
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुंगेली / शौर्यपथ / जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 26 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष (धरमपुरा) में आहुत की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर करेंगी। बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विकास और निर्माण कार्य, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने जिला पंचायत सामान्य सभा के सभी सदस्यों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने के आग्रह किया गया है। इसी तरह उन्होने संबंधित अधिकारियों को पूर्ण जानकारी के साथ निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये है।
अखिल टोन्डर मुंगेली से ..
मुंगेली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी मोर्चा प्रकोष्ठों की नियुक्ति करते हुए सूची जारी किया जा रहा है इसी तारतम्य में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय निर्देशानुसार तथा मुंगेली भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार बंजारा के द्वारा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व अनिल पात्रे को दिया गया है।अनिल पात्रे पहले भी अनुसूचित जाति मोर्चा में नगर अध्यक्ष के पद में आसीन रहे जिनके द्वारा विधानसभा,लोकसभा एवँ नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में पार्टी के द्वारा दिये गए जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य करते हुए लगातार सक्रिय राजनीति में अपना अहम योगदान देते आ रहे है।अनिल पात्रे के नियुक्ति को लेकर समर्थकों और समाज लोगों के साथ ही पार्टी संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है वही अनिल पात्रे ने पार्टी द्वारा दिये गए दायित्व के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व मंत्री एवँ मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव,भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया.
जगदलपुर / शौर्यपथ / आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने नियम 377 के अधीन लोकसभा में बस्तर संभाग के हितग्राहियों का पक्ष रखते हुए प्रश्न किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 7 लाख 48 हजार राशन कार्ड बस्तर संभाग में है इनमें से 3 लाख 56 हजार प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों के पास राशन कार्ड हैं। जिन्हें सिंगल सिलेंडर मिला है वर्तमान में गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केंद्र सरकार ने केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया है।
बस्तर संभाग में 69 राजीव गांधी ग्रामीण गैस वितरक है जो क्षेत्रफल अनुपात में कम है महंगे
सिलेंडर और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के हितग्राहियों के गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर रिफिलिंग कराने में समय लगता है तब तक लाभार्थी खाना पकाने के लिए लकड़ी अथवा केरोसीन का उपयोग करते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया गया है इसलिए उन्हें भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है।
ऐसे में बस्तर साँसद ने बस्तर संभाग के एल.पी.जी. गैस कनेक्शन धारियों राशन कार्ड धारकों का समाप्त केरोसिन कोटा बहाल करने और 1 लीटर के स्थान पर प्रति कार्ड धारक को 5 लीटर केरोसिन दिए जाने की बात रखी।
भाजपा नगर मंडल जगदलपुर ने कोरोना टिका लगाने के लिए लोगो को किया जागरूक
लोगों को अस्पताल पहुंचाकर टीका लगाने का काम कर रही भाजपा नगर मंडल जगदलपुर के कार्यकर्ता
टीकाकरण के बाद लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया भाजपा नगर मंडल ने
जगदलपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया। इसके तहत भाजपा नगर मंडल द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा नगर मंडल एक-एक दिन अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा गांव गांव के कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित करने कहा। टीका को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए सभी से टीका लगवाने की अपील की। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा टिके को लेकर तरह-तरह की अफवाह सोशल मीडिया में चल रही है इसके चलते लोग टीका लगाने में कतरा रहे हैं। टीकाकरण अगर तेजी से हुआ तो करोना को हराने में मदद मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जन जागरण के माध्यम से 25 लोगों को अपने साथ ले जाकर महारानी हॉस्पिटल स्थित कोरोना वैक्सिंग सेंटर में टिका लगाया एवम और लोगो को प्रेरित भी किया एवम गुलाब के फूल देकर सम्मानित भी किया गया। जिसमे नारायण चाँडक,दलजीत सिंह,गुरजीत कौर, शेखर साव,लालू साहू,सकुन्तला शर्मा,अजय यादव,गुरु नारायण दीक्षित,सुमनी,चमरू,राधा,बरखा वाधवानी,चम्पा,राजेश सिंह सभी 25 लोगो को ठीक लगाया एवम टिका लगाने आये सभी नागरिकों को पुष्प देकर सम्मान किया । इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा,मनोहर दत्त तिवारी,आशुतोष पाल, राकेश तिवारी,शशि पाठक,अभय दीक्षित,शिरीष मिश्रा,सुरेश कश्यप,राजेश दास सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
* घटना घटे हुए 6 माह फिर भी पीड़ित भटक रहे न्याय को कोई कार्यवाही नहीं ना ही हुई आरोपियों कि कोई गिरफ्तारी निंदनीय :- नरेंद्र भवानी
* 6 माह पहले असामाजिक तत्वों के लोगो ने अर्धमृत तक मारा सैकड़ो को और अब छह माह बाद गांव घर जमीन छोड़ने का मौखिक फरमान किया जारी आखिर स्वतंत्र भारत में अपना ही घर जमीन छोड़ जाए तो कहा जाए पीड़ित परिवार बस्तर पुलिस करें कार्यवाही :- नरेंद्र भवानी
जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में समाज के सदस्य जेवियर जॉन एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने सैकड़ो पीड़ितों से मिल मामले में प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा कि सुकमा जिला के ब्लाक गादीरास ग्राम चिंगावरम में 24 नवम्बर 2020 को विशेष समुदाय के सदस्य माडविय मुका के यहाँ छटटी का कार्यक्रम आयोजित था जहां हर वर्ग के लोग उपस्थित थे और तो और बहुत से लोग बहार से भी आये थे जिसके तहत प्रार्थना दुवा कर कार्यक्रम अच्छे से संचालित हुवा और सभी खा कर सोने को तैयार हुए एवं जाने वाले चले भी गए, और उसी बीच रात में भीड़ के रूप में असामाजिक तत्व के लोग सोते हुए भाई , बहने, एवं बच्चो के ऊपर लाठी, डण्डो, टांग्या, तीर, जैसे हत्यारो से लेस मार पीठ करने लगे और बहुतो को गंभीर चोट पहुचाये, अर्ध मृत होते तक मारे, क्योकि वे लोग विशेष समुदाय से आते है या उसे मानते है जिसके वजह से जाती धर्मगत बातें कह कह कर मारना पीठना कहा तक सही पीड़ितों ने जैसे तैसे रात को अपनी जान बचाकर भागे व जो नहीं भाग पाए उन्हें सुबह 8:00 बजे तक मारा पिटा गया और जब शिकायत हुई तो गाना बजाना के कारण ऐसा हुवा का उलझुल कार्यवाही करने का सुकमा पुलिस ढ़कोचला चरित्र दिखा मामले में खूंखार आरोपियों कि कोई गिरफ्तारी नहीं कर, फिर से आरोपियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है जिसके तहत आज मार्च 2021 में फिर से वहीं खूंखार आरोपियों ने सभी पीड़ितों को धमकी देते हुए अपना गांव घर जमीन खाली करें नहीं तो उनके हिसाब से उनके गैर कानूनी आदेश को माने या सीधे तौर पे ये कहा जा सकता है ! उनकि गुलामी करें फिर से उनके गुलाम बन जाए !
अब ऐसे परिस्थिति में फिर से कोई बड़ी घटना होने कि संभावना बढ़ गई है और पुलिस प्रशासन है मुख्य दर्शक जिसका होगा पुर जोर विरोध ! लगातार बस्तर में जिस प्रकार से विशेष समुदाय के ऊपर हमले हो रहे है उनके अधिकारों का हनन हो रहा है, उन्हें जानवरो जैसे जीने पे मजबूर किया जा रहा है, इन सभी मामलो पे प्रदेश के गृहमंत्री को जवाब देना होगा कि कैसे आप के राज्य में विशेष वर्ग के लोग है पीड़ित समस्या में आखिर क्यों उनपर हो रहे हमले और क्यों कानून ऐसे लोगो के सामने है नतमस्तक ! मामले में आरोपियों कि हो जल्द गिरफ्तारी मिले न्याय बना रहे कानून व्यवस्था !
जिसमे आज सैकड़ो पीड़ित से मिले जहां उपस्थित :- जेवियर जोन, नरेंद्र भवानी, माड़विय मुका, माडविय भीमा, माडविय माड़का, माडविय पांडे, माडविय पोजे एवं अन्य साथी उपस्थित रहे
एक ही फर्म को एकमुश्त सप्लाई के सवाल पर जिला शिक्षा अधिकारी दे रहे अजीब तर्क
राज्य शासन के आदेश की शैक्षणिक जिला जांजगीर-चांपा में की गई है जमकर अवहेलना
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा 2009-10 से लेकर 2011-12 के बीच शुरू हुए जिले के हाईस्कूलों में स्टाफ व विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रति स्कूल सात लाख 37 हजार रुपए की दर से फर्नीचर की खरीदी करने की प्रशासकीय मंजूरी इस शर्त पर दी गई थी कि डीईओ की सहमति से संबंधित स्कूलों के प्राचार्य सीएसआइडीसी से फर्नीचर की खरीदी करें, लेकिन राज्य सरकार के इस आदेश की शैक्षणिक जिला-जांजगीर-चांपा में जमकर अवहेलना की गई है। यहां डीईओ ने शासकीय आदेश की अनदेखी करते हुए एक ही फर्म को एक करोड़ 32 लाख रुपए के फर्नीचर सप्लाई का आर्डर दे दिया है।
बताया जा रहा है कि खरसिया के जिस फर्म को एकमुश्त फर्नीचर सप्लाई का आर्डर दिया गया है , वह छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का करीबी है। ऐसे में जांजगीर-चांपा के डीईओ की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्नचिन्ह लग गए हैं। इधर, एक ही फर्म को एकमुश्त सप्लाई के सवाल पर डीईओ का अजीब तर्क है। उनका कहना है कि संचालक के आदेश पर फर्नीचर सप्लाई के लिए संबंधित फर्म को आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा लगातार आर्थिक अनियमितता एवं गड़बड़ी के मामलों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी, शासन-प्रशासन के नियम-कायदों को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी से न केवल कामकाज संचालित कर रहे हैं बल्कि, अपने चहेते सप्लायरों को आर्थिक लाभ पहुंचाने में भी पीछे नहीं हैं। दरअसल, ताजा मामला फर्नीचर खरीदी से संबंधित है, जिसमें डीईओ ने खरसिया के एक ही फर्म को एक करोड़ 32 लाख के फर्नीचर सप्लाई का आर्डर दे दिया है। जानकारी के अनुसार दरअसल राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा 2009-10 से लेकर 2011-12 के बीच शुरू हुए जिले के हाईस्कूलों में स्टाफ व विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रति स्कूल सात लाख 37 हजार रुपए की दर से फर्नीचर की खरीदी करने की प्रशासकीय मंजूरी इस शर्त पर दी गई थी कि डीईओ की सहमति से संबंधित स्कूलों के प्राचार्य सीएसआइडीसी से फर्नीचर की खरीदी करें, लेकिन राज्य सरकार के इस आदेश की शैक्षणिक जिला जांजगीर-चांपा में जमकर अवहेलना की गई है। यहां डीईओ ने शासकीय आदेश की अनदेखी करते हुए खरसिया के एक ही फर्म को एक करोड़ 32 लाख रुपए के फर्नीचर सप्लाई का आर्डर दे दिया है।
बताया जा रहा है कि जिसे फर्नीचर सप्लाई का एकमुश्त आर्डर दिया गया है वह छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का करीबी है, जिसके कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखकर यह काम किया है। इधर, एक ही फर्म को एकमुश्त सप्लाई के सवाल पर डीईओ का अजीब तर्क है। डीईओ केएस तोमर का कहना है कि एक व्यक्ति रायपुर से सूची लेकर आया था। उसी व्यक्ति को डायरेक्टर के आदेश पर सप्लाई के लिए आदेश जारी किया गया है। बहरहाल, जिला शिक्षा अधिकारी के तर्क ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस शासनकाल में नियम-कायदे सिर्फ दिखावा के लिए हैं क्योंकि, यहां सत्ता के आगे सब नतमस्तक हैं।
सप्लायर की पत्नी है खरसिया नपाध्यक्ष
जिले के स्कूलों में खरसिया के जिस फर्म को एकमुश्त फर्नीचर सप्लाई का आर्डर दिया गया है, उस फर्म का संचालक सुनील शर्मा न केवल उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का करीबी है बल्कि, उनकी पत्नी राधा शर्मा वर्तमान में नगर पालिका परिषद खरसिया की अध्यक्ष भी है। बताया जा रहा है कि इन्होंने नगर पालिका खरसिया में भी कई बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है, जिसकी शिकायत शासन-प्रशासन स्तर तक पहुंच चुकी है तो वहीं नपा खरसिया के सभी पार्षद इनके विरूद्ध हैं। चर्चा इस बात की भी है कि नपा खरसिया के सभी पार्षद इनके विरूद्ध शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं।
गुणवत्ताहीन फर्नीचर आपूर्ति की शिकायत
बता दें कि राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्राचार्यों को तय मानकों के अनुरूप 28 फरवरी तक खरीदी और सीएसआईडीसी द्वारा गुणवत्ता सर्टिफिकेट मिलने के बाद 31 मार्च से पहले अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाना है, लेकिन जिले में ऐसा नहीं हुआ है। यहां डीईओ ने खरसिया के एक ही पार्टी को 18 स्कूलों के लिए एक करोड़ 32 लाख रूपए के फर्नीचर सप्लाई की खरीदी का आदेश जारी कर दिया है तो वहीं सप्लायर द्वारा स्कूलों में गुणवत्ताहीन फर्नीचर आपूर्ति किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही है।
भंडार एवं क्रय नियम की जमकर अनदेखी
भंडार एवं क्रय नियम के अनुरूप स्थानीय सूक्ष्म सीएसआईडीसी रजिस्टर्ड लघु उद्योगों से यह खरीदी की जानी थी। मगर, जिले में ऐसा न करते हुए खरसिया के एक ही फर्म को एकमुश्त सप्लाई का आर्डर दे दिया गया। इधर, एक ही फर्म द्वारा 31 मार्च तक सभी स्कूलों में फर्नीचर सप्लाई और गुणवत्ता जांच संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग द्वारा फर्म को एडवांस पेमेंट कर कागजों में सारी औपचरिकता 31 मार्च से पहले पूरा करने व फंड को खर्च करने का उपाय है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग में नियम के विपरीत की जा रही खरीदी पर चेंबर ऑफ कॉमर्स चांपा ने आपत्ति जताते हुए क्रय आदेश निरस्त करने की मांग की है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जन समर्पण सेवा समिति द्वारा पटेल चौक दुर्ग में आज 22 मार्च को 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है संक्रमण से बचाव के लिए जल समर्पण सेवा समिति दुर्ग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आम जनता को मास्क पहनने हाथ धोने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही जन समर्थन सेवा समिति द्वारा आम जनता को साबुन , सैनिटाइजर मा स्क का वितरण किया जा रहा है और यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी मास्क है जरूरी, समय-समय पर हाथ होते रहे ताकि स्वस्थ रहें और कॉरोना से जंग में विजय हो।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस ने बनाया एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर दुर्ग ऋषभ नगर निवासी श्रीमती रोही शुक्ला एवं नवजात बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल से रायपुर के बाल गोपाल चिकित्सालय में भेजने के लिए दुर्ग पुलिस ने ह्यद्गष्ह्लशह्म् 9 से रायपुर के बाल गोपाल चिकित्सालय में भेजने हेतु ग्रीन बनाया जिसके द्वारा 52 मिनट के सफर में यह दूरी तय हुई है । उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह के नेतृत्व में यह कारी डोर बनाया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दो दुकान दोनों नाली के ऊपर किंतु नगर पालिक निगम दुर्ग के बाजार अधिकारी प्रकाश घर दीवान गुमटी पर कार्रवाई करने पहुंच गए हैं परंतु पास नहीं नाली के ऊपर पक्का निर्माण कर वाहन रखने वाले वाहन विक्रेता के दुकान तक नहीं गए क्या अमीर गरीब देख कर कार्यवाही कर रहा है नगर पालिक निगम क्या आयुक्त ऐसे अधिकारी पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या सिर्फ गरीबों पर अतिक्रमण की कार्रवाई करते रहेंगे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
