्यान्वित हो रहा है परंतु वर्तमान में महिलाओं को खुद की इच्छा और खुद की पहचान बनाने और अपने हक एवं अधिकार के लिए खुद जागरूक होने की जरूरत हैI
समाज के हर व्यक्ति की भलाई और तरक्की हो - समाज के हर व्यक्ति की भलाई और तरक्की की चाहत रखते हुए सविता दास (अंबुजा सिमेंट प्रोजेक्ट एज्युकेटिव छत्तीसगढ़ ) के रूप में कार्य कर रही हैं। इन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह, महिला उत्थान और रोजगार कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में कई बदलाव करने की कोशिश की है। सबसे बड़ा बदलाव तो उन्होंने महिलाओं में आत्मविश्वास जगाकर बेहतर और आत्मनिर्भर जीवन जीने के प्रति ललक जगाकर किया है।
सविता कहती हैं “छत्तीसगढ़ की महिलाएं बहुत मेहनती हैं, मगर यहां महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उनके परिवार के सदस्यों ( पति एवं अन्य लोगों ) का शराब सेवन करने से आती है I” उन्होंने बताया समुदाय में नशा करने वालों की संख्या ज्यादा है इससे कई बार व्यक्ति तनावग्रस्त या फिर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हो जाता है। इन वजहों से घरेलू हिंसा, मारपीट और परिवार विखंडन जैसे मामले भी देखने को मिलते हैं। “ऐसे स्थिति में महिलाओं को समझाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना और परिवार में अपनी आर्थिक भागीदारी को सुनिश्चित कराना उनका मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया आज जिले में 330 महिला स्वंय सहायता समूह है और 40 वोलेंटियर्स हैं जो महिलाओं को सशक्त और आर्थिक विकास कराने में सहायक हैं. सविता की इच्छा महिलाओं को अपनी योग्यता की पहचान कराकर उन्हें आर्थिक सबलता प्रदान करने की हैं और वह इस कार्य में अग्रसर हैंI
महिलाएं प्रेम और सम्मान देंगी तभी महिलाओं को सम्मान मिलेगा - डॉ. निशा झा ( रिटायर्स शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता) कहती हैं समुदाय में पहले और आज में काफी फर्क आया है। डॉ. निशा वर्तमान में महिलाओं , किशोर-किशोरियों को मोटीवेशन, ध्यान और योगाभ्यास के जरिए उनकी समस्याओं के निदान एवं सामाजिक स्तर पर उनके विकास के लिए मदद करने में अग्रसर हैं। डॉ. निशा कहती हैं “हमारे क्षेत्र में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं। इतना ही नहीं महिला हिंसा निदान, मदिरा निषेध, बालिका शिक्षा, बालिका स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान लॉक़डाउन में मैं बिलकुल अकेली थी, मेरे पति भी दूर थे। उस दौरान मैं अवसाद में जरूर आई मगर मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार की मदद और लगातार ध्यान एवं योगाभ्यास से मुझे काफी मदद मिली। साथ ही आसपास के लोगों में भी काफी डर और तनाव था। मैंने सकारात्मकता रखा और औरों को भी सकारात्मक रहने, की सलाह दी। साथ ही सावधानियां रखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मुझे याद है जब एक महिला ने हमारी सलाह मानकर अपने पति (नशे की लत से बीमार और मानसिक रोगी ) को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र लाकर इलाज कराया था। इसे मैं ताउम्र नहीं भूल सकती हूं। महिलाएं प्रेम और सम्मान देंगी तभी महिलाओं को सम्मान मिलेगा I परंतु महिलाओं के लिए समुदाय की सोच में और बदलाव लाने की जरूरत है। “
रायपुर / शौर्यपथ / विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को महत्व दिया गया है, हमारे संस्कृत में एक श्लोक है - "यस्य पूज्यते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवताः" अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं । विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, हमें प्रत्येक महिला का सम्मान करना चाहिए, अवहेलना, भ्रूण हत्या और नारी की अहमियत न समझने के परिणाम स्वरूप महिलाओं की संख्या, पुरुषों के मुकाबले आधी भी नहीं बची है। इंसान को यह नहीं भूलना चाहिए, कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही वह दुनिया में अस्तित्व बना पाया है और यहां तक पहुंचा है। उसे ठुकराना या अपमान करना सही नहीं है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा व लक्ष्मी आदि का यथोचित सम्मान दिया गया है अत: उसे उचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, भारत में नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन अभी भी स्त्रियां अभावों में जिंदगी बीता रही हैं। हमारे समाज में धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो नारियों से अछूता हो। आज चाहे फिल्म हो, इंजीनियरिंग हो या मेडिकल, उच्च शिक्षा हो या प्रबंधन हर क्षेत्र में स्त्रियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अब बेटे और बेटी के बीच फर्क घटा है लेकिन अभी भी यह कुछ वर्ग तक ही सीमित है। नारियों के समक्ष खुला आसमान और विशाल धरती है जिस पर वह अनंतकाल तक अपना परचम लहरा सकती है।
महात्मा गांधी नरेगा से खोदी गई निजी डबरी से मिल रहा भरपूर पानी, खेती बाड़ी के साथ कर रही हैं मछलीपालन का कार्य
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / उम्र के जिस पड़ाव में बसंती बाई हैं उस पड़ाव पर कई महिलाएं अपने घरों में आराम से रहती है, लेकिन वे उन महिलाओं में से हैं, जो कुछ अलग करने का जज्बा रखती हैं। 68 वर्षीय बसंती बाई को यही जज्बा उन्हें अन्य महिलाओं से अलग करता है। वे जानती हैं कि महिलाएं समाज की आधार होती हैं- हम महिला दिवस के मौके पर उनकी मेहनत, उनकी लगन और उनके आत्मविश्वास को सलाम करते हैं।
हम बात कर रहे हैं पामगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हिर्री की रहने वाली श्रीमती बसंती बाई की। वे बताती हैं कि 6 साल पहले उनके पति स्व. श्री नारायण प्रसाद खन्ना की मृत्यु होने पर उनके परिवार का भार उनके ऊपर आ गया था। 3 बेटों की जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अपनी खेती-किसानी भी देखनी थी। उन्होंने हौंसला बनाए रखा और अपने परिवार के साथ आत्मविश्वास के साथ खड़ी रही। यही शक्ति थी कि उन्होंने अपने खेतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से निजी डबरी निर्माण कराने की ठानी। उनके इस आत्मबल का भरपूर साथ दिया मनरेगा ने। निजी डबरी निर्माण में उनके परिवार ने भी कार्य किया। यहीं कार्य को लेकर उनके परिवार की एकता थी कि जल्द ही उनके खेत में निजी डबरी का निर्माण हो गया। जिसके एक ओर उन्हें मनरेगा से मजदूरी प्राप्त हुई तो दूसरी ओर बारिश का पानी संरक्षित करने के लिए निजी डबरी। श्रीमती बसंती बाई कहती हैं कि खेत बिना पानी के ही खाली पड़े रहते थे तो उनके मन में एक अजीब सी ठीस बनी रहती थी, पर कहते है कि जहां चाह होती है वहीं पर राह बन जाती है। उन्होंने भी अपनी राह को बनाया और महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से हितग्राहीमूलक कार्य निजी डबरी को अपने खेत में वर्ष 2018 में पूर्ण कराया। पहली ही बारिश में डबरी में पानी भर गया, जिससे उन्होंने साल भर अपने खेतों में धान की फसल को पानी दिया। इसके साथ ही उन्होंने डबरी के किनारे पर सब्जी-बाड़ी एवं डबरी में मछली पालन का काम शुरू किया। उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा उन्हें आर्थिक मजबूती के रूप से मिला। आज सालाना वे 50 से 60 हजार रूपए की अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण बेहतर हो रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त आयुक्त हरेश मंडावी ने स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किए तथा कहा कि कोरोना काल में आप सभी ने नगर निगम दुर्ग को पूरा सहयोग दिया है अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना निरंतर कार्य किए इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं और अपेक्षा करते हैं की स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम दुर्ग को अव्वल नंबर पर लाने भरपुर मेहनत करेंगे । इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू, विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी भोला महोबिया, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीआईयू शेखर वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राजेंद्र सराटे, मेनसिंह मंडावी, दरोगा सुरेश भारती सफाई सुपरवाइजर एवं अन्य उपस्थित थे ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान....
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पुलगांव वार्ड, बोरसी हाट बाजार, रायपुर नाका,वायशेप ब्रिज के नीचे, रायपुर नाका बटालियन मैदान, धमधा नाका, सिकोला भाटा, और उरला वार्ड में स्थित जीरो वेस्ट सेंटरों में 20 से 25 स्वच्छता दीदियों द्वारा शहर से एकत्र कचरों का सेग्रीकेशन कर सूखा और गीला कचरा अलग किया जाता है । शहर में इस समय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रभाव शील है ऐसे समय में भी यह महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता से निभा रहे हैं इन महिलाओं के द्वारा कोरोना काल में भी स्वास्थ्य सुरक्षा स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी । इस बात को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज महापौर एवं आयुक्त द्वारा सभी स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए ।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफाई एवं व्यवस्थाओं का किया अवलोकन......
महापौर बाकलीवाल एवं आयुक्त मंडावी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत छ.ग. लोक कला मार्ग की सफाई और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही उन्होंने सांई। व्दार के सामने बड़े नाला की सफाई और द्वार के बाजू ऊंट गार्डन का निरीक्षण कर सफाई कार्य व्यवस्थित करने का निर्देश दिए । इसके अलावा उन्होंने गंजपारा वार्ड भाजपा कार्यालय के पास स्थित सुलभ शौचालय, शिक्षक नगर वार्ड में शिक्षक नगर गार्डन, हरना बांधा मुक्तिधाम वहां स्थित सुलभ शौचालय, हरना बांधा तालाब की सफाई आदि का निरीक्षण किया गया । उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत उद्यानों के पास वाल राइटिंग कर पेंटिंग करने के निर्देश दिए । सुलभ और नालियों की बेहतर सफाई करने कहा । उन्होंने रायपुर नाका बटालियन जीरो वेस्ट सेंटर में बेलिंग मशीन की जानकारी ली गयी । तथा वहां एकत्र बंद पड़े रिक्शा कचरा गाड़ी को सुधरवाने के निर्देश दिए ।।
- ग्रामीण क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए
ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे सम्मानित
- कलेक्टर टोपश्वर वर्मा ने दी शुभकामनाएं
- समूह की महिलाओं ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाए कदम, समाज में जागृति लाकर मिसाल प्रस्तुत की
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण आजीविका संभाग एमओआरडी द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बेहतरीन कार्य करने के लिए राजनांदगांव जिले के ग्राम खुटेरी के जय माँ दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को कल सम्मानित किया जाएगा। वर्चुअल मोड में आयोजित इस सम्मान समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री भारत शासन श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगे।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपनी इच्छाशक्ति से न केवल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए हैं, बल्कि समाज में जागृति लाने का कार्य कर मिसाल प्रस्तुत की है।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर देश के 30 महिला स्वसहायता समूह तथा 10 ग्राम संगठन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिनमें से राजनांदगांव जिले के जय माँ दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को यह गौरव प्राप्त हुआ है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वर साहू हैं और सभी ने मिलकर रेडी टू ईट उत्पाद बनाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए बैंक से, ग्राम संगठन से और सखी कलस्टर से ऋण लिया गया। समूह की महिलाओं ने 16 कुपोषित बच्चों को गोद लिया और वहीं उन्हें खिचड़ी, फल, दूध, मुर्रा लड्डू, चना एवं रेडी टू ईट से हलवा बनाकर खिलाया करते थे। जिनमें से 14 बच्चे अभी सुपोषित हो गए हैं। राजनांदगांव परियोजना ग्रामीण-1 के 8 समूहों ने मिलकर ग्राम भर्रेगंाव में 8 जोड़ों की शादी करवाई। वहीं आंगनबाडिय़ों में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों के वजन त्यौहार में सक्रियता पूर्वक भाग लेते हैं। समूह की महिलाओं की गांव को ओडीएफ बनाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी रही है। वे गांव में स्वच्छता, डबरी निर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही हंै। स्वच्छ ग्राम बनाने के लिए स्वच्छता रैली भी समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गई। मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) तथा ग्राम के प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा कठिन परिश्रम किया गया। समूह की महिलाओं द्वारा किशोरी बालिकाओं को माहवारी के समय सैनेटरी पैड का उपयोग करने के लिए इसके लाभ बताए गए। इसके साथ ही वे बच्चों की स्वच्छता की महत्ता के लिए भी जनसामान्य में जागरूकता ला रही हंै।
समूह में शामिल होने के पहले सभी महिलाएं कृषि एवं श्रम कार्यों से जुड़ी हुई थी। समूह से जुड़कर उनके व्यक्तित्व में आए व्यापक परिवर्तन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। समूह की महिलाओं द्वारा बचत एवं वित्तीय लेन-देन में भागीदारी से उनकी आर्थिक स्थिति सशक्त हुई है। उन्होंने अपने समाज एवं परिवार में एक विशेष स्थान बनाया है और उनके पारिवारिक सदस्य तथा ग्रामवासी उनकी संभावनाओं पर विश्वास करते हैं। 15 दिन में वे रेडी टू ईट का निर्माण करती हैं और प्रति सदस्य 2 हजार रूपए की आय उन्हें प्राप्त होती है। इसके साथ ही वे विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं।
पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही संदेहास्पद मौतो को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ तमेर के नेतृत्व में ग्राम बठेना पहुचकर मृतक के परिजनों को दिया दिलासा
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृहक्षेत्र पाटन विधान सभा मे लगातार हो रही हत्याए व आत्महत्या प्रकरण को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर के नेतृत्व में भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा कि नेताओ ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास क्षेत्र आदर्शनगर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तत्पश्चात पाटन के ग्राम बठेना मे एक ही परिवार के पांच सदस्यों कि मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने वरिष्ठ व स्थानीय नेताओ के साथ गांव में घटनास्थल तक पहुकर अंत्योष्टी में शामिल हुए और इस हृदय विदारक घटना पर दुख वयक्त करते हुए उनके परिजनों को दिलासा दिया इस दौरान भाजपा विधायक दल सचेतक जितेंद्र वर्मा अहिवरा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार जिलामंत्री संतोष सोनी,जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन पार्षद दल नेता अजय वर्मा जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,उपासना चंद्राकर,संजय सिंह दामोदर चक्रधारी सहित प्रमुख नेता मौजूद थे।
इससे पूर्व सुबह 11बजे पाटन क्षेत्र में हो रही संदेहास्पद घटना व हत्यायो को लेकर गृहमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे उनके निवास पहुंचे जहां अपने घर से निकल रहे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने काफिला से उतरकर भाजपा नेताओं से ज्ञापन लिया इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने ज्ञापन देते हुए गृहमंत्री साहू से सवाल किया कि कांग्रेस शासन में निरंतर हो रही इस तरह की घटना से कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा हो रहा है कि किस वजह से बार बार अपराधिक घटनाएं घट रही है और सरकार क्या कर रही है।इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,डोमार सिंह वर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल दीपक चोपड़ा युवा मोर्चा महामंत्री नितेश साहू बानी सोनी गायत्री साहू गायत्री वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर ने कहा कि पाटन के खुडमुड़ा में 5 लोगो कि सामूहिक हत्या व गत रात्रि पाटन के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के संदेहास्पद मौत ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है इससे पूर्व भी पाटन क्षेत्र में एक ज्वेलर्स व्यवसाई कि अपहरण व हत्या हुई थी इनमें से सामूहिक खुडमुड़ा के हत्यारे 4 माह से गिरफ्त से बाहर है और कल भी पांच लोगो की मौत का रहस्य अनसुलझा है इन सब घटनाओं से प्रदेश कि जनता हतप्रभ व भयभीत है कहीं ना कहीं मन में सवाल उठ खड़ा होता है कि जब मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा में ऐसी परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है तो पूरे प्रदेश मे के लोगों के अंदर क्या स्थिति होगी या तो पूरी तरह से हम कहें आरोपी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बेफिक्र होकर घूम रहे हैं और तो और प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता के चलते लोग आत्महत्या को मजबूर हैं हम ज्ञापन के माध्यम से गृह मंत्री जी से निवेदन करते हैं कि अपराधिक घटना जो पूरे प्रदेश में चरम स्थिति पर है उस पर अंकुश लगाएं और सरकार से निवेदन करता हूं की प्रशासन के सहयोग से आम जनमानस की स्थिति का आकलन करें
ज्ञापन सौंपने के दौरान शर्मा ,गायत्री साहू,कांशीराम कोसरे ,हेमा शर्मा,कविता तांडी,ओमप्रकाश सेन,चम्पा साहू श्वेता बक्शी,मनोज मिश्रा ,साजन जोसेफ़, शुभेंदु बागची, आशुतोष दुबे ,जगदीश गुप्ता,सुनीता बोहरा संजय बोहरा ,केएस चौहान ,अश्वनी साहू ,गुलाब वर्मा ,संजय सिंह ,पीयूष मालवीय, विपिन चावड़ा, संतोष कोसरे, देवेंद्र टंडन ,मनोज यादव ,आनंद गौतम, अश्वनी साहू ,सुमित रूंगटा, आशीष गोस्वामी ,महेश जैन ,काशीराम कोसरे मूलचंद साहू, लाला राम निर्मलकर, अश्वनी चंदेल, अहिल्या यादव, दिनेश देशमुख,मनोज यादव, जगदीश शर्मा विक्रम सिंह ठाकुर,रोशन सिंह,लाला निमलकर,अखिलेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
-2900 स्व सहायता समूह को मिली आवर्ती निधि की मदद
- स्वरोजगार की दिशा में महिलाएं बढ़ा रही है कदम
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अभूतपूर्व प्रयास कर रही है! नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 3200 महिला स्व सहायता समूह गठित है! इन सभी महिलाओं को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में रोजगार दिलाने का प्रयास भिलाई निगम द्वारा किया जा रहा है! सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए निगम हर स्तर पर कार्यरत है! लगातार स्व सहायता समूह की बैठक उनके क्षेत्र में आयोजित की जा रही है, प्रशिक्षण के माध्यम से बाजार में प्रचलित सामग्रियों के निर्माण एवं आय वृद्धि के साधन के विषय में जानकारी दी जा रही है!
2900 महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किया जा चुका है 10000 रुपए आवर्ती निधि निगम भिलाई क्षेत्र में पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह के 2900 एसएसजी को 10,000 रुपए आवर्ती निधि दिया जा चुका है! यानी दो करोड़ 90 लाख रुपए महिलाओं को आवर्ती निधि के रूप में दिया गया है! ताकि महिलाएं इन पैसों से अपने रोजगार के साधन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन सकें!
महिलाओं को बैंक लिंकेज कराने का पूरा प्रयास स्व सहायता समूह की महिलाओं को बैंक के माध्यम से सहायता स्वरूप ऋण प्रदान किया जाता है, इसके लिए बैंक लिंकेज कराना आवश्यक है, भिलाई निगम ने इसके लिए बैंक के कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक करवाकर दोनों के मध्य समन्वय बनाकर हर स्व सहायता समूह को बैंक से जोड़ने का पूरा प्रयास किया है!
बर्तन बैंक की स्थापना निगम भिलाई में पहली बार बर्तन बैंक की स्थापना महिलाओं द्वारा किया गया! किराया भंडार से सस्ते दर पर महिलाओं द्वारा बर्तनों को किराया में देकर आय अर्जित किया जा रहा है! महिलाओं ने इसमें काफी मुनाफा कमाया है! खुर्सीपार, सेक्टर 4, जवाहर नगर एवं शांति पारा सहित अन्य स्थानों में बर्तन बैंक की स्थापना की गई है! महिलाएं इसे स्वयं संचालित करती है!
छोटे-छोटे व्यवसाय से जुटा रही है आय के बड़े साधन महिलाएं भी पीछे नहीं है इसको चरितार्थ करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छोटे-छोटे व्यवसाय को अपनाकर आय के बड़े साधन जुटाने की कोशिश की है!
महिलाओं ने कपड़ा व्यवसाय, मोमबत्ती, अगरबत्ती, मसाला निर्माण का व्यवसाय, फैंसी व्यवसाय, खिलौने का व्यवसाय, किराया भंडार, सब्जी व्यवसाय, फिनाइल बनाने का कार्य, घरेलू एवं छत्तीसगढ़ी खाद्य सामग्री बनाने का कार्य, सिलाई से संबंधित कार्य तथा अन्य कार्यों को अपनाकर आय अर्जित कर रही है!
बेरोजगारी समाप्त करने अपना रही है कुटीर उद्योग जैसा व्यवसाय स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेरोजगारी समाप्त करने के लिए कुछ स्थायी मशीनें खरीदकर अपने समूह की अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का काम किया है! स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दोना पत्तल बनाने की मशीन, अगरबत्ती बनाने की मशीन, दीया बनाने की मशीन एवं रूई से बत्ती बनाने की मशीन खरीदकर अपना खुद का व्यवसाय प्रारंभ किया है! महिलाओं के इस छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिल रही है!
निगम ने इन कार्यों का जिम्मा दिया महिलाओं को भिलाई निगम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें गोधन या योजना संचालित करने, शहर के आश्रय स्थल संचालित करने तथा गढ़ कलेवा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने इन्हें अवसर दिया है! शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है! इसके साथ ही कई ऐसे कार्य जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रबल हो कार्य दिया जाता रहा है! निगम ने जिन कार्यों को महिलाओं को दिया है उसे महिलाएं बखूबी जिम्मेदारी के साथ निभा रही है!
महिलाओं के लिए मदर्स मार्केट बनेगा सबसे बड़ा प्लेटफार्म पावर हाउस के पास निर्माणाधीन मदर्स मार्केट भिलाई शहर की महिलाओं के लिए सबसे बड़ा प्लेटफार्म साबित होगा! महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट की बिक्री के लिए स्थायी मार्केट न होने के कारण एक बहुत बड़ी समस्या है! इस समस्या को नगर निगम भिलाई ने पूर्णत: समाप्त करने की ठानी है! महिलाओं को अपने प्रोडक्ट को विक्रय करने के लिए कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं होगी! मदर्स मार्केट के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही महिलाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा!
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ विधानसभा के ग्राम बहरबोड़ ड्रैगन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विजय बघेल सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पहुँचे। विजय बघेल अपने संबोधन में समस्त खिलाड़ी बंधुओं से कहा कि खेल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, इससे तन मन दोनों स्वस्थ होते हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। किसी भी खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नवयुवक, किसान हितेषी हर वर्ग हर समुदाय के लिए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं सहित गांव में बनने वाले गौठान किसानों को दी जाने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना ओं का उल्लेख किए।
टूर्नामेंट में ड्रैगन स्टार क्रिकेट क्लब बहरबोड़ अपना जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किये। जिसमें मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा 11001 रुपए नगद राशि प्रदान किए। जिसमें द्वितीय ग्राम बुचिपुर के टीम 5001 रुपये मनमोहन कुर्रे सरपंच तथा तृतीय पुरस्कार मोहन सहाय पाटले द्वारा 3001 रुपए दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए कार्यक्रम में मनोज बंजारे, मोहर साय पाटले, सुरेश कुर्रे, सीताराम यदु, राजेश, पिंकू, चेतन सहित खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
